Bihar Board 12th Geography Objective Important Questions Part 5

 Bihar Board 12th Geography Objective Important Questions Part 5

Bihar Board 12th Geography Objective Important Questions Part 5

प्रश्न 1.
निम्नलिखित में खनिज तेल का सबसे बड़ा उत्पादक देश कौन है?
(a) संयुक्त राज्य अमेरिका
(b) रूस
(c) सऊदी अरब
(d) बेनजुएला
उत्तर:
(c) सऊदी अरब

प्रश्न 2.
निम्नलिखित में कौन-सा मानव का प्राचीन क्रियाकलाप था ?
(a) आखेट एवं संग्रहण
(b) पशुपालन
(c) खनन
(d) बुनाई
उत्तर:
(a) आखेट एवं संग्रहण

प्रश्न 3.
निम्नलिखित में किस देश में न्यूनतम जन्म-दर पाई जाती है ?
(a) फ्रांस
(b) जापान
(c) जर्मनी
(d) संयुक्त राज्य अमेरिका
उत्तर:
(a) फ्रांस

प्रश्न 4.
विश्व में सर्वाधिक जनसंख्या केन्द्रित है
(a) पर्वतीय प्रदेशों में
(b) पठारी प्रदेशों में
(c) मैदानी प्रदेशों में
(d) मरुस्थलीय प्रदेशों में
उत्तर:
(c) मैदानी प्रदेशों में

प्रश्न 5.
कौन आधुनिक मानव भूगोल के पिता के रूप में जाने जाते हैं?
(a) विडाल डीला ब्लाश
(b) इलिशवर्थ हंटिगटन
(c) फ्रेडरिक रैटजेल
(d) कुमारी अलेन सैम्पल
उत्तर:
(c) फ्रेडरिक रैटजेल

प्रश्न 6.
मुम्बई में सबसे पहला आधुनिक सूती वस्त्र उद्योग स्थापित किया गया क्योंकि
(a) मुम्बई एक पतन है
(b) यह कपास उत्पादक क्षेत्र के निकट है
(c) मुम्बई एक वित्तीय केन्द्र है
(d) उपर्युक्त सभी
उत्तर:
(d) उपर्युक्त सभी

प्रश्न 7.
निम्नलिखित में से कौन-सा ऊर्जा की अनवीकरणीय स्रोत है?
(a) जल
(b) सौर
(c) कोयला
(d) पवन
उत्तर:
(c) कोयला

प्रश्न 8.
शुष्क भूमि में निम्नलिखित में से कौन-सी फसल नहीं बोयी जाती है?
(a) रागी
(b) मूंगफली
(c) ज्वार
(d) गन्ना
उत्तर:
(d) गन्ना

प्रश्न 9.
कौन-सा देश रेलमार्ग नेटवर्क का सबसे अधिक घनत्व रखता है?
(a) ब्राजील
(b) रूस
(c) संयुक्त राज्य अमेरिका
(d) कनाडा
उत्तर:
(c) संयुक्त राज्य अमेरिका

प्रश्न 10.
निम्नलिखित में से कौन-सा उद्योग अन्य उद्योगों के लिए कच्चा माल उत्पन्न करता है ?
(a) गृह उद्योग
(b) लघु उद्योग
(c) बेसिक उद्योग
(d) फूटलूज उद्योग
उत्तर:
(c) बेसिक उद्योग

प्रश्न 11.
निम्नलिखित में से कौन-सा बागानी फसल नहीं है?
(a) कॉफी
(b) गन्ना
(c) गेहूं
(d) रबर
उत्तर:
(c) गेहूं

प्रश्न 12.
निम्नलिखित में से किस महादेश में सबसे अधिक जनसंख्या वृद्धि है?
(a) अफ्रीका
(b) एशिया
(c) दक्षिण अमेरिका
(d) उत्तरी अमेरिका
उत्तर:
(a) अफ्रीका

प्रश्न 13.
दक्षिण-पूर्वी एशिया में जनसंख्या केन्द्रित है
(a) बाढ़ के मैदानों में
(b) समतल पठारों पर
(c) उच्च दोआबों पर
(d) नदी घाटी के उच्च भागों में
उत्तर:
(d) नदी घाटी के उच्च भागों में

प्रश्न 14.
विश्व में सबसे अधिक नगरीकृत देश हैं।
(a) संयुक्त राज्य अमेरिका
(b) ग्रेट ब्रिटेन
(c) ऑस्ट्रेलिया
(d) मिस्र
उत्तर:
(b) ग्रेट ब्रिटेन

प्रश्न 15.
मानव विकास सूचकांक का मापक निम्न में से कौन-सा है?
(a) स्वास्थ्य
(b) शिक्षा
(c) संसाधनों तक पहुंच
(d) उपर्युक्त सभी
उत्तर:
(d) उपर्युक्त सभी

प्रश्न 16.
भारत में कौन-सा राज्य प्रवास को आकर्षित करता है?
(a) महाराष्ट्र
(b) दिल्ली
(c) गुजरात
(d) हरियाणा
उत्तर:
(a) महाराष्ट्र

प्रश्न 17.
ऊर्जा के वैकल्पिक स्रोत निम्न में से कौन-सा है?
(a) सौर ऊर्जा
(b) पवन ऊर्जा
(c) भूतापीय ऊर्जा
(d) उपर्युक्त सभी
उत्तर:
(d) उपर्युक्त सभी

प्रश्न 18.
अनान्नास किस प्रकार की कृषि की उपज है ?
(a) दुग्ध कृषि
(b) रोपण कृषि
(c) भूमध्यसागरीय कृषि
(d) मिश्रित कृषि
उत्तर:
(c) भूमध्यसागरीय कृषि

प्रश्न 19.
ग्रामीण बस्तियों में किस कार्य की प्रधानता पायी जाती है ?
(a) व्यापार
(b) कृषि
(c) निर्माण उद्योग
(d) मिट्टी उद्योग
उत्तर:
(b) कृषि

प्रश्न 20.
जनांकिकीय संक्रमण की ………अवस्थाएँ होती हैं।
(a) दो
(b) तीन
(c) छः
(d) सात
उत्तर:
(b) तीन

प्रश्न 21.
ट्रक-फार्मिंग के लिए…………..विश्व प्रसिद्ध है।
(a) वाशिंगटन
(b) टोक्यो
(c) फ्लोरिडा
(d) ब्राजीलिया
उत्तर:
(c) फ्लोरिडा

प्रश्न 22.
ब्राजील में कॉफी बागान को ………… कहा जाता है।
(a) फेजेण्डा
(b) हेसिए डा
(c) पंपास
(d) भेल्ड
उत्तर:
(a) फेजेण्डा

प्रश्न 23.
1992-97 तक भारत में…………पंचवर्षीय योजना का कार्यकाल था।
(a) 9वीं
(b) 7वीं
(c) 8वीं
(d) 10वीं
उत्तर:
(c) 8वीं

प्रश्न 24.
ध्वनि की तीव्रता ……. में मापी जाती है।
(a) डेसीबेल
(b) मिलीमीटर
(c) किलोमीटर
(d) हर्ट्ज
उत्तर:
(a) डेसीबेल

प्रश्न 25.
निम्नलिखित में कौन असत्य कथन है ?
(a) संभववाद के समर्थक ब्लाश
(b) चिकल जेपोटा वृक्ष के दूध से नहीं बनता है
(c) प्रारंभ में भूगोल को भूगोल कोश कहा जाता था
(d) मुरादाबाद का बर्तन उद्योग कुशल श्रमिक प्रधान उद्योग का उदाहरण है
उत्तर:
(b) चिकल जेपोटा वृक्ष के दूध से नहीं बनता है

प्रश्न 26.
निम्न में कौन सत्य कथन है ?
(a) बिंग इंच पाइपलाइन द्वारा दूध का परिवहन किया जाता है
(b) बिंग इंच पाइपलाइन द्वारा पानी का परिवहन किया जाता है
(c) बिंग इंच पाइपलाइन द्वारा पेट्रोलियम का परिवहन किया जाता है
(d) एल्युमीनियम उद्योग कच्चा माल आधारित उद्योग है
उत्तर:
(c) बिंग इंच पाइपलाइन द्वारा पेट्रोलियम का परिवहन किया जाता है

प्रश्न 27.
निम्न में कौन सत्य कथन है ?
(a) जनांकिकीय संक्रमण की दूसरी अवस्था में जनसंख्या वृद्धि उच्च होती है
(b) जनांकिकीय संक्रमण की पहली अवस्था में जनसंख्या वृद्धि उच्च होती है
(c) जनांकिकीय संक्रमण की तीसरी अवस्था में जनसंख्या वृद्धि उच्च होती है
(d) सभी कथन गलत हैं
उत्तर:
(a) जनांकिकीय संक्रमण की दूसरी अवस्था में जनसंख्या वृद्धि उच्च होती है

प्रश्न 28.
निम्न में कौन असत्य कथन है ?
(a) पश्चिमी देशों के नगरीय क्षेत्रों में स्त्रियों की अपेक्षा पुरुषों की संख्या अधिक है
(b) पश्चिमी देशों के नगरीय क्षेत्रों में बच्चों की संख्या कम है।
(c) पश्चिमी देशों के ग्रामीण क्षेत्रों में पुरूषों की संख्या अधिक है
(d) पश्चिमी देशों में परिवहन का उत्तम विकास मिलता है
उत्तर:
(a) पश्चिमी देशों के नगरीय क्षेत्रों में स्त्रियों की अपेक्षा पुरुषों की संख्या अधिक है

प्रश्न 29.
किस खनिज को तरल सोना कहा जाता है?
(a) पारा
(b) सीसा
(c) पीतल
(d) पेट्रोलियम
उत्तर:
(d) पेट्रोलियम

प्रश्न 30.
विश्व में नगरीय जनसंख्या का प्रतिशत है
(a) 28
(b) 48
(c) 55
(d) 65
उत्तर:
(b) 48

प्रश्न 31.
भारतीय रेल प्रतिदिन कितने यात्रियों को उनके नियत स्थानों पर पहुँचाती हैं ?
(a) 25 लाख
(b) 2.3 करोड़
(c) 10 करोड़
(d) 50 लाख
उत्तर:
(b) 2.3 करोड़

प्रश्न 32.
भारत में प्रतिदिन कितनी रेलगाड़ियाँ चलती हैं ?
(a) 12,617
(b) 12,680
(c) 10,500
(d) 11,670
उत्तर:
(a) 12,617

प्रश्न 33.
दिल्ली और मुम्बई को कौन-सा राष्ट्रीय महामार्ग जोड़ता है ?
(a) राष्ट्रीय महामार्ग-1
(b) राष्ट्रीय महामार्ग-6
(c) राष्ट्रीय महामार्ग-4
(d) राष्ट्रीय महामार्ग-8
उत्तर:
(d) राष्ट्रीय महामार्ग-8

प्रश्न 34.
भारत में पहली रेलगाड़ी कब चलाई गई ?
(a) 1853 में
(b) 1856 में
(c) 1840 में
(d) 1836 में
उत्तर:
(a) 1853 में

प्रश्न 35.
सीमा सड़क संगठन कब बनाया गया ?
(a) 1950
(b) 1960
(c) 1962
(d) 1956
उत्तर:
(b) 1960

प्रश्न 36.
इंदिरा गाँधी नहर कमान क्षेत्र में सतत पोषणीय विकास के लिए इनमें से कौन-सा सबसे महत्त्वपूर्ण कारक है ?
(a) कृषि विकास
(b) पारितंत्र विकास
(c) परिवहन विकास
(d) भूमि उपनिवेशन
उत्तर:
(b) पारितंत्र विकास

प्रश्न 37.
‘लिमिटस टू ग्रोथ’ पुस्तक का अधिकृत लेखक कौन है ?
(a) ब्रन्डटलैंड
(b) मीडोरू तथा अन्य
(c) एलियोट और अन्य
(d) वाकर तथा अन्य
उत्तर:
(d) वाकर तथा अन्य

प्रश्न 38.
कौन-सी पंचवर्षीय योजना स्पष्ट रूप से विकास विचारधारा पर बल देती है ?
(a) द्वितीय
(b) चौथी
(c) पाँचवीं
(d) आठवीं
उत्तर:
(b) चौथी

प्रश्न 39.
किस वर्ष में कृषि जलवायु नियोजन को आरंभ किया गया ?
(a) 1988
(b) 1974
(c) 1966
(d) 1992
उत्तर:
(a) 1988

प्रश्न 40.
टाटा और बिड़ला ने मुम्बई योजना कब बनाई ?
(a) 1944 में
(b) 1952 में
(c) 1956 में
(d) 1936 में
उत्तर:
(a) 1944 में

प्रश्न 41.
एम० विश्वेश्वरैया ने दस वर्षों की योजना कब प्रकाशित की ?
(a) 1836 में
(b) 1936 में
(c) 1944 में
(d) 1926 में
उत्तर:
(b) 1936 में

प्रश्न 42.
क्रियाओं को विकसित करने की प्रक्रिया को क्या कहते हैं ?
(a) नियोजन
(b) योजन
(c) विकास
(d) योजना
उत्तर:
(a) नियोजन

प्रश्न 43.
शुद्ध राष्ट्रीय उत्पाद और प्रति व्यक्ति आय में वृद्धि मुख्य रूप से किस पर आधारित थी?
(a) उद्योग
(b) कृषि
(c) योजना
(d) राष्ट्रीय आय
उत्तर:
(d) राष्ट्रीय आय

प्रश्न 44.
किस पंचवर्षीय योजना में भारत में समाजवादी समाज की स्थापना का प्रतिरूप प्रस्तुत किया गया ?
(a) प्रथम पंचवर्षीय योजना
(b) द्वितीय पंचवर्षीय योजना
(c) चौथी पंचवर्षीय योजना
(d) छठी पंचवर्षीय योजना
उत्तर:
(b) द्वितीय पंचवर्षीय योजना

प्रश्न 45.
उन क्षेत्रों में कौन-सा विकास कार्यक्रम शुरू किया गया जहाँ 50% से अधिक जनजाति के लोग रहते हैं ?
(a) जनजातीय विकास कार्यक्रम
(b) पहाड़ी क्षेत्र विकास कार्यक्रम
(c) गहन कृषि विकास कार्यक्रम
(d) सामुदायिक विकास कार्यक्रम
उत्तर:
(a) जनजातीय विकास कार्यक्रम

प्रश्न 46.
रोजगारों की संख्या 2000 में कितनी हो गई ?
(a) 30.3 करोड़
(b) 33.3 करोड़
(c) 39.7 करोड़
(d) 37.9 करोड़
उत्तर:
(d) 37.9 करोड़

प्रश्न 47.
‘गहन कृषि विकास कार्यक्रम’ किस पंचवर्षीय योजना में शुरू किया गया ?
(a) प्रथम पंचवर्षीय योजना
(b) चौथी पंचवर्षीय योजना
(c) तीसरी पंचवर्षीय योजना
(d) छठी पंचवर्षीय योजना
उत्तर:
(c) तीसरी पंचवर्षीय योजना

Previous Post Next Post
हमसे जुड़ें
1

नए Notes सबसे पहले पाएं!

Study Notes, PDF और Exam Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp Channel से जुड़ें।

👉 अभी जॉइन करें
होम Quiz Hindi वीडियो नोट्स Quiz English