Advertica

 Bihar Board 12th Hindi 50 Marks Objective Important Questions

Bihar Board 12th Hindi 50 Marks Objective Important Questions and Answers

प्रश्न 1.
लेखक परिचय (गद्य-खंड)

1. प्रेमचन्द

1. जन्म
उत्तर:
31जुलाई, 1880 ई०

2. स्थान
उत्तर:
लमही (वाराणसी, उत्तर प्रदेश)

3. निधन
उत्तर:
1936 ई०

4. प्रमुख पुस्तक
उत्तर:
निर्मला, सेवासदन, गबन, कायाकल्प, रंगभूमि, कर्मभूमि, गोदान, मानसरोवर (कहानी-संग्रह)

5. प्रेमचन्द का काल
उत्तर:
द्विवेदी युग

6. वास्तविक नाम
उत्तर:
धनपत राय

7. प्रेमचन्द को हिन्दी का ‘कथा-सम्राट’ और ‘कलम का सिपाही’ कहा जाता है।
8. प्रेमचन्द को आदर्शोन्मुख यथार्थवादी कथाकार माना जाता है।
9. ‘पंच परमेश्वर- आदर्शवादी कहानी है।
10. प्रेमचन्द की सर्वश्रेष्ठ रचना ‘गोदान’ है।

2. महादेवी वर्मा

1. जन्म
उत्तर:
1907 ई०

2. स्थान
उत्तर:
फर्रुखावाद, उत्तर प्रदेश

3. निधन
उत्तर:
1987 ई०

4. प्रमुख काव्य रचनाएँ
उत्तर:
नीहार, रश्मि, नीरजा, दीपशिखा, यामा

5. इन्होंने गद्य में संस्मरण और रेखाचित्र भी लिखे हैं।
6. ये छायावादी कवयित्री हैं।
7. इन्हें आधुनिक मीरा कहा जाता है।
8. इनकी प्रमुख गद्य रचनाएं हैं-
उत्तर:
अतीत के चलचित्र, स्मृति की रेखाएँ, पथ के साथ ,श्रृंखला की कड़ियाँ।

3. रामवृक्ष बेनीपुरी

1. जन्म
उत्तर:
1902 ई०

2. इन्हें कलम का जादूगर कहा जाता है।
3. प्रमुख पुस्तकें
उत्तर:
माटी की मूरतें, पतितों के देश में, कैदी की पत्नी, गेहूँ और गुलाब, अम्बपाली, नेत्रदान।

4. हजारी प्रसाद द्विवेदी

1. जन्म
उत्तर:
1907 ई०

2. निधन
उत्तर:
1979 ई०

3. ये उच्चकोटि के निबंधकार, उपन्यासकार और समालोचक हैं।
4. प्रमुख पुस्तकें
उत्तर:
अशोक के फूल, कुटज, कल्पलता नाखून क्यों बढ़ते हैं, बाणभट्ट की आत्मकथा (उपन्यास), पुनर्ववा (उपन्यास) हिन्दी साहित्य का उद्भव और विकास, हिन्दी साहित्य की भूमिका, कबीर।

5. हरिशंकर परसाई

1. जन्म
उत्तर-
1924 ई०, इटारसी, मध्य प्रदेश

2. निधन
उत्तर-
1995 ई०

3. प्रमुख पुस्तकें
उत्तर
हंसते हैं रोते हैं (कहानी), जैसे उनके दिनफिरे
(कहानी संग्रह)नागफनी की कहानी (उपन्यास), तट की खोज
(उपन्यास) वैष्णव की फिसलन (व्यंग्य-संग्रह),
ठिठुरता हुआ गणतंत्र (व्यंग्य-संग्रह) विकलांग श्रद्धा की दौर (व्यंग्य-संग्रह)

प्रश्न 2.
लेखक परिचय (पद्य-खंड)

1. रहीम

1. जन्म
उत्तर:
1556 ई०, लाहौर में

2. पिता
उत्तर:
अकबर के संरक्षक बैरम खाँ

3. काल
उत्तर:
भक्तिकाल

4. प्रमुख रचनाएँ
उत्तर:
दोहावली, नागरशोभा, बरवैनायिका भेद ,शृंगार सोरठा

5. पूरा नाम
उत्तर:
अब्दुर्रहीम खानखाना।

6. ये सम्राट, अकबर के दरबारी थे।
7. इनके काव्य का मुख्य विषय-शृंगार, नीति और भक्ति है।
8. इन्होंने दोहा, सोरठा और बरवै छन्द की रचना की है।
9. ये ब्रजभाषा में दोहों की रचना की है।

2. सुमित्रानन्दन पंत

1. जन्म
उत्तर:
1900 ई०

2. स्थान
उत्तर:
उत्तरांचल के अल्मोड़ा जिला के कौसानी गाँव में।

3. निधन
उत्तर:
1977 ई०

4. ये छायावाद के प्रमुख कवि हैं।
5. इन्हें प्रकृति का सुकुमार कवि कहा जाता है।
6. प्रमुख पुस्तकें
उत्तर:
वीणा, ग्रंथि, गुंजन, उच्छ्वास, पल्लव, युगांत, ग्राम्या, स्वर्णकिरण, स्वर्णधूलि, लोकायतन, चिदम्बरा।

3. रामधारी सिंह दिनकर’

1. जन्म
उत्तर
1908 ई०

2. स्थान
उतर:
सिमरिया, बेगूसराय

3. निधन
उत्तर-
1974 ई०

4. प्रमुख पुस्तकें
उत्तर:
रश्मिरथी, कुरुक्षेत्र, उर्वशी, रेणुका, हुंकार, रसवन्ती, सामधेनी।

5. इन्हें ‘राष्ट्रकवि’ कहा जाता है।

4. गोपाल सिंह ‘नेपाली’

1. जन्म
उत्तर:
1911 ई०

2. स्थान
उत्तर:
बेतिया, जिला-पश्चिम चम्पारण

3. ये उत्तर-छायावाद युग के लोकप्रिय कवि-गीतकार माने जाते हैं।
4. इन्होंने हिन्दी चित्रपट के लिए अनेक गीत लिखे हैं।
5. प्रमुख कविता संग्रह हैं
उत्तर:
उमंग, रागिनी, पंछी, नीलिमा, हिमालय ने पुकारा।

6. निधन
उत्तर:
1963 ई०

5. आरसी प्रसाद सिंह

1. जन्म
उनर:
1913 ई०, दरभंगा

2. प्रथम कविता-संग्रह
उत्तर:
कलापी

3. प्रमुख कविता संग्रह
उत्तर:
आरसी, संचयिता, कलापी, नई दिशा, जीवन और यौवन

4. लोकप्रिय कविता
उत्तर:
जीवन का झरना।

प्रश्न 3.
निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दें :-

प्रश्न.
प्रेमचन्द के सर्वश्रेष्ठ उपन्यास कौन है?
उत्तर:
गोदान।

प्रश्न.
यामा- के रचयिता कौन है?
उत्तर:
महादेवी वर्मा।

प्रश्न.
संस्कृति के चार अध्याय के लेखक कौन है?
उत्तर:
रामधारी सिंह दिनकर।

प्रश्न.
‘रहिम’ किस काल के कवि हैं?
उत्तर:
भक्तिकाल।

प्रश्न.
महादेवी वर्मा किस काव्य धारा की कयथित्री है?
उत्तर:
छायावाद।

प्रश्न.
‘काल के जादूगर’-किसे कहा जाता है?
उत्तर:
श्री रामवृक्षबेनीपुरी।

प्रश्न.
‘कलम के सिपाही-‘- किसे कहा जाता है?
उत्तर:
प्रेमचन्द।

प्रश्न 4.
निम्नांकित पंक्तियाँ किस पाठ से व्धृत है।

1. उसका साहचर्यजनित लगाव मानवीय स्नेह के समान ही निकटता चाहता था।
उत्तर:
गौरा

2. हाँ! मेरा गोपालक देश!
उत्तर:
गौरा

3. महादेव मुंह ताके और मैं खाऊँ, यह कैसे होगा?
उत्तर:
मंगर

4. स्वतंत्रता दिवस भींगता है, गणतंत्र दिवस ठिठुरता है।
उत्तर:
ठिठुरता हुआ गणतंत्र

5. इस देश में जो जिसके लिए प्रतिबद्ध है, वही उसे नष्ट कर रहा है।
उत्तर:
ठिठुरता हुआ गणतंत्र

6. लहूलुहान समाजवाद टीले पर खड़ा है।
उत्तर:
ठिठुरता हुआ गणतंत्र

7. जनता के द्वारा न आकर अगर समाजवाद दफ्तरों के द्वारा आ गया तो एक ऐतिहासिक घटना हो जाएगी।
उत्तर:
टिटुरता हुआ गणतंत्र

8. जैसे दिल्ली की अपनी अर्थनीति नहीं है, वैसे ही अपना मौसम भी नहीं है।
उत्तर:
ठिठुरता हुआ गणतंत्र

9. मनुष्य के स्वभाव में बहुत संकीर्णता और विरूपता है।
उत्तर:
कविवर रवीन्द्रनाथ ठाकुर

10. गाय के नेत्रों में हिरन के नेत्रों जैसा पक्ति विस्मय न होकर एक आत्मीय विश्वास ही रहता है।
उत्तर:
गौरा

11. पानी गये न ऊबरै, मोती, मानुस, चून ॥
उत्तर:
रहीम

12. रवि जग में शोभा सरसाता, सोम सुधा बरसाता है।
उत्तर:
जीवन-संदेह

13. वह स्नेह की मूर्ति दयामयि माता तुल्य नहीं है।
उत्तर:
जीवन- संदेह

14. मानचित्र पर जो मिलता है, नहीं देश भारत है।
उत्तर:
हिमालय का संदेश

15. भारत एक जलज जिस पर जल का दाग न लगता है
उत्तर:
हिमालय का संदेश

16. संसार ज्ञान की महिमा से, प्रिय की पहचान कहीं सुन्दर।
उत्तर:
सुन्दर का ध्यान कहीं सुन्दर

17. देवालय का देवता मौन, पर मन का देव मधुर बोले।
उत्तर:
सुन्दर का ध्यान कहीं सुन्दर

18. निर्झर में गति ही जीवन है।
उत्तर:
जीवन का झरना

19. चलना है केवल चलना है, जीवन चलता ही रहता है।
उत्तर:
जीवन का झरना

20. दोस्ती के लिए कोई अपना ईमान नहीं बेचता। पंच के दिल में खुदा बसता है। पंचों के मुँह से जो बात निकली है वह खुदा की तरफ से निकलती है।
उत्तर:
पंचपरमेश्वर

21. अपने उत्तरदायित्व का ज्ञान बहुधा हमारे संकुचित व्यवहारों का सुधारक होता है।
उत्तर:
पचपरमेश्वर

22. बेटा, क्या बिगाड़ के डर से ईमान की बात न कहोगे?
उत्तर:
पंचपरमेश्वर

23. काला-कलूटा फिर भी खूबसूरत?
उत्तर:
मंगर

24. मदों की अपेक्षा औरतों अपने को परिस्थिति के सोंच में ज्यादा और जल्द ढाल सकती है।
उत्तर:
मंगर

25. गाय करुणा की कविता है।.
उत्तर:
गौरा.

प्रश्न 5.
निम्नलिखित कविताओं के रचयिता कौन है?
1. हिमालय का संदेश
उत्तर:
श्री रामधारी सिंह ‘दिनकर’

2. जीवन का संदेश
उत्तर:
श्री रामनरेश त्रिपाटी

3. ‘जीवन का झरना
उत्तर:
श्री आरसी प्रसाद सिंह

4. भारत माता ग्रामवासिनी
उत्तर:
श्री सुमित्रानन्दन पंत

प्रश्न 6.
निम्नलिखित गद्य रचनाओं के लेखक कौन हैं?
1. कविवर रवीन्द्रनाथ ठाकुर
उत्तर:
आचार्य हजारी प्र० द्विवेदी

2. ठिठुरता हुआ गणतंत्र
उत्तर:
हरिशंकर परसाई

3. मंगर
उत्तर:
रामवृक्ष बेनीपुरी

4. गौरा
उत्तर:
महादेवी वर्मा

5. पंचपरमेश्वर
उत्तर:
मुंशी प्रेमचन्द

प्रश्न 7.
निम्नलिखि पाठ गद्य की कौन-सी विधा है?
1. पंचपरमेश्वर
उत्तर:
कहानी

2. गौरा
उत्तर:
शब्दचित्र

3. मंगर
उत्तर:
शब्दचित्र

4. ठिठुरता हुआ गणतंत्र
उत्तर:
ललित निबंध

5. कविवर रवीन्द्रनाथ ठाकुर
उत्तर:
निबंध

प्रश्न 8.
1. संज्ञा के कितने भेद हैं?
(A) तीन
(B) चार
(C) पाँच
(D) छः
उत्तर:
(C) पाँच

2. ‘सर्वनाम’ के कितने भेद होते हैं?
(A) तीन
(B) चार
(C) पाँच
(D) छः
उत्तर:
(D) छः

3. ‘वाक्य’ के कितने भेद होते हैं?
(A) दो
(B) तीन
(C) चार
(D) पाँच
उत्तर:
(B) तीन

4. “क्रिया’ के कितने भेद होते हैं?
(A) पाँच
(B) दो
(C) सात
(D) आठ
उत्तर:
(B) दो

5. ‘विशेषण’ के कितने भेद होते हैं?
(A) चार
(B) आठ
(C) दस
(D) नौ
उत्तर:
(A) चार

6. ‘वचन’ के कितने भेद होते हैं?
(A) चार
(B) पाँच
(C) छः
(D) दो
उत्तर:
(D) दो

7. ‘संधि’ के कितने भेद होते हैं?
(A) तीन
(B) चार
(C) पाँच
(D) छः
उत्तर:
(A) तीन

8. ‘कारक’ के कितने भेद होते हैं?
(A) चार
(B) पाँच
(C) छः
(D) आठ
उत्तर:
(D) आठ

9. पदबंध के कितने भेद होते हैं?
(A) तीन
(B) आठ
(C) दस
(D) पाँच
उत्तर:
(D) पाँच

10. ‘काल’ के कितने भेद होते हैं?
(A) चार
(B) तीन
(C) पाँच
(D) दो
उत्तर:
(B) तीन

11. ‘समास’ के कितने भेद होते हैं?
(A) दो
(B) तीन
(C) छः
(D) सात
उत्तर:
(D) सात

12. ‘परिवार’ शब्द का विशेषण रूप है’
(A) पारिवारिक
(B) परिवारवाद
(C) संयुक्त परिवार
(D) इनमें से कोई नहीं
उत्तर:
(A) पारिवारिक

13. ‘साहित्य’ शब्द का विशेषण रूप है
(A) साहित्यिक
(B) सहित
(C) असाहित्यिक
(D) इनमें से कोई नहीं
उत्तर:
(A) साहित्यिक

14. ‘रामायण’ शब्द का संधि-विच्छेद होता है?
(A) राम + नयन
(B) राम + यन्
(C) राम + यण
(D) राम + अयन
उत्तर:
(D) राम + अयन

15. ‘स्वागत’ का संधि-विच्छेद होता है?
(A) स्व +आगत
(B) स्वा + गतः
(C) सु + आगत
(D) सुअ + गत
उत्तर:
(C) सु + आगत

16. ‘यशोदा’ का संधि-विच्छेद है?
(A) यश + दा
(B) यश् + दा
(C) यशः + दा
(D) यशो + दा
उत्तर:
(C) यशः + दा

17. ‘सदाचार’ का संधि-विच्छेद है
(A) शत + आचार
(B) सत् + आचार
(C) सद् + चार
(D) स + आचार
उत्तर:
(B) सत् + आचार

18. इनमें से अव्ययीभाव समाज कौन-सा है?
(A) प्रतिदिन
(B) दाल-रोटी
(C) दशानन
(D) त्रिभुज
उत्तर:
(A) प्रतिदिन

19. इनमें से ‘द्वन्द्व समास’ कौन-सा है?
(A) माता-पिता
(B) चन्द्रमुख
(C) चौराहा
(D) चक्रपाणि
उत्तर:
(A) माता-पिता

20. ‘गिरीश’ शब्द का संधि-विच्छेद होता है?
(A) गिरी + ईस
(B) गिरि + इस
(D) गिरि + ईश
(C) गिरी + ईश
उत्तर:
(D) गिरि + ईश

21. ‘नीति’ शब्द का विशेषण होता है?
(A) नेतिक
(B) नीतिज्ञ
(C) नैतिक
(D) राजनैतिक
उत्तर:
(C) नैतिक

22. ‘विद्यालय’ का सही संधि-विच्छेद
(A) विद्या + आलय
(B) विद्या + आलय
(C) विद्या + लय
(D) विद्या + लय
उत्तर:
(A) विद्या + आलय

Previous Post Next Post