Advertica

 Bihar Board Class 12th Hindi व्याकरण वाक्य संशोधन

Bihar Board Class 12th Hindi व्याकरण वाक्य संशोधन

अशुद्ध वाक्य – शुद्ध वाक्य
रमेश ने अपनी आत्मकथा लिखी है। रमेश ने आत्मकथा लिखी है।
सोहन एक योग्य और अनुभवी शिक्षक हैं। – सोहन योग्य एवं अनुभवी शिक्षक हैं।
उन्होंने भाषण दिया। – उन्होंने भाषण किया।
यह बड़ी छोटी बात है।। – यह बहुत छोटी बात है।
संजय अपने घर को जा रहा है। – संजय अपने घर जा रहा है।
वह चस्खा चला रहा है। – वह सूत कात रहा है।
सावित्री विलाप कर रो रही है। – सावित्री विलाप कर रही है।
मेरी सविनयपूर्वक प्रार्थना को उसने ठुकरा दी। – उसने सविनय प्रार्थना ठुकरा दी।
बन्दूक एक आवश्यक अस्त्र है – बन्दूक एक आवश्यक शस्त्र है।।
यह प्रस्ताव स्वीकार हुआ – यह प्रस्ताव स्वीकृत हुआ।
उसने झूठ कही थी – उसने झूठ कहा था।
वह मुझ पर क्रोधित है – वह मुझ पर क्रुद्ध है।
वह निरपराधी है – वह निरपराध है।

उसको देखते उसका होश उड़ गया। – उसको देखते ही उसके होश उड़ गए।
तमाम देश भर में यह बात फैल गयी है – देश भर में यह बात फैल गयी है।
प्रत्येक देशों के प्रतिनिधि आये थे – प्रत्येक दोश के प्रतिनिधि आये थे।
वह लौट आये – वे लौट आए।
तुम तुम्हारे घर जाओ – तुम अपने घर चले जाओ।
उसने बम्बई जाना है – उसे बम्बई जाना है।
कृपया कर मेरी बात सुन लो – कृपया कर रमेरी बात सुन लें।
वह गाने की कसरत कर रहा है – वह गाने का अभ्यास कर रहा है।
राम ने हाथ जोड़ा – राम ने हाथ जोड़े।
मोहन शराब पान रहा है – मोहन शराब पी रहा है।
तुम दोनों में केवल यही अन्तर है – तुम दोनों में यही अन्तर है।।
आपकी महानता को सभी स्वीकार करते हैं – आपकी महत्ता सभी स्वीकार करते हैं।
उसकी बात सुनकर वह शोभित हो गया – उसकी बात सुनकर वह क्षुब्ध हो उठा।
राष्ट्र की ऐकयता सर्वोपरी है – राष्ट्र की एकता सर्वोपरि है।

उनकी सौन्दर्यता मन को मुग्ध करती है – उनका सौन्दर्य मन को मुग्ध करता है।

हर एक समाजों के अपने नियम हैं – हर एक समाज के अपने नियम हैं
आपका दर्शन हुआ। – आपके दर्शन हुए।
बहुत देर बाद उनका होंठ खुला – बहुत देर बाद उनके होंठ खुले।
आँसू बह गया – आँसू बह गए।
एक गाय, दो घोड़े और एक बकरी – एक गाय, दो घोड़े और एक बकरी
मैदान में चर रही है – मैदान में चर रहे हैं।
मैं, तुम और वह चलेगा – तुम वह और मैं चलूँगा।
वह शुद्ध गाय का दूध पीता है – वह गाय का शुद्ध दूध पीता है।
बाघ और बकरी एक घाट पर पानी पीती है – बाघ और बकरी एक घाट पर पानी पीते हैं।
वह सायंकाल के समय आया था – वह सायंकाल आया था।
पति – पत्नी जा रही है – पति – पत्नी जा रहे हैं।
घड़ी में कै बजा है – घड़ी में कितने बजे हैं।

उसे कुछ समझ न आया – उसे कुछ समझ में न आया।
आपकी आयु पचास वर्ष है – आपकी अवस्था पचास वर्ष की है।
सब लोग अपनी राय दें। – सब लोग अपनी – अपनी राय दें।
तुम और मोहन आ रहा है – तुम और मोहन आ रहे हैं।
उसने रोटी खया – उसने रोटी खायी।
तुम क्या बोला – तुम क्या बोले?
वह निर्दोषी है – वह निर्दोष है।
क्या आपने भोजन किए हैं? – क्या आपने भोजन किया है?
गत सोमवार को वह पटना जाएगा – गत सोमवार को वह पटना गया था।
वे परस्पर आपस में बातें कर रहे थे – वे परस्पर बातें कर रहे थे।
संभवतः वह आज अवश्य आएगा – संभवतः वह आज आएगा।
उनकी बात सुनकर सभी विस्मय हैं – उनकी बात सुनकर सभी विस्मित हैं।
मैंने यह सारा काम करा है – मैंने यह सारा काम किया है।
बच्चों से गुस्सा मत करो – बच्चों पर गुस्सा मत करो।

वह कलम मेरे को दे दो – यह कलम मुझे दे दो।
उसने कई पुस्तक पढ़ी – उसने कई पुस्तकें पढ़ी
पुलिस ने कृष्ण में आरोप लगाया – पुलिस ने कृष्ण पर आरोप लगाया।
उसके बातों पर हरि क्रोधित हुआ – उसकी बातों पर हरि क्रुद्ध हुआ।
नाक मुँह के बीचों बीच होती है – मुँह के बीचोंबीच नाक होती है।
वह एक योग्य और अनुभवी सम्पादक है – वह योग्य और अनुभवी सम्पादक है।
यह अलग से कहने की जरूरत नहीं है – यह कहने की जरूरत नहीं है।
न जाने कितने बेशुमार जीव पैदा होते हैं – न जाने कितने जीव पैदा होते हैं।
वहाँ बहुत – से पशु और पक्षी उड़ते और – वहाँ बहुत – से पशु और पक्षी चरते और चरते दिखायी दिए। उड़ते हुए दिखायी दिए।
आपके एक – एक शब्द तुले हुए थे। – आपका एक – एक शब्द तुला हुआ था।
मैं आपकी भक्ति और श्रद्धा करता हूँ। – मैं आप पर श्रद्धा (या भक्ति) रखता हूँ।
आखिर रोटी – दाल कैसे निभेगी? – आखिर रोटी – दाल कैसे चलेगी?
आपके स्वागत से मैं गौरांवित हुआ। – आपके स्वागत से मैं गौरवान्वित हुआ।
वहाँ बहुत – से लोग बेहाल दशा में पड़े थे। – वहाँ बहुत – से लोग बेहाल पड़े थे।
देश की वर्तमान मौजूदा अवस्था अच्छी नहीं है – देश की वर्तमान अवस्था अच्छी नहीं है।
कृपया आप ही यह बतलाने का आग्रह करें। – कृपया आप ही बतलाएँ।
यह ऐसी पहेली है जिसे सुलझ सकना – यह ऐसी पहेली है जिसे सुलझाना आसान संभव
नहीं हो सकता है – नहीं है।

बहुत – से लोग इस धारणा के बने गए हैं। – बहुत – से लोगों की यह धारणा बन गयी है।
उसके मन की थाह पता नहीं चलता। – उसके मन की थाह नहीं लगती।
कल सभा में बहुत – से लोग एकत्रित हुए। – कल सभा में बहुत – से लोग एकत्र हुए।
अंधेरी रात में मुझे सड़क नहीं दिखता। – अंधेरी रात में मुझे सड़क नहीं दिखती।
निरपराधी को दण्ड देना उचित नहीं है। – निरपराध को दण्ड देना उचित नहीं।
तुलसीदास ने रामायण की रचना किए। – तुलसीदास ने रामायण की रचना की।
सीता ने एक ग्रंथ लायी है। – सीता ने एक ग्रंथ लाया है।
उसने जोर – जोर से रोने लगा। – वह जोर – जोर से रोने लगा।
श्रीकृष्ण के अनेकों नाम हैं। – श्रीकृष्ण के अनेक नाम हैं।
उसकी आँखों से आँसू बहता है। – उसकी आँखों से आँसू बहते हैं।
विपत् में धीरताई रखो। – विपत्ति में धीरज रखो।
शत्रु मैदान से दौड़ खड़ा हुआ। – शत्रु मैदान से भाग खड़ा हुआ।
घर का उत्तरदायित्व तुम्हारे ऊपर है। – घर का दायित्व तुम पर है।
वह बम – विस्फोट से घायल हुआ। – वह बम – विस्फोट में घायल हुआ।
उसने सविनयपूर्वक निवेदन दिया। – उसने सविनय निवेदन किया।
उसने उधर देखा और बोला। – उसने उधर देखा और कहा।

उसकी जाने की इच्छा नहीं थी। – उसको जाने की इच्छा न थी।
वहाँ घमासान लड़ाई चल रही है। – वहाँ घमासान लड़ाई हो रही है।
मैं आपका दर्शन करके आया हूँ। – मैं आपके दर्शन करने आया हूँ।
उसने बहुत किताब एकत्रित कर लिए हैं। – उसने बहुत किताबें एकत्र कर ली हैं।
कमरा लोगों से लबालब भरा है। – लोगों से कमरा ठसाठस भरा है।
उनका बहुत भारी सम्मान हुआ। – उनका अभूतपूर्व सम्मान हुआ।
आजकल उसका तबीयत ठीक नहीं रहता। – आजकल उसकी तबीयत ठीक नहीं रहती।
क्यों मेरे छाती पर मूंग दलते हो? – मेरी छाती पर मूंग क्यों दलते हो?
हमारा शिक्षक प्रश्न पूछते हैं। – हमारे शिक्षक प्रश्न करते हैं।
वह गया नहीं जाने सकेगा। – वह गया नहीं जा सकेगा।
मैं नाव से यात्रा किया। – मैंने नाव से यात्रा की।
लोकसभा में कल ही यह प्रस्ताव स्वीकार कल ही – लोकसभा मे उक्त प्रस्ताव स्वीकृत हुआ है।
हुआ। मैं रामायण पढ़ा हूँ। – मैंने रामायण पढ़ी है।
राजा और रानी आयी – रांजा और रानी आए।

Previous Post Next Post