Advertica

 Bihar Board 12th Biology Model Question Paper 1 in Hindi

Bihar Board 12th Physics Model Question Paper 1 in Hindi

परिक्षार्थियों के लिए निर्देश :

  1. परीक्षार्थी यथासंभव अपने शब्दों में ही उत्तर दें।
  2. दाहिनी ओर हाशिये पर दिये हुए अंक पूर्णांक निर्दिष्ट करते हैं।
  3. इस पत्र को ध्यानपूर्वक पढ़ने के लिए पन्द्रह मिनट का अतिरिक्त समय दिया गया है।
  4. इस प्रश्न-पत्र के दो खण्डों में है, खण्ड-अ एवं खण्ड-ब ।
  5. खण्ड-अ में 35 वस्तुनिष्ठ प्रश्न हैं। सभी प्रश्न अनिवार्य हैं। प्रत्येक प्रश्न के लिए 1 अंक निर्धारित है, इनका उत्तर उपलब्ध कराये गये OMR-शीट में दिये गये सही वृत्त को काले / नीले बॉल पेन से भरें। किसी भी प्रकार के व्हाइटनर/तरल पदार्थ/ब्लेड/नाखून आदि का OMR-शीट में प्रयोग करना मना है, अन्यथा परीक्षा परिणाम अमान्य होगा।
  6. खण्ड-ब में गैर-वस्तुनिष्ठ प्रश्न हैं, 18 लघुउत्तरीय प्रश्न हैं, जिनमें से किन्ही 10 प्रश्नों के उत्तर देना अनिवार्य है। प्रत्येक प्रश्न के लिए 2 अंक निर्धारित है। इसके अतिरिक्त खण्ड-ब में 06 दीर्घ उत्तरीय प्रश्न भी दिए गए हैं, जिनमें से किन्हीं 3 प्रश्नों के उत्तर देना अनिवार्य है। प्रत्येक प्रश्न के लिए 05 अंक निर्धारित हैं।
  7. किसी तरह के इलेक्ट्रॉनिक-यंत्र का इस्तेमाल वर्जित है।

समय : 3 घंटे 15 मिनट
पूर्णांक : 70

खण्ड-अ : वस्तुनिष्ठ प्रश्न

प्रश्न संख्या 1 से 35 तक के प्रत्येक प्रश्न के साथ चार विकल्प दिए गए हैं, जिनमें से एक सही है। अपने द्वारा चुने गए सही विकल्प को OMR शीट पर चिह्नित करें। (35 × 1 = 35)

प्रश्न 1.
नाशपाती का वैज्ञानिक / वानस्पतिक नाम क्या है ?
(a) पाइरस कम्यूनिस
(b) पाइसम सटाइवम
(c) पाइरस मैलस
(d) इनमें से कोई नहीं
उत्तर:
(a) पाइरस कम्यूनिस

प्रश्न 2.
मुकुलन द्वारा जनन निम्नांकित किसमें होता है ?
(a) यीस्ट
(b) हाइड्रा
(c) (a) तथा (c) दोनों
(d) अमीबा
उत्तर:
(c) (a) तथा (c) दोनों

प्रश्न 3.
प्रकन्द द्वारा कायिक प्रवर्धन किसमें होता है ?
(a) आलू
(b) अदरक
(c) हल्दी
(d) (b) और (c) दोनों
उत्तर:
(d) (b) और (c) दोनों

प्रश्न 4.
शल्क कंद का निम्नांकित में कौन उदाहरण है ?
(a) अदरख
(b) आलू
(c) प्याज
(d) मूली
उत्तर:
(c) प्याज

प्रश्न 5.
आवृतबीजी में किस प्रकार का भ्रूणपोष पाया जाता है ?
(a) अगुणित
(b) द्विगुणित
(c) त्रिगुणित
(d) इनमें से कोई नहीं
उत्तर:
(c) त्रिगुणित

प्रश्न 6.
‘परागपिंड’ निम्नांकित किसमें पाया जाता है ?
(a) मदार
(b) मटर
(c) चना
(d) घास
उत्तर:
(a) मदार

प्रश्न 7.
निम्नांकित में कौन पार्थेनोकार्पिक फल है ?
(a) सेब
(b) नाश्पाती
(c) केला
(d) इनमें से कोई नहीं
उत्तर:
(c) केला

प्रश्न 8.
स्तन ग्रन्थियाँ निम्नांकित किस ग्रंथि का रूपांतरण हैं ?
(a) एंडोक्राइन ग्रंथि
(b) लैक्रिमल ग्रंथि
(c) स्वेट ग्रंथि
(d) इनमें से कोई नहीं
उत्तर:
(c) स्वेट ग्रंथि

प्रश्न 9.
हीमोकोरियल अपरा निम्नांकित किसमें पाया जाता है ?
(a) घोड़े में
(b) मनुष्य में
(c) शशक में
(d) कुत्तों में
उत्तर:
(b) मनुष्य में

प्रश्न 10.
भ्रूण में आनुवंशिक विकार के अध्ययन के लिए निम्नांकित कौन-सा परीक्षण इस्तेमाल होता है ?
(a) एंजीवग्राम
(b) लैप्रेस्कोपी
(c) एमनिवोसेन्टेसिस
(d) क्लोटिंग परीक्षण
उत्तर:
(c) एमनिवोसेन्टेसिस

प्रश्न 11.
अमर बेल क्या है ?
(a) अधिपादप
(b) मूल परजीवी
(c) पूर्ण तना परजीवी
(d) (b) तथा (c) दोनों
उत्तर:
(c) पूर्ण तना परजीवी

प्रश्न 12.
जलीय (हाइड्रोफाइट्स) पौधे का निम्नांकित में कौन उदाहरण है।
(a) कमल
(b) हाइड्रीला
(c) ट्रापा
(d) इनमें से सभी
उत्तर:
(d) इनमें से सभी

प्रश्न 13.
उत्परिवर्तन निम्नांकित किसके द्वारा प्रेरित कराया जा सकता है ?
(a) गामा विकिरण
(b) इंफ्रा रेड विकिरण
(c) इथीलीन
(d) आई ए ए
उत्तर:
(a) गामा विकिरण

प्रश्न 14.
मानवों में रूधिर वर्ग ABO के लिए कितने जीन जिम्मेवार हैं ?
(a) एक
(b) दो
(c) तीन
(d) चार
उत्तर:
(c) तीन

प्रश्न 15.
बी. डी. एन. ए. में दो न्यूक्लियोटाइड के बीच की दूरी कितनी होती है ?
(a) 2.7 A
(b) 3.4 A
(c) 3.32 A
(d) 3.7 A
उत्तर:
(b) 3.4 A

प्रश्न 16.
निम्नांकित में समापन कूट कौन है ?
(a) AUG
(b) GUG
(c) UAA
(d) AAA
उत्तर:
(c) UAA

प्रश्न 17.
डी. एन. ए. द्विकुडण्ली की विशेषता निम्नांकित में क्या है ?
(a) पूरक तथा प्रति समानांतर
(b) हमेशा वृत्ताकार
(c) समानांतर
(d) इनमें से सभी
उत्तर:
(a) पूरक तथा प्रति समानांतर

प्रश्न 18.
मनुष्य का अवशोषी अंग निम्नांकित में बताएँ
(a) निक्टेिटेटिंग झिल्ली
(b) कॉकिक्स
(c) दोनों (a) तथा (b)
(d) पेल्भिक
उत्तर:
(c) दोनों (a) तथा (b)

प्रश्न 19.
आरकिओप्टेरिक्स किस काल में पाया जानेवाला पक्षी था
(a) ट्रियासिक
(b) जूरासिक
(c) क्रीटेसियस
(d) इनमें से कोई नहीं
उत्तर:
(a) ट्रियासिक

प्रश्न 20.
जीवाश्म के अध्ययन को क्या कहते हैं ?
(a) एंथेमोलॉजी
(b) पैलिओन्टोलॉजी
(c) एनालॉजी
(d) होमोलॉजी
उत्तर:
(b) पैलिओन्टोलॉजी

प्रश्न 21.
राइबोन्यूक्लियोटाइड को निम्नांकित में कौन परिभाषित करता है:
(a) राइबोस शर्करा + नाइट्रोजीनस क्षार
(b) राइबोस शर्करा + प्रोटीन
(c) राइबोस शर्करा + फॉसफोरिक अम्ल
(d) राबोन्यूक्लियोसाइड + फॉसफेट ग्रूप
उत्तर:
(d) राबोन्यूक्लियोसाइड + फॉसफेट ग्रूप

प्रश्न 22.
किस कोशिकांग की मदद से स्थानांतरण (ट्रांसलेशन) की क्रिया संपन्न होती है ? नाम बताएँ ।
(a) लाइसोसोम
(b) राइबोसोम
(c) स्प्लाईसियोसोम
(d) एक्सोन
(b) राइबोसोम

प्रश्न 23.
ह्यूमोरल असंक्राम्यता किससे संबंधित है ?
(a) A – कोशिकाएँ
(b) B – कोशिकाएँ
(c) T – कोशिकाएँ
(d) K – कोशिकाएँ
उत्तर:
(b) B – कोशिकाएँ

प्रश्न 24.
टायफॉयड बिमारी का निम्नांकित में कौन रोग जनक है ?
(a) बैसिलस एंथेसिस
(b) प्लाज्मोडियम वाइवेक्स
(c) सालमोनेला टाइफी
(d) इनमें से कोई नहीं
उत्तर:
(c) सालमोनेला टाइफी

प्रश्न 25.
केंचुआ, फफूंद गोबर बीटल तथा मृदा माइट्स आदि में क्या समानता है।
(a) ये सभी हर्बीवोर्स हैं
(b) का वोरस हैं
(c) ओमनीवोरस हैं
(d) डेट्रीटीवोरस हैं
उत्तर:
(d) डेट्रीटीवोरस हैं

प्रश्न 26.
गिर वन किसके लिए विख्यात है ?
(a) जीराफ
(b) चीता
(c) हिरण
(d) शेर
उत्तर:
(b) चीता

प्रश्न 27.
एक पारितंत्र में आहार श्रृंखला कितने प्रकार की होती है ?
(a) ग्रेजिंग
(b) डेट्रीटस
(c) दोनों (a) तथा (b)
(d) इनमें से कोई नहीं
उत्तर:
(c) दोनों (a) तथा (b)

प्रश्न 28.
निम्नांकित में से कौन-सा जंतु विलुप्त हो गया ?
(a) सफेद मोर
(b) डोडो
(c) हिरण
(d) बाघ
उत्तर:
(b) डोडो

प्रश्न 29.
मरूदिभद् पौधा निम्नांकित में से कौन है ?
(a) ट्रापा
(b) कैजूराईना
(c) नागफनी
(d) दोनों (a) तथा (c)
उत्तर:
(c) नागफनी

प्रश्न 30.
प्राकृतिक जीन क्लोनिंग संवाहक का उदाहरण है ?
(a) वृत्ताकार प्लाज्मिड
(b) लीनियर प्लाज्मिड
(c) टाई-प्लाज्मिड
(d) वीरीयोन
उत्तर:
(c) टाई-प्लाज्मिड

प्रश्न 31.
अम्लीय वर्षा के मुख्य कारक कौन हैं ?
(a) CO तथा CO2
(b) NO2 तथा SO2
(c) CO2 तथा NO2
(d) N2 तथा NO2
उत्तर:
(b) NO2 तथा SO2

प्रश्न 32.
शरबती सोनोरा तथा कल्याण सोना किसकी प्रोन्नत किसमें हैं?
(a) धान
(b) गेहूँ
(c) मक्का
(d) दाल
उत्तर:
(b) गेहूँ

प्रश्न 33.
दूध किस जीवाणु द्वारा दही में रूपांतरित होता है ?
(a) क्लोस्ट्रीडियम
(b) माइक्रोकोक्कस
(c) लैक्टोबैसिलस
(d) स्ट्रेपटोकोक्कस
उत्तर:
(c) लैक्टोबैसिलस

प्रश्न 34.
कायिक भ्रूणोद्भव निम्नांकित किसके द्वारा किया जा सकता है ?
(a) कोशिका संवर्धन
(b) ऊतक संबर्धन
(c) जीवद्रव्य संवर्धन
(d) (b) तथा (c) दोनों
उत्तर:
(b) ऊतक संबर्धन

प्रश्न 35.
आर. एन. ए आई. तरीके से किसे नियंत्रित किया जाता है ?
(a) बॉल कृमि को
(b) निमैटोड्स को
(c) जीवाणुओं को
(d) कवको को
उत्तर:
(b) निमैटोड्स को

खण्ड-ब : गैर-वस्तुनिष्ठ प्रश्न

प्रश्न संख्या 1 से 18 तक लघु उत्तरीय कोटि के प्रश्न हैं। इनमें से किन्ही दस (10) प्रश्नों के उत्तर अधिकतम 50 शब्दों में दें। प्रत्येक प्रश्न के लिए 2 अंक निर्धारित है। (10 × 2 = 20)

लघु उत्तरीय प्रश्न

प्रश्न 1.
भू-मंडलीय तापक्रम वृद्धि से आप क्या समझते हैं ? लिखें। 2
उत्तर:
पृथ्वी का वार्षिक औसत तापक्रम में वृद्धि भू-मंडलीय तापक्रम वृद्धि (Global warming) कहलाता है। पृथ्वी का तापमान बढ़ने से ध्रुवीय हिमटोप के पिछलने से समुद्र का स्तर बढ़ जाता है द्वीप डुबने लगते है। ग्रीन हाउस गैसों के प्रभाव से भू-मंडलीय तापक्रम में बृद्धि होती है।

प्रश्न 2.
जैव विविधता के प्रकारों को बताएँ। 2
उत्तर:
जैव विविधता तीन प्रकार की होती है

  1. आनुवंशिक विविधता
  2. स्पीशीज विविधता
  3. पारिस्थितिक विविधता

प्रश्न 3.
पारजीवी जंतु से मनुष्यों को होने वाले फायदों के बारे में लिखें। 2
उत्तर:
पारजीवी जंतु से मनुष्यों को निम्नलिखित फायदे हैं –

  1. रोगों जैसे कैंसर, एल्जाइजर इत्यादि के अध्ययन में मॉडल के रूप में ट्रांसजेनिक जंतुओं का उपयोग किया जाता है।
  2. इनसे सामान्य शरीर क्रिया एवं विकास की जानकारी प्राप्त होती है।
  3. जैविक उत्पाद की प्राप्ति होती है।
  4. टीका तैयार करने के बाद इस का टेस्ट चूहे पर किया जाता है।
  5. औषधियों की विषाक्तता की जाँच भी ट्रांसजेनिक जंतु पर किया जाता है।

प्रश्न 4.
द्विखंडन क्या है ? इसे सोदाहरण चित्र द्वारा दर्शाएँ। 2
उत्तर:
अमीबा (Amoeba) में अलैंगिक जनन द्विखंडन (binary fission) द्वारा होता है। अमीबा में एक निश्चित वृद्धि के बाद क्रोमोसोम्स का द्विगुणन (duplication) हो जाता है तथा केन्द्रक विभाजित होकर दो पुत्री कोशिकाओं (daughter cells) को जन्म देता है। ये पुत्री कोशिकाएँ वृद्धि करती हैं तथा पूर्ण परिपक्व होने पर जनन-क्रिया करती हैं।

प्रश्न 5.
प्रारम्भ-कूट कौन-से हैं ? इनके नाम लिखें। 2
उत्तर:
जो पोलिपेप्टाइड चेन बनाने की क्रिया शुरू करते हैं उसे AUG चेन प्रारम्भ कोडोन कहते हैं।

प्रश्न 6.
ऊतक संवर्धन से क्या समझते हैं ? किन्हीं दो महत्त्वपूर्ण फायदों का उल्लेख करें।
उत्तर:
किसी निश्चित संवर्धन माध्यम में जब पौधे के किसी भाग के ऊतक के संवर्धन से नए पौधे उत्पन्न किए जाते हैं तो उसे ऊतक संवर्धन कहते हैं।

  • कोशिकओं या ऊतकों का संबर्धन किया जाता है।
  • भ्रूण का ऊर्जा दशाओं में संवर्धन किया जाता है।

प्रश्न 7.
चलबीजाणु तथा कोनीडिया का चित्र द्वारा दर्शाएँ। 2
उत्तर:

प्रश्न 8.
स्वपरागण के लाभों को बताएँ। 2
उत्तर:
स्व-परागण का महत्त्व (Significance of selfpollination) –

  • इस प्रकार के पुष्पों म परागण और निषेचन सुनिश्चित हो जाता है।
  • इस प्रकार के परागण के फलस्वरूप संतान दुर्बल हो जाती है।

प्रश्न 9.
मनुष्य में संचारित रोग क्या-क्या हैं ? सोदाहरण समझाएँ। 2
उत्तर:
मनुष्य में संचारित रोग दाद, मलेरिया, हैजा, एड्स इत्यादि हैं जिसका प्रसार निम्नलिखित तरह से होता है।

  1. सीधे संक्रामक रोगी से सीधे सम्पर्क द्वारा जैसे-दाद।
  2. रोगाणु बाहक जैसे मच्छर, मक्खी आदि द्वारा जैसे-मलेरिया।
  3. संक्रमिक पेय एवं खाद्य पदार्थों के ग्रहण द्वारा जैसे-हैजा
  4. संक्रमिक साधनों जैसे सूई, शरीर द्रव, रक्त, रक्त सीरम आदि के शरीर द्रव से संबंध होने से जैसे – AIDS आदि।

प्रश्न 10.
मुर्गीपालन प्रबंधन को संक्षेप में बताएँ।
उत्तर:
मुर्गीफार्म में घरेलु मुर्गियों वत्तखों, तीतर आदि के देखभाल, उसका जनन क्रिया, लालन-पालन, उसके उत्पादों जैसे मांस-अंडों के सफल प्रबंधन ही मुर्गी फार्ग प्रबन्धन कहलाता है। इसकी सफलता के लिए फार्म के क्षेत्रफल के हिसाब से मुर्गियों की संख्या रखना, मुर्गियों को रोगों से बचाव के लिए टीके का प्रयोग, सांपों, बिल्लियों एवं कुत्तों से बचाने की व्यवस्था करना, ठंड-गर्मी से बचाव की व्यवस्था करना तथा पौष्टिक आहार की उपलब्धता आवश्यक है।

प्रश्न 11.
निम्नलिखित संकेताक्षरों का विस्तारित रूप लिखें। 2
(A) GMO (B) STD (C) AMP (D) VNTR
उत्तर:
(A) GMO – Genetically Modified Organism
(B) STD – Sexually Transmitted Disease
(C) AMP – Adenosine Monophosphate
(D) VNTR – Variable Nuber Tandem Repeat.

प्रश्न 12.
विलुप्त-कड़ी तथा संयोजी-कड़ी में अन्तर स्पष्ट करें। 2
उत्तर:
विलुप्त कड़ी-पृथ्वी पर पौधे तथा जन्तुओं की जातियाँ जो कभी जीवित थे लेकिन आज विलुप्त हो चुके हैं वैसे जीवों के बीच की कड़ी स्थापित होती विलुप्त कड़ी कहलाती हैं। जैसे, डो डो संयोजी कड़ी कुछ जंतु दो दलों के जंतुओं के बीच कड़ी का काम करते है तथा इनमें दोनों दलों के लक्षण पाए जाते हैं ये संयोजी कड़ी कहलाते हैं। जैसे-प्रोटोप्टेरस, एकिहना इत्यादि।

प्रश्न 13.
निम्नांकित में सोदाहरण अंतर स्पष्ट करें। (1 + 1 = 2)
(a) अंड-प्रजक तथा सजीव प्रजक (b) मद चक्र तथा ऋतुस्राव चक्र
उत्तर:
(a) अंड प्रजक तथा सजीव प्रजक : जो अंडे देते हैं वैसे जंतु को अंड प्रजक कहते हैं जैसे-मछली, मेढ़क इत्यादि वैसे जंतु जो बच्चे जन्म देते हैं उसे सजीव प्रजक कहते हैं। जैसे-मनुष्य, गाय इत्यादि।

(b) मदचक्र तथा ऋतु श्राव चक्र

  • मदचक्र – अधिकांश मादा स्तनधारियों में मदचक्र होता है जिसके कारण इनमें सेक्युअल उत्तेजना उत्पन्न होता है ताकि नर से संभोग कर सकें। जैसे – गाय, भेड़, कुत्ता इत्यादि।
  • ऋतु श्राव चक्र – मादा प्राइमेट्स में होने वाले जनन चक्र को ऋतु श्राव चक्र कहते हैं। स्त्रियों के यह आवर्त चक्र प्राय 28 दिनों के अवधि के बाद दोहराया जाता है। .

प्रश्न 14.
मनुष्य में होने वाले मलेरिया तथा हाथी पाँव रोग के रोगजनक परजीवी का वैज्ञानिक नाम लिखें। (1 + 1 = 2)
उत्तर:

  • मलेरिया परजीवी-प्लाजमोडियम वाइवेक्स
  • हाथीपाँव रोग के परजीवी-वुचेरेरिया बँक्रोफ्टाई।

प्रश्न 15.
ध्वनि प्रदूषण से क्या समझते हैं ? इसके विभिन्न श्रोतों को लिखें।
उत्तर:
80 dB से ऊपर की ध्वनि भौतिक प्रदूषण उत्पन्न करती है इसलिए इसे ध्वनि प्रदूषण कहा जाता है। इसके विभिन्न श्रोत हैं-टैंक, रॉकेट, प्रिंटिग प्रेस, टेक्सटाइल मिल इत्यादि।

प्रश्न 16.
जैव प्रौद्योगिकी में जेल इलेक्ट्रोफोरेसिस के किन्हीं दो उपयोगिताओं को लिखें।
उत्तर:

  • इसके द्वारा DNA खंड का पृथक्करण किया जाता है।
  • पौधे तथा जन्तुओं में जीनक्लोनिंग करने में मदद करता है।

प्रश्न 17.
स्तंभ – A के शब्दों का मिलान स्तंभ – B के शब्दों से करें। (1/2 × 4 = 2)
उत्तर:

प्रश्न 18.
स्थानान्तरण आरएनए अणु का क्लोवर लीफ मॉडल का नामांकित चित्र दर्शाएँ तथा चारों भुजाओं के नाम लिखें। (1 + 1 = 2)
उत्तर:

दीर्घ उत्तरीय प्रश्न

प्रश्न संख्या 19 से 24 तक दीर्घ उत्तरीय कोटि के प्रश्न हैं। इनमें से किन्हीं 3 प्रश्नों के उत्तर अधिकतम 120 शब्दों में दें। प्रत्येक प्रश्न के लिए 5 अंक निर्धारित हैं। (3 × 5 = 15)

प्रश्न 19.
जैव उर्वरक से क्या समझते हैं ? इससे मृदा को क्या-क्या फायदे पहुँचते हैं ? किन्हीं दो जैव उर्वरक के नाम लिखें।
उत्तर:
जैव उर्वरक विभिन्न प्रकार के जीवों जैसे-नील हरित शैवाल, जीवाणु एवं कवक से बनाए जाते हैं। साइनो बैक्टेरिया 20-30 किलोग्राम नाइट्रोजन प्रति हेक्टेयर की दर से स्थिरिकृत करता है। जैव उर्वरक के रूप में राइजोबियम जीवाणु वायु:मंडल। से नाइट्रोजन जैस ग्रहण करते हैं जो मटर के पौधे के लिए उपयोगी है। कवको में ग्लोमस माइकोराइजा बनाते हैं जो जैव उर्वरक का काम करते हैं।

प्रश्न 20.
मृदूजलीय तालाब की एक आहार श्रृंखला को चित्र द्वारा दर्शाएँ।
उत्तर:

प्रश्न 21.
उत्परिवर्तन से क्या समझते हैं ? मुख्य रूप से कितने प्रकार का होता है इसकी महत्ता को बताएँ। (1 + 2 + 2 = 5)
उत्तर:
उत्परिवर्तन किसी भी जीव में अचानक होनेवाले विशाल असतत भिन्नता है जो वंशगत होता है। उत्परिवर्तन कायिक कोशिकाओं तथा जनन कोशिकाओं दोनों में होता है। अंगुणित पीढ़ी की कोशिकाएँ उत्परिवर्तन के लिए उपयुक्त होती है।

उत्परिवर्तन के प्रकार – आकार के आधार पर उत्परिवर्तन दो प्रकार के होते हैं।

वृहत उत्परिवर्तन – वे सभी विभिन्नताएँ जो फीनोटाइप (phenotype) में दिखाई देती हैं, वृहत उत्परिवर्तन कहलाती हैं। इसके अंतर्गत क्रोमोसोम की संख्या एवं संरचना में होनेवाले परिवर्तन आते हैं।

सूक्ष्म उत्परिवर्तन – ऐसी विभिन्नताएँ जो जीनोटाइप में होती हैं सूक्ष्म उत्परिवर्तन कहलाती हैं। इसके अंतर्गत DNA या आण्विक स्तर पर हुए परिवर्तनों को सम्मिलित किया जाता है। दिशा के आधार पर उत्परिवर्तन निम्नलिखित दो प्रकार के हो सकते हैं।

अग्र उत्परिवर्तन – जब उत्परिवर्तन वन्य (wild) गुणों से आगे की ओर होता है तो उसे अग्र उत्परिवर्तन कहते हैं, जैसे मटर के रंगीन पुष्पवाले वन्य पौधे से उत्परिवर्तन द्वारा सफेद पुष्पवाले पौधे का बनना।

प्रतिलोम उत्परिवर्तन – जब उत्परिवर्ती (mutant) जीवों से वन्य गुणों की ओर उत्परिवर्तन हो तो इसे प्रतिलोम उत्परिवर्तन कहते हैं, जैसे मटर के सफेद फूलवाले पौधे से रंगीन फूलवाले पौधे का उत्परिवर्तन। गुणसूत्रीय उत्परिवर्तन या क्रोमोसोमल म्यूटेशन-क्रोमोसोम की संख्या एवं संरचना में होनेवाले परिवर्तनों को गुणसूत्रीय उत्परिवर्तन या क्रोमोसोमल म्यूटेशन कहते हैं।

जीन उत्परिवर्तन – सूक्ष्म स्तर पर जीन में होनेवाले किसी प्रकार के परिवर्तन को जीन उत्परिवर्तन कहते हैं।

उत्परिवर्तन के महत्त्व – (i) पादप-विकास में उत्परिवर्तन की महत्त्वपूर्ण भूमिका है। पौधों की नई-नई किस्में उत्परिवर्तन द्वारा विकास की गई। (ii) उत्परिवर्तन का कार्बनिक विकास में योगदान है।

प्रश्न 22.
क्राई प्रोटीन से क्या समझते हैं ? यह किस जीव द्वारा प्राप्त किया जाता है ? इस प्रोटीन की उपयोगीताओं को संक्षेप में बताएँ। (2 + 1 + 2 = 5)
उत्तर:
‘Cry’ प्रोटीन को ‘Cry gene’ द्वारा Encode किया जाता है। उसे जीवाणु Bacillus thuringiensis द्वारा उत्पन्न किया जाता है। Cry प्रोटीन कीटों के लिए विषैला (Toxin) होता है। अतः कीटनाशी के रूप में उपयोग में लाया जाता है। इस gene को बैक्टीरिया से Crop plants। में प्रवेश (Introduce) कराकर कई Transgenic crops को तैयार किया जा सकता है। जैसे – Bt cotton. Bt corn, tomato इत्यादि।

प्रश्न 23.
आपरा झिल्ली क्या है ? यह कितने प्रकार का होता है ? संक्षेप में लिखें। (2 + 1 + 2 = 5)
उत्तर:
गर्भ कई झिल्लियों से घिरा होता है। सबसे बाहरी झिल्ली को जरायु (कोरिऑन, (chorion) कहते हैं। इसी जरायु से अंगुलियों के आकार के अनेक प्रवर्द्ध निकलते हैं जिन्हें अंकुर (विलाई, villi) कहते हैं। ये अंकुर गर्भाशय की दीवार में फँसकर उसके कोशिकीय परत और रुधिर वाहिनियों से अतिनिकट का संपर्क स्थापित कर लेते हैं। अंकुर और गर्भाशय-कोशिकीय परत के संपर्क क्षेत्र को अपरा (प्लेसेंटा, Placenta) कहते हैं।

गर्भ अपरा से एक मजबूत डोरी जैसी संरचना से जुड़ा रहता है जिसे नाभिरज्जु (आम्बिलिकल कॉर्ड, umbilical cord) कहते हैं। नाभिरज्जु में भी रुधिरवाहिनियों द्वारा अत्यधिक रक्तापूर्ति होती है। अतः नाभिरज्जु माता और गर्भ के बीज संपर्क अंग का कार्य करता है।

गर्भ अपने पोषण और श्वसन हेतु आवश्यक ऑक्सीजन अपनी माता से इसी नाभिरज्जु द्वारा प्राप्त करता रहता है। जब गर्भ का रुधिर अपरा में प्रवाहित होता है तब वह माँ के रुधिर, जो गर्भाशय की दीवार से प्रवाहित होता है, से पोषक तत्त्व और ऑक्सीजन को अवशोषित कर लेता है। इसी प्रकार अपरा द्वारा वह अपने उत्सर्जी पदार्थों को भी माँ के रुधिर में छोड़ देता है। इसी प्रक्रिया द्वारा गर्भ अपरा से अपनी आवश्यक चीजे प्राप्त करता है।

आपरा के प्रकार – (a) कोरियो-वाइटलिन प्लेसेन्टा-यह मारसूपियलस में पाया जाता है। (b) कोरियो-अलटोइस प्लेसेन्टा-यह कुछ मारसूपियलस तथा सभी यूथिरियन में पाया जाता है।

प्रश्न 24.
निम्नांकित में किन्हीं दो पर टिप्पणी लिखें। (21/2 × 2 = 5)
(a) मत्स्यकी
(b) राइबोसोम
(c) बंध्यतः
(d) लाल आँकड़ा पुस्तक
उत्तर:
(a) मत्स्यकी – मत्स्यकी एक प्रकार का उद्योग है जिसका संबंध। मछली पालन से है तथा उसका प्रसंस्करण करना एवं बेच कर धन प्राप्त करना। होता है। इसे नील क्रांति भी कहा जाता है।

(b) राइबोसोम – राइबोसोम जीवीत कोशिकाएँ पाया जाता है। यह। साइटोप्लाज्म में एंडोप्लाज्मिक रेटिकुलम पर रहता हैं या स्वतंत्र रूप में भी रहता हैं। राइबोसोम प्रोटीन सिंथेसिस का साइट है। यह राइबोसोमल आर. एन. ए. तथा प्रोटीन का बना होता है।

(c) बंध्यता-दंपति के सहवास के बावजूद गर्भधारण न हो पाने की। स्थिति को बंध्यता कहते हैं ऐसे निःसंतान दंपतियों के लिए पाते निषेचन तथा भ्रूण स्थानान्तरण विधि द्वारा गभाधान कराया जाता है।

(d) लाल आँकड़ा बुक – वह किताब जिसमें विलुप्तता के कगार पर या पहुँच चुके जीव जातियों का वर्णन हो, आँकड़ों की लाल किताब कहलाती है। इसका मुख्य उद्देश्य नागरिकों की नीति निर्माताओं को ऐसे जीवों की। संरक्षण एवं संरक्षण में आयी कठिनाइयों से अवगत कराना है।

महत्त्व/उपयोग –

  1. संकटापन्न जैव विविधता के महत्त्व के बारे में। जागरुकता विकसित करना।
  2. संकटग्रस्त जातियों की पहचान एवं उसका विवरण तैयार करना।
  3. जैव विविधता के वैश्विक हास का वैश्विक इंडेक्स प्रदान करना।
  4. स्थानीय स्तर पर संरक्षण प्राथमिकताओं को बताना, वर्णन करना एवं संरक्षणीय क्रियाकलापों को गाइड करना।
Previous Post Next Post