Bihar Board Class 6 Social Science Geography Solutions Chapter 1 हमारा सौरमंडल

 Bihar Board Class 6 Social Science Geography Solutions Chapter 1 हमारा सौरमंडल

Bihar Board Class 6 Social Science हमारा सौरमंडल Text Book Questions and Answers

अभ्यास

प्रश्न 1.
आपस में चर्चा कीजिए एवं लिखिए।

प्रश्न (क)
कई तारे सूर्य से बड़े हैं फिर भी छोटे क्यों दिखाई देते हैं ?
उत्तर-
कई तारे सूर्य से बड़े हैं फिर भी छोटे दिखाई देते हैं। क्योंकि यह पृथ्वी से काफी नजदीक हैं । तारों की तुलना में इसलिए कई तारे सूर्य से बड़े होने के बावजूद छोटे दिखाई देते हैं।

प्रश्न (ख)
तारे आकाश में ही हैं फिर भी दिन में क्यों नहीं दिखाई देते ?
उत्तर-
सूर्य की रोशनी के कारण तारे आकाश में ही हैं। फिर भी हमें दिखाई नहीं देते हैं।

प्रश्न (ग)
चन्द्रमा तारों से छोटा है फिर भी हमें बड़ा क्यों दिखाई देता है?
उत्तर-
चन्द्रमा तारों से छोटा है फिर भी हमें बड़ा दिखाई देता है। क्योंकि पृथ्वी से चन्द्रमा की दूरी कम होने के कारण वह हमें तारों से बड़ा दिखाई देता है।

प्रश्न (घ)
अगर किसी आकाशीय पिण्ड में प्रकाश न हो तो क्या वह हमें नजर आएगा? अपने उत्तर के पक्ष में तर्क दीजिए।
उत्तर-
अगर किसी आकाशीय पिण्ड में प्रकाश न हो तो वह हमें दिखाई नहीं देगा। क्योंकि हम प्रकाश के बिना किसी भी वस्तु को देख नहीं सकते हैं।

प्रश्न 2.
निम्न प्रश्नों के उत्तर लिखिए –

प्रश्न (i)
सूर्य से दूरी के अनुसार विभिन्न ग्रहों के नाम लिखिए।
उत्तर-
सूर्य से दूरी के अनुसार बुध, ग्रह, शुक्र ग्रह, पृथ्वी ग्रह, मंगल ग्रह, वृहस्पति ग्रह, शनि ग्रह, यूरेनस, नेप्ट्यू न हैं।

प्रश्न (ii)
सूर्य से सबसे नजदीकी ग्रह क्या नाम है ?
उत्तर-
बुध सूर्य के सबसे नजदीकी ग्रह है। प्रश्न

प्रश्न (iii)
सौर मंडल का सबसे बड़ा ग्रह कौन है ?
उत्तर-
सौर मंडल का सबसे बड़ा वृहस्पति ग्रह है। प्रश्न

प्रश्न (iv)
पृथ्वी के निकटवर्ती ग्रह कौन-कौन हैं?
उत्तर-
पृथ्वी के सबसे नजदीक सूर्य और चन्द्रमा हैं।

प्रश्न (v)
उस ग्रह का क्या नाम है जिसके चारों ओर छल्ले पाये जाते हैं ?
उत्तर-
उस ग्रह का नाम शनि है जिसके चारों ओर छल्ले पाये जाते हैं।

प्रश्न (vi)
सौर मंडल का कौन-सा ग्रह आपको सबसे अलग लगा और क्यों?
उत्तर-
सौर मंडल का पृथ्वी ग्रह हमें सबसे अलग लगता है। क्योंकि यही वह ग्रह है जहाँ जीवन मिलता है। यहाँ जल एवं जीवन के लिए आवश्यक गैसें मौजूद हैं और अंतरिक्ष से देखने पर यह नीली दिखाई देती है। यही है हमारी पृथ्वी जिस पर हम रहते हैं।

प्रश्न (vii)
पृथ्वी के उपग्रह का क्या नाम है? का क्या नाम ह
उत्तर-
पृथ्वी के उपग्रह का नाम चाँद है।

प्रश्न (viii)
वे कौन-कौन से ग्रह हैं जो पृथ्वी के घूमने की विपरीत दिशा में घूमते हैं?
उत्तर-
शुक्र तथा अरुण ग्रह जो पृथ्वी के घूमने की विपरीत दिशा में घूमते हैं।

प्रश्न 3.
अकाशीय पिण्ड एवं दी गई विशेषताओं का मिलान कीजिए-

  1. बुध – (i) लाखों आकाश गंगा का समूह
  2. पृथ्वी – (ii) पृथ्वी का उपग्रह
  3. चन्द्रमा – (iii) सबसे छोटा ग्रह
  4. उल्कापिंड – (iv) नीला ग्रह
  5. आकाश गंगा – (v) सूर्य के चारों ओर चक्कर लगाने वाले पत्थरों के छोटे टुकड़े
  6. ब्रह्माण्ड – (vi) लाखों का समूह

उत्तर-

  1. बुध – (iii) सबसे छोटा ग्रह
  2. पृथ्वी – (iv) नीला ग्रह
  3. चन्द्रमा – (ii) पृथ्वी का उपग्रह
  4. उल्कापिंड – (v) सूर्य के चारों ओर चक्कर लगाने वाले पत्थरों के छोटे टुकड़े
  5. ब्रह्माण्ड – (i) लाखों आकाश गंगा का समूह

प्रश्न 4.
इनमें किन-किन अकाशीय पिंडों के नाम छपे हैं

उत्तर-

  1. बुध
  2. शुक्र
  3. पृथ्वी
  4. मंगल
  5. वृहस्पति
  6. शनि
  7. अरुण
  8. वरुण
  9. टाइटन
  10. सिरस ।

प्रश्न 5.
सौरमंडल का मॉडल/चित्र बनाकर कक्षा में प्रदर्शित कीजिए।
उत्तर-

पाठ के महत्त्वपूर्ण प्रश्नोत्तर प्रश्न –

प्रश्न 1.
ग्रहों की परिक्रमा अवधि एवं उपग्रहों की संख्या को दर्शाएँ ।
उत्तर-

Bihar Board Class 6 Social Science हमारा सौरमंडल Notes

पाठ का सारांश

  • तारे हमसे काफी दूरी पर हैं इसलिए हमें टिमटिमाते हुए नजर आते हैं।
  • सूर्य भी तो एक तारा ही है।
  • सूर्य का प्रकाश हम तक लगभग 8 मिनट में ही पहुंच जाता है।
  • चन्द्रमा पृथ्वी का एकमात्र उपग्रह है।
  • चन्द्रमा पृथ्वी की एक परिक्रमा 27 दिन 8 घंटे में पूरी करता है।
  • चन्द्रमा पर न तो जल है और न ही वायु। ।
  • सौर परिवार में तारों, ग्रहों एवं उपग्रहों के अतिरिक्त बहुत सारे छोटे-छोटे पिंड भी सूर्य का चक्कर लगाते हैं, इन्हें ‘क्षुद्र ग्रह’ कहा जाता है।
  • सौर परिवार का मुखिया सूर्य है।
  • सौर परिवार के सभी सदस्य सूर्य के प्रकाश से ही प्रकाशित होते हैं।
  • बुध, शुक्र, पृथ्वी, मंगल, बृहस्पति, शनि, अरूण, वरूण और यम ये सौर परिवार के सदस्य हैं
  • पृथ्वी से सूर्य कई गुना बड़ा है।
  • सूर्य के सबसे निकट बुध है।
  • सूर्य के सबसे दूर यम (प्लूटो) है ।
  • छह ग्रह सूर्य का चक्कर पश्चिम से पूर्व दिशा की ओर लगाते हैं। परन्तु शुक्र तथा अरूण (यूरेनस) सूर्य का चक्कर पूरब से पश्चिम की ओर लगाते हैं।
  • शनि के चारों ओर के छल्ले हैं।
Previous Post Next Post
हमसे जुड़ें
1

नए Notes सबसे पहले पाएं!

Study Notes, PDF और Exam Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp Channel से जुड़ें।

👉 अभी जॉइन करें