Advertica

 Bihar Board Class 6 Social Science History Solutions Chapter 13 संस्कृति और विज्ञान

Bihar Board Class 6 Social Science संस्कृति और विज्ञान Text Book Questions and Answers

अभ्यास

प्रश्न 1.
अभिज्ञान शाकुन्तलम् की रचना कालिदास ने की। यह क्या है?
(क) उपन्यास
(ख) नाटक
(ग) कहानी
(घ) कविता
उत्तर-
(ख) नाटक

प्रश्न 2.
मंदिर के महत्वपूर्ण भाग जहाँ देवताओं की प्रतिमा रखी जाती थी?
(क) प्रदक्षिणापथ
(ख) गोपुरम
(ग) गर्भगृह
(घ) दालान
उत्तर-
(ग) गर्भगृह

प्रश्न 3.
दशावतार मंदिर में किस देवता की प्रतिमा है?
(क) विष्णु
(ख) शिव
(ग) बुद्ध
(घ) ब्रह्मा
उत्तर-
(क) विष्णु

प्रश्न 4.
इनमें से सबसे पहले किस पुस्तक की रचना हुई?
(क) ऋग्वेद
(ख) रामायण
(ग) महाभारत
(घ) पुराण
उत्तर-
(ग) महाभारत

प्रश्न 5.
इनमें से ‘तमिल साहित्य कौन है ?
(क) देवी चंद्रगुप्तम
(ख) कुमारसंभवम्
(ग) मृच्छकटिकम
(घ) सिलपदिकारम
उत्तर-
(घ)

निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दें 

प्रश्न 1.
दिल्ली (मेहरौली) के लौह स्तम्भ के बारे में पाँच वाक्य लिखें।
उत्तर-
दिल्ली के लौह स्तम्भ में ऐसे तकनीक का प्रयोग हुआ कि आज तक इसमें जंग नहीं लगा.है। धातु कला काफी विकसित थी। यह अवशेष कुतुबमीनार परिसर में है। जंग न लगना तकनीक की जानकारी हमें प्राप्त नहीं है।

प्रश्न 2.
ऐतिहासिक महत्व के दो इमारतों के बारे में नाम के साथ पाँच पक्तियाँ लिखें।
उत्तर-
गुप्त काल के सर्वोत्कृष्ट मंदिर देवगढ़ का दशावतार मंदिर है। यहाँ विष्णु की मूर्ति है। मंदिर का शिखर 12 मीटर ऊँचा है। इस मंदिर में चार मंडप चारों दिशाओं में स्थित है। गर्भ गृह में मूर्तियाँ स्थित हैं।

उदय गिरि में गुहा मंदिर है, जिसे चन्द्रगुप्त विक्रमादित्य का सेनापति वीर सेन ने बनवाया। इसके सामने गर्भ गृह और सामने मंडप है। इसमें वराह अवतार की विशाल मूर्ति है।

प्रश्न 3.
बौद्ध बिहार से क्या समझते हैं ? यह किस धर्म से संबंधित है?
उत्तर-
बौद्ध बिहार का मतलब बौद्ध दशन, जहाँ बौद्ध से जुड़ी सभी प्रकार की वस्तुएँ एकत्रित हों। यह बौद्ध धर्म से संबंधित है। आइये चर्चा करें !

प्रश्न 4.
अपने गाँव के मंदिर में जाकर उनकी तुलना किसी प्राचीन मंदिर से करें। इसमें आप अपने परिवार के – किसी सदस्य की मदद ले सकते हों।
उत्तर-
छात्र शिक्षक की मदद से स्वयं करें ।

प्रश्न 5.
अजंता की गुफाएँ कहाँ हैं ? शिक्षक की सहायता से इनके महत्व के बारे में जानकारी प्राप्त करो ।
उत्तर-
अजन्ता की गुफा उत्तरप्रदेश में है। यहाँ चित्रकारी की गई है। बुद्ध और बोधिसत्व का चित्र, ततीय जातक कथाओं की चित्रकारी। पशु, पक्षी, वृक्ष, नदी, पुरुष आदि के चित्र से वेशभूषा, सजावट की’ जानकारी प्राप्त होती है।

प्रश्न 6.
किसी दो महत्वपूर्ण महाकाव्यों के बारे में अपने घर/विद्यालय में चर्चा करें।
उत्तर-
छात्र शिक्षक की मदद से स्वयं करें ।

प्रश्न 7.
किसी जातक कथा के विषय में अपने परिवार के किसी सदस्य या शिक्षक से जानकारी प्राप्त करो, जो तुम्हारी नैतिक शिक्षा प्राप्त करने में मददगार साबित होगा।
उत्तर-
छात्र शिक्षक की मदद से स्वयं करें ।

Bihar Board Class 6 Social Science संस्कृति और विज्ञान Notes

पाठ का सारांश

  • अभिज्ञानशकुन्तलम का विषय-वस्तु राजा दुष्यंत और शकुन्तला का मिलन है
  • गुप्तकाल के सर्वोत्कृष्ट मंदिर, झांसी (उत्तर प्रदेश) जिले में देवगढ़ का दशावतार मंदिर है।
  • बौद्ध गुहामंदिरों में अजन्ता, बाघ तथा सितनवासल की गुफाएँ महत्वपूर्ण हैं।
  • विष्णु की प्रसिद्ध मूर्ति देवगढ़ दशावतार मंदिर में है।
  • भारतीय इतिहास में चौथी से सातवीं सदी का समय सांस्कृतिक एवं वैज्ञानिक प्रगति के दृष्टिकोण से काफी महत्वपूर्ण है।
  • पुराण महाकाव्यकाल – चौथी सदी के प्रारंभ से सातवीं सदी के मध्य तक का समय जिसमें पुराणों, रामायण, महाभारत एवं तमिल साहित्यों का वर्तमान रूप में संकलन हुआ तथा अन्य लौकिक महालाव्यों की रचना हई (जिसके काल इसे) महाकाव्य काल कहते हैं।
  • कुमारसंभव में शिव-पार्वजी के प्रेम और प्रणय दृश्यों का वर्णन
  • अभिज्ञानशाकुन्तलम् में साहित्य और नाट्य कला दोनों की गुणात्मकता चरमोत्कर्ष पर दिखाई देती है।
Previous Post Next Post