Advertica

 Bihar Board Class 6 Social Science History Solutions Chapter 7 प्रारंभिक राज्य

Bihar Board Class 6 Social Science प्रारंभिक राज्य Text Book Questions and Answers

अभ्यास

प्रश्न 1.
दिए गए चार विकल्पों में से सही उत्तर चुनें:

प्रश्न (क)
महाजनपदों का विवरण प्राप्त होता है
(i) ऋग्वेद
(ii) अंगुत्तर निकाय
(iii) चित्रित धूसर मृदभांड
(iv) ब्राह्मण ग्रंथ
उत्तर-
(ii) अंगुत्तर निकाय

प्रश्न (ख)
कौन-सा महाजनपद बिहार में स्थित है ?
(i) अंग
(ii) कोसल
(iii) कौशाम्बी
(iv) अवन्ति
उत्तर-
(i) अंग

प्रश्न (ग)
राजा भूमि की उपज का कितना हिस्सा प्राप्त करता था ?
(i) छठा
(ii) सातवों
(iii) पाँचवाँ
(iv) चौथा
उत्तर-
(i) छठा

प्रश्न (घ)
मगध के शासक अजातशत्रु की राजधानी कहाँ थी?
(i) पाटलीपुत्र
(ii) गया
(iii) वैशाली
(iv) राजगृह
उत्तर-
(iv) राजगृह

प्रश्न (ङ)
निम्नलिखित में से कौन गणराज्य था ?
(i) मगध
(ii) कोसल
(iii) वत्स
(iv) लिच्छिवी
उत्तर-
(iv) लिच्छिवी

प्रश्न 2.
खाली स्थान को भरो

  1. अवन्ति का राजा …………… था।
  2. वज्जि संघ की राजधानी ………..थी।
  3. पाटलिग्राम की स्थापना …………. ने की।
  4. नन्दवंश के शासक …………. के समय सिकन्दर का भारत पर आक्रमण हुआ।
  5. लिच्छवी ………….. संघ का एक गण था ।

उतर-

  1. अवन्ति का राजा अवन्ति था।
  2. वज्जि संघ की राजधानी वैशाली थी।
  3. पाटलिग्राम की स्थापना अजातशत्रु ने की।
  4. नन्दवंश के शासक घनानंद के समय सिकन्दर का भारत पर आक्रमण हुआ।
  5. लिच्छवी वैशाली संघ का एक गण था ।

प्रश्न 3.
आओ चर्चा करें :

प्रश्न (क)
राजा को कर की क्यों आवश्यकता पड़ी। उस काल में कौन-कौन लोग कर चुकाते थे ?
उत्तर-
राजा अपने शासन को चलाने के लिए कर्मचारी रखते थे। सुरक्षा के लिए सेना रखते थे। इन सबों को वेतन देने के लिए राजा ‘कर’ लेते थे। ‘कर’ चुकता करने वालों में किसान, शिल्पकार, व्यापारी, पशुपालक आदि थे।

प्रश्न (ख)
महाजनपदों के राजा अपनी राजधानी को क्यों किलाबंदी करते थे ?
उत्तर-
महाजनपद अपने राजधानी का किलाबंदी कराते थे। इसका कारण था राजधानी से ही पुरे राज्य की देख-रेख होती, उनके और कर्मचारियों के परिवार रहते, इन सबों की सुरक्षा की दृष्टिकोण से ही राजधानियों की किलाबंदी कराते थे। साथ ही साथ यह भी ध्यान था, किलेबंदी होने पर कम सैनिक ही सुरक्षा प्रदान कर लेते थे।

प्रश्न (ग)
मगध के उत्थान में प्राकृतिक संसाधनों की मुख्य भूमिका क्या थी?
उत्तर-
मगध के निकटवर्ती क्षेत्रों में लोहे की खानें थीं जो हथियार के लिए सहायक, गंगा नदी के कारण उपजाऊ भूमि थी जो कृषि के लिए उपयोगी थी। जंगलों में हाथियों की संख्या अधिक थी जो युद्ध के लिए सहायक था। राजगीर पहाड़ियों से घिरा था तो पाटलीपत्र नदियों से जो सुरक्षा के दृष्टिकोण से सवोपरि था। नदियों से व्यापार में सुविधा मिली। इस तरह मगध के उत्थान में प्रत्येक क्षेत्र में प्राकृतिक संसाधनों की मुख्य भूमिका थी।

प्रश्न (घ)
द्वितीय नगरीकरण के विकास पर चर्चा करें
उत्तर-
छात्र स्वयं करें

आइए करके देखें 

प्रश्न (क)
के आधार पर. यह पता लगायें कि आज लोग किन-किन करों को चुकाते हैं ? इसकी एक सूची बनायें।
उत्तर-

  • पहले – किसान, शिल्पी, व्यापारी, पशुपालक, व्यवसाय
  • आज – किसान, व्यापारी, सड़क कर, भवन कर, व्यवसाय कर, ऑटो कर

प्रश्न (ख)
गणराज्यों के शासन में लोगों की महत्वपूर्ण भूमिका होती थी। आज के प्रजातंत्र में लोगों की भूमिका से इसकी तुलना करें ।
उत्तर-
यह बात सही है कि पहले ” गणराज्यों में लोकमत की प्रवृत्ति दिखाई देती है।” यह कथन आज भी है। आज लोकतंत्र है किसी भी प्रकार का कानून यदि आज, बनाना है तो उसे लोकसभा में पारित करना होता है, उस पर विचार-विमर्श होता है और बहुमत के आध पार पर कानून का निर्माण होता है।

आज बदली हई परिस्थितियों में विध न सभा जो राज्य के कानून बनाते हैं । इसमें भी बहुमत के द्वारा कानून बनता है। पहले भी राजाओं की एक जगह सभा होती और विचार-विमर्श के बाद किसी मुद्दे पर फैसला लिया जाता था। इस प्रकार हम कहते हैं कि पहले गणराज्यों में लोकमत की प्रवृत्ति थी।

Bihar Board Class 6 Social Science प्रारंभिक राज्य Notes

पाठ का सारांश

  • आज से लगभग 3000 वर्ष पूर्व गंगा नदी घाटी क्षेत्र में लोहे के बने औजार एवं अस्त्रों के प्रमाण खुदाई से प्राप्त हुये हैं।
  • अधिकांश जन अकेले ही जनपद की अवस्था प्राप्त कर लिए – मत्स्य, चेदी, काशी, कौशल।
  • कुछ जनों ने आपस में मिलकर जनपद का रूप लिया ।
  • पांचाल जनपद इसका एक उदाहरण है।
  • अनेक जन, अधिक शक्तिशाली जनों से पराजित होने के बाद मिला लिये गये।
  • महाजनपदों में शासन का स्वरूप एक जैसा नहीं था, कुछ में राजतंत्रात्मक शासन था तो कुछ में गणतंत्रात्मक ।।
  • मगध महाजनपद का फैलाव मुख्यतः आधुनिक बिहार राज्य के
  • पटना एवं मगध प्रमण्डल (मुख्यालय गया) तक था।
  • मगध के चारों ओर प्राकृतिक सुरक्षा के साधन थे।
  • मगध में बिम्बिसार, अजातशत्रु, महापदमनंद जैसे योग्य शासक हुये, जिन्होंने अपने साहस और शक्ति से राज्य का विस्तार किया।
  • मगध का प्रथम महान शासक बिम्बिसार था।
  • बिम्बिसार का पुत्र अजातशत्रु अपने पिता के बाद मगध का राजा बना।
  • अजातशत्रु के बाद उदयिन मगध का राजा हुआ।
  • मगध के नजदीक वज्जि राज्य था. जिसकी राजधानी वैशाली थी।
  • वज्जि राज्य आठ गणों का संघ था, जिसमें लिच्छवी, विदेह, वज्जि प्रमुख थे।
  • लगभग 2600 वर्ष पूर्व (अर्थात् छठी शताब्दी ईसा पूर्व) में उत्तरी भारत मैं शहरीकरण की प्रवृति का विकास हुआ।
  • शिल्प-व्यवसाय और व्यापार के केन्द्र के रूप में नगरों का विकास हुआ।
  • गंगा नदी के आस-पास के क्षेत्रों में श्रावस्ती, चंपा, पाटलीपुत्र, राजगृह, अयोध्या, कौशाम्बी, काशी जैसे महत्वपूर्ण नगरों का उद्भव हुआ।
Previous Post Next Post