Advertica

 Bihar Board Class 8 English Grammar Gender and Person

BSEB Bihar Board Class 8 English Grammar Gender and Person

Gender

English में Gender (जेन्डर) के चार भेद हैं

  1. Masculine Gender (मैसकुलिन जेन्डर) पुलिंग
  2. Feminine Gender (फेमिनिन जेन्डर) स्त्रीलिंग
  3. Common Gender (कॉमन जेन्डर) उभयलिंग
  4. Neuter Gender (न्युटर जेन्डर) नपुंसकलिंग

1.Masculine Gender (मैसकुलिन जेन्डर) पुलिंग-मैसकुलिन जेन्डर से पुरूष जाति का बोध होता है । The Masculine Gender denotes a male as boy, man, father, brother, uncle, king, dog, horse, ox, etc.

2. Feminine Gender (फेमिनिन जेन्डर) स्वीलिंग-Feminine Gender से स्त्री जाति का बोध होता है The feminine gender denotes a female as girl, woman, mother, sister, aunt, queen, daughter, bitch, mare, cow etc..

3. Common Gender (कॉमन जेन्डर) उभयलिंग-जिन शब्दों से स्त्री जाति तथा पुरूष-जाति दोनों का बोध हो उन्हें Common Gender कहते हैं।

The word which denotes masculine and feminine both is called common gender,as baby (बच्चा या बच्ची) teacher (शिक्षकया शिक्षिका) student (छात्र या छात्रा), theif (चोर या चोरनी) singer ‘. (गायक या गायिका) guest (अतिथि-स्त्री या पुरुष) Person (औरत या मर्द) Writer (लेखक या लेखिका)

4. Neuter Gender (न्युटर जेन्डर) नपुंसक लिंग-Neuter Gender से यह बोध होता है कि वह noun न तो पुरुष जाति का है न स्त्री जाति का The neuter gender denotes that the given noun is neither a male, nor a female as bench, table, pen, book, gold, iron, wood, ant, chair, tree, milk, water etc.

Note:

  1. कीड़े मकोड़े और छोटे-छोटे जानवरों को Neuter Gender में ही रखा गया है।
  2. Collective Noun, Material Noun और Abstract Noun को भी Neuter Gender के अन्तर्गत रखा गया है।
  3. हिन्दी में निर्जीव पदार्थ या छोटे-छोटे जीव-जन्तु (कीड़े मकोड़े सहित) को भी या तो पुलिंग या स्त्रीलिंग में जाना जाता है जैसे कलम- इसे हिन्दी में स्त्रीलिंग और उर्दू में पुंलिंग माना गया है । लेकिन अंग्रेजी में इसे Neuter gender अर्थात नपुंसक लिंग की श्रेणी में रखा गया है। Masculine से Feminine बनाने के नियम –

1. शब्द को बदलकर Masculine से Feminine बनाया जाता है ।

2. कुछ शब्दों के अन्त में ess जोड़कर Masculine से Feminine बनाया जाता है।

3. कुछ शब्द ऐसे हैं जिनके अन्तिम Vowel को हटाकर और ess जोड़कर Masculine से Feminine बनाया जाता है।

4. कुछ शब्दों का Feminine अनियमित ढंग से बनाया जाता है।

5. कुछ शब्दों के प्रारम्भ में या अन्त में स्त्रीसूचक शब्द जोड़कर Feminine
बनाया जाता है।

Person

अंग्रेजी में Person के तीन प्रकार हैं

  1. First Person फर्स्ट पर्सन उत्तम पुरुष
  2. Second Person सेकेण्ड पर्सन मध्यम पुरुष
  3. Third Person थर्ड पर्सन अन्य पुरुष

1. First Person-बोलने वाले को first person कहते हैं The first person is the person speaking. जैसे-I, we और इसके विभिन्न रूप – me, my, mine, myself, we, our, ours it ourselves.

2. Second Person-सुनने वाला या जिससे बात की जाय Second Person कहलाता है। The second person is the person spoken to. जैसे- you, your, yours, yourself, yourselves.

3. Third Person (अन्य पुरुष)-जिसके विषय में बातें की जाय, Third Person कहलाता है।

Third person is the person spoken about. -he, him, his, himself, she, her, hers, it, its, itself, they them, their, them selves, this, there, that, those somebody, anybody, each, either, all, none many, both.

Note: सभी noun Third Person की श्रेणी में आते हैं जैसं Ram. Sita, boy, girl, cat, dog, cow, teacher, student, book, pen, chair, etc.

Previous Post Next Post