NCERT Class 7 Social Science Chapter 10 रेगिस्तान में जीवन
NCERT Class 7 Social Science Chapter 10 रेगिस्तान में जीवन
NCERT Solutions for Class 7 Social Science Geography Chapter 10 रेगिस्तान में जीवन
पाठगत प्रश्न
1. वैज्ञानिकों को तो सहारा मरुस्थल से मछलियों के कंकाल भी मिले हैं। आपके अनुसार ये क्या हो सकते हैं? (एन०सी०ई०आर०टी० पाठ्यपुस्तक, पेज-73)
उत्तर सहारा मरुस्थल से मछलियों के कंकाल मिलने से यह पता चलता है कि अतीत में इन क्षेत्रों में कई जलाशय रहे होंगे। इन जलाशयों में नदियाँ, तालाब, झील, कुएँ आदि प्रमुख थे। इन्हीं जलाशयों में मछलियाँ पाई जाती हैं।
प्रश्न-अभ्यास
(पाठ्यपुस्तक से)
1. निम्न प्रश्नों के उत्तर दीजिए
(क) विश्व में कौन-से दो प्रकार के रेगिस्तान पाए जाते हैं?
उत्तर विश्व में गरम रेगिस्तान और ठंडे रेगिस्तान दो प्रकार के रेगिस्तान पाए जाते हैं।
(ख) सहारा रेगिस्तान किस महाद्वीप में स्थित है?
उत्तर अफ्रीका महाद्वीप में।
(ग) लद्दाख रेगिस्तान की जलवायुगत परिस्थितियाँ क्या हैं?
उत्तर लद्दाख की जलवायुगत परिस्थितियाँ निम्न हैं
- यहाँ की जलवायु अत्यधिक शीतल एवं शुष्क होती है।
- लद्दाख क्षेत्र 3000 मीटर से 8000 मीटर तक ऊँचा क्षेत्र है। इसलिए इस ऊँचाई पर वायु की परत पतली होती है, जिससे सूर्य की गर्मी की अत्यधिक तीव्रता महसूस होती है।
- ग्रीष्म ऋतु में दिन का तापमान 0° सेल्सियस से कुछ ही अधिक होता है एवं रात में तापमान शून्य से -30° सेल्सियस से नीचे चला जाता है।
- शीत ऋतु में यह बर्फीला ठंडा हो जाता है, तापमान लगभग हर समय -40° सेल्सियस से नीचे ही रहता है।
- यह हिमालय के वृष्टि छाया क्षेत्र में स्थित है, अतः यहाँ वर्षा बहुत ही कम होती है मुश्किल से 10 सेंटीमीटर प्रतिवर्ष।
- इस क्षेत्र में बर्फीली हवाएँ चला करती हैं।
(घ) लद्दाख में पर्यटकों के लिए प्रमुख आकर्षण क्या हैं?
उत्तर लद्दाख में पर्यटकों के प्रमुख आकर्षण केन्द्र
- यहाँ पर कई बौद्ध मठ और गोंपा है, जो पर्यटकों को आकर्षित करती हैं।
- यहाँ पर कई आकर्षित घास के मैदान एवं हिम नदियाँ स्थित हैं।
- कई बौद्धिष्ट यहाँ के उत्सवों तथा अनुष्ठानों को देखने आते हैं।
(ङ) सहारा रेगिस्तान के लोग किस प्रकार के वस्त्र पहनते हैं?
उत्तर सहारा रेगिस्तान के लोग धूलभरी आँधियों एवं गर्म हवाओं से बचने के लिए भारी वस्त्र पहनते हैं।
(च) लद्दाख में उगने वाले पेड़ों के नाम बताएँ।
उत्तर लद्दाख के घाटी क्षेत्र में शरपत (विलो) एवं पॉप्लर वृक्ष मिलते हैं। ग्रीष्म ऋतु में सेब, खुबानी एवं अखरोट जैसे वृक्ष मिलते हैं।
2. सही (✓) उत्तर चिह्नित कीजिए
(क) सहारा अफ्रीका के किस भाग में स्थित है?
- दक्षिणी
- उत्तरी
- पश्चिमी
उत्तर 2. उत्तरी
(ख) सहारा किस प्रकार का रेगिस्तान है?
- ठंडा
- गर्म
- मृदु
उत्तर 2. गर्म
(ग) लद्दाख रेगिस्तान के अधिकांश निवासी हैं
- ईसाई एवं मुसलमान
- बौद्ध एवं मुसलमान
- ईसाई एवं बौद्ध
उत्तर 2. बौद्ध एवं मुसलमान
(घ) रेगिस्तान की विशेषताएँ हैं
- विरल वनस्पति
- अधिक वर्षण
- अल्प जलवाष्पण
उत्तर 1. विरल वनस्पति
(ङ) लद्दाख में ‘हेमिस’ प्रसिद्ध है
- मंदिर
- चर्च
- बौद्ध मठ
उत्तर 3. बौद्ध मठ
(च) मिस्र निम्नलिखित फसल के लिए प्रसिद्ध है
- गेहूँ
- मकई
- कपास
उत्तर 3. कपास
3. निम्नलिखित स्तंभों को मिलाकर सही जोड़े बनाइए –

उत्तर

4. कारण बताइए
(क) रेगिस्तान में अत्यल्प वनस्पति होती है।
उत्तर रेगिस्तान में अत्यल्प वनस्पति के कारण
- रेगिस्तान में वर्षा काफी कम होती है।
- रेगिस्तान में रेत अधिक होती है तथा मिट्टी का अंश काफी कम होता है, जिसके कारण भी वनस्पति कम पाई जाती है।
- रेगिस्तान में कुछ भाग में पर्वत-पठार होते हैं उसकी भी चट्टानें नग्न होती हैं।
(ख) सहारा रेगिस्तान के लोग भारी वस्त्र पहनते हैं।
उत्तर सहारा मरुस्थल के लोगों को भारी वस्त्र पहनने के कारण
- इस क्षेत्र में धूलभरी आँधियाँ चलती हैं, इससे बचने के लिए लोग बुर्का, टोपी, कुरता, पैजामा जैसे वस्त्र पहनते हैं।
- यहाँ दिन में गर्म तेज हवाएँ चलती हैं।
- रातें अत्यधिक ठंडी होती हैं तथा तापमान गिरकर हिमांक बिन्दु लगभग 0° सेल्सियस तक पहुँच जाता है।
5. मानचित्र कौशल
(क) अफ्रीका के मानचित्र पर सहारा रेगिस्तान एवं इसके आस-पास चार देशों को चिह्नित करें।
उत्तर

(ख) भारत के रूपरेखा मानचित्र पर काराकोरम श्रेणी, जास्कर श्रेणी, लद्दाख एवं जोजीला दर्रा को चिह्नित करें।
उत्तर
