Advertica

 मध्य प्रदेश सामान्य ज्ञान प्रश्न उत्तर | mp gk questions answer in hindi | mp gk quiz in hindi 2021


mp gk questions answer in hindi

प्रश्न -: इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मानव संग्रहालय कहां स्थित है ?

उत्तर.  भोपाल

प्रश्न -: रामायण कला संग्रहालय मध्य प्रदेश में कहां स्थित है ?

उत्तर.  ओरछा ( निवाड़ी जिला )

प्रश्न -: भारत भवन के वास्तुकार कौन हैं ?

उत्तर.  चार्ल्स कोरिया

प्रश्न -: मध्य प्रदेश के पुराने विधान सभा भवन को किस नाम से जाना जाता है ?

उत्तर.  मिंटो हॉल

प्रश्न -: मध्य प्रदेश में सांची का स्तूप कहां स्थित है ?

उत्तर. रायसेन जिले में

प्रश्न -: मध्य प्रदेश में मंडीदीप औद्योगिक क्षेत्र कहां स्थित है ?

उत्तर. रायसेन जिले में

प्रश्न -: आर सी वी पी नोरोन्हा प्रशासनिक अकादमी कहां स्थित है ?

उत्तर.  भोपाल में

प्रश्न -: मध्य प्रदेश में प्रथम बाघ संरक्षण परियोजना कब और कहां से शुरू हुई थी ?

उत्तर. 1974 में कान्हा किसली राष्ट्रीय उद्यान से

प्रश्न -: चंदेरी के किले का निर्माण किसने और कब करवाया था ?

उत्तर. प्रतिहार नरेश कीर्तिपाल ने 11 वीं शताब्दी में

प्रश्न -: झाबुआ में होने वाला भगोरिया हाट किस जनजाति का प्रमुख सांस्कृतिक उत्सव है ?

उत्तर. भील जनजाति

प्रश्न -: भारत का एकमात्र दक्षिण-मुखी शिवलिंग कहां स्थित है ?

उत्तर. उज्जैन के महाकालेश्वर मन्दिर में

प्रश्न -: खजुराहो के विष्णु मंदिर की स्थापना किसने की ?

उत्तर. यशोवर्मन चंदेल ने

प्रश्न -: भीमबेटका की खोज किसने की ?

उत्तर. विष्णु वाकणकर

प्रश्न -: गुप्त वंश का राजकीय चिन्ह क्या था ?

उत्तर. गरुड़

प्रश्न -: लोक कथाओं में वर्णित आल्हा-ऊदल किसके सेनापति थे ?

उत्तर.  परमार्दिदेव चंदेल

प्रश्न -: मध्य प्रदेश का जलियां वाला बाग हत्याकांड किसे कहा जाता है ? 

उत्तर. चरण पादुका नरसंहार (1931 में)

mp gk questions answer in hindi

प्रश्न -: मध्य प्रदेश की पर्यटन राजधानी किसे कहते हैं ?

उत्तर. पचमढ़ी

प्रश्न -: मध्य प्रदेश के प्रथम मुख्य सचिव कौन थे ?

उत्तर. श्री एच. एस. कामथ

प्रश्न -: मध्य प्रदेश में भोज नगरी किसे कहा जाता है ?

उत्तर. मांडू

प्रश्न -: सिवनी जिले का नाम किसके नाम पर रखा गया है ?

उत्तर. सिवना वृक्ष

प्रश्न -: मध्य प्रदेश का पहला जैव आरक्षित मंडल कहां स्थित है ?

उत्तर.  पचमढ़ी

प्रश्न -: होलकर वंश की स्थापना किसने की थी ?

उत्तर.  मल्हार राव होलकर

प्रश्न -: रातापानी अभ्यारण कहां स्थित है ?

उत्तर.  रायसेन जिले में

प्रश्न -: किस अभिलेख में सती प्रथा का उल्लेख मिलता है ?

उत्तर.  ऐरण अभिलेख ( सागर )

प्रश्न -: चटकोरा नृत्य किसके द्वारा किया जाता है ? 

उत्तर.  कोरकू आदिवासियों द्वारा

mp gk questions answer

प्रश्न -: “माचा” कहां का प्रमुख लोक नाट्य है ?

उत्तर.  मालवा अंचल

प्रश्न -: गधों का मेला कहां लगता है ?

उत्तर.  चित्रकूट ( सतना )

प्रश्न -: “बूढ़ा देव” किस जनजाति के प्रमुख देवता हैं ?

उत्तर.  गोंड जनजाति

प्रश्न -: माखनलाल चतुर्वेदी समारोह मध्य प्रदेश के किस जिले में मनाया जाता है ?

उत्तर. खंडवा

प्रश्न -: मध्य प्रदेश की न्यायिक राजधानी किसे कहते हैं ?

उत्तर. जबलपुर

प्रश्न -: मध्य प्रदेश के प्रथम गैर कांग्रेसी मुख्यमंत्री कौन थे ?

उत्तर. कैलाशचंद्र जोशी

प्रश्न -: मध्य प्रदेश में तेजाजी का मेला कहां लगता है ?

उत्तर. भामावद ( गुना )

प्रश्न -: जबलपुर का नाम किसके नाम पर रखा गया है ? 

उत्तर. जाबालि ऋषि

प्रश्न -: राजा नल और रानी दमयंती का संबंध किस क्षेत्र से रहा है।

उत्तर.  नरवर क्षेत्र ( शिवपुरी )

प्रश्न -: गणेश शंकर विद्यार्थी सम्मान किस क्षेत्र में प्रदान किया जाता है ?

उत्तर.  पत्रकारिता के क्षेत्र में

प्रश्न -: ओरछा की स्थापना किसने और कब की थी ?

उत्तर.  राजा रुद्रप्रताप ने 1531 में

प्रश्न -: मोगली लैंड कहां स्थित है ?

उत्तर. पेंच राष्ट्रीय उद्यान ( सिवनी )

प्रश्न -: जंगलों को जलाकर भील जनजाति द्वारा की जाने वाली कृषि क्या कहलाती है ? 

उत्तर.  चिमाता कृषि

प्रश्न -: तात्या टोपे स्मारक कहां स्थित है ?

उत्तर.  शिवपुरी

प्रश्न -: मालनपुर औद्योगिक विकास क्षेत्र किस जिले में स्थित है ?

उत्तर. भिण्ड जिले में

प्रश्न -: चौंसठ योगिनी मंदिर कहां स्थित है ?

उत्तर.  मितावली ( मुरैना )

प्रश्न -: चूलिया जल प्रपात किस नदी पर स्थित है ? 

उत्तर.  चंबल नदी पर

प्रश्न -: मध्य प्रदेश का पहला आदिवासी खेल विद्यालय कहां स्थित है ?

उत्तर. अलीराजपुर

प्रश्न -: खरबूजा महल कहां स्थित है ?

उत्तर. धार के किले में

प्रश्न -: मध्य प्रदेश के पहले आकाशवाणी केंद्र की स्थापना कहां और कब हुई थी ?

उत्तर.  इंदौर में 22 मई 1955 को

प्रश्न -: देश की सबसे छोटी मस्जिद “ढाई सीढ़ी मस्जिद” कहां स्थित है ?

उत्तर. भोपाल

प्रश्न -: “किलों का मणि” किसे कहा जाता है ? 

उत्तर.  ग्वालियर के किले को

प्रश्न -: कछवाहा वंश कालीन ककनमठ मंदिर कहां स्थित है ?

उत्तर.  सिहोनिया क्षेत्र में ( मुरैना जिला )

mp gk question in hindi, mppsc quiz in hindi 2021, mp gk test in hindi 2021 -:

प्रश्न -: माताटीला बांध परियोजना किन प्रदेशों की संयुक्त परियोजना है ?

उत्तर -: मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश

प्रश्न -: मध्य प्रदेश के उज्जैन में स्थित जंतर मंतर का निर्माण किसने करवाया था ?

उत्तर -: राजा सवाई जयसिंह

प्रश्न -: बाघ की गुफाएं मध्य प्रदेश के किस जिले में स्थित हैं ? 

उत्तर -: धार जिले में

mp gk questions answer in hindi

प्रश्न -: मध्य प्रदेश की सबसे कम सीमा किस प्रदेश से लगती है ?

उत्तर -: गुजरात

प्रश्न -: माखनलाल चतुर्वेदी जी का जन्म मध्य प्रदेश के किस जिले में हुआ था ?

उत्तर -: होशंगाबाद

प्रश्न -: हेलियोडोरस का गरुड़ स्तंभ मध्य प्रदेश में कहां स्थित है ?

उत्तर -: विदिशा जिले में

प्रश्न -: मालवा की गंगा किसे कहा जाता है ? 

उत्तर -: क्षिप्रा नदी

mp gk questions answer in hindi

प्रश्न -: ISO 9001-2008 अवॉर्ड पाने वाला भारत का पहला राष्ट्रीय उद्यान कौन सा है ?

उत्तर -: मध्य प्रदेश में स्थित वन विहार राष्ट्रीय उद्यान

प्रश्न -: सतपुड़ा की रानी के नाम से किसे जाना जाता है ?

उत्तर -: पचमढ़ी

प्रश्न -: सहस्त्रधारा जल प्रपात किस नदी पर स्थित है ?

उत्तर -: नर्मदा नदी

प्रश्न -: रानी लक्ष्मीबाई की समाधि मध्य प्रदेश में कहां स्थित है ?

उत्तर -: ग्वालियर

प्रश्न -: डचेस फॉल जल प्रपात कहां स्थित है ?

उत्तर -: पचमढ़ी

प्रश्न -: राणा प्रताप सागर किस नदी पर स्थित है ?

उत्तर -: चंबल नदी

प्रश्न -: तानसेन समारोह मध्य प्रदेश में कहां आयोजित किया जाता है ?

उत्तर -: ग्वालियर

प्रश्न -: मध्य प्रदेश का सबसे छोटा अभ्यारण्य कौन सा है ?

उत्तर -: रालामंडल अभ्यारण्य

प्रश्न -: ग्राम न्यायालय स्थापित करने वाला प्रथम राज्य कौन सा है ?

उत्तर -: मध्य प्रदेश

प्रश्न -: मध्य प्रदेश के किस शहर को मिनी मुंबई कहा जाता है ?

उत्तर -: इंदौर

प्रश्न -: ग्रेटर गंगऊ परियोजना किस नदी पर स्थित है ?

उत्तर -: केन नदी

प्रश्न -: कर्क रेखा मध्य प्रदेश के कितने जिलों से होकर गुजरती है ?

उत्तर -: 14 जिले

प्रश्न -: ताज-उल-मस्जिद, भोपाल का निर्माण किसने करवाया था ?

उत्तर -: शाहजहां बेगम

प्रश्न -: मध्य प्रदेश में प्रकाशित होने वाला पहला अख़बार कौन सा है ?

उत्तर -: ग्वालियर अख़बार

प्रश्न -: मध्य प्रदेश में हिन्दी भाषा में प्रकाशित होने वाला प्रथम अखबार कौन सा था ?

उत्तर -: मालवा अख़बार

प्रश्न -: मध्य प्रदेश के किस किले को भारत का जिब्राल्टर कहा जाता है ?

उत्तर -: ग्वालियर के किले को

प्रश्न -: मध्य प्रदेश में पंचायती राज व्यवस्था कितने स्तर की है ?

उत्तर -: तीन स्तरीय

प्रश्न -: मध्य प्रदेश की संगीत राजधानी किसे कहा जाता है ?

उत्तर -: मैहर

प्रश्न -: मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के विभाजन के बाद मध्य प्रदेश में कितने जिले रह गए थे ?

उत्तर -: 45

प्रश्न -: मध्य प्रदेश के विधि पुरुष किसे कहा जाता है ?

उत्तर -: पंडित कुंजीलाल दुबे

प्रश्न -: मध्य प्रदेश में कौन सी मिट्टी सर्वाधिक मात्रा में पाई जाती है ?

उत्तर -: काली मिट्टी

प्रश्न -: मध्य प्रदेश में सिंगाजी का मेला किस जिले में आयोजित किया जाता है ?

उत्तर -: खंडवा

प्रश्न -: राजा मान सिंह तोमर संगीत एवं कला विश्वविद्यालय मध्य प्रदेश में कहां स्थित है ?

उत्तर -: ग्वालियर

प्रश्न -: ऐशबाग स्टेडियम मध्य प्रदेश में कहां स्थित है ?

उत्तर -: भोपाल

प्रश्न -: मध्य प्रदेश राज्य निर्वाचन आयोग की स्थापना कब की गई थी ?

उत्तर -: 1994

प्रश्न -: नगरीय निकायों में महिलाओं को 50 % आरक्षण देने वाला भारत का पहला राज्य कौन सा है ?

उत्तर -: मध्य प्रदेश

प्रश्न -: विश्व विरासत स्थल खजुराहो के मंदिर मध्य प्रदेश के किस जिले में स्थित हैं ?

उत्तर -: छतरपुर

प्रश्न -: जोगेश्वरी देवी का मेला मध्य प्रदेश में कहां आयोजित किया जाता है ?

उत्तर -: चंदेरी

mp gk mock test in hindi, mp gk test series in hindi, mp gk questions answer

प्रश्न -: मध्य प्रदेश के प्रसिद्ध रंगमंच कलाकारों के नाम बताइए ?

उत्तर -: मध्य प्रदेश के प्रसिद्ध रंगमंच कलाकारों में बंसी कौल, हबीब तनवीर, सत्यदेव दुबे के नाम प्रमुख हैं।

प्रश्न -: मध्य प्रदेश में रंगमंच परंपरा की शुरुआत करने का श्रेय किसको जाता है ?

उत्तर -: कमलादेवी चट्टोपाध्याय

प्रश्न -: गम्मत नाट्य परंपरा मध्य प्रदेश के किस अंचल में प्रचलित है ?

उत्तर -: निमाड़ अंचल में

प्रश्न -: खम्ब स्वांग लोकनाट्य किस आदिवासी समाज द्वारा किया जाता है ?

उत्तर -: खम्ब स्वांग लोकनाट्य कोरकू आदिवासियों द्वारा किया जाता है इसमें पुरुष कलाकार स्त्री के वेश में विभिन्न मुद्राओं में नृत्य करते हैं।

प्रश्न -: तानसेन का वास्तविक नाम क्या था ?

उत्तर -: तानसेन का वास्तविक नाम रामतनु पांडे था।

प्रश्न -: तानसेन का जन्म कहां हुआ था ?

उत्तर -: तानसेन का जन्म ग्वालियर जिले के बेहट ग्राम में 1506 ईसवी में हुआ था।

प्रश्न -: तानसेन ने संगीत की शिक्षा किस से ग्रहण की थी ?

उत्तर -: तानसेन ने संगीत की आरंभिक शिक्षा स्वामी हरिदास से ली तथा इसके बाद वह रीवा के राजा रामचंद्र के दरबार में शामिल हुए ।

प्रश्न -: तानसेन का देहांत कहां हुआ था ?

उत्तर -: तानसेन का देहांत आगरा में हुआ।

प्रश्न -: तानसेन का मकबरा कहां स्थित है ?

उत्तर -: तानसेन की इच्छा अनुसार इन का मकबरा सूफी संत मोहम्मद गौस की ग्वालियर स्थित समाधि के बगल में बनाया गया।

प्रश्न -: सरोद वादक उस्ताद अलाउद्दीन खान का जन्म कहां हुआ था ?

उत्तर -: सरोद वादक उस्ताद अलाउद्दीन खान का जन्म त्रिपुरा में 1881 में हुआ था। इन्होंने सरोद वादन की आरंभिक शिक्षा उस्ताद अली अहमद खान तथा उस्ताद वजीर से प्राप्त की।

प्रश्न -: उस्ताद अलाउद्दीन खान मध्य प्रदेश में किस महाराजा के दरबार में रहे ?

उत्तर -: उस्ताद अलाउद्दीन खान अपने बाद के वर्षों में मध्यप्रदेश में मैहर के महाराजा बृजनाथ सिंह के दरबार में रहे और यही पर बस गए।

प्रश्न -: उस्ताद अलाउद्दीन खां समारोह का आयोजन कहां किया जाता है ?

उत्तर -: उस्ताद अलाउद्दीन खान की स्मृति में प्रत्येक वर्ष मैहर में उस्ताद अलाउद्दीन खां समारोह का आयोजन किया जाता है।

प्रश्न -: संगीतज्ञ कृष्णराव पंडित का जन्म कहां हुआ था ?

उत्तर -: संगीतज्ञ कृष्णराव पंडित का जन्म 1893 ईस्वी में मध्य प्रदेश के ग्वालियर में हुआ। इनके गुरु का नाम मोहम्मद निसार हुसैन था। संगीत की बोलतान शैली में कृष्णराव पंडित को विशेष योग्यता प्राप्त थी।

प्रश्न -: निरगुड़िया गायन शैली मध्य प्रदेश के किस क्षेत्र में प्रचलित है ?

उत्तर -: निरगुड़िया गायन शैली मध्य प्रदेश के निमाड़ और मालवा क्षेत्र में  प्रचलित है।

प्रश्न -: निरगुड़िया गायन शैली की शुरुआत किसके द्वारा की गई थी ?

उत्तर -: निरगुड़िया गायन शैली की शुरुआत सिंगाजी के द्वारा की गई थी।

प्रश्न -: भरथरी क्या है ?

उत्तर -: “भरथरी” नाथपंथ के लोगों द्वारा गाए जाने वाला गीत है। यह मालवा अंचल में प्रचलित है।

प्रश्न -: बुंदेलखंड के प्रसिद्ध आल्हा गायन में किसकी वीरता का वर्णन है ?

उत्तर -: बुंदेलखंड के प्रसिद्ध आल्हा गायन में आल्हा एवं ऊदल की वीरता का वर्णन किया जाता है।

प्रश्न -: पांडवानी गायन शैली में किसकी कथा का वर्णन किया जाता है ?

उत्तर -: बघेलखंड की पांडवानी गायन शैली में पांडवों की कथा का वर्णन किया जाता है। तीजनबाई तथा झाडूराम देवांगन इस गायन शैली से संबंधित कलाकार है।

प्रश्न -: राई नृत्य मध्य प्रदेश के किस क्षेत्र से संबंधित है ?

उत्तर -: राई नृत्य बुंदेलखंड क्षेत्र में विवाह, पुत्र-जन्म आदि के अवसर पर किया जाता है। राई नृत्य का आयोजन समाज के लिए प्रतिष्ठा का विषय होता है।

प्रश्न -: कालिदास की प्रमुख रचनाएं कौन सी हैं ?

उत्तर -: कालिदास की प्रमुख रचनाएं निम्नलिखित हैं।
  अभिज्ञान शाकुंतलम्, विक्रमोर्वशीयम्, मालविकाग्निमित्रम्, रघुवंशम्,
  कुमारसम्भवम् , मेघदूत, ऋतुसंहार।

प्रश्न -: कवि गजानन माधव मुक्तिबोध का जन्म कहां हुआ था ?

उत्तर -: छायावादी कवि गजानन माधव मुक्तिबोध का जन्म मध्यप्रदेश के श्योपुर जिले में सन 1917 में हुआ था। इनकी प्रमुख रचनाएं हैं – चांद का मुंह टेढ़ा है, एक साहित्यिक डायरी, कामायनी एक पुनर्विचार आदि ।

प्रश्न -: व्यंगकार हरिशंकर परसाई का जन्म स्थान कहां स्थित है ?

उत्तर -: हरिशंकर परसाई का जन्म मध्य प्रदेश के इटारसी के नजदीक स्थित जमानी नामक गांव में हुआ था। इनकी महत्वपूर्ण रचनाएं हैं – बोलती रेखाएं, एक लड़की पांच दीवाने, तट की खोज, ज्वाला और बल, निठल्ले की डायरी आदि।

प्रश्न -: खजुराहो में कौन से प्रसिद्ध मंदिर स्थित हैं ? 

उत्तर -: खजुराहो में प्रमुख मंदिर हैं – कंदरिया महादेव का मंदिर, चौसठ योगिनी मंदिर, विश्वनाथ मंदिर, पार्श्वनाथ मंदिर, चतुर्भुज मंदिर आदि।

प्रश्न -: जबलपुर को किस और नाम से जाना जाता था ?

उत्तर -: जबलपुर को त्रिपुरी के नाम से भी जाना जाता था। यह कलचुरी वंश की राजधानी रहा है।

प्रश्न -: भारत का पहला झंडा सत्याग्रह कहां हुआ था ?

उत्तर -: भारत का पहला झंडा सत्याग्रह 1923 में जबलपुर से आरंभ हुआ था।

प्रश्न -: मध्य प्रदेश की संस्कार राजधानी किसे कहा जाता है ?

उत्तर -: जबलपुर को मध्यप्रदेश की संस्कार राजधानी तथा संगमरमर की नगरी भी कहा जाता है।

प्रश्न -: मध्य प्रदेश का पहला रत्न परिष्कृत केंद्र कहां स्थापित किया गया है ?

उत्तर -: जबलपुर

प्रश्न -: मध्य प्रदेश का पहला कृषि विश्वविद्यालय कहां स्थापित किया गया था ?

उत्तर -: जबलपुर

प्रश्न -: भरहुत में किसके स्तूप के अवशेष प्राप्त हुए हैं ?

उत्तर -: मध्य प्रदेश के सतना जिले के भरहुत में अशोक के स्तूप के अवशेष प्राप्त हुए हैं। इसकी खोज अलेक्जेंडर कनिंघम ने की थी।

प्रश्न -: मध्य प्रदेश में मैंगनीज नगरी किसे कहा जाता है ? 

उत्तर -: बालाघाट जिले के भरवेली में मैंगनीज खदान स्थित है। इसलिए बालाघाट को मैंगनीज नगरी भी कहा जाता है।

mp gk questions answer

प्रश्न -: मध्य प्रदेश में तांबा नगरी किसे कहा जाता है ?

उत्तर -: बालाघाट में स्थित मलाजखंड भारत का सबसे बड़ा तांबा उत्पादक स्थल है। मलाजखंड को तांबा नगरी भी कहा जाता है।

प्रश्न -: मध्य प्रदेश का पहला विश्वविद्यालय कहां स्थापित किया गया था ?

उत्तर -: सन् 1946 में मध्य प्रदेश का पहला विश्वविद्यालय सागर में स्थापित किया गया था। 1983 में इसका नाम हरिसिंह गौर विश्वविद्यालय कर दिया गया। तथा इसे केंद्रीय विश्वविद्यालय का दर्जा सन् 2008 में प्राप्त हुआ।

प्रश्न -: जवाहरलाल नेहरू पुलिस अकादमी कहां स्थित है ?

उत्तर -: सागर में

प्रश्न -: मध्य प्रदेश का सबसे बड़ा अभ्यारण्य कौन सा है ? 

उत्तर -: नौरादेही अभ्यारण

प्रश्न -: विदिशा को किन अन्य नामों से भी जाना जाता था ?

उत्तर -: मुगल काल में विदिशा को आलमगीरपुर कहा जाता था। 1952 में भारत के राष्ट्रपति डॉ राजेंद्र प्रसाद ने इसका नाम विदिशा कर दिया। प्राचीन काल में विदिशा को बेसनगर, भेलसा या महावालिस्तान कहा जाता था।

प्रश्न -: उदयगिरी की गुफाएं कहां स्थित हैं ?

उत्तर -: विदिशा के उदयगिरी की गुफाएं गुप्तकालीन हैं। इन गुफाओं के द्वार पर विष्णु भगवान की वराह अवतार की प्रतिमा है। यहां वीरसेन साव का अभिलेख भी है।

प्रश्न -: दक्कन का दरवाजा नाम से किस किले को जाना जाता है ? 

उत्तर -: मध्यप्रदेश के बुरहानपुर में स्थित असीरगढ़ किले को ‘दक्कन का दरवाजा’ के नाम से जाना जाता है। 1601 में अकबर ने अपनी अंतिम विजय में असीरगढ़ का किला जीता था।

प्रश्न -: बुनकरों का नगर किसे कहा जाता है ?

उत्तर -: बुरहानपुर

प्रश्न -: मध्य प्रदेश में सबसे अधिक लाख उत्पादन किस जिले में किया जाता है ?

उत्तर -: उमरिया जिले में

प्रश्न -: भारत की पहली किन्नर विधायक कौन है ? 

उत्तर -: भारत की पहली किन्नर विधायक शबनम मौसी मध्य प्रदेश के सोहागपुर विधानसभा क्षेत्र (शहडोल जिला) से चुनाव जीती थी।

mp gk questions answer

प्रश्न -: बांधवगढ़ राष्ट्रीय उद्यान किस जिले में स्थित है ?

उत्तर -: बांधवगढ़ नेशनल पार्क उमरिया जिले में स्थित है। यह पार्क 32 पहाड़ियों से घिरा है।

प्रश्न -: क्षेत्रफल की दृष्टि से मध्य प्रदेश का सबसे बड़ा जिला कौन सा है ?

उत्तर -: क्षेत्रफल की दृष्टि से मध्य प्रदेश का सबसे बड़ा जिला छिंदवाड़ा है। इसका क्षेत्रफल 11815 वर्ग किलोमीटर है।

प्रश्न -: छिंदवाड़ा का नाम छिंदवाड़ा कैसे पड़ा ?

उत्तर -: छिंदवाड़ा में छिंद यानि ताड़ के पेड़ बहुत संख्या में उपस्थित हैं। इसलिए इसका नाम छिंदवाड़ा पड़ा। किसी समय में यहां पर शेरों की संख्या बहुत ज्यादा थी इसलिए इसे पहले सिन्हवाड़ा भी कहा जाता था।

प्रश्न -: कुंडलपुर जैन तीर्थ स्थान कहां स्थित है ? 

उत्तर -: दमोह जिले में

mp gk questions answer

प्रश्न -: मध्य प्रदेश के किस जिले को पीतल नगरी के नाम से जाना जाता है ?

उत्तर -: दमोह जिले को

प्रश्न -: मध्य प्रदेश का सबसे छोटा नेशनल पार्क किस जिले में स्थित है ?

उत्तर -: मध्य प्रदेश का सबसे छोटा नेशनल पार्क डिंडोरी जिले में स्थित है।यह एक जीवाश्म पार्क है। जो मात्र 270 वर्ग किलोमीटर में फैला हुआ।

प्रश्न -: मध्य प्रदेश के किस जिले को चूना नगरी के नाम से जाना जाता है ?

उत्तर -: मध्य प्रदेश के कटनी जिले को ‘चूना नगरी’ या ‘चूना पत्थर के शहर’ के नाम से भी जाना जाता है।

प्रश्न -: मालवा का कश्मीर किसे कहा जाता है ? 

mp gk questions answer

उत्तर -: राजगढ़ जिले के ‘चिड़ी खो’ को  मालवा का कश्मीर भी कहा जाता है।

प्रश्न -: सम्राट अशोक का मौर्यकालीन अभिलेख मध्य प्रदेश के किस जिले से प्राप्त हुआ है ?

उत्तर -: कटनी जिले के रूपनाथ नामक स्थान पर पाली भाषा में लिखित सम्राट अशोक का मौर्यकालीन अभिलेख प्राप्त हुआ है।

प्रश्न -: मुक्तागिरी जैन तीर्थ स्थान मध्य प्रदेश के किस जिले में स्थित है ?

उत्तर -: मुक्तागिरी जैन तीर्थ स्थान बैतूल जिले में स्थित है। यहां पर जैन धर्म के 56 मंदिर स्थित हैं ।

प्रश्न -: भारत की पहली किन्नर महापौर कौन है ?

उत्तर -: भारत की पहली किन्नर महापौर कमला जान कटनी से ही निर्वाचित हुई।

Flipkart

Previous Post Next Post