प्रश्न-बिहार की प्रथम हिन्दी फीचर फिल्म कौन थी?
उत्तर. 'कल हमारा है।
प्रश्न-बिहार की प्रथम भोजपुरी फीचर फिल्म कौन थी?
उत्तर. हे गंगा मइया तोहे पियरी चढ़इयो।
प्रश्न-बिहार की प्रथम मैथिली फीचर फिल्म कौन थी?
उत्तर. कन्यादान।
प्रश्न-मगही भाषा में पहली फिल्म 'मइया' कब बनी थी?
उत्तर. 1964 ई० में।
प्रश्न-विहार की प्रथम आंचलिक भाषा पर आधारित फिल्म कौन-सी थी?
उत्तर. भोजपुरी भाषा में हे गंगा मइया तोहे पियरी चढ़इबो।
प्रश्न-'हे गंगा मइया तोहे पियरी चढ़इबो' फिल्म का मुहूर्त कब और कहाँ हुआ था?
उत्तर. 6 फवरी, 1961 ई० को पटना में विधानसभा भवन के सामने शहीद स्मारक के पास।
प्रश्न-'धरती मईया' तथा 'गंगा किनारे मोरा गाँव' फिल्म का निर्माण तथा निर्देशन
किसने किया था?
उत्तर. अशोक चन्द्र जैन ने।
प्रश्न-1987 ई० में किसे 'भोजपुरी रत्न' की उपाधि से सम्मानित किया गया था?
उत्तर. अशोक चन्द्र जैन को।
प्रश्न-प्रथम भोजपुरी फिल्म कौन-सी थी, जिसे मॉरीशस में प्रदर्शन एवं अंतर्राष्ट्रीय फिल्म
महोत्सव के लिए चयनित किया गया था?
उत्तर. गंगा किनारे मोरा गाँव।
प्रश्न-विहार में फिल्म निर्माण की प्रक्रिया कब से शुरु हुई थी?
उत्तर. 1931 ई० से।
प्रश्न-सन् 1931 ई० में औरंगाबाद के महाराज ने कौन-सी फिल्म बनायी थी?
उत्तर. पुनर्मिलन।
प्रश्न-'पुनर्मिलन' फिल्म के निर्देशक कौन थे?
उत्तर. धीरेन गांगुली।
प्रश्न-'कन्यादान' फिल्म की कहानी किसने लिखी थी?
उत्तर. हास्य-व्यंग्य लेखक हरिमोहन झा ने।
प्रश्न-मगही भाषा की 'मइया' फिल्म का निर्माता कौन था?
उत्तर. पी० एन० प्रसाद।
प्रश्न-मगही भाषा में 'मइया' के बाद दूसरी फिल्म कौन-सी बनी थी?
उत्तर. मोरे मन मितवा।
प्रश्न-'मोरे मन मितवा' के निर्माता और निर्देशक कौन थे?
उत्तर. निर्माता आर०डी० बंसल तथा निर्देशक गिरीश रंजन।
प्रश्न-मगही फिल्म निर्माण का शुभारम्भ किस फिल्म से हुआ था?
उत्तर. अभिजात (सत्यजीत राय की बंगला फिल्म) से।
प्रश्न-मैथिली भाषा में 'कन्यादान' के बाद दूसरी फिल्म कौन-सी बनी थी?
उत्तर. जय बाबा बैद्यनाथ।
प्रश्न-चित्रगुप्त किस क्षेत्र में प्रसिद्ध है?
उत्तर. संगीत में।
प्रश्न- 'कल हमारा है' तथा 'डाक बंगला' फिल्म का निर्माण तथा निर्देशन किसने किया
था?
उत्तर. गिरीश रंजन ने।
प्रश्न-'गौरवशाली बिहार', 'पेंटिंग ऑफ बिहार', 'बिहार इतिहास के पन्नों' में आदि का
डक्यूमेंटरी फिल्म निर्माण तथा निर्देशन किसने किया था?
उत्तर. गिरीश रंजन ने।
प्रश्न-फिल्म 'गंगा आबाद रखिह सजनवा के' के कथा लेखक कौन थे?
उत्तर. गिरीश रंजन।
प्रश्न-लघु फिल्म 'सागर', 'मछलियाँ' और मनुष्य', 'उड़न छू' आदि के लेखक, निर्देशक
तथा निर्माणकर्ता कौन थे?
उत्तर. शिवेन्द्र सिन्हा।
प्रश्न-फिल्म अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा का जन्म कहाँ हुआ था?
उत्तर. पटना में।
प्रश्न-शत्रुघ्न सिन्हा की प्रथम फिल्म कौन-सी थी, जिसमें इन्होंने अभिनय किया था?
उत्तर. प्रेम पुजारी।
प्रश्न-'खुदगर्ज', 'कालका' तथा 'बिहारी बाबू' आदि फिल्मों का निर्माण, निर्देशन तथा
अभिनय किसने किया था?
उत्तर. शत्रुघ्न सिन्हा ने।
प्रश्न-1992 में मास्को फिल्म समारोह में किस फिल्म में श्रेष्ठ अभिनय के लिए शत्रुघ्न
सिन्हा को पुरस्कार दिया गया?
उत्तर. 'अंतर्जली यात्रा'।
प्रश्न-फीचर फिल्म 'सुजान' का लेखन, निर्माण तथा निर्देशन किसने किया था?
उत्तर. अजीत सिन्हा ने।
प्रश्न-'हिप-हिप हुर्रे' फीचर फिल्म के श्रेष्ठ निर्देशन के लिए किसे एवार्ड दिया गया था?
उत्तर. प्रकाश झा को।