प्रश्न-बिहार के सन्दर्भ में प्रथम जानकारी हमें कहाँ से मिलती है।
उत्तर. सतपथ ब्राह्मण से।
प्रश्न-'सतपथ ब्राह्मण' में किस राजा का उल्लेख है?
उत्तर. माधव विदेह।
प्रश्न-माधव विदेह ने किस गौरवशाली साम्राज्य की आधारशिला रखी थी?
उत्तर. मिथिला की।
प्रश्न-बिहार का उदय सर्वप्रथम राजनीतिक शक्ति के रूप में किसके शासनकाल में हुआ
था?
उत्तर. मगध सम्राट बिम्बसार के।
प्रश्न-किस कारण से इस राज्य का नाम बिहार पड़ा?
उत्तर. बौद्ध भिक्षुओं की बहुलता के कारण।
प्रश्न-बिम्बिसार किस शताब्दी में राजा बना था?
उत्तर. छठी शताब्दी में।
प्रश्न-बिम्बिसार के शासनकाल में मगध साम्राज्य की राजधानी कहाँ थी?
उत्तर. गिरिव्रज (राजगृह)।
प्रश्न-विम्बिसार के बाद मगध के सिंहासन पर कौन बैठा?
उत्तर. अजातशत्रु।
प्रश्न-अजातशत्रु के बाद मगध के सिंहासन पर कौन बैठा?
उत्तर. उदयिन।
प्रश्न-किसने पाटलिपुत्र को मगध की राजधानी के रूप में स्थापित किया?
उत्तर. उदयिन ने।
प्रश्न-उदयिन के बाद किस वंश का मगध पर शासन शुरू हुआ?
उत्तर. शिशुनाग वंश का।
प्रश्न-शिशनाग वंश के बाद किस वंश का मगध पर शासन शुरू हुआ?
उत्तर. नन्दवंश का।
प्रश्न-नन्दवंश का सबसे प्रतापी राजा कौन था?
उत्तर. महापद्मनन्द।
प्रश्न-नन्दवंश के बाद किस वंश का मगध पर शासन शुरू हुआ?
उत्तर. मौर्य राजवंश का।
प्रश्न-मौर्य राजवंश का संस्थापक कौन था?
उत्तर. चन्द्रगुप्त मौर्य।
प्रश्न-चन्द्रगुप्त मौर्य ने किसकी सहायता से नन्दवंश का तख्ता पलटा था और मार्य वंश
की स्थापना की थी?
उत्तर. चाणक्य (कौटिल्य या विष्णुगुप्त)।
प्रश्न-चाणक्य ने कौन-सी पुस्तक लिखी थी?
उत्तर. अर्थशास्त्र।
प्रश्न-चन्द्रगुप्त मौर्य के बाद कौन मगध की गद्दी पर बैठा।
उत्तर. बिन्दुसार।
प्रश्न-बिन्दुसार के बाद मगध की गद्दी पर कौन बैठा?
उत्तर. अशोक।
प्रश्न-चन्द्रगुप्त का पाटलिपुत्र स्थित महल किस चीज का बना था।
उत्तर. लकड़ी का।
प्रश्न-किस युद्ध के बाद अशोक ने बौद्ध धर्म अपना लिया?
उत्तर. कलिंग युद्ध।
प्रश्न-बौद्ध तथा जैन धर्म का उद्गम स्थल कहाँ है?
उत्तर. बिहार में।
प्रश्न-बौद्ध धर्म के प्रवर्तक कौन थे?
उत्तर. महात्मा गौतम बुद्ध।
प्रश्न-जैन धर्म के प्रर्वतक कौन थे?
उत्तर. वर्द्धमान महावीर।
प्रश्न-भगवान बुद्ध का जन्म कहाँ हुआ था?
उत्तर. लुम्बिनी में।
प्रश्न-महावीर का जन्म कहाँ हुआ था?
उत्तर. कुण्डग्राम (वैशाली) में।
प्रश्न-महावीर ने निर्वाण कहाँ प्राप्त किया था?
उत्तर. पावापुरी में।
प्रश्न-भगवान बुद्ध को ज्ञान प्राप्त कहाँ हुआ था?
उत्तर. बोध गया में।
प्रश्न-भगवान बुद्ध ने अपनी पहली शिक्षा कहाँ पर दी थी?
उत्तर. सारनाथ में।
प्रश्न-भगवान बुद्ध ने निर्वाण कहाँ प्राप्त किया था?
उत्तर. कुशीनगर में।
प्रश्न-शेरशाह सूरी कहाँ का जागीरदार था?
उत्तर. सासाराम का।
प्रश्न-किसने पाटलिपुत्र के प्राचीन स्थान पर पटना शहर बसाया?
उत्तर. शेरशाह ने।
प्रश्न-कौन शासक मगध की राजधानी पाटलिपुत्र से हटाकर उज्जैयनी ले गया?
उत्तर. गुप्तवंश का चन्द्रगुप्त द्वितीय।
प्रश्न-किसके शासनकाल के युग को भारतीय इतिहास का स्वर्ण युग कहा जाता है?
उत्तर. चन्द्रगुप्त प्रथम।
प्रश्न-बिंसेंट स्मिथ ने किसे भारतीय नेपोलियन कहा है?
उत्तर. समुद्रगुप्त को।
प्रश्न-किसके दरबार में कालिदास, आर्यभट्ट, वराहमिहिर, ब्रह्मगुप्त, धन्वन्तरी आदि थे?
उत्तर. चन्द्रगुप्त द्वितीय के दरबार में।
प्रश्न-किसके शासनकाल में चीनी यात्री फाह्यान भारत आया था?
उत्तर. चन्द्रगुप्त द्वितीय के।
प्रश्न-किसके शासनकाल में चीनी यात्री हेनसांग भारत आया था?
उत्तर. हर्षवर्द्धन के।
प्रश्न-कब बिहार की राजधानी नालंदा बनी थी?
उत्तर. तुगलक काल में।
प्रश्न-किसके शासनकाल में महाकवि विद्यापति ने अनेक काव्यों की रचना की थी?
उत्तर. शिवसिंह।
प्रश्न-किस शासक ने घोड़ा दागने की प्रथा चलायी थी?
उत्तर. शेरशाह सूरी ने।
प्रश्न-किस यूनानी दूत ने पाटलिपुत्र को 'पालिबोधा' कहकर सम्बोधित किया है?
उत्तर. मेगस्थनीज।
प्रश्न-वर्तमान पटना के निर्माण का श्रेय किसको दिया जाता है?
उत्तर. अफगान शासक शेरशाह को।
प्रश्न-किस शासक ने पटना में टकसाल या मुद्रालय की स्थापना की थी?
उत्तर. अकबर (1580 ई०) ने।
प्रश्न-पटना सिटी स्थित गुलजार बाग मुहल्ला किसने बसाया था?
उत्तर. मीर कासिम के भाई गुलजार अली ने।
प्रश्न-भारत के प्रथम राष्ट्रपति डॉ० राजेन्द्र प्रसाद का समाधि स्थल कहाँ है?
उत्तर. पटना के बाँस घाट में।
प्रश्न-किस यात्री ने पटना को जयतुल हिन्द (भारत का स्वर्ग) कहा है?
उत्तर. मुल्ला बहबहानी ने।
प्रश्न-चन्द्रगुप्त मौर्य के समय विश्व का सबसे बड़ा नगर कौन था?
उत्तर. पाटलिपुत्र।
प्रश्न-मौर्यकाल में पाटलिपुत्र नगर के चारों ओर किस चीज की दीवार बनायी गयी थी?
उत्तर. लकड़ी की।
प्रश्न-प्रथम मगध साम्राज्य का उत्कर्ष किस शताब्दी में हुआ था?
उत्तर. ईसा पूर्व छठी शताब्दी।
प्रश्न-ताम्रपत्र लेख दर्शाते हैं कि प्राचीनकाल में बिहार के राजाओं का सम्पर्क किनसे था?
उत्तर. जावा-सुमात्रा से।
प्रश्न-नालंदा महाविहार का निर्माण किसके शासनकाल में हुआ था?
उत्तर. गुप्त शासनकाल में।
प्रश्न-अंग्रेजों ने अपनी पहली फैक्ट्री विहार में कब बनायी थी?
उत्तर. 1664 ई० में।
प्रश्न-बिहार में प्रथम भूमिहार सम्मेलन कब हुआ था?
उत्तर. 1898 ई० में।
प्रश्न-बिहार में प्रथम कायस्थ सम्मेलन कब हुआ था?
उत्तर. 1889 ई० में।
प्रश्न-बिहार के किस व्यक्ति ने 1857 के स्वाधीनता संग्राम में अदम्य साहस का प्रदर्शन
किया था?
उत्तर. वीर कुंवर सिंह ने।
प्रश्न-दिल्ली के शाही दरबार में कव बिहार, झारखण्ड तथा उड़ीसा को मिलाकर एक
नया प्रान्त बनाने की घोषणा की गई?
उत्तर. 12 दिसम्बर, 1911 को।
प्रश्न-बिहार को अलग प्रान्त बनाने के लिए आन्दोलन, जिसके परिणामस्वरूप वर्ष 1911
में बिहार, झारखण्ड तथा उड़ीसा के नए प्रान्त का निर्माण हुआ, का नेतृत्व किसने किया था?
उत्तर. सच्चिदानन्द सिन्हा तथा महेश नारायण ने।
प्रश्न-बिहार को बंगाल से कव पृथक किया गया?
उत्तर. 1911 ई० में।
प्रश्न-उड़ीसा को विहार से कब पृथक किया गया?
उत्तर. 1936 ई० में।
प्रश्न-झारखण्ड को बिहार से कव पृथक किया गया?
उत्तर. 2000 ई० में।
प्रश्न-बिहार (उड़ीसा तथा झारखण्ड सहित) प्रान्त का विधिवत् उद्घाटन कब हुआ था?
उत्तर. 1 अप्रैल, 1912 की।
प्रश्न-बिहार प्रान्त की राजधानी कहाँ बनी थी?
उत्तर. पटना।
प्रश्न-कब बिहार राज्य को पुनर्गठित किया गया था?
उत्तर. 1956 ई० में।
प्रश्न-वर्ष 1956 में कितने प्रमण्डल थे?
उत्तर. चार-पटना, तिरहुत, भागलपुर, छोटानागपुर
प्रश्न-वर्ष 1956 में कितने जिले थे?
उत्तर. सत्रह-1. पटना, 2. शाहाबाद, 3. सारण, 4. मुजफ्फरपुर, 5. मुंगेर, 6. पूर्णियाँ,
7. पलामू, 8. गया, 9. चम्पारण, 10. दरभंगा, 11. भागलपुर, 12. सहरसा, 13. संथालपरगना,
14. राँची, 15. धनबाद, 16. हजारीबाग, 17. सिंहभूम ।
प्रश्न-15 नवम्बर, 2000 से पहले विहार में कितने प्रमण्डल थे?
उत्तर. तेरह-1. पटना, 2. मगध, 3. कोसी, 4. भागलपुर, 5. उत्तरी छोटानागपुर,
6. दक्षिणी छोटनागपुर, 7. तिरहुत, 8. सारण, 9. दरभंगा, 10. संथाल परगना, 11. पूर्णियाँ,
12. मुंगेर, 13. पलामू।
प्रश्न-15 नवम्बर, 2000 से पूर्व बिहार में कितने जिले थे?
उत्तर. पचपन।
प्रश्न-झारखण्ड राज्य में बिहार के कितने जिले शामिल थे?
उत्तर. अठारह-1. पश्चिमी सिंहभूम, 2. पूर्वी सिंहभूम, 3. राँची, 4. गुमला, 5. लोहरदग्गा,
6. पलामू, 7. गढ़वा, 8. हजारीबाग, 9. चतरा, 10. गिरिडीह, 11. कोडरमा, 12. धनबाद,
13. बोकारो, 14. साहेबगंज, 15. दुमका, 16. गोड्डा, 17. पाकुड़, 18. देवघर
प्रश्न-वर्तमान में बिहार में कितने प्रमण्डल हैं?
उत्तर. नौ-1. पटना, 2. मगध, 3. सारण, 4. तिरहुत, 5. दरभंगा, 6. कोसी, 7. पूर्णियाँ,
8. भागलपुर, 9. मुँगेर।
प्रश्न-वर्तमान में बिहार में कितने जिले हैं?
उत्तर. अड़तीस।
प्रश्न-बिहार स्थापना दिवस कौन-सा है?
उत्तर. 1 अप्रैल।
प्रश्न-बिहार प्रान्त का विधिवत् उद्घाटन कब हुआ था?
उत्तर. 1 अप्रैल, 1912 को।