बिहार का अर्थव्यवस्था
प्रश्न-विभिन्न पंचवर्षीय योजना की अवधि बताये।
उत्तर. पहली पंचवर्षीय योजना―1951-56
दूसरी पंचवर्षीय योजना― 1956-61
तीसरी पंचवर्षीय योजना― 1961-66
चौथी पंचवर्षीय योजना― 1969-74
पाँचवीं पंचवर्षीय ययोजना― 1974-79
छठी पंचवर्षीय योजना―1980-85
सातवीं पंचवर्षी योजना― 1985-90
आठवीं पंचवर्षीय योजना-1992-97
नवीं पंचवर्षीय योजना― 1997-2002
दसवीं पंचवर्षीय योजना― 2002-07
प्रश्न-निर्धारित अवधि से एक वर्ष पूर्व समाप्त होने वाली पंचवर्षीय योजना कौन-सी है?
उत्तर. पाँचवीं
प्रश्न-राज्य सरकारों के अधिकार क्षेत्र में आने वाले कर कौन-कौन से हैं?
उत्तर. लगान या भूमि कर, माल के क्रय-विक्रय पर कर, कृषि आय पर कर, भूमि एवं
भवन पर कर, कृषि भूमि पर सम्पदा शुल्क तथा उत्तराधिकार के सम्बन्ध में शुल्क, उत्पादन
शुल्क (एल्कोहल, मदिरा, नारकोटिक्स आदि पर), स्थानीय क्षेत्र में प्रविष्ट होने वाले माल पर
कर, खनिज पदार्थों पर कर, विद्युत् के उपयोग तथा विक्रय पर कर, गाड़ियों, पशुओं तथा नावों
पर कर, मनोरंजन, जुआ आदि पर कर, पथकर, पेशे एवं व्यापार पर कर, विज्ञापनों पर कर
आदि।
प्रश्न-उत्तरी बिहार को बाढ़ की आपदाओं से बचाने के लिए राज्य सरकार ने कौन-सी
योजना लागू की है?
उत्तर. 'फ्लड प्रूफिंग योजना'
प्रश्न-'फ्लड प्रूफिंग योजना' के अन्तर्गत कितनी राशि की व्यवस्था की गयी है?
उत्तर. 100 करोड़ रुपये की (केन्द्र व राज्य सरकार का क्रमशः 70 और 30 प्रतिशत)
प्रश्न-दसवीं पंचवर्षीय योजना का काल कब से कब तक निर्धारित किया गया है?
उत्तर. 1 अप्रैल, 2002 से 31 मार्च, 2007 तक
प्रश्न-वर्तमान में भारत में राष्ट्रीय आय की गणना का कार्य कौन करता है?
उत्तर. केन्द्रीय सांख्यिकीय संगठन
प्रश्न-राष्ट्रीय आय का सामान्य अर्थ क्या होता है?
उत्तर. साधन लागत पर निबल राष्ट्रीय उत्पाद
प्रश्न-भारत में सबसे निर्धन राज्य कौन-सा है?
उत्तर. बिहार
प्रश्न-ग्रामीण क्षेत्रों में पायी जाने वाली सर्वप्रमुख बेरोजगारी कौन-सी है?
उत्तर. प्रच्छन्न बेरोजगारी
प्रश्न-प्रच्छन्न बेरोजगारी का क्या तात्पर्य है?
उत्तर. ऐसी वेरोजगारी, जिसमें श्रमिक की सीमान्त उत्पादकता शून्य या ऋणात्मक होती
है।
प्रश्न-रोजगार के अवसर उत्पन्न करने की दर किस क्षेत्र में सर्वोच्च रही है?
उत्तर. निर्माण क्षेत्र में
प्रश्न-बेरोजगारी निवारण के उद्देश्य से 'काम के बदले अनाज' कार्यक्रम किस वर्ष
चलाया गया?
उत्तर. 1978-79
प्रश्न-'काम के बदले अनाज' कार्यक्रम का नया नाम क्या था?
उत्तर. राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार कार्यक्रम (एन०आर०ई०पी०)।
प्रश्न-राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार कार्यक्रम कब से शुरू किया गया?
उत्तर. अक्टूबर, 1980 से
प्रश्न-'समन्वित ग्रामीण विकास कार्यक्रम' कब से शुरू किया गया?
उत्तर. 2 अक्टूबर, 1980 से।
प्रश्न-जवाहर रोजगार योजना कब से शुरू की गयी?
उत्तर. 28 अप्रैल, 1989 से।
प्रश्न-सामुदायिक विकास कार्यक्रम कब से शुरू किया गया?
उत्तर. 2 अक्टूबर 1952 से।
प्रश्न-ट्राइसेम (TRYSEM) कार्यक्रम किससे सम्बन्धित है?
उत्तर. स्वरोजगार हेतु ग्रामीण युवकों से।
प्रश्न-राष्ट्रीय योजना समिति की स्थापना कब की गयी थी?
उत्तर. 1938 ई० में
प्रश्न-योजना आयोग का गठन कब हुआ था?
उत्तर. मार्च, 1950 ई० में
प्रश्न-राष्ट्रीय विकास परिषद् (एन०डी०सी०) की स्थापना किस वर्ष हुई थी?
उत्तर. 1959 ई० में
प्रश्न-पंचवर्षीय योजना के इतिहास में भारत की सर्वाधिक असफल योजना किसे माना
जाता है?
उत्तर. तृतीय योजना
प्रश्न-हरित क्रांति का शुभारम्भ किस योजना के दौरान हुआ था?
उत्तर. वार्षिक योजनाएँ
प्रश्न-न्यूनतम आवश्यकता कार्यक्रम का प्रारम्भ किस पंचवर्षीय योजना में किया गया
था?
उत्तर. पाँचवीं पंचवर्षीय योजना
प्रश्न-राज्यों द्वारा बनाये गये भूमि सुधार से सम्बन्धित कानून संविधान की किस
अनुसूची में शामिल किये गये हैं?
उत्तर. नौवीं
प्रश्न-हरित क्रांति के दौरान किस फसल के उत्पादन में सर्वाधिक वृद्धि हुई?
उत्तर. गेहूँ
प्रश्न-बिक्री-कर कौन लगाता और वसूल करता है?
उत्तर. राज्य सरकार
प्रश्न-क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक की स्थापना का शुभारम्भ कब हुआ था?
उत्तर. 2 अक्टूबर, 1975 को
प्रमुख योजनाएँ
योजना स्थापना वर्ष
1. भू-दान आन्दोलन 1951
2. ग्रामदान आन्दोलन 1952
3. सामुदायिक विकास कार्यक्रम 1952
4. पंचायत राज योजना 1959
5. गहन कृषि जिला कार्यक्रम 1960
6. गहन कृषि क्षेत्र कार्यक्रम 1964
7. गहन क्षेत्र विकास कार्यक्रम 1965
8. खेतिहर मजदूर एवं सीमान्त
किसान की विकास योजना 1969
9. सूखा पीड़ित क्षेत्र कार्यक्रम 1970
10. ग्रामीण कार्य योजना 1971
11. ग्रामीण रोजगार धमाका कार्यक्रम 1971
12. गहन ग्रामीण रोजगार कार्यक्रम 1972
13. रोजगार गारंटी योजना 1974
14. न्यूनतम आवश्यकता कार्यक्रम 1975
15. बीस सूत्री कार्यक्रम 1975
16. काम के बदले अनाज कार्यक्रम 1977
17. अंत्योदय 1977
18. कमान क्षेत्र विकास कार्यक्रम 1978
19. जिला औद्योगिक केन्द्र 1978
20. सामकेतिक ग्रामीण विकास कार्यक्रम 1978
21. राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार कार्यक्रम 1980
22. स्वरोजगार हेतु ग्रामीण युवकों को प्रशिक्षण 1980
23. महिलाओं एवं बच्चों के लिए विशेष कार्यक्रम 1980
24. बेरोजगार युवकों के लिए स्व-रोजगार कार्यक्रम 1983
25. ग्रामीण भूमिहीन के लिए रोजगार गारंटी कार्यक्रम 1983
26. जवाहर रोजगार योजना 1988
27. त्वरित जलापूर्ति कार्यक्रम 1990
28. सामकेतिक रोजगार योजना 1993
🛍️ ऑनलाइन शॉपिंग करें
Amazon, Flipkart, Myntra और AJIO पर खरीदारी करें
यहाँ से खरीदारी करने पे एक्स्ट्रा डिस्काउंट मिल सकता है।