बिहार का राजव्यवस्था

प्रश्न-राज्य-शासन व्यवस्था के कितने अंग होते हैं?
उत्तर. तीन-कार्यपालिका, व्यवस्थापिका, न्यायपालिका।

प्रश्न-संविधान के किस धारा के अन्तर्गत राज्य विधानमण्डल का गठन किया गया है?
उत्तर. धारा 168

प्रश्न-राज्य विधानमण्डल के कितने अंग होते हैं?
उत्तर. तीन-राज्यपाल, विधान परिषद्, विधानसभा।

प्रश्न-किसी राज्य विधानसभा में अधिकतम कितने सदस्य हो सकते हैं?
उत्तर. पाँच सौ।

प्रश्न-बिहार विधानसभा में कितने निर्वाचित सदस्य होते हैं?
उत्तर. 243

प्रश्न-राज्यपाल द्वारा विधानसभा में कितने सदस्य मनोनीत किये जाते हैं?
उत्तर. एक

प्रश्न-राज्यपाल किस समुदाय के एक प्रतिनिधि को विधानसभा में मनोनीत करता है?
उत्तर. एंग्लो इंडियन समुदाय के

प्रश्न-राज्यपाल द्वारा मनोनीत सदस्य को मिलाकर बिहार विधानसभा में कुल सदस्यों की 
संख्या कितनी है?
उत्तर. 244

प्रश्न-बिहार को कितने निर्वाचन क्षेत्रों में विभाजित किया गया है?
उत्तर. 243

प्रश्न-प्रत्येक निर्वाचन क्षेत्र से कितने सदस्य चुनकर विहार विधानसभा में आते हैं?
उत्तर. एक सदस्य

प्रश्न-विधानसभा का गठन कितने वर्षों के लिए किया जाता है?
उत्तर. पाँच (5) वर्षों के लिए

प्रश्न-विधानसभा की अध्यक्षता कौन करता है?
उत्तर. स्पीकर (विधानसभा अध्यक्ष)

प्रश्न-विधानसभा के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष का चुनाव किसके द्वारा होता है?
उत्तर. सदन के सदस्यों में से सदन द्वारा

प्रश्न-बिहार विधानसभा को पाँच वर्ष से पूर्व भी विघटित किया जा सकता है अथवा
नहीं?
उत्तर. विघटित किया जा सकता है।

प्रश्न-बिहार विधान परिषद् में कितने सदस्य होते हैं?
उत्तर. 75

प्रश्न-बिहार विधान परिषद् में कुल सदस्यों की संख्या के कितने भाग का चुनाव एक ऐसे
निर्वाचक मंडल द्वारा होता है जिसमें राज्य की नगरपालिका, जिला परिषद् एवं स्थानीय
स्वशासन की अन्य संस्थाओं के सदस्य शामिल होते हैं?
उत्तर. एक-तिहाई भाग

प्रश्न-बिहार विधान परिषद् में कितने सदस्यों का निर्वाचन राज्य विधान सभा के सदस्यों
द्वारा होता है?
उत्तर. एक तिहाई

प्रश्न-कितने बिहार विधान परिषद में सदस्य ऐसे स्नातकों को मिलाकर बने निर्वाचक
मंडलों द्वारा चुने जाते हैं, जो किसी भी विश्वविद्यालय में कम-से-कम तीन वर्षों से स्नातक है?
उत्तर. 1/12 भाग

प्रश्न-कितने सदस्य बिहार विधान परिषद् में शिक्षक प्रतिनिधियों द्वारा चुने जाते हैं?
उत्तर. 1/12 भाग

प्रश्न-बिहार विधान परिषद् के अन्य सदस्यों को यानि 1/6 भाग को कौन मनोनीत
करता है?
उत्तर. राज्यपाल

प्रश्न-बिहार विधान परिषद् में राज्यपाल द्वारा मनोनीत सदस्य किन-किन क्षेत्रों से
सम्बन्धित होते हैं?
उत्तर. साहित्य, विज्ञान, कला, समाज सेवा, सहकारी आन्दोलन, व्यावहारिक, अनुभवी।

प्रश्न-बिहार विधान परिषद् का कार्यकाल कितना होता है?
उत्तर. यह एक स्थायी सदन है, इसका विघटन नहीं होता है।

प्रश्न-बिहार विधान परिषद् के कितने सदस्य प्रत्येक दूसरे वर्ष अवकाश ग्रहण करते हैं?
उत्तर. कुल सदस्य संख्या का एक तिहाई सदस्य।

प्रश्न-राज्य कार्यपालिका का प्रधान कौन होता है?
उत्तर. राज्यपाल

प्रश्न-राज्यपाल की नियुक्ति कौन करता है?
उत्तर. राष्ट्रपति

प्रश्न-राज्यपाल नियुक्त किये जाने के लिए कम से कम कितनी आयु होनी चाहिए?
उत्तर. 35 वर्ष

प्रश्न-राज्यपाल की नियुक्ति कितनी अवधि के लिए होती है?
उत्तर. 5 वर्षों के लिए

प्रश्न-मुख्यमंत्री, मंत्रियों, महाधिवक्ता, राज्य के लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष व सदस्यों
तथा अन्य बड़े अधिकारियों की नियुक्ति कौन करता है?
उत्तर. राज्यपाल

प्रश्न-विधानमंडल की बैठक को कौन बुलाता है?
उत्तर. राज्यपाल

प्रश्न-विधानमंडल की बैठक को कौन स्थगित व विघटित कर सकता है?
उत्तर. राज्यपाल

प्रश्न-किसकी पूर्व स्वीकृति के ही राज्य विधानसभा में वित्त विधेयक एवं वार्षिक बजट
प्रस्तुत किया जा सकता है?
उत्तर. राज्यपाल की

प्रश्न-मंत्रिपरिषद् का प्रधान कौन होता है?
उत्तर. मुख्यमंत्री

प्रश्न-मुख्यमंत्री का चुनाव कौन करते हैं?
उत्तर. बहुमत प्राप्त दल के सदस्य

प्रश्न-मुख्यमंत्री की नियुक्ति कौन करता है?
उत्तर. राज्यपाल

प्रश्न-मुख्यमंत्री किसके प्रति उत्तरदायी होता है?
उत्तर. विधानसभा

प्रश्न-बिहार की सबसे ऊँची अदालत कौन-सी है?
उत्तर. पटना उच्च न्यायालय

प्रश्न-पटना उच्च न्यायालय की स्थापना कब हुई थी?
उत्तर. 1916 ई० में

प्रश्न-उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश की नियुक्ति किसके द्वारा की जाती है?
उत्तर. भारत के उच्चतम न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश एवं राज्य के राज्यपाल की सलाह
से राष्ट्रपति द्वारा

प्रश्न-उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश की अवकाश प्राप्ति की आयु क्या है?
उत्तर. 62 वर्ष

प्रश्न-उच्च न्यायालय के न्यायाधीशों की अवकाश प्राप्ति की आयु क्या है?
उत्तर. 62 वर्ष

प्रश्न-उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश को छोड़कर अन्य न्यायाधीशों की नियुक्ति
किसके सलाह से तथा किसके द्वारा की जाती है?
उत्तर. भारत के उच्चतम न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश, राज्य के राज्यपाल तथा उच्च
न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश की सलाह से राष्ट्रपति द्वारा।

प्रश्न-बिहार से लोकसभा में सांसदों की संख्या कितनी है?
उत्तर. 40

प्रश्न-बिहार में राज्यसभा की कुल सीटें कितनी हैं?
उत्तर. 16

प्रश्न-भारत का प्रथम राष्ट्रपति बिहार का कौन था?
उत्तर. डॉ० राजेन्द्र प्रसाद

प्रश्न-संविधान सभा का सभापति कौन था?
उत्तर. डॉ० राजेन्द्र प्रसाद 

प्रश्न-कौन-सा प्रसिद्ध हिन्दी कवि संसद का सदस्य था?
उत्तर. रामधारी सिंह 'दिनकर'

प्रश्न-भारतीय संविधान के अनुसार राज्य का अधिशाही प्रधान कौन होता है?
उत्तर. राज्यपाल

प्रश्न-राज्य का उच्चतम विधि अधिकारी कौन होता है?
उत्तर. एडवोकेट जनरल

प्रश्न-राज्य सरकार को किसके द्वारा बर्खास्त किया जा सकता है?
उत्तर. राज्यपाल की सिफारिश पर भारत के राष्ट्रपति द्वारा।

प्रश्न-किसकी सलाह पर राज्य में राष्ट्रपति शासन लागू किया जाता है?
उत्तर. राज्यपाल

प्रश्न-किसी राज्य में राष्ट्रपति शासन लागू करने का प्रावधान संविधान के किस अनुच्छेद
में है?
उत्तर. 356

प्रश्न-किसी राज्य में आरम्भ में राष्ट्रपति शासन की अवधि अधिक-से-अधिक कितनी
होती है?
उत्तर. छः मास

प्रश्न-राज्यपाल को कितना मासिक वेतन मिलता है?
उत्तर. 36000 रुपये

प्रश्न-राज्य में विधानमंडल का सत्रावसान कौन करता है?
उत्तर. राज्यपाल

प्रश्न-राज्य में विधानमंडल का प्रतिवर्ष कम-से-कम कितना अधिवेशन बुलाना जरूरी है?
उत्तर. दो

प्रश्न-राज्य में विधानमंडल के दोनों अधिवेशनों में कितने महीने से अधिक का अन्तर
नहीं होना चाहिए?
उत्तर. छः महीने।

प्रश्न-राज्य में अगले वर्ष के बजट की प्रस्तुति किसके नाम से की जाती है?
उत्तर. राज्यपाल के

प्रश्न-राज्य में विधानसभा के निर्वाचन के पश्चात् होने वाले अधिवेशनों में और प्रतिवर्ष
प्रथम अधिवेशन को कौन सम्बोधित करता है?
उत्तर. राज्यपाल

प्रश्न-यदि राज्य विधानमंडल द्विसदनीय है, तो कौन दोनों सदनों के संयुक्त अधिवेशनों
को सम्बोधित करता है?
उत्तर. राज्यपाल

प्रश्न-राज्य में संवैधानिक आपातकाल की घोषणा कौन करता है?
उत्तर. राष्ट्रपति

प्रश्न-क्या राष्ट्रपति, राज्यपाल के बिना सलाह लिये राज्य में राष्ट्रपति शासन लगा
सकता है?
उत्तर. हाँ

प्रश्न-किसकी अनुमति से किसी राज्य में राष्ट्रपति शासन की अवधि छः मास के लिए
और भी बढ़ायी जा सकती है?
उत्तर. संसद की पूर्व अनुमति से

प्रश्न-कितने राज्य में द्विसदनीय व्यवस्था है?
उत्तर. पाँच (उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, बिहार, कर्नाटक, जम्मू-कश्मीर)

प्रश्न-राज्य पुनर्गठन अधिनियम कब पारित किया गया?
उत्तर. 1956

प्रश्न-राज्यों के पुनर्गठन हेतु क्या संवैधानिक संशोधन आवश्यक है?
उत्तर. हाँ

प्रश्न-राज्यों के पुनर्गठन हेतु विधेयक को संसद में प्रस्तुत करने के पूर्व क्या राष्ट्रपति की
सिफारिश की आवश्यकता होती है?
उत्तर. हाँ

प्रश्न-कौन राज्य का क्षेत्र घटा या बढ़ा सकता है?
उत्तर. संसद

प्रश्न-किसके द्वारा किसी राज्य का नाम परिवर्तित किया जा सकता है?
उत्तर. संसद द्वारा

प्रश्न-वर्तमान में भारतीय संघ में क्रमशः कितने राज्य और केन्द्र शासित क्षेत्र हैं?
उत्तर. राज्य और 7 केन्द्र शासित क्षेत्र

प्रश्न-क्या राज्य सार्वजनिक प्रयोजनों के लिए किसी भी व्यक्ति को अनिवार्य सेवा के
लिए बाधित कर सकता है?
उत्तर. हाँ

प्रश्न-अनुच्छेद 24 के अनुसार, कितने वर्ष से कम आयु वाले बालकों को कारखानों,
खानों या अन्य जोखिम भरे कार्यों पर नियुक्त नहीं किया जा सकता है?
उत्तर. 14 वर्ष

प्रश्न-संवैधानिक उपचारों के अधिकार को किसने 'संविधान की हृदय एवं आत्मा' की
संज्ञा प्रदान की है?
उत्तर. बी० आर० अम्बेडकर

प्रश्न-'राज्य का नीति निदेशक तत्व एक ऐसी चेक है, जो बैंक की सुविधानुसार अदा की
जायेगी' यह कथन किसका है?
उत्तर. के० टी० सेठ

प्रश्न-संवैधानिक संशोधन हेतु विधेयक सर्वप्रथम कहाँ प्रस्तुत किया जाता है?
उत्तर. संसद में

प्रश्न-क्या संविधान संशोधन प्रक्रिया की पहल सामान्यतः राज्य विधानमंडल कर सकता है?
उत्तर. नहीं

प्रश्न-संवैधानिक संशोधन विधेयक को राज्य विधानमंडलों के पास कब भेजा जाता है?
उत्तर. राष्ट्रपति की संस्तुति मिलने के पूर्व 

प्रश्न-राज्य विधानमंडल को कितनी अवधि के भीतर संवैधानिक संशोधन विधेयक को
स्वीकार या अस्वीकार करना पड़ता है?
उत्तर. कोई निश्चित सीमा नहीं

प्रश्न-पंचायत राजव्यवस्था से सम्बन्धित 73वें संशोधन अधिनियम के द्वारा संविधान में
भाग 9 और 16 नये अनुच्छेद जोड़े गये। इसके अलावा किस अनुसूची को संविधान में जोड़ा
गया?
उत्तर. 11वीं

प्रश्न-नगरपालिका से सम्बधित 74वाँ संशोधन अधिनियम कब से लागू हुआ?
उत्तर. 1 जून, 1993 से

प्रश्न-पंचायत राज एवं नगरपालिका से सम्बन्धित 64वाँ एवं 65वाँ संविधान संशोधन
विधेयक, 1989 को लोकसभा ने पारित किया था, पर राज्यसभा में कितने मतों के कारण ये
संशोधन विधेयक पारित नहीं हो सके?
उत्तर. दो

प्रश्न-संसद द्वारा प्रस्ताव पारित होने पर किसी राज्य में राष्ट्रपति शासन एक बार में
कितने समय के लिए लागू होता है?
उत्तर. दो माह

प्रश्न-राज्यों को केन्द्र द्वारा दिये जाने वाले अनुदान से सम्बन्धित गाडगिल फार्मूले को
राष्ट्रीय विकास परिषद् ने संशोधित रूप से किस वर्ष स्वीकार किया?
उत्तर. 1990

प्रश्न-विधेयक कितने प्रकार के होते हैं?
उत्तर. दो-सरकारी तथा गैर-सरकारी

प्रश्न-सरकारी विधेयक कितने प्रकार के होते हैं?
उत्तर. दो-साधारण तथा धन

प्रश्न-राज्यपाल को पद की गोपनीयता की शपथ कौन ग्रहण करवाता है।
उत्तर. राज्य के उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश

प्रश्न-क्या एक ही व्यक्ति को एक से अधिक राज्यों या संघ शासित क्षेत्रों का राज्यपाल
नियुक्त किया जा सकता है?
उत्तर, हाँ

प्रश्न-क्या राष्ट्रपति राज्यपाल की कार्यकाल पूरा होने के पूर्व ही पदच्युत या किसी अन्य
राज्य में स्थानान्तरित कर सकता है?
उत्तर. हाँ

प्रश्न-क्या संविधान में राज्यपाल को राष्ट्रपति द्वारा पदच्युत करने के आधारों का उल्लेख
है?
उत्तर. नहीं।

प्रश्न-क्या राज्य की विधायिका को राज्यपाल के विरुद्ध महाभियोग का प्रस्ताव पारित
कर उसे पदच्युत करने का अधिकार है?
उत्तर. नहीं

प्रश्न-क्या किसी व्यक्ति को एक या उससे अधिक बार राज्यपाल नियुक्त किया जा
सकता है?
उत्तर. हाँ

प्रश्न-क्या संवैधानिक दृष्टि से किसी व्यक्ति को अपने ही राज्य में राज्यपाल के पद पर
नियुक्त करने पर प्रतिबन्ध है?
उत्तर. नहीं

प्रश्न-राज्यपाल को राष्ट्रपति की तुलना में किस प्रकार की शक्ति प्राप्त नहीं है?
उत्तर. सैन्य एवं राजनयिक शक्ति

प्रश्न-क्या राज्य के उच्च न्यायालय में न्यायाधीशों की नियुक्ति के समय राष्ट्रपति,
राज्यपाल से परामर्श करता है?
उत्तर. हाँ

प्रश्न-राज्यपाल विधान परिषद् में अधिक से अधिक कितने सदस्यों को मनोनीत कर
सकता है?
उत्तर. निश्चित संख्या नहीं है।

प्रश्न-राज्यपाल को किसी अपराध में दंडित व्यक्ति को सजा माफ करने, स्थगित करने
और कम करने का अधिकार है। क्या वह मृत्यु दण्डादेश को भी माफ कर सकता है?
उत्तर. नहीं

प्रश्न-विधानमंडल द्वारा पारित किसी विधेयक के सन्दर्भ में राज्यपाल क्या निर्णय ले
सकता है?
उत्तर. स्वीकार कर सकता है या अस्वीकार कर सकता है या पुनर्विचार के लिए
विधानमंडल वापस भेज सकता है या राष्ट्रपति की स्वीकृति के लिए सुरक्षित रख सकता है।

प्रश्न-पुनर्विचार के लिए विधानमंडल को वापस विधेयक को यदि विधानमंडल पुनः
पारित कर देता है, तो क्या राज्यपाल को स्वीकृति देनी ही होगी?
उत्तर. हाँ

प्रश्न-एक बार किसी विधेयक को राष्ट्रपति के विचार के लिए आरक्षित कर लेने के वाद
क्या राज्यपाल स्वयं उसे स्वीकार या अस्वीकार या पुनर्विचार हेतु वापस विधानमंडल भेज
सकता है?
उत्तर. नहीं

प्रश्न-क्या राज्यपाल राष्ट्रपति को राज्य में संवैधानिक तंत्र की विफलता के सम्बन्ध में
प्रतिवेदन प्रस्तुत कर राष्ट्रपति शासन लागू कर सकता है?
उत्तर. हाँ

प्रश्न-संविधान द्वारा कितने विनिर्दिष्ट मामलों के सम्बन्ध में राज्यपाल राष्ट्रपति से
अनुदेश के बिना अध्यादेश नहीं जारी कर सकता है?
उत्तर. तीन

प्रश्न-“राज्यपाल सोने के पिंजरे में निवास करने वाली चिड़िया के समतुल्य है।" यह
किसका कथन है?
उत्तर. सरोजिनी नायडू

प्रश्न-विधान परिषद् एक स्थायी सदन है। इसके सदस्य कितने वर्ष के लिए निर्वाचित
होते हैं?
उत्तर. छ: वर्ष

प्रश्न-विधान परिषद् का सदस्य होने के लिए कम-से-कम कितनी आयु होनी चाहिए?
उत्तर. 30 वर्ष

प्रश्न-विधानसभा के सदस्यों की संख्या कम-से-कम कितनी होनी चाहिए?
उत्तर. 60

प्रश्न-विधानसभा का प्रत्येक सदस्य कम-से-कम कितनी जनसंख्या का प्रतिनिधित्व
करता है?
उत्तर. 75,000

प्रश्न-क्या संविधान के अनुसार किसी विधेयक के सम्बन्ध में गतिरोध दूर करने के लिए
विधानमंडल के दोनों सदनों की संयुक्त बैठक बुलायी जा सकती है?
उत्तर. नहीं

प्रश्न-विधान परिषद् द्वारा किसी विधेयक को पारित न करने के बावजूद विधानसभा
एक निश्चित समय के अन्तराल में उसे दो बार पारित कर देती है, तो क्या उस विधेयक को
दोनों सदनों द्वारा पारित समझा जायेगा?
उत्तर. हाँ

प्रश्न-विधान परिषद् द्वारा प्रस्तुत एवं पारित किसी विधेयक को विधान सभा अस्वीकृत
कर देती है या उसमें ऐसे संशोधन करती है, जिससे विधान परिषद् सहमत नहीं है, तो क्या उस
विधेयक को समाप्त समझा जायेगा?
उत्तर. हाँ

प्रश्न-क्या किसी राज्य में विधान परिषद् के सृजन अथवा उत्सादन के लिए संवैधानिक
संशोधन की आवश्यकता होती है?
उत्तर. नहीं

प्रश्न-क्या संसद दो या अधिक राज्यों या संघ शासित क्षेत्रों के लिए एक ही उच्च
न्यायालय की स्थापना कर सकती है?
उत्तर. हाँ

प्रश्न-संविधान में उच्च न्यायालयों में मुख्य न्यायाधीश के अतिरिक्त कुल कितने
न्यायाधीशों का प्रावधान है?
उत्तर. कोई सीमा नहीं

प्रश्न-उच्च न्यायालय में बकाया कार्य को निपटाने के लिए राष्ट्रपति अपर न्यायाधीश
की नियुक्ति अधिक से अधिक कितने समय के लिए कर सकता है?
उत्तर. दो वर्ष

प्रश्न-क्या राष्ट्रपति सर्वोच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश से परामर्श कर किसी
न्यायाधीश को एक उच्च न्यायालय से दूसरे न्यायालय में स्थानांतरित कर सकता है?
उत्तर. हाँ

प्रश्न-साबित कदाचार या असमर्थता के आधार पर उच्च न्यायालय के न्यायाधीशों को
पद से कौन हटा सकता है?
उत्तर. संसद द्वारा समावेदन पर राष्ट्रपति

प्रश्न-क्या उच्च न्यायालयों को प्रारम्भिक और अपीलीय क्षेत्राधिकार दोनों प्राप्त हैं?
उत्तर. हाँ

प्रश्न-प्रत्येक राज्य में अनुसूचित जाति और जनजातियों की सूची कौन तैयार करता है?
उत्तर. प्रत्येक राज्य के राज्यपाल के परामर्श से राष्ट्रपति

प्रश्न-संविधान की आठवीं अनुसूची में कितनी भाषाओं को शामिल किया गया है?
उत्तर. 22

प्रश्न-क्या भारतीय संघ का कोई राज्य विदेशी राष्ट्र या अन्तर्राष्ट्रीय संगठन से ऋण ले
सकता है?
उत्तर. नहीं

प्रश्न-संघ और राज्यों के मध्य वित्तीय संसाधनों के वितरण के सम्बन्ध में सलाह देने के
लिए राष्ट्रपति किसकी नियुक्ति पाँच वर्षों के लिए करता है?
उत्तर. वित्त आयोग

प्रश्न-दो या दो से अधिक राज्यों में बहने वाली नदियों या जलाशयों के जल के बंटवारे
से सम्बन्धित विवादों में मध्यस्थता की व्यवस्था कौन करता है?
उत्तर. संसद

प्रश्न-क्या योजना आयोग संवैधानिक निकाय है?
उत्तर. नहीं

प्रश्न-योजना आयोग का अध्यक्ष कौन होता है?
उत्तर. प्रधानमंत्री

प्रश्न-केन्द्र-राज्य सम्बन्धों के सम्पूर्ण ढाँचे पर विचार विमर्श के लिए 1983 में केन्द्र
सरकार ने किस आयोग को नियुक्त किया था?
उत्तर. सरकारिया आयोग

प्रश्न-पंचायती राजव्यवस्था का आरम्भ किस समझौता रिपोर्ट के आधार पर किया गया?
उत्तर. बलवन्त राय मेहता समिति

प्रश्न-बलवन्त राय मेहता समिति की अनुशंसाओं के आधार पर किस वर्ष पंचायती
राजव्यवस्था को लागू किया गया?
उत्तर. 1959

प्रश्न-पंचायती राज संस्थाओं का ढाँचा कितने स्तरीय हैं?
उत्तर. तीन स्तरीय

प्रश्न-पंचायती राज संस्थाओं में उच्चतम स्तर पर कौन है?
उत्तर. जिला परिषद् 

प्रश्न-पंचायती राज संस्थाओं में निम्न स्तर पर कौन है?
उत्तर. ग्राम सभा व पंचायत

प्रश्न-क्या पंचायतों को कर लगाने का अधिकार है?
उत्तर. हाँ

प्रश्न-बिहार पंचायत राज अधिनियम, 1993 में पंचायती राज की संरचना क्या है?
उत्तर. तीन स्तरीय (ग्राम पंचायत, पंचायत समिति, जिला परिषद्)

प्रश्न-स्थानीय संसद और विधायक किसके पदेन सदस्य होते हैं?
उत्तर. जिला परिषद्

प्रश्न-पंचायती राज को किसके अंतर्गत स्वशासन की इकाई के रूप में संगठित किया
गया है?
उत्तर. भारतीय संविधान के 73वें संशोधन के

प्रश्न-पंचायती राज का प्रधान लक्ष्य क्या है?
उत्तर. ग्रामवासियों में शक्ति का विकेन्द्रीकरण

प्रश्न-सफलतापूर्वक कार्य करने हेतु पंचायती राज को किसके सहयोग की जरूरत पड़ती
उत्तर-स्थानीय जनता की

प्रश्न-किसी भाषा को किसी राज्य की राजभाषा के रूप में अंगीकार करने का अधिकार
किसे है?
उत्तर. राज्य विधानमंडल को

प्रश्न-राज्य, संविधान की आठवीं अनुसूची में अन्तर्विष्ट भाषाओं में से किसी एक या
अधिक को सरकारी कार्यों के लिए भाषा के रूप में अंगीकार कर सकता है?
उत्तर. हाँ

प्रश्न-राजभाषा आयोग का गठन कौन करता है?
उत्तर. राष्ट्रपति

प्रश्न-राजभाषा आयोग में कितने सदस्य होते हैं?
उत्तर. 22

प्रश्न-बिहार में विधानमंडल का गठन किससे होता है?
उत्तर. राज्यपाल, विधानसभा तथा विधानपरिषद् से

प्रश्न-राज्य विधानमंडल में क्या ऐसे व्यक्तियों को भी शामिल किया जा सकता है, जो
राज्य विधानसभा या विधानपरिषद् का सदस्य न हो?
उत्तर. हाँ

प्रश्न-राज्यपालों द्वारा लिस्ट पद्धति का अनुसरण कब किया जाता है?
उत्तर. जब मुख्यमंत्री पद के एक से अधिक दावेदार हों।

प्रश्न-राज्यपाल किस विधेयक के अतिरिक्त किसी विधेयक को पुनर्विचार के लिए राज्य
विधानमंडल के पास भेज सकता है तथा राज्य विधानमंडल द्वारा विधेयक को पुनः पारित किये
जाने पर वह उस पर अपनी सम्मति देने के लिए बाध्य है?
उत्तर. धन विधेयक

प्रश्न-प्रमंडल का सर्वोच्च अधिकारी कौन होता है?
उत्तर. आयुक्त (कमिश्नर)

प्रश्न-बिहार में कितने प्रमंडल हैं?
उत्तर. नौ-1. पटना, 2. मगध, 3. कोसी, 4. भागलपुर, 5. तिरहुत, 6. सारण, 7. दरभंगा,
8. पूर्णियाँ, 9. मुँगेर।

प्रश्न-कई जिलों को मिलाकर क्या बनाया जाता है?
उत्तर. प्रमंडल

प्रश्न-जिले का सबसे बड़ा अधिकारी कौन माना जाता है?
उत्तर. जिलाधिकारी (समाहर्ता या कलक्टर)।

प्रश्न-बिहार में कितने जिले हैं?
उत्तर. 38

प्रश्न-कई अनुमंडलों को मिलाकर क्या बनाया जाता है?
उत्तर. जिला

प्रश्न-अनुमंडल स्तर का सर्वोच्च पदाधिकारी कौन होता है?
उत्तर. अनुमंडलाधिकारी (एस०डी०ओ०)

प्रश्न-कई प्रखण्डों को मिलाकर क्या बनाया जाता है?
उत्तर. अनुमंडल

प्रश्न-प्रखण्ड स्तर का सर्वोच्च पदाधिकारी कौन होता है?
उत्तर. प्रखण्ड विकास पदाधिकारी (बी०डी०ओ०)।

प्रश्न-प्रत्येक प्रखण्ड के प्रबंध एवं सुधार कार्यक्रम हेतु एक समिति होती है, उसे क्या
कहा जाता है?
उत्तर. पंचायत समिति

प्रश्न-बहुत से गाँवों को मिलाकर क्या बनाया जाता है?
उत्तर. प्रखण्ड

प्रश्न-एक गाँव या कई गाँवों अथवा टोलों को मिलाकर क्या बनाया जाता है?
उत्तर. ग्राम पंचायत

प्रश्न-ग्राम पंचायत का प्रधान कौन होता है?
उत्तर. मुखिया

प्रश्न-प्रत्येक ग्राम पंचायत में कितनी ग्राम कचहरी होती हैं?
उत्तर. एक

प्रश्न-ग्राम कचहरी के प्रधान को क्या कहते हैं?
उत्तर. सरपंच

प्रश्न-राज्य में पुलिस का सर्वोच्च अधिकारी क्या कहलाता है?
उत्तर. आरक्षी महानिदेशक

प्रश्न-जिला स्तर पर पुलिस का सर्वोच्च अधिकारी कौन होता है?
उत्तर. आरक्षी अधीक्षक (एस०पी०)

प्रश्न-प्रमंडल स्तर पर पुलिस का सर्वोच्च अधिकारी कौन होता है?
उत्तर. आरक्षी उपमहानिरीक्षक (डी०आई०जी०)

प्रश्न-बड़े-बड़े शहरों में स्थानीय शासन की संस्था कौन-सी है?
उत्तर. नगर निगम

प्रश्न-बिहार में कहाँ-कहाँ नगर निगम हैं?
उत्तर. पटना, मुजफ्फरपुर, भागलपुर, गया, दरभंगा

प्रश्न-बिहार में सबसे पहले किस शहर में नगर निगम की स्थापना की गयी?
उत्तर. 1952 ई० में, पटना शहर में

प्रश्न-पटना नगर निगम के प्रमुख अंग कितने हैं?
उत्तर. तीन-1. निगम परिषद्, निगम समिति, मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी।

प्रश्न-निगम परिषद् में कुल कितने सदस्य होते हैं?
उत्तर. 52

प्रश्न-निगम परिषद् के सदस्य क्या कहलाते हैं?
उत्तर. पार्षद् (काउन्सिलर)

प्रश्न-नगर को किसमें विभाजित किया गया है?
उत्तर. वार्डों में

प्रश्न-प्रत्येक वार्ड में किसका चुनाव किया जाता है?
उत्तर. एक पार्षद का

प्रश्न-एक पार्षद का कार्यकाल कितने वर्षों का होता है?
उत्तर. 4 वर्षों का

प्रश्न-नगर निगम परिषद् की बैठक कितने दिनों पर होती है?
उत्तर. प्रत्येक माह में

प्रश्न-नगर निगम परिषद् कौन-कौन सा कार्य करती है?
उत्तर. नियम बनाना, नीतिगत निर्णय लेना, करारोपण करना आदि।

प्रश्न-नगर निगम परिषद् का प्रधान कौन होता है?
उत्तर. महापौर (मेयर)

प्रश्न-स्थायी समिति की अध्यक्षता कौन करता है?
उत्तर. महापौर

प्रश्न-महापौर का चुनाव कौन करता है?
उत्तर. निगम परिषद् के सदस्य।

प्रश्न-नगर निगम परिषद् का सभापतित्व कौन करता है?
उत्तर. महापौर

प्रश्न-महापौर की अनुपस्थिति में नगर निगम परिषद् का कार्य कौन करता है?
उत्तर. उपमहापौर

प्रश्न-महापौर और उपमहापौर का चुनाव कितने वर्षों के लिए होता है?
उत्तर. एक वर्ष के लिए

प्रश्न-नगर का प्रथम नागरिक कौन माना जाता है?
उत्तर. महापौर

प्रश्न-नगर निगम का दूसरा महत्त्वपूर्ण अंग किसे माना जाता है?
उत्तर. स्थायी समिति को

प्रश्न-नगर निगम का कार्य सम्पादन मुख्य रूप से किसके द्वारा होता है?
उत्तर. समितियों द्वारा

प्रश्न-नगर निगम के अन्तर्गत समितियाँ कितने प्रकार की होती हैं?
उत्तर. दो-स्थायी समिति, परामर्शदात्री समिति

प्रश्न-नगर निगम का तीसरा अंग कौन होता है?
उत्तर. मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी।

प्रश्न-मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी की नियुक्ति कौन करता है?
उत्तर. राज्य सरकार

प्रश्न-नगर निगम के आय के साधन कौन-कौन से हैं?
उत्तर. करारोपण, जुर्माना, सरकारी अनुदान।

प्रश्न-पटना नगर निगम की आय का स्रोत क्या है?
उत्तर. सरकारी अनुदान, भवन कर, नाली कर।

प्रश्न-कम-से-कम कितनी जनसंख्या वाले शहरों में नगरपालिका का गठन किया जा
सकता है?
उत्तर. 50,000 से अधिक।

प्रश्न-किसी नगर में नगरपालिका गठन के लिए कौन-कौन सी शर्ते हैं?
उत्तर. शर्ते-1. शहर की आबादी 50 हजार से अधिक हो, शहर के तीन-चौथाई लोग
कृषि को छोड़कर अन्य पेशों से जुड़े हों, शहर की जनसंख्या का घनत्व 400 व्यक्ति प्रति वर्ग
किमी० से अधिक हो।

प्रश्न-नगरपालिका के कितने अंग होते हैं?
उत्तर. चार-नगरपालिका परिषद्, समिति, अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष, कार्यपालक
पदाधिकारी।

प्रश्न-नगरपालिका का मुख्य अंग कौन होता है?
उत्तर. नगरपालिका परिषद् ।

प्रश्न-नगरपालिका परिषद् की न्यूनतम सदस्य संख्या कितनी होती है?
उत्तर. 10

प्रश्न-नगरपालिका परिषद् की अधिकतम सदस्य संख्या कितनी होती है?
उत्तर. 40

प्रश्न-नगरपालिका परिषद् के सदस्य क्या कहलाते हैं?
उत्तर. आयुक्त (कमिश्नर)

प्रश्न-पूरे शहर को किसमें बाँटा गया है?
उत्तर. वार्डों में

प्रश्न-नगरपालिका परिषद् के कितने प्रतिशत सदस्य निर्वाचित होते हैं?
उत्तर. 80 प्रतिशत

प्रश्न-नगरपालिका परिषद् के कितने प्रतिशत सदस्य राज्य सरकार द्वारा निर्वाचित होते
उत्तर. 20 प्रतिशत

प्रश्न-नगरपालिका परिषद् का कार्यकाल कितने वर्षों का होता है?
उत्तर. पाँच वर्षों का

प्रश्न-नगरपालिका का प्रधान कौन होता है?
उत्तर. अध्यक्ष

प्रश्न-नगर-पिता किसे कहा जाता है?
उत्तर. नगरपालिका के अध्यक्ष को

प्रश्न-नगरपालिका के अध्यक्ष का चुनाव कितने वर्षों के लिए होता है?
उत्तर. पाँच वर्षों के लिए

प्रश्न-नगरपालिका के प्रशासन को चलाने वाला प्रमुख अधिकारी कौन होता है?
उत्तर. कार्यपालक पदाधिकारी

प्रश्न-नगरपालिका के आय के साधन कौन-कौन से हैं?
उत्तर. करारोपण, चुंगी, सरकारी अनुदान, हल्की गाड़ियों से वार्षिक कर

प्रश्न-नगरपालिका का छोटा रूप कौन-सा है?
उत्तर. अधिसूचित क्षेत्र समिति

प्रश्न-अधिसूचित क्षेत्र समिति का गठन किसके द्वारा किया जाता है?
उत्तर. राज्य सरकार द्वारा

प्रश्न-अधिसूचित क्षेत्र समिति का गठन कहाँ किया जाता है?
उत्तर. ऐसे कस्वों या बाजारों में जहाँ की जनसंख्या 5000 तक हो।

प्रश्न-अधिसूचित क्षेत्र समिति के सदस्यों को कौन मनोनीत करता है?
उत्तर. राज्य सरकार

प्रश्न-अधिसूचित क्षेत्र समिति के सदस्यों की संख्या कितनी होती है?
उत्तर. 10 से 40 तक

प्रश्न-अधिसूचित क्षेत्र समिति के सदस्यों का कार्यकाल कितने वर्षों का होता है?
उत्तर. तीन वर्षों का

प्रश्न-अधिसूचित क्षेत्र समिति का प्रधान कौन होता है?
उत्तर. अध्यक्ष

प्रश्न-अधिसूचित क्षेत्र समिति के अध्यक्ष को कौन नियुक्त करता है?
उत्तर. राज्य सरकार

प्रश्न-अधिसूचित क्षेत्र समिति का अध्यक्ष कौन व्यक्ति होता है?
उत्तर. सरकारी अधिकारी

प्रश्न-अधिसूचित क्षेत्र समिति के उपाध्यक्ष को कौन चुनता है?
उत्तर. नागरिक सदस्य

प्रश्न-अधिसूचित क्षेत्र समिति का उपाध्यक्ष कौन व्यक्ति होता है?
उत्तर. उस क्षेत्र का नागरिक सदस्य

प्रश्न-ग्रामीण स्तर पर सबसे छोटी व पहली इकाई कौन होती है?
उत्तर. ग्राम पंचायत

प्रश्न-कई ग्राम पंचायतों को मिलाकर प्रखण्ड स्तर पर दूसरी संस्था कौन होती है?
उत्तर. पंचायत समिति

प्रश्न-जिला स्तर पर किसका गठन किया जाता है?
उत्तर. जिला परिषद् का

प्रश्न-गाँव के प्रबंध एवं सुधार का काम कौन करती है?
उत्तर. ग्राम पंचायत

प्रश्न-ग्राम पंचायत की स्थापना कितनी जनसंख्या पर की गई है?
उत्तर. 2500 से लेकर 5000 की जनसंख्या पर

प्रश्न-ग्राम पंचायत के कौन-कौन से प्रमुख अंग हैं?
उत्तर. ग्राम सभा, कार्यकारिणी समिति, ग्राम कचहरी, ग्राम सेवक, ग्राम रक्षा दल।

प्रश्न-ग्राम सभा के कौन-कौन से व्यक्ति सदस्य होते हैं?
उत्तर. ग्राम में रहने वाले सभी व्यक्ति

प्रश्न-ग्राम सभा की बैठक वर्ष में कितनी बार होती है?
उत्तर. दो बार

प्रश्न-ग्राम पंचायत का कार्यकारिणी अंग कौन-सा है?
उत्तर. कार्यकारिणी समिति

प्रश्न-कार्यकारिणी समिति में कितने सदस्य होते हैं?
उत्तर. नौ सदस्य

प्रश्न-कार्यकारिणी समिति के प्रधान अर्थात् मुखिया का चुनाव कैसे होता है?
उत्तर. गाँव की जनता द्वारा प्रत्यक्ष रूप से

प्रश्न-ग्राम कचहरी में कितने सदस्य होते हैं?
उत्तर. नौ सदस्य

प्रश्न-एक ग्राम पंचायत में कितने ग्राम सेवक होते हैं?
उत्तर. एक

प्रश्न-ग्राम सेवक की नियुक्ति कौन करता है?
उत्तर. राज्य सरकार

प्रश्न-प्रखण्ड स्तर पर पंचायत समिति का निर्माण कौन करती है?
उत्तर. राज्य सरकार

प्रश्न-पंचायत समिति का मुख्य कार्य क्या है?
उत्तर. गाँवों का सर्वांगीण विकास करना

प्रश्न-जिले के विकास के लिए कौन उत्तरदायी माना जाता है?
उत्तर. जिला परिषद् 

प्रश्न-जिला परिषद् का पदेन सचिव कौन होता है?
उत्तर-जिला विकास पदाधिकारी

प्रश्न-जिला परिषद् के अध्यक्ष का कार्यकाल कितने वर्षों का होता है?
उत्तर. पाँच वर्षों का

प्रश्न-पंचायत समिति का प्रधान कौन होता है?
उत्तर. प्रमुख

प्रश्न-ग्राम पंचायत कार्यालय का प्रबंधक कौन होता है?
उत्तर. ग्राम सेवक

प्रश्न-चोरी, डकैती, आगजनी, महामारी, वाढ़ आदि विपदा में ग्रामीणों की रक्षा कौन
करता है?
उत्तर. ग्राम रक्षा दल

प्रश्न-ग्रामीण क्षेत्र में किस प्रकार के स्थानीय स्वशासन की व्यवस्था की गयी है?
उत्तर. त्रिस्तरीय

FLIPKART

Previous Post Next Post