बिहार का  राष्ट्रीय आन्दोलन

प्रश्न-बक्सर का युद्ध कब हुआ था?
उत्तर. 22 अक्टूबर, 1764 को।

प्रश्न-बक्सर के युद्ध का मुख्य कारण क्या था?
उत्तर. अंग्रेजों का शुजाउद्दौला (अवध के नवाब) को बिहार प्रदेश न देना।

प्रश्न-बक्सर का युद्ध किनके बीच हुआ था?
उत्तर. अंग्रेजी सेना तथा मुगल सम्राट शाह आलम द्वितीय की संयुक्त सेना के बीच।

प्रश्न-बक्सर के युद्ध में सेनाओं का नेतृत्व किसने किया था?
उत्तर. संयुक्त सेना का शुजाउद्दौला तथा अंग्रेजी सेना का मेजर मुनरो ने।

प्रश्न-बक्सर के युद्ध में किसकी विजय हुई?
उत्तर. अंग्रेजों की।

प्रश्न-1857 के विद्रोह में बिहार का कौन-सा हिस्सा ज्यादा प्रभावित था?
उत्तर. पश्चिमी बिहार।

प्रश्न-1857 के विद्रोह का बिहार में मुख्य केन्द्र कहाँ था?
उत्तर. जगदीशपुर (आरा) में।

प्रश्न-1857 के विद्रोह में बिहार का कौन-सा भाग प्रभावित रहा?
उत्तर. आरा, दानापुर, पटना।

प्रश्न-नील आन्दोलन कब हुआ था?
उत्तर. 1859-60 में।

प्रश्न-बिहार में किसान सभा कब बनी थी?
उत्तर. 1927 ई० में।

प्रश्न-बिहार में किसान सभा बनाने का श्रेय किसको है?
उत्तर. स्वामी सहजानन्द को।

प्रश्न-किसान सभा का कार्यक्रम क्या था?
उत्तर. जमींदारी उन्मूलन।

प्रश्न-मुजफ्फरपुर में 30 अप्रैल, 1908 को किंग्स फोर्ड की हत्या करने के प्रयास में
एडवोकेट कैनेडी की पत्नी और पुत्री की हत्या बम फेंककर किसने कर दी थी?
उत्तर. खुदीराम बोस और प्रफुल्ल चाकी ने।

प्रश्न-खुदीराम बोस को कब फाँसी हुई थी?
उत्तर. 11 अगस्त, 1908 को।

प्रश्न-1920-24 तक बिहार और उड़ीसा प्रान्त का गवर्नर किसे बनाया गया था?
उत्तर. सत्येन्द्र प्रसाद सिन्हा को।

प्रश्न-बिहार कांग्रेस सोशलिस्ट पार्टी का गठन कब हुआ था?
उत्तर. जुलाई 1931 ई० में।

प्रश्न-बिहार में गौरक्षणी सभा की स्थापना कब हुई थी?
उत्तर. 1882 ई० में महर्षि दयानन्द जी के द्वारा।

प्रश्न-'बिहार टाइम्स' नामक पत्र कब से निकलना प्रारम्भ हुआ था?
उत्तर. 1884 ई० से।

प्रश्न-बिहार टाइम्स' के सम्पादक कौन थे?
उत्तर. महेश नारायण।

प्रश्न-किस उपराज्यपाल को बिहार से बंगाल को पृथक करने के सम्बन्ध में 1894 ई० में
एक ज्ञापन दिया गया था, जिसे उपराज्यपाल ने अस्वीकृत कर दिया था?
उत्तर. सर चार्ल्स इलियट।

प्रश्न-1830 ई० में पटना नगर किस आन्दोलन का केन्द्र था?
उत्तर. वहाबी आन्दोलन का।

प्रश्न-मध्यकाल में बिहार शरीफ नगर किस क्षेत्र का केन्द्र था?
उत्तर. धर्म और विद्या का।

प्रश्न-गाँधी जी द्वारा भारत में प्रथम आन्दोलन कहाँ चलाया गया था?
उत्तर. चम्पारण में।

प्रश्न-1866-86 के नील खेतिहरों के बिहार में हुए विद्रोह के क्षेत्र कहाँ थे?
उत्तर. चम्पारण तथा मुजफ्फरपुर।

प्रश्न-बिहार के चम्पारण जिले में सत्याग्रह कब हुआ था?
उत्तर. 1917-18 ई० में।

प्रश्न-किसके नेतृत्व में विद्रोहियों ने मार्च, 1958 ई० में आजमगढ़ पर अपना अधिकार
कर लिया था?
उत्तर. जगदीशपुर के जमींदार कुंवर सिंह ने।

प्रश्न-दरभंगा में किसान आन्दोलन कब हुआ था?
उत्तर. 1919-20 ई० में।

प्रश्न-किसके द्वारा जुलाई, 1931 ई० में बिहार सोशलिस्ट पार्टी का गठन किया गया
था?
उत्तर. जयप्रकाश नारायण तथा फूलन प्रसाद वर्मा द्वारा।

प्रश्न-बिहार प्रादेशिक किसान सभा का गठन कब हुआ था?
उत्तर. 1929 ई० में।

प्रश्न-पटना सचिवालय के सामने क्रांतिकारियों तथा सरकार के सशस्त्र बलों में कब
संघर्ष हुआ था जिसमें अनेक क्रांतिकारी शहीद हो गये थे?
उत्तर. 11 अगस्त, 1942 ई० को।

प्रश्न-किसान संघर्ष के चलते बिहार के किस जिले को 'कुख्यात रूप से अपराधी जिला
घोषित कर दिया गया?
उत्तर. सारण जिला।

प्रश्न-बिहार के दरभंगा किसान आन्दोलन का नेता कौन था?
उत्तर. स्वामी विट्ठानन्द।

प्रश्न-औरंगजेब के शासन के अन्तिम दिनों में पटना का नाम बदलकर क्या कर दिया
गया था?
उत्तर. अजीमावाद।

प्रश्न-बिहार में सिक्के ढालने की टकसाल कहाँ थी?
उत्तर. पटना में।

प्रश्न-किसने पटना का नाम बदलकर अजीमाबाद कर दिया था?
उत्तर. अजीम (औरंगजेब का पोता, जो बिहार का सूबेदार था) ने।

प्रश्न-डचों ने 1658 ई० में अपने व्यापारिक केन्द्र की स्थापना बिहार में कहाँ की थी?
उत्तर. पटना में।

प्रश्न-छपरा में 1857 ई० में हुए विद्रोह का नेतृत्व किसने किया था?
उत्तर. मो० हुसैन खाँ ने।

प्रश्न-पटना में 1857 में हुए विद्रोह का नेतृत्व किसने किया था?
उत्तर. पीर अली खाँ ने।

प्रश्न-कहाँ के केन्द्रीय कारावास में कैदियों द्वारा 'लोटा विद्रोह' शुरू किया गया था?
उत्तर. मुजफ्फरपुर में।

प्रश्न-किसने 1913 ई० में पटना में अनुशीलन समिति की स्थापना एक शाखा के रूप में
की थी?
उत्तर. शचीन्द्र सान्याल ने।

प्रश्न-किसके आमन्त्रण पर गाँधी जी ने चम्पारण आना स्वीकार किया था?
उत्तर. राजकुमार शुक्ल के।

प्रश्न-किसकी याद में 23 अप्रैल को 'विजय दिवस' मनाया जाता है?
उत्तर. बाबू वीर कुंवर सिंह के।

प्रश्न-बिहार का कौन-सा जिला 1770 ई० में दुरू संयासी विद्रोह का केन्द्र था?
उत्तर. पूर्णियाँ जिला।

प्रश्न-1912 ई० में बिहार में कांग्रेस का पहला अधिवेशन कहाँ हुआ था?
उत्तर. पटना में।

प्रश्न-1930-31 ई० में बरही कांग्रेस ने सफलतापूर्वक अंग्रेजी हुकूमत को किस जिले में
नाकाम कर दिया था?
उत्तर. भागलपुर।

प्रश्न-1908 ई० में बिहार प्रादेशिक सम्मेलन के किस अधिवेशन में बिहार को अलग
प्रान्त बनाने की माँग की गई?
उत्तर. पटना अधिवेशन में।

प्रश्न-किस आन्दोलन के दौरान सिवान जिला को अपराधी जिला घोषित किया गया?
उत्तर. भारत छोड़ो आन्दोलन (1942)।

प्रश्न-मुँगेर के बड़हिया टाल विरोध का मुख्य उद्देश्य क्या था?
उत्तर. बकाश्त भूमि की वापसी की माँग।

प्रश्न-स्वामी सहजानन्द का सम्बन्ध बिहार के किस आन्दोलन से था?
उत्तर. किसान आन्दोलन।

प्रश्न-1857 के विद्रोह का नेतृत्व बिहार में किसने किया था?
उत्तर. वीर कुंवर सिंह ने।

प्रश्न-1857 के विद्रोह का बिहार में 15 जुलाई, 1857 से 20 जनवरी, 1858 तक मुख्य
केन्द्र कहाँ था?
उत्तर. जगदीशपुर (आरा)

प्रश्न-जगदीशपुर के राजा कौन थे?
उत्तर. वीर कुंवर सिंह।

प्रश्न-भारत में सत्याग्रह का पहला प्रयोग कहाँ सम्पन्न हुआ था?
उत्तर. चम्पारण में।

प्रश्न-बिहार के किस नेता ने महात्मा गाँधी के साथ किसान आन्दोलन का नेतृत्व किया?
उत्तर. राजकुमार शुक्ल ने।

प्रश्न-कांग्रेस सोशलिस्ट पार्टी की पहली बैठक पटना में कब हुई थी?
उत्तर. 1934 ई० में।

प्रश्न-बेगूसराय में चौकीदारी कर के विरुद्ध आन्दोलन किस आन्दोलन का एक हिस्सा
था?
उत्तर. सविनय अवज्ञा आन्दोलन।

प्रश्न-जयप्रकाश दिवस कब मनाया गया?
उत्तर. अप्रैल, 1946

प्रश्न-गौरक्षा के मुद्दे पर बिहार के भोजपुर, रोहतास, बक्सर, गया एवं पटना जिले में
भयानक हिन्दू-मुस्लिम दंगे कब हुए थे?
उत्तर. 1917 ई० में।

प्रश्न-"हम बहुत बड़ी भूल करेंगे, यदि हम बिहार की जनता और उनके मंत्रिमंडल को
लीग के नेताओं के हिंसक व असभ्य आक्रमणों के आगे अरक्षित छोड़ देंगे।" यह बात 1946
ई० को किसने कही थी?
उत्तर. सरदार वल्लभ भाई पटेल।

प्रश्न-जातिवाद पर आधारित आतंकवादी सेना की राजनीति किस राज्य में है।
उत्तर. बिहार।

प्रश्न-किसने 1765 ई० में बंगाल एवं बिहार के क्षेत्र में द्वैध शासन लागू किया?
उत्तर. लॉर्ड क्लाइव।

प्रश्न-हुसपुर राज्य (हथवा) के किस जमींदार ने कम्पनी को दीवानी प्रदान किये जाने को
मान्यता देने से इंकार कर दिया और 1767 ई० में विद्रोह कर दिया?
उत्तर. फतेह सिंह।

प्रश्न-1781 ई० में बनारस के राजा चैत्य सिंह के विद्रोह से सम्बन्ध रखने के कारण
मसौढ़ी के किस रेण्टर को गिरफ्तार किया गया था?
उत्तर. हुसैन अली खान।

प्रश्न-सुल्तानाबाद की रानी महेश्वरी को किस जेल में डाला गया था, जहाँ 1807 ई० में
उनकी मृत्यु हो गयी?
उत्तर. भागलपुर जेल।

प्रश्न-किसके सुझाव के अनुसार 1784 ई० में पटना में गोलघर का निर्माण हुआ?
उत्तर. जॉन शोर।

प्रश्न-चिलमिनी साहेब के नाम से कौन जाना जाता था?
उत्तर. क्लीवलैंड आगस्टस।

प्रश्न-वहाबी आन्दोलन को भारत में शुरूआत करने का श्रेय किसको है?
उत्तर. सैयद अहमद बरेलवी (1746-1831) को।

प्रश्न-वहाबी आन्दोलन का मुख्य उद्देश्य क्या था?
उत्तर. मुस्लिम समाज में सामाजिक एवं धार्मिक सुधार।

प्रश्न-वहाबी आन्दोलन की शुरूआत बिहार में कब हुई?
उत्तर. 1823-24 ई० में।

प्रश्न-वहाबी आन्दोलन का बिहार का कौन-सा शहर सदैव एक महत्त्वपूर्ण केन्द्र रहा?
उत्तर. पटना।

प्रश्न-वहाबी आन्दोलन के दौरान अम्बाला मुकदमे (1863 ई०) में पटना के किन दो
व्यक्तियों को मुख्य अभियुक्त बनाया गया?
उत्तर. याहिया अली तथा अब्दुल रहीम।

प्रश्न-पटना में कब वहाथियों पर मुकदमा चला?
उत्तर. 1865 ई० में।

प्रश्न-3 जुलाई, 1857 ई० को पटना सिटी में विद्रोह हुआ था, इसका नेतृत्व किसने
किया था?
उत्तर. गुरहट्टा मुहल्ले का एक पुस्तक विक्रेता पीरअली ने।


प्रश्न-कब दानापुर छावनी के तीन रेजीमेंटों ने विद्रोह का बिगुल बजाया एवं आरा में
जाकर जगदीशपुर के बाबू वीर कुँवर सिंह से मिलकर विद्रोह का अलख जगाया?
उत्तर. 25 जुलाई, 1857 ई० को।

प्रश्न-पहला बिहारी छात्र सम्मेलन कब और कहाँ हुआ था?
उत्तर. 1906 ई० में पटना कॉलेज के प्रांगण में।

प्रश्न-बिहार प्रादेशिक सम्मेलन की प्रथम बैठक कब और कहाँ थी?
उत्तर. 12-13 अप्रैल, 1908 को पटना में अली इमाम की अध्यक्षता में।

प्रश्न-बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी का गठन कब हुआ था?
उत्तर. 1908 ई० में हसन इमाम की अध्यक्षता में।

प्रश्न-1907 ई० में कलकत्ता उच्च न्यायालय में न्यायाधीश नियुक्त होने वाले प्रथम
बिहारी कौन थे?
उत्तर. फखरुद्दीन।

प्रश्न-बिहार नाम के प्रान्त का विधिवत् उद्घाटन कब हुआ था?
उत्तर. 1 अप्रैल, 1912 ई० को।

प्रश्न-भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का 27वाँ वार्षिक अधिवेशन कहाँ आयोजित किया गया
था?
उत्तर. पटना में आर० एन० मुधोलकर की अध्यक्षता में।

प्रश्न-बिहार में सबसे पहले कहाँ के किसानों ने नील की खेती करने से इंकार कर दिया
था?
उत्तर. 1866 ई० में पण्डौल (मधुबनी) में।

प्रश्न-1866 ई० में चम्पारण का नील विद्रोह किस गाँव से शुरू हुआ था?
उत्तर. जोकितिया।

प्रश्न-चम्पारण के किसानों को अपनी जमीन के कितने हिस्से में नील की खेती करना
अनिवार्य था?
उत्तर. 3/20वें हिस्से में।

प्रश्न-तीन कठिया व्यवस्था किस आन्दोलन से सम्बन्धित है?
उत्तर. चम्पारण सत्याग्रह से।

प्रश्न-बिहार में होमरूल लीग की स्थापना कब हुई थी?
उत्तर. 16 दिसम्बर, 1916 ई० में मौलाना मजहरूल हक की अध्यक्षता में।

प्रश्न-होमरूल लीग का मुख्य उद्देश्य क्या था?
उत्तर. जनता को स्वशासन के लिए प्रशिक्षित करना।

प्रश्न-बिहार के किस क्षेत्र को छोड़कर सभी क्षेत्रों में होमरूल का प्रचार हुआ था?
उत्तर. चम्पारण क्षेत्र (क्योंकि उस समय चम्पारण में गाँधी जी का सत्याग्रह चल रहा था)।

प्रश्न-किसके नेतृत्व में मुजफ्फरपुर जिला में होमरूल की स्थापना हुई थी?
उत्तर. जनकधारी प्रसाद के।

प्रश्न-सारण जिले में होमरूल लीग की स्थापना में किसने महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाई थी?
उत्तर. बजरंग सहाय तथा तारणी प्रसाद सिन्हा ने।

प्रश्न-किसके प्रत्येक सदस्य घड़ी की चेन में जस्ते का एक बिल्ला लटकाते थे, जिसपर
अंग्रेजी में एच० आर० लिखा होता था?
उत्तर. होमरूल के।

प्रश्न-श्रीमती एनी बेसेंट होमरूल लीग के कार्यकलापों के सिलसिले में पहली बार पटना
कब आई थी?
उत्तर. 18 अप्रैल, 1918 ई० में।

प्रश्न-अगस्त, 1920 ई० में राजेन्द्र प्रसाद की अध्यक्षता में कहाँ बिहार प्रान्तीय
राजनीतिक सम्मेलन का आयोजन किया गया?
उत्तर. भागलपुर में।

प्रश्न-सदाकत आश्रम से 30 सितम्बर, 1921 को मजहरूल हक ने कौन-सा अखबार
निकालना शुरू किया, जो हमेशा हिन्दू-मुस्लिम एकता का पाठ पढ़ाता रहा?
उत्तर. मदरलैण्ड।

प्रश्न-1922 ई० में अखिल भारतीय कांग्रेस का वार्षिक अधिवेशन बिहार में कहाँ हुआ
था?
उत्तर. गया में देशबन्धु चितरंजन दास की अध्यक्षता में।

प्रश्न-बिहार में स्वराज दल का गठन कब हुआ तथा इसके अध्यक्ष कौन बने?
उत्तर. फरवरी, 1923 ई० में, अध्यक्ष नारायण प्रसाद।

प्रश्न-वर्ष 1928-29 में बिहार के कौन से जिले में सर्वाधिक कांग्रेस के सदस्य बने?
उत्तर. चम्पारण (दूसरा स्थान दरभंगा का था)

प्रश्न-बिहार में किस तिथि को स्वतंत्रता दिवस मनाया गया?
उत्तर. 26 जनवरी, 1930 को।

प्रश्न-बिहार में नमक सत्याग्रह कब शुरू हुआ था?
उत्तर. 6 अप्रैल, 1930 ई० को।

प्रश्न-बिहार में नमक सत्याग्रह की रूपरेखा किसने तैयार की थी?
उत्तर. डॉ० राजेन्द्र प्रसाद ने।

प्रश्न-सर्वप्रथम बिहार में नमक सत्याग्रह कहाँ शुरू हुआ था?
उत्तर. चम्पारण एवं सारण में।

प्रश्न-मुजफ्फरपुर में कब नमक सत्याग्रह शुरू हुआ था?
उत्तर. 7 अप्रैल, 1930 ई० को।

प्रश्न-पटना में नमक सत्याग्रह कब शुरू हुआ था?
उत्तर. 16 अप्रैल, 1930 ई० को।

प्रश्न-पटना में एक स्वदेशी संघ की स्थापना कब हुई थी?
उत्तर. मई, 1930 ई० में सर अली इमाम की अध्यक्षता में।

प्रश्न-'नंगी हड़ताल' कहाँ हुआ था?
उत्तर. छपरा जेल में 16 मई, 1930 को।

प्रश्न-किसने पटना में 'रामकृष्ण सोसायटी' (1906-07) की स्थापना की थी?
उत्तर. बाबा ठाकुर दास ने।

प्रश्न-किसने 'हिन्दू ब्यायज एसोसिएशन' नामक एक संस्था बनायी थी?
उत्तर. बंकिमचन्द्र मित्र (बी० एन० कॉलेज, पटना के एक छात्र) ने।

प्रश्न-पटना युवक संघ की स्थापना कब हुई थी?
उत्तर. 1927 ई० में।

प्रश्न-1929 ई० में किसके घर पर पटना में 'पाटलिपुत्र युवक संघ' की स्थापना हुई थी?
उत्तर. राय महेन्द्र प्रताप।

प्रश्न-1928 ई० में 'बिहार युवक संघ' की स्थापना कहाँ हुई थी?
उत्तर. मोतिहारी में।

प्रश्न-1935 ई० में कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष कौन थे?
उत्तर. श्रीकृष्ण सिंह।

प्रश्न-जनवरी, 1936 ई० में कितने वर्षों के प्रतिबन्ध के बाद बिहार राजनीतिक सम्मेलन
का 19वाँ अधिवेशन पटना में आयोजित हुआ, जिसकी अध्यक्षता राम दयालु सिंह ने की?
उत्तर. 6 वर्षों के।

प्रश्न-22 से 27 जनवरी, 1930 के मध्य बिहार के कितने निर्वाचन मंडल क्षेत्रों में चुनाव
सम्पन्न हुआ?
उत्तर. 152

प्रश्न-1936 ई० में बिहार में किसको मंत्रिमण्डल गठित करने का आमंत्रण मिला?
उत्तर. श्रीकृष्ण सिंह को।

प्रश्न-श्रीकृष्ण सिंह ने सरकार बनाने से इंकार कर दिया, तो कौन अंतरिम मंत्रिमंडल का
गठन किया?
उत्तर. श्री युनूस ने।

प्रश्न-20 जुलाई, 1936 को बिहार में किसके नेतृत्व में प्रथम कांग्रेसी मंत्रिमंडल गठित
हुआ?
उत्तर. श्री कृष्ण सिंह के।

प्रश्न-26 दिसम्बर, 1938 को मुस्लिम लीग का 26वाँ अधिवेशन कहाँ हुआ था?
उत्तर. पटना में।

प्रश्न-कब 'भारत छोड़ो' प्रस्ताव कांग्रेस कार्य समिति द्वारा स्वीकार कर लिया गया?
उत्तर. 14 जुलाई, 1942 ई० को वर्धा में।

प्रश्न-1922-23 में मुँगेर में किसने एक किसान सभा की स्थापना की थी?
उत्तर. शाह मुहम्मद जुबैर और श्रीकृष्ण सिंह ने।

प्रश्न-4 मार्च, 1928 में पटना के बिहटा नामक स्थान पर किसने किसान सभा की
औपचारिक स्थापना की थी?
उत्तर. स्वामी सहजानन्द सरस्वती ने।

प्रश्न-'यूनाइटेड पोलिटिकल पार्टी' की स्थापना किसने और क्यों की थी?
उत्तर. जमींदारों ने किसान आन्दोलन को कमजोर करने के लिए।

प्रश्न-1936 ई० में अखिल भारतीय किसान सभा की स्थापना की गयी। इसके अध्यक्ष
कौन बने?
उत्तर. स्वामी सहजानन्द सरस्वती।

प्रश्न-बिहार में भारत छोड़ो आन्दोलन' के दौरान 9 अगस्त, 1942 को राजेन्द्र प्रसाद को
गिरफ्तार करने कौन आये थे?
उत्तर. जिलाधिकारी डब्ल्यू० जी० आर्चर।

प्रश्न-बिहार प्रान्तीय आजाद दस्ते का नेतृत्व किसके जिम्मे था?
उत्तर. श्री सूरज नारायण सिंह के।

प्रश्न-1943-44 के दौरान सियाराम दल का प्रभाव किन-किन जिलों में था?
उत्तर. भागलपुर, मुँगेर, किशनगंज, पूर्णियाँ आदि।

प्रश्न-9-10 अप्रैल, 1944 को पाकिस्तान सम्मेलन कहाँ हुआ था?
उत्तर. गया में।

प्रश्न-15 जून, 1944 को बिहार में कौन-सा दिवस मनाया गया था?
उत्तर. गाँधी दिवस।

प्रश्न-बिहार में वहाबी आन्दोलन का सूत्र किसने सम्भाला था?
उत्तर. विलायत अली ने।

प्रश्न-बिहार में खिलाफत आन्दोलन कब प्रारम्भ हुआ था?
उत्तर. 1919 ई० में।

प्रश्न-बिहार में असहयोग आन्दोलन कब प्रारम्भ हुआ था?
उत्तर. 1920 ई० में।

प्रश्न-बिहार के नोनिया जाति के लोगों ने कब विद्रोह किया था?
उत्तर. 1770 ई० में।

FLIPKART

Previous Post Next Post