बिहार का मेला

प्रश्न-वैशाली का मेला कब आयोजित किया जाता है?
उत्तर. चैत्र शुक्ल त्रयोदशी को।

प्रश्न-वैशाली मेले में किस धर्म के लोग पूरे भारत से एकत्रित होते हैं?
उत्तर. जैन धर्म के।

प्रश्न-भारत का सबसे बड़ा पशु मेला कौन माना जाता है?
उत्तर. सोनपुर का पशु मेला।

प्रश्न-बिहार का विश्व विख्यात पशु मेला कौन-सा है?
उत्तर. सोनपुर का पशु मेला।

प्रश्न-सोनपुर मेले को और किस नाम से जाना जाता है?
उत्तर. हरिहर क्षेत्र का मेला।

प्रश्न-सोनपुर का पशु मेला किस दिन आयोजित किया जाता है?
उत्तर. कार्तिक पूर्णिमा के दिन।

प्रश्न-सोनपुर का पशु मेला कितने दिनों तक चलता है?
उत्तर. एक पक्ष तक।

प्रश्न-कार्तिक पूर्णिमा का मेला कहाँ पर मनाया जाता है?
उत्तर. हरिहर क्षेत्र में।

प्रश्न-कार्तिक पूर्णिमा के मेले में किसकी पूजा की जाती है?
उत्तर. हरिहर क्षेत्र में नाथ महादेव की।

प्रश्न-जानकी नवमी का मेला कहाँ पर आयोजित किया जाता है?
उत्तर. सीतामढ़ी में।

प्रश्न-सीतामढ़ी किस देवी की जन्मस्थली है?
उत्तर. सीता जी की।

प्रश्न-जानकी नवमी का मेला कब आयोजित किया जाता है?
उत्तर. चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की नवमी को।

प्रश्न-मेष संक्रांति मेला को और किस नाम से जाना जाता है?
उत्तर. सतुआयी या सतुआ संक्रांति या सिरुआ-बिसुआ।

प्रश्न-सौराठ मेला कहाँ पर मनाया जाता है?
उत्तर. मधुबनी जिला में।

प्रश्न-सौराठ मेला किसके कार्यों को सुगम बनाने में सहायक होता है?
उत्तर. शादी-विवाह।

प्रश्न-मुजफ्फरपुर के मेला को कौन साहित्यिक संस्था प्रतिवर्ष मनाती है?
उत्तर. 'सुहृद संघ' नामक साहित्यिक संस्था।

FLIPKART

Previous Post Next Post