बिहार का  पर्व

प्रश्न-बिहार में कौन-कौन से पर्व मनाये जाते हैं?
उत्तर. होली, दीपावली, दशहरा, रामनवमी, रक्षाबंधन, देवोत्थान, छठ, ईद, बकरीद, मुहर्रम,
क्रिसमस, मधुश्रावणी, तीज, चौथ, जीतिया।

प्रश्न-होली कब मनायी जाती है?
उत्तर. चैत्र की पहली तिथि को।

प्रश्न-सरस्वती पूजा कब मनायी जाती है?
उत्तर. माघ शुक्ल पंचमी को।

प्रश्न-सरस्वती पूजा में किस देवी की पूजा की जाती है?
उत्तर. विद्या की देवी सरस्वती की।

प्रश्न-दीपावली कब मनायी जाती है?
उत्तर. कार्तिक मास की अमावस्या को।

प्रश्न-दीपावली में किसकी पूजा की जाती है?
उत्तर. गणेश तथा लक्ष्मी की।

प्रश्न-दशहरा कब मनाया जाता है?
उत्तर. आश्विन महीने के शुक्ल पक्ष में पहली तिथि से दशमी तिथि तक।

प्रश्न-दशहरा पर्व में किसकी पूजा की जाती है?
उत्तर. माँ दुर्गा की।

प्रश्न-रामनवमी कब मनायी जाती है?
उत्तर. चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की नवीं तिथि को।

प्रश्न-रामनवमी किसके जन्म दिवस के रूप में मनाया जाता है?
उत्तर. भगवान रामचन्द्र जी के।

प्रश्न-कृष्णाष्टमी कब मनायी जाती है।
उत्तर, भादो महीने के कृष्णपक्ष की अष्टमी तिथि को।

प्रश्न-कृष्णाष्टमी किसके जन्म दिवस के रूप में मनाया जाता ह?
उत्तर. भगवान कृष्ण जी के।

प्रश्न-रक्षाबंधन कब मनाया जाता है?
उत्तर. श्रावण माह की पूर्णिमा को।

प्रश्न-गोवर्धन पूजा कब मनायी जाती है?
उत्तर. कार्तिक शुक्ल पक्ष की प्रथमा को।

प्रश्न-देवोत्थान कब बनायी जाती है?
उत्तर. कार्तिक शुक्ल पक्ष की एकादशी को।

प्रश्न-देवोत्थान में किसकी पूजा की जाती है?
उत्तर. भगवान विष्णु की।

प्रश्न-छठ पर्व कब मनायी जाती है?
उत्तर. कार्तिक मास की षष्ठी तिथि की संध्या को और सप्तमी को प्रातः।

प्रश्न-छठ पर्व में किसकी पूजा की जाती है?
उत्तर. सूर्य भगवान की।

प्रश्न-मुस्लिम कैलेण्डर के किस माह में रमजान होता है?
उत्तर. नवें।

प्रश्न-इस्लाम धर्म के पवित्र ग्रंथ 'कुरान शरीफ' की रचना किस माह में पूरी हुई थी?
उत्तर. नवें माह (रमजान का महीना) में।

प्रश्न-रमजान के महीने में मुसलमान लोग कितने दिन रोजा रखते हैं?
उत्तर. तीस दिन।

प्रश्न-'रोजा' का क्या अर्थ होता है?
उत्तर. दिनभर का उपवास।

प्रश्न-'ईद' कब मनायी जाती है?
उत्तर. रमजान के महीने के समाप्त होने के दूसरे दिन।

प्रश्न-'ईद' को और किस नाम से जाना जाता है?
उत्तर. 'ईद-उल-फितर'।

प्रश्न-मुसलमानों का सबसे बड़ा पर्व कौन-सा है?
उत्तर. ईद।

प्रश्न-बकरीद कब मनायी जाती है?
उत्तर. इस्लाम धर्मानुयायियों द्वारा उनके वार्षिक पंचांग के अंतिम महीने में।

प्रश्न-'बकरीद' को और किस नाम से जाना जाता है?
उत्तर. 'ईद-उल-जोहा'।

प्रश्न-मुहर्रम किसकी याद में मुसलमानों द्वारा मनाया जाता है?
उत्तर. हजरत इमाम हुसैन के बलिदान की याद में।

प्रश्न-मुसलमान किस पर्व को मातम के रूप में मनाते हैं?
उत्तर. मुहर्रम।

प्रश्न-ईसाइयों का सबसे बड़ा पर्व कौन-सा है?
उत्तर. क्रिसमस।

प्रश्न-क्रिसमस कब मनाया जाता है?
उत्तर. दिसम्बर महीने की 25 तारीख को।

प्रश्न-क्रिसमस किसके जन्म दिवस के रूप में मनाया जाता है?
उत्तर. महाप्रभु ईसा के।

प्रश्न-'मुहर्रम' किसके पहले महीने का नाम है?
उत्तर. अरबी के।

प्रश्न-बिहार में 'महालया' का क्या तात्पर्य है?
उत्तर. पितृपक्ष।

प्रश्न-शिवरात्रि किसके विवाह का स्मारक है?
उत्तर. भगवान शिव और पार्वती के।

प्रश्न-तीज और चौथ किसके मंगल के लिए महिलाएँ व्रत करती हैं?
उत्तर. पति के।

प्रश्न-जीतिया किसके मंगल के लिए महिलाएँ व्रत करती हैं?
उत्तर. संतान के।

प्रश्न-अनंत चतुर्दशी के दिन किसकी पूजा की जाती है?
उत्तर. भगवान विष्णु की।

प्रश्न-दावात पूजा में किसकी पूजा की जाती है?
उत्तर. कायस्थ जाति द्वारा भगवान चित्रगुप्त की।

प्रश्न-मिथिलांचल में कौन-सा पर्व नवयुवतियों द्वारा विशेष उल्लास से मनाया जाता है?
उत्तर. मधुश्रावणी।

FLIPKART

Previous Post Next Post