◆ वर्तमान में औद्योगिक श्रमिकों के लिए उपभोक्ता कीमत सूचकांक (CPI) का आधार वर्ष
क्या है ?
― 2001
◆ भारत के किस राज्य में शिशु मृत्यु दर सबसे कम है ?
― केरल
◆ दलाल स्ट्रीट कहाँ पर स्थित है ?
― मुम्बई
◆ भारतीय यूनिट ट्रस्ट (UTI) का मूल उद्देश्य है
― यूनिटें बेचकर लघु बचत करने वाले निवेशकों को बचत के लिए प्रोत्साहित
करना एवं उनके धन को निगमों के शेयर में लगाना
◆ Digital wallet pockets एक पूर्णतः पेमण्ट सोल्यूशन है जिसे लाँच किया है.
― आई.सी.आई.सी.आई. बैंक ने
◆ भारत में मोबाइल फोन उपभोक्ताओं की अधिकतम संख्या कहाँ है ?
― दिल्ली में
◆ दूरसंचार नेटवर्क के मामले में भारत का विश्व में कौनसा स्थान है ?
― 13वाँ
◆ केन्द्र सरकार को सबसे अधिक राजस्व कहाँ से प्राप्त होता है ?
― निगम कर ड्यूटी
◆ भारत का वित्तीय वर्ष किस माह से प्रारम्भ होता है ?
― 1 अप्रैल से
◆ आर्थिक स्वतंत्रता सूचकांक 2017 में भारत का स्थान रहा
― 143 वाँ
◆ हर बार बिल्कुल नये सिरे से बजट तैयार करना क्या कहलाता है ?
― शून्य आधारित बजट
◆ भारत में शून्य आधारित बजट तकनीक किस देश की देन मानी जाती है ?
― संयुक्त राज्य अमरीका
◆ संयुक्त राज्य अमरीका में शून्य आधारित बजट तकनीक को सर्वप्रथम कब अपनाया
गया ?
― 1977 ई. में
◆ देश में शून्य आधारित बजट सर्वप्रथम किस वर्ष के वार्षिक बजट में अपनाया गया था ?
― 1987-88 में
◆ भारत में सर्वप्रथम किस राज्य में शून्य आधारित बजट तकनीक को अपनाया गया ?
― आन्ध्र प्रदेश
◆ सार्वजनिक क्षेत्र से तात्पर्य है।
― वाणिज्य एवं व्यापार पर सरकार का स्वामित्व
◆ 2019-20 के दौरान केन्द्र सरकार के अन्तरिम बजट में रेलवे के लिए आवंटित राशि
है
― ₹64,587 करोड़
◆ 'गुरु-शिष्य परम्परा परियोजना शुरू की गयी है
― हस्तशिल्पियों के लिए
◆ 'हवाला' है
― विदेशी मुद्रा विनिमय का अवैध कारोबार
◆ क्लोज्ड इकॉनोमी' से तात्पर्य उस अर्थव्यवस्था से है, जिसमें
― आयात एवं निर्यात नहीं होते
◆ भारत में उपभोक्ता मूल्य सूचकांक आधारित मुद्रा स्फीति के आँकड़े प्रतिमाह जारी किए
जाते हैं
― सांख्यिकी और कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय
◆ आभासी पहचान प्रणाली (Virtual ID Mechanism) का प्रयोग किसकी पहचान
के पुष्टिकरण हेतु किया जा रहा है ?
― आधार कार्डधारकों हेतु
◆ भारत में पहला ऋण वसूली न्यायाधिकरण स्थापित किया गया था
― कोलकाता में
◆ उपभोक्ता संरक्षण (संशोधन) अधिनियम 2002 के तहत् अधिकतम कितनी राशि तक
के मामले अब जिला फोरम में दर्ज कराए जा सकते हैं ?
― ₹20 लाख
◆ भारत के किस राज्य में क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक अभी स्थापित नहीं किए गए हैं ?
― सिक्किम एवं गोवा में
◆ पर्यटन मंत्रालय द्वारा शुरू की गई वह कौनसी नई योजना है जिसका लक्ष्य भारत की
समृद्ध विरासत के बारे में लोगों को जागरूक बनाना और देश में स्वच्छता, अतिथि सत्कार
की भावना की बढ़ोत्तरी के साथ-साथ विदेशी मेहमानों के प्रति व्यवहार में बदलाव लाना है ?
― अतिथि देवो भव
◆ उत्पादों की खरीददारी, भण्डारण, संग्रहण, स्थानांतरण, विक्रय व वितरण के लिए भारत
में कौन उत्तरदायी है ?
― भारतीय खाद्य निगम
◆ प्रत्येक देश निर्धारित कोटे के अनुसार आई. एम. एफ. कोष में अंशदान करता है, इसे
किस रूप में व्यक्त किया जाता है ?
― विशेष आहरण अधिकार (SDR)
◆ उपभोक्ताओं के बेहतर संरक्षण के लिए 'उपभोक्ता संरक्षण अधिनियम' किस वर्ष पारित
किया गया ?
― 1986 में
◆ 'सेल वन' (Cell One) नाम से मोबाइल फोन सेवा किस कम्पनी द्वारा उपलब्ध कराई जा
रही है ?
― BSNL
◆ प्रतिवर्ष आर्थिक समीक्षा किस मन्त्रालय द्वारा प्रस्तुत की जाती है ?
― वित्त मंत्रालय
◆ मानव विकास सूचकांक (HDI) किस अर्थशास्त्री की देन है ?
― महबूब उल-हक को
◆ केन्द्र सरकार के कार्यक्रम 'काम के बदले अनाज' का शुभारम्भ भारत के प्रधानमंत्री
मनमोहन सिंह ने कहाँ से किया ?
― आंध्र प्रदेश के रंगारेड्डी जिले से
◆ 'गोल्डन हैण्ड शेक स्कीम' किससे सम्बन्धित है ?
― स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति से
◆ यदि पूँजी स्टॉक सदैव स्थायी है, तो मूल्य ह्रास क्या होगा ?
― शून्य
◆ भारत में केन्द्र सरकार द्वारा प्रायोजित जिला स्तरीय प्राथमिक शैक्षिक कार्यक्रम को
किसके द्वारा सहायता दी जाती है ?
― विश्व बैंक द्वारा
◆ संयुक्त राष्ट्र का प्रथम व्यापार एवं विकास सम्मेलन (अंकटाड-I) कब आयोजित किया
गया था ?
― 1964 ई. में
◆ 'वर्ल्ड डेवलपमेंट रिपोर्ट' किस प्रकार का एक वार्षिक प्रकाशन है ?
― अन्तर्राष्ट्रीय पुनर्निर्माण एवं विकास बैंक का
◆ कौनसा संगठन मानव विकास रिपोर्ट प्रकाशित करता है ?
― यू.एन.डी.पी.
◆ आर्थिक सहयोग एवं विकास संगठन (OECD) का मुख्यालय कहाँ अवस्थित है ?
― पेरिस में
◆ संयुक्त राष्ट्र संघ का बजट कौन पारित करता है ?
― महासभा
◆ विश्व बैंक कितनी संस्थाओं का समूह है ?
― पाँच
◆ इन्टरनेशनल सेन्टर फॉर सेटलमेंट ऑफ इन्वेस्टमेंट डिस्प्यूट्स (ICSID) का मातृसंगठन
है
― विश्व बैंक
◆ वर्तमान में यूरोपीय समुदाय के कितने सदस्य हैं ?
― 28
◆ 'यूरो' मुद्रा का प्रचलन कब से हुआ ?
― 1 जनवरी, 1999
◆ राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारण्टी योजना का नाम बदल कर क्या कर दिया गया है ?
― महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारण्टी योजना
◆ मुद्रा के अवमूल्यन का क्या अर्थ है ?
― अन्तर्राष्ट्रीय व्यापार में प्रयुक्त मुद्राओं की तुलना में मुद्रा विशेष का मूल्य
घट जाना
◆ नदी घाटी परियोजनाओं को किसने आधुनिक भारत के मन्दिर' की संज्ञा दी थी ?
― जवाहरलाल नेहरू ने
◆ भारत का प्रथम वित्त आयोग कब गठित किया गया था ?
― 22 नवम्बर, 1951 में
◆ 'करेंसी एण्ड फाइनेन्स' पर वार्षिक रिपोर्ट का प्रकाशन किसके द्वारा किया जाता है ?
― भारतीय रिजर्व बैंक
◆ हार्डवेयर एवं सॉफ्टवेयर उद्योग से सम्बन्धित 'टाइडल पार्क' की स्थापना कहाँ की गई है ?
― चेन्नई में
◆ कम्पनियों के साख-पत्रों का मूल्यांकन करने वाली संस्था कौनसी है ?
― क्रिसिल (CRISIL)
◆ अमरीकी 'सब-प्राइम' संकट किस क्षेत्र से सम्बद्ध है ?
― रियल्टी क्षेत्र से
◆ 'एन-एच.बी. रेसीडेक्स' सूचकांक का प्रारम्भ में किन पाँच शहरों में किया गया था ?
― दिल्ली, मुम्बई, बेंगलूरू कोलकाता और भोपाल में
◆ आर्थिक विकास, व्यापार एवं शान्ति के बीच सम्बन्धों पर आधारित 'ग्लोबल पीस इन्डेक्स
(GPI) सूचकांक कौनसा 'थिक टैंक' जारी करता है ?
― इन्स्टीट्यूट फॉर इकोनॉमिक्स एण्ड पीस (IEP)
◆ भारतीय स्टेट बैंक द्वारा देश में पहला तैरता हुआ एटीएम कहाँ स्थापित किया गया था ?
― कोच्चि में
◆ राष्ट्रीय चीनी संस्थान किस शहर में स्थित है ?
― कानपुर में
◆ सेबी अधिनियम कब पारित हुआ था ?
― 1992 में
◆ क्षेत्रीय ग्रामीण बैंकों को उनके प्रवर्तक बैंकों (Sponsor Banks) में विलय करने की
संस्तुति किसने की थी ?
― प्रो. ए. एम. खुसरो की अध्यक्षता में गठित (1989) कृषि साख
समीक्षा समिति ने
◆ अन्तर्राष्ट्रीय उड़ान भरने वाली भारत की निजी क्षेत्र की पहली विमान सेवा कौनसी है ?
― एयर सहारा
◆ 'समन्वित ग्रामीण विकास योजना (Integrated Rural Development Project―
IRDP) का मुख्य लक्षण क्या है ?
― ग्रामीण क्षेत्रों में गरीबी रेखा से नीचे रहने वाले परिवारों को रोजगार दिलाना
◆ श्वेत-पत्र कौन प्रकाशित करता है ?
― केन्द्रीय सांख्यिकीय संगठन
◆ अन्तर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष का प्रमुख कार्य क्या है ?
― ऋण उपलब्ध कराना
◆ आर्थिक विकास की माप के लिए बेहतर माप किसे माना जाता है ?
― राष्ट्रीय आय को
◆ राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारण्टी कार्यक्रम अन्य रोजगार कार्यक्रमों से अलग है, क्योंकि
― यह रोजगार की एक योजना न होकर कानूनी व्यवस्था है
◆ खुले बाजार की क्रियाएं (Open Market Operations) किस नीति का अंग हैं ?
― साख नीति का
◆ भारत में कृषि के लिए पुनर्वित प्रदान करने वाला सर्वोच्च बैंक है
― नाबार्ड
◆ अर्थव्यवस्था के विकास के लिए केन्द्रीकृत नियोजन सर्वप्रथम किस देश में अपनाया
गया ?
― सोवियत संघ में
◆ वर्तमान में स्टेट बैंक ऑफ इण्डिया का स्वामित्व किसके हाथ में है
― भारत सरकार के हाथ में
◆ अन्तर्राष्ट्रीय निवेश विवाद निपटारा केन्द्र (International Centre for Settlement
of Investment Disputes-ICSID) का सम्बन्ध किस अन्तर्राष्ट्रीय आर्थिक संगठन से है?
― विश्व बैंक से
◆ भारत के भूमि विकास बैंक किस बैंकिंग संरचना के अंग हैं ?
― सहकारी बैंक संरचना के
◆ किस अन्तर्राष्ट्रीय आर्थिक संस्था द्वारा प्रतिवर्ष 'विश्व निवेश रिपोर्ट' (WIR) का प्रकाशन
किया जाता है ?
― अंकटाड (UNCTAD-United Nations Conference of Trade
and Development) द्वारा
◆ भारत में सूक्ष्म औद्योगिक इकाई (Micro Enterprises) किस आधार पर तय की
जाती है ?
― जिसमें निवेश की राशि ₹10 लाख तक हो
◆ ‘स्वर्ण जयन्ती ग्रामीण स्वरोजगार योजना' पर होने वाले व्य को केन्द्र एवं राज्य सरकारों
द्वारा किस आधार पर पूरा किया जाता है ?
― 25 : 75 के आधार पर
◆ वर्तमान में भारतीय रिजर्व बैंक के गवर्नर कौन हैं ?
― उर्जित पटेल
◆ के. एन. काबरा समिति का सम्बन्ध किससे है ?
― फ्यूचर कमोडिटी ट्रेडिंग से
◆ पिन्टो समिति किस क्षेत्र से सम्बन्धित है ?
― नौवहन उद्योग से
◆ सेना की वेतन विसंगतियों को दूर करने के लिए कौनसी समिति का गठन किया गया
था ?
― अजीत कुमार समिति
◆ नाबार्ड द्वारा क्षेत्रीय ग्रामीण बैंकों की देखरेख हेतु कौनसी समिति गठित की गई ?
― यू. के. शर्मा समिति
◆ प्रतिभूति बाजार से सम्बन्धित नियम के लिए कौनसी समिति बनाई गई थी ?
― धानुका समिति
◆ असंगठित क्षेत्र के लिए पेंशन की सिफारिश हेतु समिति बनाई गई
― दवे समिति
◆ मौद्रिक पद्धति के कार्यों की समीक्षा सम्बन्धी कौनसी समिति बनाई गई ?
― चक्रवर्ती समिति
◆ पी.सी. अलेक्जेण्डर समिति किससे सम्बन्धित है ?
― आयात-निर्यात नीतियों तथा आयात लाइसेंस का उदारीकरण
◆ महाजन समिति का सम्बन्ध किससे था ?
― चीनी उद्योग से
◆ आर.वी. गुप्ता समिति किससे सम्बन्धित है ?
― कृषि साख से
◆ किसी देश का जीवन स्तर प्रमुखतः किससे जाना जाता है ?
― प्रति व्यक्ति राष्ट्रीय आय से
◆ बुलक कैपिटलिस्ट (बैल-पूँजीपति) किसे कहा जाता है ?
― उन किसानों को जिनके पास कुछ साधन तो हैं, पर धनाढ्य नहीं हैं
◆ उस स्थिति को क्या कहते हैं जब ऋण पर ब्याज भुगतान के लिए भी ऋण लेने की स्थिति
आ जाए ?
― ऋण जाल
◆ भारत में केन्द्र सरकार की आय के स्रोतों को संविधान की किस अनुसूची में उल्लिखित
किया गया है ?
― सातवीं अनुसूची
◆ भारत की संचित निधि से होने वाले व्यय और भारित व्ययों के लिए संसदीय मंजूरी किस
विधेयक के माध्यम से प्राप्त की जाती है ?
― विनियोग विधेयक
◆ 1955 में इम्पीरियल बैंक का राष्ट्रीयकरण कर किस बैंक की स्थापना की गई ?
― स्टेट बैंक ऑफ इण्डिया
◆ विनिर्मित वस्तुओं में सर्वाधिक आय किससे प्राप्त होती है ?
― रत्न एवं आभूषण
◆ यदि कोई राष्ट्र मशीनरी, संयन्त्रों, विनिर्मित वस्तुओं एवं प्रौद्योगिकी का निर्यात कर रहा हो,
तो वह किस श्रेणी के राष्ट्रों में आता है ?
― विकसित राष्ट्र
◆ उत्पादक व उपभोक्ता के हितों की सुरक्षा के लिए भारत सरकार ने किस प्रणाली को
आरम्भ किया ?
― सार्वजनिक वितरण प्रणाली
◆ 'अन्तर्राष्ट्रीय पुनर्निर्माण एवं विकास बैंक' को किस अन्य नाम से अधिक जाना जाता है ?
― विश्व बैंक (World Bank)
◆ भारत सरकार के राजस्व कर में किसका योगदान सर्वाधिक है ?
― केन्द्रीय आबकारी कर का
◆ वर्तमान में भारत में सेवा कर की दर कितनी है?
― 10%
◆ निगम कर किसके द्वारा लगाया जाता है?
― केन्द्र सरकार द्वारा
◆ कृषि आय कर किसके राजस्व का स्रोत है?
― राज्य सरकार का
◆ देश में सभी कर किसके अन्तर्गत आते हैं?
― राजस्व प्राप्तियों के
◆ कराधान और सरकारी खर्च नीति को किसके अन्तर्गत रखा जाता है?
― राजकोषीय नीति के
◆ सरकार द्वारा सभी व्यक्तियों पर अनिवार्य रूप से भारित व विशेष उद्देश्य से लगाया व
उगाहा गया कर क्या कहलाता है?
― उपकर
◆ विशेष योजना से लाभान्वित व्यक्तियों पर सरकार द्वारा लगाया गया व उगाहा गया
कर कहलाता है
― दर
◆ सभी आधार श्रेणियों पर एक ही समय पर लगाया गया कर क्या कहलाता है?
― अनुपाती कर
◆ बजट घाटे से क्या तात्पर्य है?
― सभी प्राप्तियों व खर्च का अन्तर