भारतीय राजव्यवस्था एवं संविधान―7
◆ जब किसी सरकारी अधिकारी के द्वारा किसी व्यक्ति के मौलिक अधिकारों का हनन होता
है, तो न्यायालय द्वारा कौनसा रिट जारी किया जाएगा ?
― परमादेश (Mandamus )
◆ किसी व्यक्ति को एक ही अपराध के लिए एक बार से अधिक दण्ड नहीं देने का उल्लेख
संविधान के किस अनुच्छेद में किया गया है ?
― अनुच्छेद 20 (2) में
◆ भारतीय संविधान को कब अंगीकार किया गया ?
― 26 नवम्बर, 1949
◆ किस दिन से भारत एक गणराज्य के रूप में स्थापित हुआ ?
― 26 जनवरी, 1950
◆ किसी राज्य के क्षेत्र में वृद्धि करने का अधिकार संसद को किस अनुच्छेद के अनुसार
प्राप्त है ?
― अनुच्छेद 3 के अनुसार
◆ नए राज्य बनाने सम्बन्धी बिल को पेश करने के लिए किसकी अनुशंसा आवश्यक होती
है ?
― राष्ट्रपति की
◆ राज्य पुनर्गठन आयोग का अध्यक्ष किसे नियुक्त किया गया था ?
― न्यायमूर्ति फजल अली को
◆ भारत में संघीय व्यवस्था के लिए किस अधिनियम में पहली बार उल्लेख किया गया ?
― भारत सरकार अधिनियम, 1935 में
◆ संविधान की प्रस्तावना का अभी तक कितनी बार संशोधन किया जा चुका है ?
― एक बार
◆ 'मिनी कंस्टीट्यूट' किसे कहा जाता है ?
― 42वें संविधान संशोधन को
◆ 42वें संशोधन से पहले पंथनिरपेक्ष शब्द का एकमात्र उल्लेख संविधान के किस अनुच्छेद
में किया गया है ?
― अनुच्छेद 25 (2) में
◆ नीति निर्देशक तत्व संविधान के किस भाग में वर्णित किए गए हैं ?
― भाग 4
◆ संविधान के किस भाग में मौलिक अधिकारों का वर्णन किया गया है ?
― भाग-3 में
◆ अस्पृश्यता का अन्त करके छुआछूत को संविधान के किस अनुच्छेद में दण्डनीय
अपराध घोषित किया गया है ?
― अनुच्छेद 17 में
◆ संविधान की किस अनुसूची में प्रत्येक राज्य तथा संघ राज्य क्षेत्रों के लिए राज्य सभा में
स्थानों के आवंटन की सूची है ?
― चौथी अनुसूची में
◆ संविधान की प्रस्तावना में वर्णित लोकतंत्र को किस रूप में स्वीकार किया गया है ?
― सामाजिक, आर्थिक एवं राजनीतिक लोकतंत्र के रूप में
◆ भारत में सर्वोच्च सत्ता का धारक कौन है ?
― भारत की जनता
◆ भारत का 'मेग्नाकार्टा' (Magna Carta) संविधान के किस भाग को कहा जाता है ?
― भाग III को
◆ भारतीयों को सत्ता के हस्तान्तरण का उल्लेख सर्वप्रथम किस प्रस्ताव में कर दिया गया ?
― क्रिप्स प्रस्ताव, 1942
◆ संविधान के किस अनुच्छेद को संविधान का हृदय और आत्मा कहा गया है ?
― अनुच्छेद 32
◆ संविधान में वर्णित मौलिक कर्तव्य किस देश के संविधान से लिए गए हैं ?
― रूसी संविधान से
◆ भारतीय संविधान के अनुसार कल्याणकारी राज्य की अवधारणा किस अनुच्छेद में वर्णित
है ?
― अनुच्छेद 38 में
◆ भारत की सम्प्रभुता किसमें निवास करती है ?
― भारत की जनता में
◆ भारत के मुख्य चुनाव आयुक्त अपने कार्यालय का कार्यभार कितनी अवधि के लिए सँभालते
हैं ?
― सेवानिवृत्ति की आयु तक, जो 65 वर्ष है
◆ पंचायतों के निर्वाचन में चुनाव लड़ने के लिए उम्मीदवार की न्यूनतम आयु कितनी
होनी चाहिए ?
― 21 वर्ष
◆ पार्लियामेण्ट के किसी सदन के सदस्य न होने पर भी सदन की बैठक में कौन भाग ले
सकता है ?
― भारत के अटॉर्नी जनरल (महान्यायवादी)
◆ संविधान के किस अनुच्छेद में अनुसूचित जाति एवं जनजाति के लोक सभा एवं विधान
सभा में आरक्षण की बात की गई है ?
― अनुच्छेद 330 एवं 332 में
◆ सरकार द्वारा शुल्क एवं कर लगाने का अधिकार संविधान की किस अनुसूची में उल्लिखित
है ?
― सातवीं अनुसूची
◆ भारत में जम्मू-कश्मीर का विलय ऐतिहासिक परिस्थितियों में हुआ था, जम्मू-कश्मीर
का अपना संविधान है और यहाँ का शासन प्रमुख संदर-ए-रियासत' कहलाता था, वर्तमान
में इसे किस नाम से जाना जाता है ?.
― मुख्यमंत्री
◆ राज्य विधान परिषद् का कितना अंश राज्यपाल साहित्य कला, विज्ञान, सहकारी आन्दोलन
व सामाजिक सेवा से जुड़े व्यक्तियों को नामनिर्दिष्ट करता है ?
― कुल संख्या का 1/6 भाग
◆ अपना कार्यकाल समाप्त होने से पूर्व यदि सर्वोच्च न्यायालय का न्यायाधीश त्यागपत्र देना
चाहे, तो वह किसको सम्बोधित करते हुए त्यागपत्र देगा ?
― राष्ट्रपति या उनके द्वारा नियुक्त व्यक्ति को
◆ भारत में पंजीकरण के माध्यम से नागरिकता प्राप्त करने के लिए आवेदन करने से पूर्व
किसी व्यक्ति को कितने समय तक भारत में निवास करना अनिवार्य है ?
― पाँच वर्ष
◆ यह सुनिश्चित करना किसका उत्तरदायित्व है कि संसद के प्राधिकार के बिना भारत की
संचित निधि से धन व्यय किया जाए ?
― भारत का महालेखापरीक्षक
◆ दो या अधिक क्षेत्रीय परिषदों की अध्यक्षता कौन करता है ?
― केन्द्रीय गृह मंत्री
◆ भारतीय नागरिकों के मौलिक अधिकारों पर कौन विवेकसंगत प्रतिबंध लगा सकता है ?
― संसद
◆ भारतीय संविधान के किस एक भाग में न्यायपालिका तथा कार्यपालिका के पार्थक्य
का प्रावधान है ?
― राज्य के नीति निदेशक तत्व में
◆ किस संशोधन द्वारा संसद ने मौलिक अधिकारों में संशोधन करने का अधिकार प्राप्त
किया ?
― 24वें संशोधन द्वारा
◆ राज्यपाल की नियुक्ति संविधान के कौनसे अनुच्छेद द्वारा की गई है ?
― अनुच्छेद 155 द्वारा
◆ कैबिनेट मंत्री सरकार की नीतियों को निर्धारित करते हैं और प्रत्येक ऐसे आवश्यक विषय
पर विधेयकों का प्रारूप तैयार करते हैं जिन्हें वे विधि रूप से पास करना चाहते हैं. संविधान
में कैबिनेट शब्द का उल्लेख नहीं किया गया था, लेकिन 44वें संविधान संशोधन (1978) के
द्वारा कैबिनेट शब्द को किस अनुच्छेद में स्थान दिया गया है ?
― अनुच्छेद 352
◆ महान्यायवादी सरकार का मुख्य विधि अधिकारी होता है, उसे भारत के सभी न्यायालयों
में सुनवाई का अधिकार होता है। साथ ही, उसे संसद के दोनों सदनों में बोलने तथा उनकी
कार्यवाही में भाग लेने का अधिकार होता है, पर वह वोट नहीं दे सकता. इसकी नियुक्ति
किसके द्वारा की जाती है ?
― राष्ट्रपति
◆ यदि किसी समय लोक सभा में अध्यक्ष तथा उपाध्यक्ष उपस्थित न हों, तो ऐसी स्थिति में
सदन की कार्यवाही को चलाने के लिए लोक सभा सदस्यों में से ही लोक सभा अध्यक्ष
6 सभापतियों की एक सूची बनाता है और जरूरत पड़ने पर उस सूची में मनोनीत किए
गए व्यक्ति सभापति के रूप में सदन के अधिवेशनों की अध्यक्षता करता है, इस रूप में
अध्यक्ष का कौनसी शक्तियाँ प्राप्त नहीं होती हैं ?
― अध्यक्ष को सारी शक्तियाँ प्राप्त होती हैं
◆ भारतीय संविधान का कौनसा अनुच्छेद संवैधानिक प्रावधानों को संघीय संसद या
राज्य विधानमण्डलों द्वारा बनाए गए नियमों पर वरीयता / प्राथमिकता देता है ?
― अनुच्छेद 13
◆ भारत सरकार के लेखा की जाँच एवं वित्तीय नियंत्रण रखने वाला नियंत्रक महालेखा
परीक्षक अपने कार्यों के लिए किसके प्रति जवाबदेह है ?
― संसद के प्रति
◆ सामाजिक और आर्थिक नियोजन किस सूची का विषय है ?
― समवर्ती सूची का
◆ दलबदल कानून के तहत् यदि किसी सभा के किसी सदस्य की अनर्हता
(Disqualification) का प्रश्न है, तो उसका अन्तिम निर्णय कौन करेगा ?
― उस सभा का सभापति / सभाध्यक्ष,जिसका वह सदस्य हो
◆ संविधान के किस अनुच्छेद में देवनागरी लिपि में हिन्दी को भारत की राजभाषा के रूप
में मान्यता प्रदान की गई है ?
― अनुच्छेद 343 में
◆ भारतीय संविधान के किस अनुच्छेद के प्रावधान के अन्तर्गत संसद राज्य सूची के विषय
पर कानून बना सकती है ?
― अनुच्छेद 249
◆ उद्देशिका में समाजवादी पंथनिरपेक्ष, अखण्डता आदि शब्द संविधान के किस संशोधन
द्वारा जोड़े गए ?
― 42 वें संशोधन (1976) द्वारा
◆ संविधान के अनुच्छेद 1 के मुताबिक भारत अर्थात् इंडिया राज्यों का संघ होगा, राज्यों
तथा संघशासित प्रदेशों के नाम और प्रत्येक के तहत् आने वाले राज्य क्षेत्रों का उल्लेख कहाँ
किया गया है ?
― संविधान की प्रथम अनुसूची में
◆ भारत सरकार का कौनसा प्राधिकारी संसद के किसी भी सदन की कार्यवाही में भाग ले
सकता है, किन्तु मतदान नहीं कर सकता ?
― भारत का महान्यायवादी (एटॉर्नी जनरल ऑफ इण्डिया)
◆ अण्डमान-निकोबार द्वीप समूह किस उच्च न्यायालय के क्षेत्राधिकार में आते हैं ?
― कलकत्ता उच्च न्यायालय के अधिकार क्षेत्र में
◆ भारतीय संसद की आकलन समिति का गठन किससे होता है?
― केवल लोक सभा के सदस्यों से
◆ संविधान के किस संशोधन द्वारा गोवा, दमन तथा द्वीव को भारत का अंग बना लिया गया ?
― 12वाँ संविधान संशोधन (1962 में)
◆ राष्ट्रपति निर्वाचित होने का पात्र बनने के लिए किसी व्यक्ति की न्यूनतम कितनी आयु
होनी चाहिए ?
― 35 वर्ष
◆ संविधान सभा की प्रथम बैठक कब हुई थी ?
― 9 दिसम्बर, 1946 को
◆ राष्ट्रपति संविधान के किस अनुच्छेद के अन्तर्गत लोक सभा को भंग कर सकता है ?
― अनुच्छेद 85 के अन्तर्गत
◆ राज्य सभा के द्विवार्षिक चुनावों की अधिघोषणा कौन करता है ?
― चुनाव आयोग
◆ भारत की संचित निधि से धन निर्गम' पर किसका नियंत्रण है ?
― नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक
◆ संविधान के अनुच्छेद 17 में किस सामाजिक बुराई के अन्त का प्रावधान किया गया है ?
― अस्पृश्यता का
◆ बिहार में बोली जाने वाली किस भाषा को संविधान की आठवीं अनुसूची में शामिल किया
गया है ?
― मैथिली भाषा को
◆ नई अखिल भारतीय सेवा की स्थापना का अधिकार किसे हैं ?
― संसद को
◆ संविधान के किस अनुच्छेद के आधार पर राष्ट्रपति वित्तीय आपात की उद्घोषणा करता
है ?
― अनुच्छेद 360 के आधार पर
◆ सम्पत्ति के मूल अधिकार को किस संविधान संशोधन विधेयक द्वारा मूल अधिकारों की सूची
से अलग किया गया ?
― 44वें संविधान संशोधन द्वारा
◆ भारतीय संविधान संशोधन प्रक्रिया किस देश के संविधान से प्रभावित है ?
― द. अफ्रीका के संविधान से
◆ वर्तमान में राज्य सभा की सदस्य संख्या 245 है, जिसमें 233 सदस्य राज्यों एवं केन्द्रशासित
प्रदेशों से आते हैं तथा 12. राष्ट्रपति द्वारा साहित्य कला, विज्ञान एवं समाज सेवा के क्षेत्र
में दक्षता प्राप्त व्यक्तियों में से मनोनीत किए जाते हैं, राज्य सभा को संसद का कौनसा सदन
कहा जाता है ?
― राज्य सभा को संसद का उच्च सदन (लोक सभा को निम्न सदन)
◆ राज्यपाल विधान सभा के बहुमत दल के नेता को राज्य का मुख्यमंत्री नियुक्त करता है,
यह किसकी सलाह पर अन्य मंत्रियों की नियुक्ति करता है ?
― मुख्यमंत्री की सलाह पर
◆ संघ सूची में 97 विषय शामिल किए गए हैं, जैसे विदेश सम्बन्ध, रक्षा, रेलवे, डाक-तार
आदि, इस पर कानून बनाने का अधिकार किसे प्राप्त है ?
― संसद को
◆ भारतीय संविधान के अनुसार कार्यपालिका सम्बन्धी वास्तविक शक्तियों का प्रयोग
किसके द्वारा किया जाता है ?
― प्रधानमंत्री द्वारा मंत्रिपरिषद् की सलाह पर
◆ संसद का सत्र किसके द्वारा बुलाया जाता है ?
― राष्ट्रपति द्वारा
◆ कौनसा विधेयक धन विधेयक है, इसका निर्णय लोकसभाध्यक्ष करता है, क्या उसका
निर्णय अन्तिम माना जाता है ?
― हाँ
◆ किस समिति की सिफारिशों के आधार पर संविधान में मौलिक कर्तव्य से सम्बन्धित
प्रावधानों की व्यवस्था की गई ?
― स्वर्ण सिंह समिति की सिफारिशों के आधार पर
◆ राज्य सभा के निर्वाचित सदस्यों की संख्या कितनी है ?
― 250
◆ यह सुनिश्चित करना किसका उत्तरदायित्व है कि संसद के प्राधिकार के बिना भारत की
संचित निधि से धन व्यय न किया जाए ?
― भारत के नियंत्रक महालेखा परीक्षक का
◆ राज्य की आकस्मिक निधि का परिचालन कौन करता है ?
― राज्यपाल
◆ कौनसा संविधान संशोधन नीति-निदेशक सिद्धान्तों को मौलिक अधिकारों पर श्रेष्ठता
प्रदान करता है ?
― 42वाँ संविधान संशोधन
◆ उच्च न्यायालय के अधिकार क्षेत्र को घटाने-बढ़ाने का अधिकार किसे प्राप्त है ?
― संसद को
◆ नौवीं अनुसूची में प्रावधान रखे गए हैं।
― वे कानून जिन्हें न्यायिक पुनरीक्षण से सुरक्षित रखना हो
◆ भारत का 'मुख्य विधि अधिकारी (Chief Law Officer) कौन है ?
― अटॉर्नी जनरल ऑफ इण्डिया
◆ भारतीय संविधान का सबसे बड़ा स्रोत कौनसा है ?
― भारतीय शासन अधिनियम, 1935
◆ न्यायालय के किसी न्यायाधीश के विरुद्ध शिकायत करने का अधिकार किसे प्राप्त है ?
― केवल मुख्य न्यायाधीश को
◆ केन्द्र सरकार के मंत्री व्यावहारिक एवं संवैधानिक रूप से किसके प्रसादपर्यन्त अपना
पद धारण करते हैं ?
― प्रधानमंत्री व राष्ट्रपति
◆ संविधान के संशोधन करने की संसद की शक्ति और उसकी प्रक्रिया का वर्णन किस अनुच्छेद
में वर्णित है ?
― अनुच्छेद 368
◆ राष्ट्रपति में कार्यकारिणी शक्तियाँ निहित हैं, परन्तु वह उनका प्रयोग किसकी सलाह
के अनुसार करता है ?
― मंत्रिपरिषद् की सलाह के अनुसार
◆ राज्य सभा के सदस्यों का कार्यकाल किसके द्वारा निश्चित किया गया है ?
― संविधान द्वारा अनुच्छेद 83
◆ भारतीय संविधान के किस संशोधन द्वारा राजाओं की उपाधियाँ विशेषाधिकारों तथा
प्रिवीपर्स को समाप्त किया गया ?
― 26 वें संशोधन द्वारा
◆ भारतीय संविधान के अनुसार लोक सभा का चुनाव लड़ने की न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता
क्या है ?
― ऐसी किसी योग्यता की आवश्यकता नहीं
◆ भारतीय संविधान में वर्तमान में कितने अनुच्छेद व कितनी अनुसूचियाँ हैं ?
― 442 अनुच्छेद, 12 अनुसूचियाँ
◆ लोक सभा स्पीकर अपना पद कब छोड़ देता है ?
― नई लोक सभा की प्रथम बैठक से ठीक पहले
◆ भारत के संविधान के अनुच्छेद 352 के अधीन राष्ट्रपति द्वारा आपातकाल की उद्घोषणा
कब की जा सकती है ?
― मंत्रिपरिषद् के लिखित परामर्श पर
◆ निर्वाचन आयोग में वर्तमान में कुल कितने आयुक्त हैं ?
― तीन
◆ जब संविधान के अतिक्रमण के लिए राष्ट्रपति पर महाभियोग चलाना हो तब आरोप
किसके द्वारा लगाया जाएगा ?
― संसद के किसी भी सदन द्वारा
◆ राज्य लोक सेवा आयोग का सदस्य कदाचार के आरोप में तभी हटाया जा सकता है जब
..... जाँच की गई हो.
― भारत के उच्चतम न्यायालय द्वारा
◆ भारतीय लोक सेवक को संविधान का कौनसा अनुच्छेद सुरक्षा प्रदान करता है ?
― अनुच्छेद 311
◆ भारतीय संविधान का कौनसा अनुच्छेद प्रेस की स्वतन्त्रता से सम्बन्धित है ?
― अनुच्छेद 19
◆ संविधान के किस संशोधन द्वारा सम्पत्ति के अधिकार को मूल अधिकारों की श्रेणी से
निकाल दिया गया है ?
― 44वें संविधान संशोधन (1978) द्वारा
◆ ग्राम पंचायत की सदस्यता के लिए चुनाव लड़ने वाले व्यक्ति की न्यूनतम आयु कितनी
होनी चाहिए ?
― 21 वर्ष
◆ चुनाव के दौरान सभी चुनाव प्रचार कब रोक दिए जाते हैं ?
― वास्तविक मतदान के 48 घण्टे पहले
◆ संविधान की चौथी अनुसूची में किसका वर्णन है ?
― राज्यों तथा संघीय क्षेत्रों का राज्य सभा में प्रतिनिधित्व
◆ मुस्लिम लीग को प्रथम पृथक् निर्वाचन का अधिकार कब मिला ?
― 1909 में
◆ सर्वोच्च न्यायालय के न्यायाधीशों को शपथ कौन दिलवाता है ?
― मुख्य न्यायाधीश