◆ भारत द्वारा जैवविविधता और अभिसमय पर सौंपी गयी छठी राष्ट्रीय रिपोर्ट (दिसम्बर 2018
में) के अनुसार भारत में कुल प्रजातियों का कितने प्रतिशत संकटापन्न है ?
― 0.08%
◆ केन्द्रीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय के अनुसार वर्ष 2015 से 2018
के बीच भारत में कितने तेदुओं का शिकार किया गया ?
― कम-से-कम 260
◆ चीन द्वारा दिसम्बर 2018 में होंग्युन परियोजना के तहत् प्रक्षेपित पहले उपग्रह का उद्देश्य
है
― जलवायु परिवर्तन का मापन
◆ किस मंत्रालय द्वारा एसडीजी इण्डिया इंडेक्स : बेसलाइन रिपोर्ट 2018' जारी किया गया ?
― पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय
◆ पेरिस नियम पुस्तिका (Parish Rule Book) का सम्बन्ध है
― जलवायु परिवर्तन
◆ प्रोजेक्ट मौसम (Project Mausam) किस मंत्रालय की पहल है ?
― पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय
◆ 'Common but Differentiated Responsibilities and Respective
Capabilities : CBDR-RC' का सम्बन्ध है
― जलवायु परिवर्तन समझौते से
◆ जलवायु परिवर्तन पर यूएनएफसीसीसी (UNFCCC) के पक्षकारों का 24वाँ सम्मेलन
हुआ था
― दिसम्बर 2018 में केटोवाइस (पोलैण्ड) में
◆ संयुक्त राष्ट्र जलवायु परिवर्तन फ्रेमवर्क सम्मेलन (UNFCCC) है
― एक अन्तर्राष्ट्रीय समझौता है, जिसका उद्देश्य वायुमण्डल में ग्रीनहाउस गैसों
को नियन्त्रण करना है
◆ जलवायु परिवर्तन पर राष्ट्रीय कार्ययोजना (NAPCC) का शुभारम्भ हुआ था
― 2008 में
◆ 'भारत-रूस सामरिक समझौते पर कब हस्ताक्षर हुए?
― अक्टूबर 2000
◆ भारत में सबसे बड़ा चीता आरक्षण स्थल कहाँ है?
― नागार्जुन में
◆ हाल में किस देश में जंगलों में लगी आग से छाए धुन्ध के कारण आपातकाल लगाना
पड़ा?
― मलेशिया
◆ सर्वाधिक जैव विविधता पाई जाती है
― शान्त घाटी (केरल)
◆ कार्टाजेना प्रोटोकाल का सम्बन्ध है
― जैव सुरक्षा समझौते से
◆ जैव विविधता पर उपसंधि लागू हुई थी
― 29 दिसम्बर, 1993
◆ खाद्य जाल में ऊर्जा का प्रवाह होता है
― एकदिशीय
◆ जीवाश्म नेशनल पार्क अवस्थित है
― मध्य प्रदेश में
◆ किस उपग्रह द्वारा ओजोन छिद्र की उपस्थिति दर्ज की गई?
― निंबस-7
◆ जीवधारियों का कौनसा वर्ग नाभिकीय विकिरण के प्रति सर्वाधिक संवेदनशील है?
― उभयचर
◆ प्रकोप जो पृथ्वी के अन्तर्जात बलों द्वारा उत्पन्न होते हैं और उनका प्रभाव पृथ्वी की
स्थलीय सतह पर होता है क्या कहलाते है ?
― पार्थिव प्राकृतिक प्रकोप
◆ कारखानों से जानलेवा गैसों का अचानक प्रस्फोट कहलाता है
― रासायनिक प्रकोप
◆ आर्थिक प्रदूषण क्या है?
― गरीबी एवं अधिक जनसंख्या
◆ प्राकृतिक प्रकोपों तथा आपदाओं का न्यूनीकरण किस प्रकार किया जा सकता है ?
― तीन तरह से (1) राहत सामग्री पहुँचाकर, (2) सम्भावित आगमन की भविष्यवाणी
करके, (3) आपदाओं के साथ समायोजन के उपाय करके.
◆ भारत में केन्द्रीय बाढ़ नियंत्रण बोर्ड की स्थापना कब की गई?
― 1952 में
◆ जंतु और पौधे दोनों प्रत्यक्ष रूप से किस पर निर्भर रहते हैं ?
― जलचर
◆ पर्यावरण निष्पादन की अद्यतन श्रेणी के अनुसार 132 देशों की सूची में भारत का स्थान
कौनसा है?
― 122 वाँ
◆ क्योटो प्रोटोकाल क्या है?
― वैश्विक ताप वृद्धि पर अन्तर्राष्ट्रीय संधि
◆ क्लीन डवलपमेंट मैकेनिजम क्या है?
― क्योटो प्रोटोकॉल की धारा-12 के तहत् ग्रीन हाउस गैसों के उत्सर्जन पर
एक संधि
◆ ग्रीन हाउस मिशन की रूपरेखा कब तैयार हुई ?
― 11 जून, 2010 को
◆ जलवायु परिवर्तन पर पर्यावरण एवं अन्तर्राष्ट्रीय संधि कब लागू हुई थी ?
― 21 मई, 1994 को
◆ सतत् विकास (Systainable Development) के लिए एक नए फोरम की स्थापना
का संकल्प कब लिया गया?
― रियो-20 सम्मेलन में
◆ काप-15 (Cop-15) का आयोजन क्यों किया गया?
― क्योटो प्रोटोकॉल के स्थान पर किसी बाध्यकारी संधि के लिए
◆ राष्ट्रीय ग्रीन इण्डिया मिशन क्या है ?
― भारत में जलवायु परिवर्तन के तहत् एक मिशन
◆ पर्यावरण निष्पादन की अद्यतन श्रेणी में भारत का स्थान है
― 132 देशों की सूची में 122 वाँ
◆ वायु प्रदूषण के लिए कार्बन डाइऑक्साइड का मानक आवासीय क्षेत्र के लिए है
― 80 माइकोग्राम प्रति क्यूविक मीटर
◆ वृहदस्तरीय भूमिस्खलन, सोद्देश्य वनों में आग लगाना किस प्रकार के प्रकोप हैं?
― मानवजनित भौतिक प्रकोप
◆ वन विनाश का जलवायु पर क्या प्रभाव पड़ता है?
― प्रतिकूल प्रभाव
◆ मथुरा में भूकम्प कब आया था?
― 1 सितम्बर, 1793 को
◆ भूकम्प का सर्वाधिक विनाशकारी प्रभाव पड़ता है
― नगरों एवं कस्बों पर
◆ समुदाय समाज या संगठन में उपलब्ध उन समस्त शक्तियों और संसाधनों का संयोजन,
जो जोखिम का स्तर या आपदा के प्रभाव को कम कर सकता है, क्या कहलाता है?
― क्षमता
◆ हुड-हुड ने भारत के किन राज्यों में तबाही मचाई?
― आन्ध्र प्रदेश और ओडिशा में
◆ कोंकण रेल दुर्घटना कहाँ हुई?
― महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले में 4 मई, 2014 को
◆ आपदाओं के तुरन्त बाद सेना, पुलिस, अग्निशमन, चिकित्सा, स्वास्थ्य, व्यावसायिक
और स्थानीय नगरपालिका को क्या कहा जाता है?
― आपात अभिकरण
◆ विश्व को ग्लोबल वार्मिंग से बचाने का उत्तरदायित्व किसका है ?
― विकसित और विकासशील देशों का
◆ क्षति परिदृश्य के बारे में तात्कालिक विवरण प्रस्तुत करने वाली रिपोर्ट को कहा जाता
है
― प्रारम्भिक आकलन रिपोर्ट
◆ प्रारम्भिक आकलन रिपोर्ट के बाद, सम्बन्धित मंत्रालयों द्वारा स्वास्थ्य और आवास जैसे
अपने विशेषज्ञ कार्मिकों के माध्यम से विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत करने का प्रयास कहलाता है
― तकनीकी आकलन रिपोर्ट
◆ ऐसे प्रशिक्षित कार्मिक, जो आपात स्थितियों का सामना करने के लिए तैयारी की अवस्था
में रखे जाते हैं
― शीघ्र अनुक्रिया दल
◆ 'जोखिम विशिष्ट घटकों' सजीव, निर्जीवों की क्षति के स्वरूप और मात्रा के बारे में सूचना
देता है जिसके आधार पर सरकार को तथा राहत एवं दीर्घकालिक तैयारी में सम्मिलित अन्य
राष्ट्रीय और अन्तर्राष्ट्रीय अभिकरणों को सही आवश्यकताओं के बारे में सूचित किया जाता है
― आकलन रिपोर्ट (Assessment Report)
◆ रिपोर्ट में जिस क्रम में सूचना प्रेषित की जाती है वह कहलाता है
― रिपोर्टिंग प्रारूप
◆ भारत में मैंग्रोव का दूसरा सबसे बड़ा क्षेत्र पाया जाता है
― गुजरात तट के सहारे
◆ किस राज्य का 80 प्रतिशत से अधिक क्षेत्र वनाच्छादित है ?
― मिजोरम और अरुणाचल प्रदेश
◆ वेटलैंड दिवस मनाया जाता है
― 2 फरवरी को
◆ रामसर सम्मेलन संरक्षण से सम्बन्धित था
― नमभूमि के
◆ प्राकृतिक रूप से पाई जाने वाली ग्रीन हाउस गैस सर्वाधिक ग्रीन हाउस इफैक्ट
करती है
― जलवाष्प
◆ मौसम विज्ञान संगठन का मुख्यालय अवस्थित है
― जेनेवा में
◆ ऐगमार्क एक्ट भारत में कब लागू किया गया ?
― 1937 में
◆ विश्व के वन्यजीव का कितना प्रतिशत भारत में पाए जाते हैं ?
― 5 प्रतिशत
◆ उत्तराखण्ड के गढ़वाल क्षेत्र में भागीरथी और मिलंगाना नदी पर बना एशिया का सबसे
बड़ा बाँध है
― टिहरी बाँध
◆ भारत के कुल औद्योगिक क्षेत्र में सघन वनावरण का प्रतिशत है ?
― लगभग 12 प्रतिशत
◆ 50 से अधिक देशों द्वारा समर्थित संयुक्त राष्ट्र का मौसम परिवर्तन समझौता कब
प्रभावी हुआ ?
― 21 मार्च, 1994 को
◆ पारिस्थितिक तन्त्र में तत्त्वों के चक्रण को क्या कहते हैं ?
― जैव भू-रासायनिक चक्र
◆ भूमिगत जल को दूषित करने वाले प्रमुख अजैविक प्रदूषक हैं
― आर्सेनिक
◆ विलुप्त होने वाली प्रजातियों की सूचीबद्धता होती है
― रेड डाटा बुक में
◆ पारिस्थितिक तंत्र के जैविक घटकों में कौन उत्पादक घटक है ?
― हरे पौधे
◆ किन राज्यों द्वारा अपना वन अपना धन' योजना आरम्भ की गई है ?
― हिमाचल प्रदेश द्वारा
◆ ईकोमार्क उन भारतीय उत्पादों को दिया जाता है, जो
― पर्यावरण के प्रति मैत्रीपूर्ण हों
◆ चिपको आन्दोलन मूलरूप से किसके विरुद्ध था ?
― वन कटाई के
◆ वायु प्रदूषकों में से कौन रक्त धारा को दुष्प्रभावित कर मौत उत्पन्न कर सकता है ?
― कार्बन मोनोक्साइड
◆ अपने प्रदूषकों के कारण कौनसी नदी जैविक मरुस्थल कहलाती है ?
― दामोदर
◆ रियो डि जेनेरो में 2012 में संयुक्त राष्ट्र सतत् विकास सम्मेलन का नाम रियो-20 क्यों
पड़ा ?
― क्योंकि इसका आयोजन 1992 के पृथ्वी सम्मेलन के 20 वर्ष बाद हुआ था
◆ रियो-20 घोषणा पत्र का शीर्षक क्या था ?
― द फ्यूचर वी वॉट
◆ पर्यावरण संतुलन के लिए कितने भूभाग पर वन होने चाहिए ?
― 33%
◆ वैश्विक तापमान में 2° से. से कम बढ़ोतरी के लिए क्या प्रयास करने चाहिए ?
― वैश्विक (गैसों के) उत्सर्जन में बड़े पैमाने पर कटौती
◆ विश्व में अब तक का सबसे बड़ा जलवायु परिवर्तन सम्मेलन कहाँ हुआ ?
― डेनमार्क की राजधानी कोपेनहेगन में (7 से 19 दिसम्बर, 2009)
◆ नेपाल में अप्रैल 2015 में आए भूकम्प की तीव्रता थी
― 7.9 से 8.1 तक
◆ स्थानीय प्रचण्ड एवं विनाशकारी तूफानों के अन्तर्गत आते हैं
― टारनैडो एवं तड़ित झंझा
◆ 'टारनैडो मिसाइल' क्या है?
― टारनैडो की प्रचण्ड गति के कारण पेड़ों का उखड़ना, भवनों की लोहे एवं चादरों
की बनी छतों का उखड़ना
◆ सबसे अधिक प्राणदायक वायुमण्डलीय चक्रवात होते हैं
― उष्णकटिबंधीय चक्रवात
◆ सुनामी तरंगों का सर्वाधिक जोर कहाँ रहता है ?
― प्रशान्त महासागरीय तटों पर
◆ भारत में सबसे कम वर्षा वाला स्थान है
― लेह
◆ झारखंड में वर्षा किस मानसून से होती है ?
― दक्षिण-पश्चिमी मानसून
◆ जब पुष्कर की पहाड़ियों में भारी वर्षा होती है, तो बाढ़ कहाँ आती है ?
― बालोतरा में
◆ तमिलनाडु में शरदकालीन वर्षा अधिकांशतः जिन कारणों से होती है, वे हैं
― उत्तरी-पूर्वी मानसून
◆ भारत में शरदकालीन वर्षा के क्षेत्र हैं
― पंजाब-तमिलनाडु
◆ मुख्य कारक जो किसी क्षेत्र की जलवायु को निर्धारित करता है, वह है
― अक्षांश
◆ किस देश में सर्दियों के मौसम में वर्षा होती है ?
― नॉर्वे
◆ भूमध्यसागरीय क्षेत्रों में भारी वर्षा कब होती है ?
― शीत (जाड़े) ऋतु
◆ विश्व का सबसे ठंडा स्थान है
― वर्खोयांस्क
◆ कौनसे देश 'दगाछू परियोजना के लाभार्थी हैं ?
― भारत-भूटान
◆ अभीष्ट राष्ट्रीय निर्धारित अंशदान (Intended Nationally Determined Contributions) क्या है ?
― यह विश्व के देशों द्वारा जलवायु परिवर्तन का सामना करने के लिए
बनाई गई कार्य योजना है
◆ झारखण्ड जलवायु परिवर्तन कार्ययोजना रिपोर्ट (2014) के अनुसार सबसे संवदेनशील
जिला है
― सरायकेला खारसवाँ
◆ कौनसी गैस ग्लोबल वार्मिंग के लिए सबसे ज्यादा जिम्मेदार है ?
― कार्बन डाइऑक्साइड
◆ कौनसी गैस धरती पर जीवन के लिए हानिकारक और लाभदायक दोनों है ?
― कार्बन डाइऑक्साइड
◆ जलवायु परिवर्तन के प्रमुख कारक हैं
― जीवाश्मिक ईंधनों का अत्याधिक प्रज्वलन, तेल चालित वाहन एवं अत्यधिक
वनोन्मूलन
◆ ओजोन परत को सर्वाधिक नुकसान पहुँचाने वाले प्रदूषक हैं
― क्लोरो फ्लोरो कार्बन
◆ विश्व का सबसे ऊँचा ज्वालामुखी पर्वत है
― माउंट कोटोपैक्सी
◆ संसार का सर्वाधिक सक्रिय ज्वालामुखी है
― किलायू
◆ महासागरों और समुद्रों में ज्वार-भाटा किसके/किनके कारण होता/होते हैं ?
― सूर्य का गुरुत्वीय बल, चन्द्रमा का गुरुत्वीय बल,पृथ्वी का अपकेन्द्रीय बल
◆ बैरोमीटर में पारे के तल की अचानक गिरावट सूचक है
― तूफान का
◆ किस देश में सर्दियों के मौसम में वर्षा होती है ?
― नार्वे
◆ तमिलनाडु में मानसून के सामान्य महीने कौनसे हैं ?
― नवम्बर-दिसम्बर
◆ पश्चिमी प्रशान्त महासागर के तटों तथा चीन सागर में आने वाला एक लघु प्रवल एवं
भ्रमिल उष्ण कटिबंधीय तूफान, जो बहुत ही विनाशकारी होता है और जिसके साथ भारी
वर्षा होती है
― टाइफून
◆ भारत में शरदकालीन वर्षा के क्षेत्र हैं
― पंजाब-तमिलनाडु
◆ भारत को कितने भूकम्पीय जोखिम अंचलों में विभाजित किया गया है ?
― 4
◆ उत्तर-पूर्वी मानसून से सबसे अधिक वर्षा प्राप्त करने वाला राज्य है
― तमिलनाडु
◆ एक वृहत् समुद्री तरंग जो प्रायः जापान के तटों तथा प्रशांत महासागर के अन्य देशों के
तटों पर आती है
― सुनामी
◆ भारतीय उपमहाद्वीप पर ग्रीष्म ऋतु में उच्च ताप और निम्न दाब, हिन्द महासागर से वायु
का कर्षण करते हैं जिसके कारण प्रवाहित होता है ?
― दक्षिण-पश्चिम मानसून
◆ भारत में सबसे कम वर्षा वाला स्थान है
― लेह
◆ बंगाल की खाड़ी के तटवर्ती क्षेत्रों में चक्रवात क्यों अधिक आते हैं ?
― बंगाल की खाड़ी में अधिक गर्मी के कारण