Advertica

 bihar board 9th class science notes | ऊतक

bihar board 9th class science notes | ऊतक

ऊतक
                पाठ्य पुस्तकीय प्रश्नों के उत्तर (पृष्ठ 77)
प्रश्न 1. ऊतक क्या है?
उत्तर-समान संरचना वाले कोशिकाओं के समूह जो एक विशेष कार्य को करने के लिए
एक साथ कार्य करते हैं, उन्हें ऊतक कहते हैं।
प्रश्न 2. बहुकोशिक जीवों में ऊतकों का क्या उपयोग है?
उत्तर-बहुकोशिक जीवों में ऊतकों की वजह से श्रम विभाजन होता है। प्रत्येक ऊतक एक
विशिष्ट कार्य बड़ी दक्षता से करता है।
                           क्रियाकलाप 6.1 के प्रश्न
1. किस जार में रखी हुई प्याज की मूल लंबी है ?
उत्तर-पहले जार की मूल।
2. हमारे द्वारा मूल के ऊपरी हिस्से काट लेने के बाद भी क्या वह वृद्धि करती रहती
है?
उत्तर-नहीं।
3. जब हम जार-2 में रखी प्याज की मूल के ऊपरी हिस्से को काटते हैं तो वे वृद्धि
करना बंद कर देंगी, क्यों?
उत्तर-प्याज की मूल के ऊपरी हिस्से में विभज्योतक । उनके काट पर की वृद्धि रूक
जाएगी।
                              क्रियाकलाप 6.2 के प्रश्न
1. क्या सभी कोशिकाओं की संरचनाएँ समान हैं ?
उत्तर-नहीं, उनमें विभिन्नता है।
2. कितने प्रकार की कोशिकाओं को देखा जा सकता है?
उत्तर-परैन्काइमा, कॉलेन्काइमा, स्क्लेरेंकाइमा, ट्रेकॉड्, वाहिका, (जाइलम), चालनी नलिका,
साथी कोशिका (फ्लोएम), विभज्योतक कोशिकाएं आदि, लगभग 8 प्रकार की।
3. क्या हम उन कारणों पर विचार कर सकते हैं कि कोशिकाओं के इतने प्रकार क्यों
हैं?
उत्तर-इतने प्रकार की कोशिकाएंँ श्रम विभाजन के कारण हैं। विशेष प्रकार की कोशिकाएँ
एक विशिष्ट कार्य दक्षता से करती हैं।
                          पाठ्य पुस्तकीय प्रश्नों के उत्तर (पृष्ठ 81)
प्रश्न 1. प्रकाश संश्लेषण के लिए किस गैस की आवश्यकता होती है?
उत्तर-कार्बन डाइऑक्साइड (CO2)
प्रश्न 2. पौधों में वाष्पोत्सर्जन के कार्यों का उल्लेख करें।
उत्तर-वाष्पोत्सर्जन के कार्य-
(i) इसके कारण जड़ों, पानी व खनिज पत्तियों तथा अन्य भागों तक पहुंँचते हैं।
(ii) फलों तथा फसलों को पकने में सहायता करता है।
(iii) आर्द्रता बनाए रखना जिससे पौधों के आस-पास ताप कम रहता है।
                    पाठ्य पुस्तकीय प्रश्नों के उत्तर (पृष्ठ 83)
प्रश्न 1. सरल ऊतकों के कितने प्रकार हैं?
उत्तर-तीन-
(i) मृदूतक, (ii) स्थूल ऊतक, (iii) दृढ़ ऊतक।
प्रश्न 2. प्ररोह का शीर्षस्थ विभज्योतक कहाँ पाया जाता है?
उत्तर-एपिकल विभज्योतक जड़ तथा तनों की चोटी पर पाया जाता है। यह तने तथा जड़ों
की वृद्धि करने में सहायता करता है।
प्रश्न 3. नारियल का रेशा किस ऊतक का बना होता है?
उत्तर-स्कलेरेन्काइमा ऊतक।
प्रश्न 4. फ्लोएम के संघटक कौन-कौन से हैं?
उत्तर-(i) छलनी नलिका, (ii) साथी (सहचर) कोशिकाएँ, (iii)फ्लोएम मृदूतक,
(iv) स्कलेरेन्काइमा।
                          पाठ्य पुस्तकीय प्रश्नों के उत्तर (पृष्ठ 87)
प्रश्न 1. उस ऊतक का नाम बताएंँ जो हमारे शरीर में गति के लिए उत्तरदायी है।
उत्तर-पेशी ऊतक।
प्रश्न 2. न्यूरॉन देखने में कैसा लगता है?
उत्तर-तंत्रिका तंत्र की कोशिकाओं को न्यूरॉन कहते हैं। न्यूरॉन तंत्रिका ऊतक की इकाई है।
                      न्यूरॉन-तंत्रिका ऊतक की इकाई
प्रश्न 3. हृदय पेशी के तीन लक्षणों को बताएंँ।
उत्तर-(i) हृदय की पेशी कोशिकाएँ बेलनाकार, शाखाओं वाली और एक-केंद्रकीय होती हैं।
(ii) ये पेशियाँ बिना थके एक ही लय में फैलती और सिकुड़ती हैं।
(iii) ये केवल हृदय भित्ति में पायी जाती हैं।
प्रश्न 4. एरिओलर ऊतक के क्या कार्य हैं?
उत्तर-ये ऊतक त्वचा व पेशियों के बीच में तथा रूधिर वाहिकाओं के चारों तरफ पाए
जाते हैं। ये अंगों के बीच के स्थानों को भरते हैं, ये आन्तरिक अंगों की सुरक्षा तथा ऊतकों की
मरम्मत करने का कार्य करते हैं।
                                              अभ्यास
प्रश्न 1. ऊतक को परिभाषित करें।
उत्तर-कोशिकाओं के समूह को जिसकी उत्पत्ति समान होती है. और समरूप कार्य करते
हैं, ऊतक कहते हैं।
प्रश्न 2. कितने प्रकार के तत्व मिलकर जाइलम ऊतक का निर्माण करते हैं? उनके
नाम बताएँ।
उत्तर-जाइलम (दारू) चार प्रकार की कोशिकाओं से मिलकर बना होता है। वे हैं-
(i) वाहिनिका, (ii) नलिका, (iii) दारू मृदूतक, (iv) दारू दृढ़ ऊतक।
प्रश्न 3. पौधों में सरल ऊतक जटिल ऊतक से किस प्रकार भिन्न होते हैं?
उत्तर-साधारण ऊतक एक ही प्रकार की कोशिकाओं से बने होते हैं जो समरूप कार्य
करते हैं।
जटिल ऊतक एक से अधिक प्रकार की कोशिकाओं से मिलकर बने होते हैं जो समरूप
कार्य करते हैं।
प्रश्न 4. कोशिका भित्ति के आधार पर पैरेन्काइमा, कॉलेन्काइमा और स्क्लेरेन्काइमा के
बीच भेद स्पष्ट करें।
प्रश्न 5. रंध्र के क्या कार्य हैं?
उत्तर-(i) गैसों का आदान-प्रदान करते हैं।
(i) वाष्पोत्सर्जन द्वारा वाष्प के रूप में अधिक जल का निष्कासन करते हैं।
प्रश्न 6. तीन प्रकार के पेशीय रेशों में चित्र बनाकर अंतर स्पष्ट करें।
प्रश्न 7. कार्डिक (हृदयक) पेशी का विशेष कार्य क्या है?
उत्तर-हृदय पेशी बिना थके हुए एक लय में लगातार सिकुड़ने व फैलने का कार्य करती
है और रक्त को शरीर में पम्प करना भी इसका कार्य है।
प्रश्न 8. रेखित, अरेखित तथा कार्डिक (हृदयक) पेशियों में स्थित कार्य और स्थान
के आधार पर अंतर स्पष्ट करें।
प्रश्न 10. निम्नलिखित के नाम लिखें-
(a) ऊतक जो मुंँह के भीतरी स्तर का निर्माण करता है।
(b) ऊतक जो मनुष्य में पेशियों को अस्थि से जोड़ता है।
(c) ऊतक जो पौधों में भोजन का संवहन करता है।
(d) ऊतक जो हमारे शरीर में वसा का संचय करता है।
(e) तरल आधात्री सहित संयोजी ऊतक।
(f) मस्तिष्क में स्थित ऊतक
उत्तर-(a) चपटी एपिथीलियम (b)टैन्डन () फ्लोएम (वल्कल) (d) वसीय ऊतक
(e) रक्त (f) तंत्रिका ऊतक
प्रश्न 11. निम्नलिखित में ऊतक के प्रकार की पहचान करें:
त्वचा, पौधे का वल्क, अस्थि, वृक्कीय नलिका स्तर, संवहन बंडल।
उत्तर-(i) त्वचा-चपटी एपिथीलियम
(ii) पौधे का वल्क-कॉर्क (सुरक्षा ऊतक)
(iii) अस्थि-संयोजी ऊतक
(iv) वृक्कीय नलिका स्तर-घनाकार एपिथिलियम
(v) संवहन बंडल-संवहन ऊतक
प्रश्न 12. पैरेन्काइमा ऊतक किस क्षेत्र में स्थित होते हैं?
उत्तर-मृदूतक कार्टेक्स तथा जड़ व तने की मन्जा में पाया जाता है। जब इसमें क्लोरोफिल
होता है तो यह हरी पत्तियों में पाया जाता है।
प्रश्न 13. पौधों में एपिडर्मिस की क्या भूमिका है?
उत्तर-बाह्य त्वचा बिना अन्तकोशिकीय स्थान के एक लगातार परत बनाती है। यह पौधों
के समस्त भागों को सुरक्षा करती है।
प्रश्न 14. छाल (कॉर्क) किसी प्रकार सुरक्षा ऊतक के रूप में कार्य करता है?
उत्तर-कॉर्क एक सुरक्षा ऊतक की तरह कार्य करता है क्योंकि
(i) इसकी कोशिकाएं मृत होती हैं तथा बिना स्थान छोड़े लगातार परत बनाती हैं।
(a) इसकी भित्ति पर सबैरिन जमा होता है जो इसे गैसों के आदान-प्रदान में सहायता करने
योग्य बनाता है।
अतः कॉर्क ऊतकों की अत्यधिक पानी से हानि को बाह्य वायुमंडल के प्रभावों से सुरक्षा
प्रदान करती है।
प्रश्न 15. निम्न दी गई तालिका को पूर्ण करें।
                                                 ◆◆◆
Previous Post Next Post