Advertica

 Bihar Board Class 11th Hindi व्याकरण उपसर्ग एवं प्रत्यय

Bihar Board Class 11th Hindi व्याकरण उपसर्ग एवं प्रत्यय

1. उपसर्ग और प्रत्यय में क्या अन्तर है? सोदाहरण लिखें।
उपसर्ग – जो शब्द या शब्दांश किसी शब्द के पूर्व लगकर उसके रूप अर्थ में परिवर्तन लाये, उसे उपसर्ग कहते हैं। जैसे – अभि + राम = अभिराम।

प्रत्यय – जो शब्द या शब्दांश किसी शब्द के अन्त में लगकर उसके रूप और अर्थ में परिवर्तन लाये, उसे प्रत्यय कहते हैं। जैसे – बूढ़ा + पा = बूढ़ापा। .

उपसर्ग और प्रत्यय में यही अन्तर है कि उपसर्ग शब्द के पूर्व में लगता है और प्रत्यय शब्द के अन्त में।

2. निम्नलिखित उपसर्गों से दो – दो शब्द बनायें। अन, अ, अधि, अध, अनु, अए, अव, आ, उप, निर, परि, प्र, प्रति, सु, हर।

  • अन – अनमोल, अनर्थ
  • अ – अगम, अनाथ
  • अघि – अधिकार, अधिनियम
  • अध – अघमरा, अधखिला
  • अमु – अनुसरण, अनुगामी
  • अप – अपयश, अपमान
  • अव – अवगत, अवगुण
  • आ – आगम, आकाश
  • उप – उपन्यास, उपदेश
  • नि – निकम्मा, निदान
  • निर – निर्बल, निर्दोष
  • परि – परिमल; परिजन
  • प्र – प्रकट, प्रकार
  • प्रति – प्रतिदिन, प्रतिकूल
  • सु – सुकर्म, सुलभ
  • हर – हर दिन, हर माह

3. निम्नलिखित प्रत्ययों से दो – दो शब्द बनायें। आई, हार, इया, वट, हट, ता, पा, मान्, इय, इक, इमा, त्व, पन, यश, वाला, वर।

  • आई – चढ़ाई, पढ़ाई
  • हार – होनहार, मनिहार
  • इया – मुखिया, छलिया।
  • अट – लिखावट, बनावट
  • हट – घबराहट, चिल्लाहट
  • ता – मूर्खता, जड़ता
  • पा – बढ़ापा, मोटापा
  • मान् – श्रीमान्, शक्तिमान्
  • इय – क्षेत्रीय, राष्ट्रीय
  • इक – मासिक, दैनिक
  • इमा – लालिमा, गरिमा
  • त्व – मनुष्यत्व, पशुत्व
  • पन – लड़कपन, बड़प्पन
  • यश – अपयश, सुयश
  • वाला – घरवाला, रखवाला
  • वर – मान्यवर, पूज्यवर
Previous Post Next Post