Advertica

 Bihar Board Class 12 Geography Solutions Chapter 2 प्रवास-प्रकार, कारण और परिणाम

BSEB Bihar Board Class 12 Geography Solutions Chapter 2 प्रवास-प्रकार, कारण और परिणाम

Bihar Board Class 12 Geography प्रवास-प्रकार, कारण और परिणाम Textbook Questions and Answers

प्रवास-प्रकार, कारण और परिणाम
                  [Migration : Types, Causes & Consequences
 
                                   भौगोलिक शब्द तथा परिभाषाएँ
आप्रवास (InMigration)-जनसंख्या का किसी प्रदेश की और स्थानानतरण आप्रवास
कहलाता है। अप्रवास के कारण भारी वृद्धि पाई जाती है।
उत्प्रवास (OMMigration)-किसी प्रदेश अथवा केन्द्र से अन्य किसी दूसरे प्रदेश की
और जनसंख्या का स्थानान्तरण इसके कारण जनसंख्या घटती है।
अन्तर्राज्यीय प्रवास (Interstate Migration)-एक राज्य से दूसरे राज्य को जनसंख्या
के स्थानान्तरण को अन्तर्राज्यीय प्रवास कहते हैं।
सोपानी प्रवास (Step wise migration)-काम की तलाश में लागों वा किसी एक क्षेत्र
से दूसरे कोन्द्र की ओर अस्थायी स्थाधान्तरण और वहाँ से फिर किसी नगर की ओर प्रवास
सोपानी प्रवास कहलाता है।
जनगणना (Census)-किसी देश की जनसंख्या की एक निश्चित समय में गणना करना ।
मानव विकास (Human revelopment)-मानव विकास का तात्पर्य लोगों का आर्थिक,
सामाजिक तथा सांस्कृतिक विकास कला है।
आर्थिक विकास (Economic Development)- आर्थिक विकास से तात्पर्य है उत्पादन व उत्पादकता के संदर्भ में मानव की आय बढ़ाने की प्रक्रिया।
साक्षरता दर (Litracy rate)-15 वर्ष  या इससे अधिक के आयु वर्ग की जनसंख्या में
साक्षर जनसंख्या का अनुपात जिस प्रतिशत में व्यक्त करते हैं।
दिक परिवर्तन (Commutation)-किसी नगर या किसी क्षेत्र में लोगों का दैनिक
स्थानान्तरण।
                                          पाठ के कुछ तथ्य
◆समय के दो विन्दुओं के बीच होने वाले जनसंख्या सम्बन्धी परिवर्तन को कहते हैं।
-जनसंख्या वृद्धि (Growth of population)
◆भारत में गाँवों की कुल संख्या-5.8 लाख
◆भारत का वह राज्य जिसका जनसंख्या सूचकांक सबसे अधिक है।-उत्तर प्रदेश (16.17%)
◆देश का वह क्षेत्र जिसमें उच्च घनत्व वाले जिलों की संख्या सबसे अधिक है।
-गंगा और सतलुज के मैदान
एन. सी. ई. आर. टी. पायपुस्तक एवं कुछ अन्य परीक्षोपयोगी प्रश्न
अति लघु उत्तरीय प्रश्न (Very Short Answer Type Question)
 
प्रश्न 1. मेघालय में स्त्री विवाह कानून क्यों है?
उत्तर-मेघालय में आदिवासी समाज में स्त्रियों को विवाह के पश्चात  मायके में रहना होता
है। ऐसा वहाँ के समाज की परम्परा के कारण होता है। इसलिए यह कानून बन गया है।
प्रश्न 2. क्या आप प्रवास से कुछ सकारात्मक और नकारात्मक परिणामों का नाम बता
सकते हैं। 
उत्तर-सकारात्मक परिणाम-अर्थव्यवस्था में सुधार तथा वृद्धि प्रौद्योगिकी का पहुँचना आदि
वाहर से उच्च तकनीक के लोग रोजगार के लिए आयें । सस्ता श्रम मिल जाता है।
नकारात्मक परिणाम-जनसंख्या वृद्धि में प्रतिकूल प्रभाव । प्रवासियों के उद्गम और गन्तव्य
स्थानों में लिंग अनुपात असन्तुलित होता है।
प्रश्न 3. जनसंख्या प्रवास के स्थानिक तथा सामयिक प्रतिरूपों की व्याख्या कीजिए।
उत्तर-स्थानिक प्रवास (Local Migration)-यह प्रवास गाँव से गाँव, प्रदेश से प्रदेश,
नगर से नगर तथा देश से दूसरे देश हो सकता है। एक देश से दूसरे देश की प्रवास की प्रकृति
को अन्तर्राष्ट्रीय प्रवास कहते हैं
सामायिक प्रवास (Periodical Migration)-सामयिक प्रवास के दो रूप हो सकते हैं-
1. अस्थायी प्रवास, 2. स्थायी प्रवास
अस्थायी प्रवास एक ऋतु से दूसरी ऋतु में होता है। सामयिक प्रवास में रोजगार की तलाश
में मजदूर वर्ग अपने मूल निवास स्थान को छोड़कर प्रवास कर जाते हैं। उनका परिवार अपने
मूल स्थान पर बना रहता है। स्थायी प्रवास में व्यक्ति अधिक सुख-सुविधा तथा रोजगार पाकर
सपरिवार स्थायी रूप से जाकर बस जाता है।
लघु उत्तरीय प्रश्न (Short Answer Type Question)
प्रश्न 1. उद्गम और गन्तव्य स्थान की आयु एवं लिग संरचना पर ग्रामीण नगरीय प्रवास
का क्या प्रभाव पड़ता है।
(What is the impact of rural urban migration on the age and sex structure of the place of origin and destination.)
उत्तर-प्रवास से देश के अन्दर जनसंख्या का पुनर्वितरण होता है ग्रामीण से नगरीय प्रवास
नगरों में जनसंख्या की वृद्धि में योगदान देने वाले महत्त्वपूर्ण कारकों में से एक है। वह उदगम
और गन्तव्य स्थानों की आयु व लिंग संरचनाएँ असन्तुलन पैदा करते हैं।
प्रश्न 2. जीवन पर्यन्त प्रवासी और पिछले निवास के अनुसार प्रवासी में अन्तर स्पष्ट
कीजिए।
(Differentiate between life time migrant and migrant by last residence.)
उत्तर-जीवन पर्यन्त प्रवास (Life time migrant) यह वह प्रवास होता है जो जन्म के
स्थान यदि जन्म का स्थान गणना के स्थान से भिन्न है। इसे जीवन पर्यन्त प्रवास के नाम से
जाना जाता है।
पिछले स्थान प्रवास (Migrant by last residence) इसमें निवास का स्थान पिछले
स्थान से भिन्न होता है। इसे निवास के पिछले स्थान से प्रवासी के रूप में जाना जाता है।
प्रश्न 3. पुरुष/स्त्री वरणात्मक प्रवास के मुख्य कारण की पहचान कीजिए।
उत्तर-पुरुष चरणात्मक प्रवास काम और राजगार के लिए पुरुप प्रवास करते हैं। उदाहरण
के लिये बिहार अथवा उत्तर प्रदेश से लोग काम के लिए महाराष्ट्र तक जाते हैं। इनकी संख्या
38% है । लेकिन इस कारण ये स्त्रियाँ केवल 3% ही प्रवास करती हैं। स्त्रियों का प्रतिशत (65%) विवाह के कारण प्रवास का है।
प्रश्न 4. भारत में जनसंख्या प्रवास के मुख्य कारण कौन से हैं ?
(What are major causes of population migration in India?))
उत्तर-भारत में जनसंख्या प्रवास के मुख्य कारण निम्नलिखित है-
1. आजीविका अथवा रोजगार (Employment)-ग्रामीण इलाका में अधिकांश लोग कृषि
पर निर्भर करते हैं। बहुत बड़े भाग को गाँवों में आजीविका उपलब्ध नहीं होती इसलिए वे नगर
की और रोजगार के लिए जाते हैं।
2. विवाह (Mariage)-विवाह प्रवास का एक महत्त्वपूर्ण सामाजिक कारक है। प्रत्येक
लड़की को विवाह के पश्चात् अपनी ससुराल के घर जाकर रहना पड़ता है।
3. शिक्षा (Education)-ग्रामीण इलाकों से शिक्षा विशेषकर उच्च शिक्षा के लिए बड़े
नगरों में आकर रहना पड़ता है।
4. सुरक्षा की कमी (Lack of Security)-राजनीतिक तथा जातीय दंगों के कारण लोग
अपने घरों को छोड़कर सुरक्षित स्थानों की ओर प्रवास करते हैं। जैसे कश्मीर घाटी के पंडित
अतित स्थानो में रहने चले गए हैं।
5. कृषि पर दबाव (Pressure on Agriculture)-कृषि पर जनसंख्या के अधिक दबाव
कारण बहुत से ग्रामीण बेरोजगार होने लगते हैं। इसलिए ये लोग नगरों की ओर प्रवास होते हैं।
दीर्घ उत्तरीय प्रश्न (Long Answer Type Question)
 
प्रश्न 1. प्रवास के सामाजिक जनांकिकीय परिणाम क्या-क्या है ? 
(What are the socio demographic consequences of migration ?
उत्तर-ग्रामीण से नगरीय प्रवास नगरो में जनसंख्या की वृद्धि में योगदान देने वाले महत्त्वपूर्ण
कारकों में से एक है। ग्रामीण क्षेत्रों में होने वाले आयु एवं कुशलता चरणात्मव बाह्य प्रवास
ग्रामीण जनांकिकीय संघटन पर प्रतिकूल प्रभाव डालता है। राजस्थान, मध्य प्रदेश और पूर्वी
महाराष्ट्र में होने वाले बाह्य प्रवास इन राज्यों की आयु लिंग संरचना में गम्भीर असन्तुलन पैदा
कर दिए हैं। ऐसी ही असन्तुलन आदाता राज्यों में हुए।
प्रवास में विभिन्न संस्कृतियों के लोगों का अति मिश्रित होता है । इससे संस्कृति के उद्विकास
में सकरात्मक योगदान होता है और यह अधिकतर लोगों के मानचित्र क्षितिज को विस्तृत करता है। इससे नकारात्मक परिणाम भी होते है। जो लोगों में सामाजिक निर्वात और खिन्नता की भावना भर देते हैं
प्रश्न 2. भारत में अन्तर्राष्ट्रीय प्रवास के कारण की विवेचना कीजिये | 
(Discuss the consequences of international migration in India.)
उत्तर-भारत में अन्तर्राष्ट्रीय प्रवास के कारण आर्थिक सामाजिक जनांकिकीय प्रभाव हो
सकते हैं। इससे देश को कई प्रकार का लाभ होता है। देश में विदेशी मुद्रा अर्जित होती है।
2002 में 110 खरब अमेरिकी डालर प्राप्त हुए हैं। इनमें पंजाब, केरल और तमिलनाडु का भाग अधिक था।
जनांकिकीय संघटन पर भी प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है। प्रवासी सामाजिक परिवर्तन के रूप
में भी देखे जा सकते हैं। नवीन प्रौद्योगिक स्त्री शिक्षा आदि से सम्बन्धित नये विचारों का विस्तार नगरीय क्षेत्रों से ग्रामीण क्षेत्रों को ओर विस्तार इन्हीं के माध्यम से होता है।
नगरीय क्षेत्र में सामाजिक और भौतिक संरचना पर दबाव पड़ता है। इससे नगरीय बस्तिया
की अनियोजित वृद्धि होती है। इसके अतिरिक्त प्राकृतिक संसाधनों के अति उपयोग से नगर भू जल स्तर के अवक्षय वायु प्रदूषण आदि समस्याओं का सामना करना पड़ता है।
प्रश्न 3. भारत में जनसंख्या के प्रवास को प्रभावित करने वाले कारकों का वर्णन करें।
(Discuss the factors affecting migration of population in India)
अथवा, प्रवास क्या है ? भारत में उन परिस्थितियों को बताइए जिनके कारण प्रवास
होता है।
(What is migration ? Describe any important situations under which
people generally migrate in India)
उत्तर-एक स्थान से दूसरे स्थान का लम्बे निवास के लिए प्रस्थान करना प्रवास कहलाता
है। भारत में प्रवास को प्रभावित करने वाले निम्नलिखित कारक हैं-
1. अच्छे आर्थिक अवसरों की खोज, नौकरी तथा रहने की बेहतर सुविधाएँ (Better
opportunities for service and housing facilities)-बहुत से पिछड़े हुए ग्रामीण
क्षेत्रों से लोग नगरों की ओर नौकरी या वेहतर सुविधाओं के लिए स्थानान्तरण करते है क्योंकि शहरों में लोगों को रोजगार चिकित्सा, शिक्षा एवं आमोद प्रमोद संबंधी सुविधाएं मिलता है। इसलिए पूर्वी-उत्तर प्रदेश तथा विहार से मजदूर वर्ग दिल्ली तथा नोएडा में आ रहे हैं।
2. विवाह (Marriage)-विवाह के कारण भी प्रवास होता है। शहरों से
गांवों में अथवा गाँवों से शहरों तथा शहरो से शहरों में अथवा गाँव से गाँवों में प्रवास होता है। यह प्रवास महिलाओं में अधिक होता है।
3. सामाजिक असुरक्षा (Social insecurity)-जिन क्षेत्रों में सामाजिक असुरक्षा होती है,
वहाँ से लोग सुरक्षित स्थानों की ओर प्रवास करते हैं। जैसे पंजाब तथा कश्मीर में आतंकवाद
के कारण बहुत से लोग दिल्ली में प्रवास कर रहे हैं।
4. राजनैतिक गड़बड़ी (Political disturbances)-जब किसी क्षेत्र में राजनैतिक
अव्यवस्था हो जाती है तो वहाँ से भी लोग सुरक्षित क्षेत्रों की ओर प्रस्थान करने लगते हैं।
5. अंतर्जातीय विवाद (Intercaste disputes)-जब किसी क्षेत्र में राजनैतिक गड़बड़ी हो
जाती है तो बहुत सी पिछड़ी जातियाँ अंतर्जातीय लड़ाइयों के कारण दूसरे सुरक्षित स्थानों की ओर चली जाती है।
6. बाढ़, अकाल तथा बीमारी (Flood Natural Calamities and diseases)-बाढ़,
अकाल तथा बीमारी के कारण भी लोग प्रवास करते हैं।
प्रश्न 4. प्रवास शब्द की परिभाषा दीजिए । भारत में लोगों के प्रवास के लिए उत्तरदायी
कारकों की व्याख्या कीजिए।
(Define migration. Explain the factors responsible for the migration in
India.)
अधवा, प्रवास एवं प्रवासी शब्दों की परिभाषा दें। भारत में जनसंख्या के प्रवास को
प्रभावित करने वाले कारकों की विवेचना कीजिए।
(Define migration and migrant. Explain the factors responsible for
migration)
उत्तर-प्रवास (Migration)-एक स्थान से दूसरे स्थान पर जनसंख्या के स्थानान्तरण को
प्रवास कहते हैं । अवधि की दृष्टि से प्रवास दो तरह का होता है-अस्थायी और स्थायी ।
प्रवासी (Migrant)-जनगणना के समय जन्म स्थान के अलावा अन्य किसी स्थान पर गिने
जाने वाले व्यक्ति का प्रवासी कहते हैं।
प्रवास को प्रभावित करने वाले कारक (Factors affecting the Migration)-
1. बेहतर सुविधाएँ (Better facilities) कुछ लोग दूसरे स्थान पर अच्छी सुविधाओं के
कारण अपने स्थान को छोड़कर प्रवास करते हैं।
2. सुरक्षा (Security)-कुछ लोग सुरक्षा कारणों से भी अपने स्थान पर अच्छी सुविधाओं
के कारण अपने स्थान को छोड़कर प्रवास करते हैं।
3. नगरीय सुविधाएँ (Urban facilities)-बहुत से लोग बेहतर रोजगार के अवसर, उच्च
शिक्षा के अवसर तथा जीवन की बेहतर दशाओं के लिए प्रवास करते।
4. सांस्कृतिक सामाजिक और स्वास्थ्य सुविधाएं भी लोगों को अन्य स्थानों की ओर प्रवास
करने के लिए प्रेरित करती हैं।
5. गृह युद्ध, साम्प्रदायिक दंगे आदि भी लोगों के प्रवास का कारण हैं।
प्रश्न 5. अन्तर स्पष्ट करें-
(Distinguish between 🙂
(i) प्रवास और दिक् परिवर्तन (Migration and Commutation)
(ii) राज्यान्तरीय तथा अन्तर्राज्तीय प्रवास (Intrastate and Interstate migration)
(iii) अपकर्ष तथा प्रतिकर्ष कारक (Pull factors and push factors)
उत्तर-(i) प्रवास (Migration)-
1. जनसंख्या के एक स्थान से दूसरे स्थान के स्थानान्तरण प्रवास या प्रवसन कहते हैं।
2 यह अस्थायी या स्थायी दोनों ही हो सकता है।
         दिक् परिवर्तन (Commutation)-
1. नगरों तथा गाँवों से शहरों के बीच की जनसंख्या के दैनिक स्थानान्तरण को दिक्
परिवर्तन कहते हैं।
2. यह केवल दैनिक होता है।
        (ii) राज्यानतरीय प्रवास (Intrastate Migration)-
1. इसमें जिस राज्य में जन्म स्थान है उसी राज्य में दूसरे स्थान पर प्रवास किया जाता है।
2. एक राज्य के गाँवों में गाँव से, नगर से नगर में प्रवास राज्यान्तरीय प्रवास कहलाता है।
जैसे हरियाणा में लोग करनाल से अम्बाला में प्रवास करते हैं।
3. यह सामाजिक तथा आर्थिक दोनों कारणों से होता हैं।
4. गाँव से नगर में लोग रोजगार की तलाश में प्रवास करते हैं।
              अन्तर्राज्यीय प्रवास (Interstate Migration)-
1. लोगों का एक राज्य से दूसरे राज्य में जाना अर्राज्यीय प्रवास है। जैसे अम्बाला से मेरठ
को प्रवास करना।
2. रोजगार के कारण कुछ लोग एक राज्य को छोड़कर दूसरे राज्य में प्रवास करते हैं।
3. इस प्रवास में पुरुषों की संख्या महिलाओं से अधिक होती है।
4. प्रमुख इसका कारण आर्थिक ही होता है।
         (iii) अपकर्प कारक (Pull factors)-
1. जब लोग अपनी इच्छा से अपने स्थान को
छोड़कर दूसरे स्थान पर प्रवास करते हैं तो इरी अपकर्ष कारक कहते हैं।
2. इस स्थिति में लोग किसी स्थान पर बेहतर नागरिक सुविधाओं, शिक्षा तथा मनोरंजन आदि
से प्रेरित होते हैं।
3. अपकर्ष प्रवास अधिकतर नगरों तथा महानगरों की ओर होता है क्योंकि नगरों में बेहतर
सुविधायें हैं।
4. लाखों लोग अपकर्ष प्रेरित होकर महानगरों में प्रवास करते हैं।
                प्रतिकर्ष कारक (Push factors)-
1. प्रतिकर्ष प्रवास की स्थिति में लोग अपनी इच्छा से नहींअपितु किन्हीं आर्थिक, सामाजिक अथवा राजनैतिक कारणों से प्रवास के लिए विवश होते हैं।
2. आर्थिक मंदी वाले प्रदेश में बेरोजगारी के कारण लोग निवास स्थान को छोड़ने के लिए
बाध्य होते हैं।
3. गरीबी, भुखमरी, अकाल तथा सूखा आदि की स्थिति होने पर लोग विवश होकर प्रवास
करते हैं।
4. जनसंख्या का भारी दबाव, गरीबी आदि के कारण रोजगार मूलक क्षेत्रों को लोग प्रवास
करते हैं।
वस्तुनिष्ठ प्रश्न (Objective Answer Type Question)
नीचे दिए गए चार विकल्पों में से सही उत्तर को चुनिए- 
(Choose the right answer of the following from the given below 🙂
 
प्रश्न 1. निम्नलिखित में से कौन-सा भारत में पुरुष प्रवास का मुख्य कारण है ?
(क) शिक्षा
(ख) व्यवसाय
(ग) काम और रोजगार
(घ) विवाह
प्रश्न 2. निम्नलिखित में से किस राज्य में सर्वाधिक संख्या में अप्रवासी आते हैं।
(क) उत्तर प्रदेश
(ख) दिल्ली
(ग) महाराष्ट्र
(घ) बिहार
प्रश्न 3. भारत में प्रवास की निम्नलिखित धाराओं में से कौन-सी एक धारा पुरुष प्रधान हैं ?
(क) ग्रामीण से ग्रामीण
(ख) नगरीय से ग्रामीण
(ग) ग्रामीण से नगरीय
(घ) नगरीय से नगरीय
प्रश्न 4. निम्नलिखित में से किस नगरीय समूहन में प्रवासी जनसंख्या का अंश सर्वाधिक हैं?
(क) मुम्बई नगरीय समूहन
(ख) दिल्ली नगरीय समूहन
(ग) बंगलौर नगरीय समूहन
(घ) चेन्नई नगरीय समूहन
प्रश्न 5. यदि प्रवास राज्य की सीमा के बाहर हो तो उसे क्या कहते हैं ?
(क) अत्प्रवास
(ख) प्रवास
(ग) अन्तर्राज्यीय प्रवास
(घ) अन्त: राज्यीय प्रवास
प्रश्न 6. एक स्थान में दसूरे स्थान पर लोगों का स्थानान्तरण क्या कहलाता है ?
(क) वितरण
(ख) स्थानान्तरण
(ग) प्रवास
(घ) अपकर्ष
प्रश्न 7. प्रवास होता है-
(क) ग्राम से नगर को
(ख) नगर से नगर को
(ग) ग्राम संग्राम को
(घ) उपरोक्त सभी
                               उत्तर
1. (ग) 2. (क) 3.(ग) 4. (क) 5. (ग) 6. (ग) 7. (घ)
Previous Post Next Post