Bihar Board Class 6 Social Science History Solutions Chapter 2 क्या, कब, कहाँ और कैसे?

 Bihar Board Class 6 Social Science History Solutions Chapter 2 क्या, कब, कहाँ और कैसे?

Bihar Board Class 6 Social Science क्या, कब, कहाँ और कैसे? Text Book Questions and Answers

अभ्यास

प्रश्न 1.
वस्तुनिष्ठ प्रश्न –

प्रश्न (क)
मिट्टी के बर्तन की प्राचीनता का निर्धारण किस विधि से करते हैं ?
(i) कार्बन – 14 पद्धति
(ii) ताप संदीप्ति विधि
(ii) पोटैशियम -आर्गन विधि
(iv) बी0 सी0 विधि
उत्तर-
(iv) बी0 सी0 विधि

प्रश्न (खा)
उत्तर भारत को दक्षिण भारत से कौन पर्वत अलग करती है ?
(i) हिमालय पर्वत
(ii) विन्ध्य पर्वत
(ii) पूर्वी घाट
(iv)पश्चिमी घाट
उत्तर-
(ii) विन्ध्य पर्वत

प्रश्न (ग)
चावल का प्राचीन प्रमाण कहाँ से मिला है?
(i) कोलडिहवा
(ii) ब्रह्मगिरि
(iii) मेहागढ़
(iv) बुर्जहोम
उत्तर-
(i) कोलडिहवा

प्रश्न 2.
खाली स्थान भरें

  1. ……….. क्षेत्र के अधीन विशाल साम्राज्य की स्थापना हुई।
  2. भौगौलिक दृष्टिकोण से भारत को ………. विभाजित किया जा सकता है।
  3. ………… ने कुम्हरार नामक स्थान की खुदाई करवाई।
  4. आधुनिक काल का प्रारंम्भ …………..से हुआ।
  5. महापाषाणी संस्कृति का निर्माण……….भारत के लोगों ने किया।

उत्तर-

  1. दक्षिण क्षेत्र के अधीन विशाल साम्राज्य की स्थापना हुई।
  2. भौगौलिक दृष्टिकोण से भारत को चार भागों में विभाजित किया जा सकता है।
  3. डॉo स्पूनर ने कुम्हरार नामक स्थान की खुदाई करवाई।
  4. आधुनिक काल का प्रारंम्भ 18वीं शताब्दी से हुआ।
  5. महापाषाणी संस्कृति का निर्माण 3000 वर्ष पूर्व भारत के लोगों ने किया।

प्रश्न 3.
निम्नलिखित का सुमेल करें

  1. खासी – अनाज का प्रमाण
  2. अफ्रीका – दक्षिण भारत
  3. मगध – महादेश
  4. मेगालिथ – प्रथम बड़ा साम्राज्य
  5. चोपानीमांडो – जनजाति

उत्तर-

  1. खासी – जनजाति
  2. अफ्रीका – महादेश
  3. मगध – प्रथम बड़ा साम्राज्य
  4. मेगालिथ – दक्षिण भारत
  5. चोपानीमांडो – अनाज का प्रमाण

आइए चर्चा करें

प्रश्न 1.
इतिहास के अध्ययन से हमें क्या जानकारी प्राप्त होती है ?
उत्तर-
इतिहास, प्रागैतिहासिक काल और ऐतिहासिक काल के अतीत को बतलाता है। भारत अथवा विश्व के अतीत. सभ्यता और संस्कृति के बारे में बताता है। मनुष्य ने प्राचीन संसाधनों की खोज किस प्रकार की। अपनी समस्याओं का निदान किस प्रकार किया? देश. विदेश के शासकों का जीवन-शैली तथा कार्य क्या थे?

प्रश्न 2.
पुरातत्त्व किसे कहते हैं ?
उत्तर-
वैसी वस्तुएँ जिनके माध्यम से अतीत की जानकारी प्राप्त होती है। जैसे – पत्थर, ईट से बनी इमारतों के अवशेष, औजार, हथियार, बर्तन, आभूषण, मूर्तियाँ, चित्र और सिक्के हैं।

प्रश्न 3.
इतिहास के अध्ययन से अपने अतीत के बारे में क्या-क्या जानकारी मिलती है?
उत्तर-
हमारा अतीत यानि भारतवर्ष का अतीत बहुत पुराना है। अतीत की जानकारी हमें इतिहास से प्राप्त होती है । इतिहास उत्खनन से प्राप्त अवशेषों को संग्रह कर पुरातत्त्ववेत्ता क्रमबद्ध रूप से इतिहास का संकलन करते हैं । प्रागैतिहासिक काल और ऐतिहासिक काल इतिहास के दो भाग हैं ।

इतिहास हमें बताता है कि भारत में सभ्यता और संस्कृति कब और कैसे, कहाँ विकसित हुई । मनुष्य ने प्राकृतिक संसाधनों की खोज कैसे की, किस प्रकार गाँव, नगर और राज्यों की स्थापना हुई। अपनी समस्याओं के निदान के लिए नये-नये आविष्कार किस प्रकार किये । वर्तमान का बदलाव अतीत की ही देन है।

प्रश्न 4.
अतीत की जानकारी जिन-जिन स्रोतों के माध्यम से हो सकती है, उसकी एक सूची बनायें।
उत्तर-
पत्थर, ईंट से बनी इमारतों के अवशेष, औजार, हथियार, बर्तन आभूषण, मूर्तियाँ, चित्र और सिक्के।

प्रश्न 5.
देश का नाम भारत और इण्डिया कैसे हुआ ?
उत्तर-
इण्डिया शब्द इण्डस से निकला है। संस्कृत में सिंधु कहते हैं। लगभग 2500 वर्ष पूर्व उत्तर-पश्चिम की ओर से आने वाले इरानियों और यूनानियों ने सिंधु को हिंदोस कहा। इसे इंडोस भी कहते थे और नदी के पूर्व स्थित प्रदेश को इण्डिया कहते थे। भारत नाम भरत नामक मानव समूह के नाम पर पड़ा। यह भी धारणा है कि राजा दुष्यंत एवं रानी शकुन्तला के पुत्र का नाम भरत था जो काफी बुद्धिमान और शक्तिशाली था। इसी के नाम पर देश का नाम भारत पडा।

प्रश्न 6.
काल निर्धारण के कार्बन-14 पद्धति को बतायें ।
उत्तर-
C14 (कार्बन-14) पद्धति द्वारा प्राप्त प्राचीन अवशेषों का सही उम्र का अंदाजा लगाते हैं। इस पद्धति में सभी जीवित जीवों एवं पेड-पौध गों में c14 की निश्चित मात्रा रहती है और जब जीव की मृत्यु हो जाती है तो 14 का हास होता है और C 14 स्थिर रहता है और तुलना कर सही-सही उम्र का पता लगाते हैं। 5730 वर्ष में किसी जीव में पाये जाने वाले C14 की मात्रा आधी रह जाती है।

आओ करके देखें 

प्रश्न 1.
पुरातत्त्वविदों द्वारा उत्खनन में प्राप्त वस्तुओं की सूची बनाइए।
उत्तर-
छात्र स्वयं करें ।

प्रश्न 2.
भारत के मानचित्र पर निम्नलिखित स्थानों को दिखाए ।
(i) नर्मदा नदी
(ii) गंगा नदी
(iii) विंध्य पर्वत
(iv) सतपुडा पहाड़ियाँ ।
उत्तर-
छात्र स्वयं करें।

Bihar Board Class 6 Social Science क्या, कब, कहाँ और कैसे? Notes

पाठ का सारांश

  • सिक्कों आ अध्ययन मुद्राशास्त्र कहलाता है।
  • डा० स्पूनर ने पटना के कुम्हरार नामक स्थान में खुदाई द्वारा ‘ चन्द्रगुप्त के राजमहल के स्तंभ खोज निकाले हैं।
  • पूरे विश्व में एक मानक के रूप में तिथि की गणना ईसा मसीह के जन्म तिथि से की जाती है ।
  • भौगोलिक दृष्टिकोण से भारत को मुख्यतः चार भागों में विभाजित किया जा सकता है-उत्तर के पर्वतीय प्रदेश, उत्तर का मैदान,
  • दक्षिण का पठार और सूदूर दक्षिण के मैदान ।
  • दुष्यन्त पुत्र भरत के नाम पर हमारे देश का नाम भारत पड़ा है।
  • ईरानियों और यूनानियों ने सिन्धु नदी को हिंदोस अथवा इंडोस और इस नदी के पूर्व स्थित प्रदेश को ‘इण्डिया’ कहा ।
  • इतिहास के माध्यम से हम अपने अतीत के बारे में जानकारी प्राप्त करते हैं।
  • शिकारियों, पशुपालकों, कृषकों, शासकों, व्यापारियों, वैज्ञानिकों आदि के जीवन के बारे में इतिहास से हमें पता चलता है ।
  • मानव जीवन के इतिहास को तीन काल खंडों में विभाजित किया गया है-
    1. प्राचीन काल
    2. मध्य काल
    3. आधुनिक काल ।
  • प्राचीनकाल के अध्ययन का समय मानव जाति के विकास से लेकर 8 वीं शताब्दी के पूर्वार्द्ध तक माना जाता है ।
  • वीं शताब्दी के उत्तरार्द्ध से लगभग 18वीं शताब्दी के पूर्वार्द्ध तक के काल को माना जाता है।
  • आधुनिक काल का प्रारंभ 18वीं शताब्दी के उत्तरार्द्ध से होता है।
  • भारत में आधुनिक शिक्षा स्वास्थ्य, संचार तथा शासन की नवीन प्रणाली का विकास 18 वीं शताब्दी के उत्तरार्द्ध में हुआ था।
  • भारत को 1947 ई० में आजादी मिली।
  • अतीत की जानकारी हमें पुरातात्विक अवशेषों, महाकाव्यों, अभिलेखों आदि से मिलती है।
Previous Post Next Post
हमसे जुड़ें
1

नए Notes सबसे पहले पाएं!

Study Notes, PDF और Exam Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp Channel से जुड़ें।

👉 अभी जॉइन करें