JAC Board Jharkhand Class 9th Social Science Geography Solutions chapter-2- भारत का भौतिक स्वरूप

JAC Board Jharkhand Class 9th Social Science Geography Solutions chapter-2- भारत का भौतिक स्वरूप

                       समकालीन भारत 
                    भारत का भौतिक स्वरूप
                    सही विकल्प का चयन करें-

प्रश्न 1. एक स्थलीय भाग जो तीन ओर से समुद्र से घिरा हो-
(a) तट,

(b) प्रायद्वीप,

(c) द्वीप,

(d) इनमें कोई नहीं।
                             उत्तर-(b)

प्रश्न 2. भारत के पूर्वी भाग में म्यांमार की सीमा का निर्धारण करने वाले पर्वतों का संयुक्त नाम-
(a) हिमाचल,

(b) पूर्वांचल,

(c) उत्तरांचल,

(d) इनमें कोई नहीं।
                            उत्तर-(b)

प्रश्न 3. गोवा के दक्षिण में स्थित पश्चिम तटीय पट्टी-
(a) कोरोमंडल,

(b) कन्नड,

(c) कोंकण,

(d) उत्तरी सरकार ।
                            उत्तर-(c)

प्रश्न 4. पूर्वी घाट का सर्वोच्च शिखर-
(a) अनाईमुडी,

(b) महेंद्रगिरि,

(c) कंचनजंगा,

(d) खासी ।
                उत्तर-(b)

प्रश्न 5. भारत का कौन-सा स्थान तीन सागरों के मिलन स्थल पर स्थित है ?
(a) पुडुचेरी,

(b) कन्याकुमारी,

(c) गोवा,

(d) इनमें कोई नहीं । 
                              उत्तर-(b)

प्रश्न 6. किस द्वीप का निर्माण प्रवाल भित्ति से हुआ है ?
(a) लक्षद्वीप,

(b) अंडमान द्वीप,

(c) निकोबार द्वीप,

(d) इनमें सभी
                     उत्तर- (d)

प्रश्न 7. दो नदियों के बीच बने भूभाग को क्या कहा जाता है ?
(a) गलियारा,

(b) दोआब,

(c) लैगून,

(d) इनमें कोई नहीं।
                             उत्तर-(b)

प्रश्न 8. हिमालय की सर्वाधिक ऊँची शृंखला कौन-सी है ?
(a) कंचनजंगा,

(b) काराकोरम,

(c) एवरेस्ट,

(d) इनमें कोई नहीं।
                             उत्तर-(c)

प्रश्न 9. भारत में हिमालय की सर्वाधिक ऊँची श्रृंखला का नाम क्या है ?
अथवा, भारत का सबसे ऊँचा पर्वत कौन-सा है ?
(a) नंगा पर्वत,

(b) नंदा देवी.

(c) कंचन जुंगा,

(d) इनमें कोई नहीं।
                             उत्तर-(c)

प्रश्न 10. हिमालय भारत के किस भाग में स्थित है ?
(a) पूरब,

(b) पश्चिम,

(c) उत्तर,

(d) दक्षिण ।
                 उत्तर-(c)

प्रश्न 11. हिमालय की सबसे बाहरी श्रृंखला है-
(a) सतपुड़ा,

(b) महेन्द्रगिरि,

(c) नीलगिरि,

(d) शिवालिक ।
                       उत्तर-(d)

प्रश्न 12. विस्तृत ऊपर उठा भूभाग जिसके ऊपर के भाग अपेक्षाकृत समतल होते हैं, क्या कहलाते हैं ?
(a) दोआब,

(b) पठार,

(c) चोटी,

(d) प्रायद्वीप।
                   उत्तर-(b)

प्रश्न 13. संसार की सबसे ऊँचा शिखर कौन है ?
(a) नंदादेवी,

(b) माउण्ट एवरेस्ट,

(c) कंचनजंगा,

(d) मकालू ।
                   उत्तर-(b)

प्रश्न 14. अरब सागर में भारत का कौन-सा द्वीप समूह है ?
(a) लक्षद्वीप,

(b) अंडमान,

(c) पनामा,

(d) मालदीव ।
                      उत्तर-(a)

प्रश्न 15. किसे बादलों और वर्षा का राज्य कहा जाता है ?
(a) केरल,

(b) असम,

(c) त्रिपुरा,

(d) मेघालय ।
                   उत्तर-(d)

प्रश्न 16. किसके उत्तर में अंगारा भूमि थी ?
(a) गोंडवाना,

(b) इजिप्ट,

(c) बेलीलोनिया,

(d) टेथिस ।
                उत्तर-(a)

प्रश्न 17. दक्कन ट्रैप के नाम से जाना जाता है-
(a) भारतीय मरूस्थल,

(b) तटीय मैदान,

(c) प्रायद्वीपीय पठार,

(d) भारतीय द्वीप समूह ।
                                   उत्तर-(c)

प्रश्न 18. नीलगिरि की सबसे ऊँची चोटी कौन है ?
(a) महेन्द्रगिरि,

(b) डोड्डाबेट्टा,

(c) गुरु शिखर,

(d) अमरकंटक ।
                         उत्तर-(b)

प्रश्न 19. विश्व का सबसे ऊँचा शिखर माउंट एवरेस्ट किस देश में स्थित है ?
(a) भारत,

(b) चीन,

(c) नेपाल,

(d) पाकिस्तान ।
                        उत्तर-(c)

प्रश्न 20. बाढ़ वाले मैदानों के नये तथा युवा निक्षेपों को किस नाम से जाना जाता है ?
(a) भाबर,

(b) बांगर,

(c) खादर,

(d) तराई।
              उत्तर-(c)

प्रश्न 21. भारत को भौगोलिक आकृतियों के दृष्टिकोण से कितने भागों में विभाजित किया जाता है ?
(a) चार,

(b) पाँच,

(c) छः,

(d) सात।
             उत्तर-(c)

प्रश्न 22. पूर्वांचल श्रृंखला का कौन-सा भाग नहीं है ?
(a) नागा पर्वत,

(b) मिजो पर्वत,

(c) पटकोई पर्वत,

(d) शिवालिक पर्वत ।
                               उत्तर-(d)

प्रश्न 23. गंगा मैदान में वेदिका जैसी आकृति किस भाग में प्रदर्शित होती है ?
(a) भावर,

(b) भांगर,

(c) खादर,

(d) तराई।
              उत्तर-(b)

                       अतिलघु उत्तरीय प्रश्नोत्तर
 
प्रश्न 1. 'भाबर' क्या है ?
उत्तर- शिवालिक पहाड़ियों के गिरिपाद प्रदेश में सिन्धु नदी से तिस्ता नदी तक कंकड़-पत्थरों की एक पतली पेटी पायी जाती है जिसे 'भाबर' कहते हैं।

प्रश्न 2. हिमालय के तीन प्रमुख विभागों के नाम उत्तर से दक्षिण के क्रम में बताएँ।
उत्तर- (क) महान हिमालय- सबसे उत्तरी तथा सबसे ऊँची इस श्रेणी को सर्वोच्च हिमालय या हिमाद्रि कहते हैं।

(ख) सर्वोच्च हिमालय के दक्षिण में मध्य हिमालय है। इसे हिमाचल श्रेणी भी कहते हैं।

(ग) हिमालय की दक्षिणतम श्रेणी को बाह्य हिमालय या निम्न हिमालय या शिवालिक श्रेणी कहा जाता है।

प्रश्न 3. अरावली और विंध्याचल पहाड़ियों के बीच में कौन-सा पठार स्थित है ?
उत्तर- अरावली और विंध्याचल पर्वत श्रेणियों के बीच मालवा पठार स्थित है।

प्रश्न 4. भारत के उस द्वीप-समूह का नाम बताएँ जो प्रवाल भित्ति के है।
उत्तर- लक्षद्वीप, अंडमान और निकोबार द्वीप।

प्रश्न 5. भूगर्भीय प्लेटें क्या हैं ?
उत्तर- पृथ्वी के अन्दर हलचलों के कारण ऊपर उठती हुई तरंगों द्वारा ऊपरी परत फटकर बड़े-बड़े टुकड़ों में बँट जाती है, जिन्हें 'भू-गर्भीय प्लेटें' अथवा 'स्थालमंडली प्लेटें' कहते हैं।

प्रश्न 6. आज के कौन-कौन-से महाद्वीप गोंडवानालैंड के भाग थे ?
उत्तर- (क) दक्षिणी अमेरिका,

(ख) अफ्रीका,

(ग) आस्ट्रेलिया,

(घ) अंटार्कटिका आदि ।

प्रश्न 7. अरब सागर कैसे बना था ?
उत्तर- जिस समय हिमालय का निर्माण हो रहा था, प्रायद्वीपीय पठार उत्तर-पश्चिमी भाग में एक विस्तृत ज्वालामुखीय उद्गार हुआ। इसमें पठार का पश्चिमी भाग टूटकर निमज्जित हो गया। हिन्द महासागर का जल इस निमज्जित गर्त में भर गया और इस प्रकार अरब सागर का निर्माण हुआ।

प्रश्न 8. पूर्वी हिमालय के दो दरों के नाम बताएँ।
उत्तर- (क) वोमडिला,

(ख) नाथूला।

प्रश्न 9. उन हिमानियों के नाम लिखें जिन से गंगा तथा यमुना निकलती है।
उत्तर- गंगा गंगोत्री हिमानी तथा यमुना यमुनोत्री से निकलती है।

प्रश्न 10. दक्कन के पठार की पर्वत श्रेणियों के नाम बताएँ।
उत्तर- दक्कन के पठार की पर्वत श्रेणियाँ हैं- महाराष्ट्र तथा कर्नाटक में सह्याद्रि, आंध्र प्रदेश व तमिलनाडु में नीलगिरि तथा अन्नामलाई ।

प्रश्न 11. सतपुड़ा श्रेणी कहाँ पर स्थित है ?
उत्तर- सतपुड़ा श्रेणी मध्य प्रदेश तथा गुजरात में स्थित है। यह वनों से ढकी हुई है। नर्मदा तथा तापी नदियाँ इन राज्यों में से होकर बहती हैं और फिर अरब सागर में गिरती हैं।

प्रश्न 12. उन दो राज्यों के नाम बताएँ जिन से होकर महानदी बहती है।
उत्तर- महानदी मध्य प्रदेश तथा उड़ीसा से होकर बहती है। यह मध्य प्रदेश से निकलती है और उड़ीसा में से बहती हुई बंगाल की खाड़ी में गिरती है।

प्रश्न 13. प्रवाल वलय किसे कहते हैं ?
उत्तर- प्रवाल वलय कोरल निक्षेपों से बना एक नाल आकार या वलयाकार द्वीप होता है।

प्रश्न 14. देश के एकमात्र सक्रिय ज्वालामुखी का नाम लिखें यह कहाँ पर है।
उत्तर- बैरन द्वीप देश का एकमात्र ज्वालामुखी है जो अंडमान तथा निकोबार द्वीप समूह में स्थित है।

प्रश्न 15. उन दो राज्यों के नाम लिखें जिन से होकर दामोदर नदी बहती है।
उत्तर- झारखंड तथा पश्चिमी बंगाल।

प्रश्न 16. नामचा बरूआ किस देश में है ?
उत्तर- भारत।

प्रश्न 17. केरल के मालाबार तट के पास कौन-सा द्वीप-समूह स्थित है?
उत्तर- लक्षद्वीप।

प्रश्न 18. बंगाल की खाड़ी के साथ लगे चौड़े मैदान के उत्तरी भाग को क्या कहा जाता है ?
उत्तर- उत्तरी सरकार ।

प्रश्न 19. आज के एशिया, ऑस्ट्रेलिया, अफ्रीका और दक्षिण अमेरिका किसके भाग थे ?
उत्तर- गोंडवाना लैंड।

प्रश्न 20. निम्न हिमाचल एवं शिवालिक के बीच में स्थित लंबवत घाटी को किस नाम से जाना जाता है ?
उत्तर- दून।

प्रश्न 21. वह भूभाग जो चारों ओर से जल से घिरा हो क्या कहलाता है ?
उत्तर- द्वीप।

प्रश्न 22. जहाँ आज हिमालय है, वहाँ लाखों वर्ष पहले एक सागर था। उसका नाम क्या था ?
उत्तर- टेथिस ।

प्रश्न 23. कंचनजुंगा कहाँ स्थित है ?
उत्तर- सिक्किम ।

प्रश्न 24. पुरानी जलोढ़ मृदा को किस नाम से जाना जाता है ?
उत्तर- भांगर ।

प्रश्न 25. नयी जलोढ़ मृदा को क्या कहते हैं ?
उत्तर- खादर ।

प्रश्न 26. मरूस्थलीय भागों में अर्धचंद्रकार बालू के टीलों को क्या कहा जाता है ?
उत्तर- बरकान।

                           लघु उत्तरीय प्रश्नोत्तर 

प्रश्न 1. हिमालय का निर्माण कैसे हुआ था ?
उत्तर– हिमालय पर्वत का निर्माण भारतीय प्लेट के उत्तर दिशा में सरकने और यूरोशियन प्लेट को नीचे से धक्का देने से हुआ है। लगभग साढ़े छः से सात करोड़ वर्ष पहले भारतीय प्लेट के उत्तर में सरकने के कारण टेथिस सागर
सिकुड़ने लगा। लगभग तीन से छः करोड़ वर्ष पूर्व भारतीय एवं यूरेशियाई प्लेट एक-दूसरे के काफी निकट आ गई। परिणामस्वरूप टेथिस क्षेयकार विभंगित होने लगे। लगभग 2 से 3 करोड़ वर्ष पूर्व हिमालय की पर्वत श्रेणियाँ टेथिस
सागर की सतह से ऊपर उभरने लगीं। इन्हीं कारणों से हिमालय का निर्माण हुआ।

प्रश्न 2. भारत के उत्तरी मैदान का वर्णन करें।
उत्तर- (क) यह मैदान हिमालय एवं दक्षिण के पठारी भाग के मध्य फैला हुआ है।

(ख) यह मैदान सतलुज के किनारे से गंगा के डेल्टा तक 2400 किमी लम्बा है।

(ग) इस मैदान पर जमी काँप की मिट्टी की मोटाई पृथ्वी की ऊपरी सतह से 4000 मीटर नीचे तक है।

(घ) यह मैदान हिमालय तथा प्रायद्वीपीय पठार से बहकर आने वाली नदियों के निक्षेपण से बना है।

(ङ) इस मैदान के मध्यमान ऊँचाई 180 मीटर व अधिकतम ऊँचाई 300 मीटर है जो अम्बाला-सहारनपुर के बीच है। यहाँ इस मैदान का जल-विभाजक है।

(च) यह मैदान 150 से 300 किमी चौड़ा है।

(छ) जल विभाजक से पूर्व इस मैदान की ढाल मंद होती है।

प्रश्न 3. मध्य हिमालय किसे कहते हैं ? इसकी क्या विशेषताएँ हैं ?
उत्तर- सर्वोच्च हिमालय के दक्षिण में स्थित पर्वत श्रेणियों को लघु हिमालय या मध्य हिमालय कहते हैं। इसे हिमालय श्रेणी भी कहा जाता है।

विशेषताएँ-
(क) यह हिमालय की मध्यवर्ती श्रेणी है।

(ख) कश्मीर की पीरपंजाल श्रेणी, जम्मू व कश्मीर और हिमालय में फैली धौलाधर श्रेणी लघु हिमालय के ही भाग हैं। नेपाल की महाभारत श्रेणी भी इसी का अंग है।

(ग) इस श्रेणी में बहुत से प्रमुख पर्वतीय नगर पाए जाते हैं। इन पर्वतीय नगरों में डलहौजी, धर्मशाला, शिमला, मसूरी, नैनीताल इत्यादि प्रमुख है।

प्रश्न 4. मध्य उच्चभूमि किसे कहते हैं तथा उसकी विशेषताएँ बताएँ।
उत्तर- नर्मदा नदी के उत्तर में प्रायद्वीपीय पठार का वह भाग जो कि मालवा के पठार के अधिकतर भागों पर फैला है, उसे मध्य उच्चभूमि के नाम से जाना जाता है।

विशेषताएँ-
(क) विंध्य श्रृंखला दक्षिण में मध्य उच्चभूमि तथा उत्तर-पश्चिम में अरावली से घिरी है।

(ख) इस क्षेत्र में बहने वाली नदियाँ, चंबल, सिंध बेतवा तथा केन दक्षिण-पश्चिम से उत्तर-पूर्व की तरफ बहती है।

(ग) मध्य उच्चभूमि पश्चिम में चौड़ी लेकिन पूर्व में संकीर्ण है।

(घ) इस पठार के पूर्वी विस्तार को स्थानीय रूप से बुंदेलखंड तथा बघेलखंड के नाम से जाना जाता है। इसके और पूर्व के विस्तार को दामोदर नदी द्वारा अपवाहित छोटानागपुर पठार दर्शाता है।

प्रश्न 5. भारत के द्वीपसमूहों का वर्णन करें।
उत्तर- भारतीय गणतंत्र में छोटे-बड़े सैकड़ों द्वीप शामिल हैं। इन द्वीपसमूहों को दो वर्गों में बाँटा जाता है-

(क) बंगाल की खाड़ी में स्थित द्वीपसमूह- इन द्वीपसमूहों में अंडमान निकोबार द्वीप बड़े तथा संख्या में अधिक हैं। इनमें से कुछ की उत्पत्ति ज्वालामुखी उद्गार से हुई है। अंडमान द्वीप बृहद् अंडमान तथा लघु अंडमान में बँटा
हुआ है। पोर्टब्लेयर इस द्वीपसमूह की राजधानी है। पोर्टब्लेयर से बैरन द्वीपसमूह 140 किलोमीटर की दूरी पर उत्तर-पूर्व पर उत्तर-पूर्व दिशा में स्थित है जबकि नारकोण्डम द्वीप बैरन द्वीप से 150 कि०मी० की दूरी पर है।

(ख) अरब सागर में स्थित द्वीपसमूह- केरल के तट के निकट छोटे-छोटे द्वीपों का एक विशाल समूह को लक्षद्वीप कहते हैं। ये सभी प्रवाल द्वीप हैं अर्थात्इ नकी रचना मूंगे की चट्टानों से हुई है। यह संघ शासित प्रदेश है। कवरत्ती
इसकी राजधानी है।

प्रश्न 6. शिवालिक में अधिक भूस्खलन क्यों होता है ?
उत्तर- हिमालय पर्वत के सबसे दक्षिणी भाग को शिवालिक श्रेणियाँ कहा जाता है। ये श्रेणियाँ 10 से 50 किलोमीटर की चौड़ाई में फैली हुई हैं। इनकी ऊँचाई 900 से 1100 मीटर की ऊँचाई के बीच में है। इन श्रेणियों में प्रायः भूस्खलन होता रहता है जिसके मुख्य कारण इस प्रकार हैं-

(क) सर्वप्रथम, ये श्रेणियाँ ठोस अवसादों वाले शैलों से नहीं बनी हुई हैं, इसलिए जब चाहे नीचे खिसक जाती हैं।

(ख) दूसरे, इन श्रेणियों से बहकर गुजरने वाली नदियाँ इन पहाड़ियों की नींव को कमजोर करती रहती हैं, जिन से भी समय पाकर वे नीचे खिसक जाती हैं।

(ग) जब मनुष्य ऐसी श्रेणियों से छेड़छाड़ करता है और ऊपर भारी भवनों का निर्माण करता है तो भवनों के भारी वजन से भी ये श्रेणियाँ नीचे खिसक जाती हैं।

(घ) वर्षा से भी इन श्रेणियों में दरारें पड़ जाती हैं और ये नीचे को खिसक जाती हैं।

* इन्हीं कारणों से हिमाचल प्रदेश और उत्तरांचल में प्रायः भूस्खलन होता रहता है।

प्रश्न 7. हिमालय की तीन समांतर पर्वत श्रेणियों के नाम बताएँ। इनमें से प्रत्येक की किसी एक विशेषता का वर्णन करें।
उत्तर- हिमालय की तीन समांतर पर्वत श्रेणियाँ-

(क) बृहत् हिमालय या हिमाद्रि,

(ख) लघु हिमालय या हिमाचल,

(ग) बाह्य हिमालय या शिवालिक पर्वत श्रेणी

हिमाद्रि - हिमाद्रि हिमालय पर्वत माला की उत्तरतम तथा सबसे ऊँची पर्वत श्रेणी है जिसकी ऊँचाई 6000 मीटर से अधिक है।

हिमाचल- हिमालय की मध्य पर्वत श्रेणी है जिसमें चकराता, धर्मशाला, कुल्लू-मनाली जैसे बहुत से पर्वतीय नगर हैं।

शिवालिक- हिमालय की दक्षिणतम तथा सबसे कम ऊँचाई वाली पर्वत श्रेणी है जो अगठित चट्टानों से बनी है।

प्रश्न 8. "भाबर क्या है ? इसकी क्या विशेषता है ?
उत्तर- शिवालिक पहाड़ियों के गिरिपाद प्रदेश में सिन्धु नदी से तिस्ता नदी तक कंकड़-पत्थरों की एक पतली पेटी पायी जाती है जिसे 'भाबर' कहते हैं।

भाबर की निम्नांकित विशेषताएँ है-
(क) यहाँ नदियों का जल इन कंकड़-पत्थर की पेटी के नीचे-नीचे बहता है, ऊपर दिखायी नहीं देता।

(ख) यह पेटी 8 से 15 कि०मी० चौड़ी है।

(ग) यह नदी की धारा के समानान्तर पायी जाती है।

प्रश्न 9. अपसारी तथा अभिसारी भूगर्भीय प्लेटें में अंतर स्पष्ट करें।
उत्तर- अपसारी तथा अभिसारी भूगर्भीय प्लेटें में अंतर-

अपसारी भूगर्भीय प्लेटें                                   अभिसारी भूगर्भीय प्लेटें
(a) अपसारी भूगर्भीय प्लेट वह प्लेट                (a) एक-दूसरे के निकट आने वाली
है जो एक-दूसरे से दूर जाती                                भूगर्भीय प्लेट अभिसारी भूगर्भीय
है।                                                                     प्लेट कहलाती है।

(b) इन प्लेटों से भ्रंशन क्रिया होती                  (b) इस प्रकार की प्लेटों से वलन
है तथा धरातल पर भ्रंश पड़                               प्रक्रिया होती है तथा धरातल पर
जाते हैं।                                                           वलय पड़ जाते हैं।

(c) इनसे दरार घाटी तथा ब्लॉक                    (c) इस प्रक्रिया में वलित पर्वतों का
पर्वतों का निर्माण होता है।                                  निर्माण होता है।


प्रश्न 10. बांगर और खादर में अंतर स्पष्ट करें।
उत्तर- बांगर और खादर में अंतर-

बांगर                                                      खादर
(a) गंगा के मैदान में पुरानी जलोढ़          (a) गंगा के मैदान में नयी जलोढ़ को
को बांगर कहते हैं।                                     खादर कहते हैं।

(b) निरन्तर जलौढ़ के जमने से                 (b) बाढ़ के समय नदी का पानी सारे
यह निक्षेप चबूतरा जैसा ऊँचा                        क्षेत्र में फैल जाता है तथा नयी
हो जाता है और बाढ़ का पानी                        जलौढ़ की परत जम जाती है।
यहाँ नहीं पहुँच पाता।                                   

(c) यह कम उपजाऊ होती है।                  (c) यह अधिक उपजाऊ होती है।

(d) यह बाढ़ के मैदान से अलग                 (d) यह बाढ़ के मैदान का अभिन्न अंग है.  
ऊँचा भूखण्ड है।    
                                   
प्रश्न 11. पश्चिमी तथा पूर्वी घाट में अंतर स्पष्ट करें।
उत्तर- पश्चिमी तथा पूर्वी घाट में अंतर-

पश्चिमी                                                    पूर्वी घाट
(a) पश्चिमी घाट प्रायद्वीप के                  (a) पूर्वी घाट प्रायद्वीप के पूर्व में स्थित
पश्चिम में स्थित है। इसका                          है। इसका विस्तार उत्तर-पूर्व से
विस्तार उत्तर से दक्षिण दिशा                     दक्षिण-पश्चिम दिशा में महानदी
में ताप्ती नदी से कन्याकुमारी                     घाटी से नीलगिरि पर्वत तक है।
तक है।                                                     

(b) पश्चिमी घाट अधिक श्रृंखलाबद्ध          (b) पूर्वी घाट कटे-फटे व अवशिष्ट
है।                                                                        पर्वतों के समूह हैं।

(c) पश्चिमी घाट पूर्वी घाट की                    (c) पूर्वी घाट अधिक चौड़े हैं। इनकी
अपेक्षा कम चौड़ा है और इसकी                     औसत चौड़ाई 100 से 200 किमी है।
औसत चौड़ाई केवल                                    
50-80 किमी है।                                         

                        दीर्घ उत्तरीय प्रश्नोत्तर 

प्रश्न 1. भारत के प्रमुख भू-आकृतिक विभाग कौन-से हैं ? हिमालय क्षेत्र तथा प्रायद्वीपीय पठार के उच्चावच लक्षणों में क्या अंतर है ?
उत्तर- भारत के प्रमुख भू-आकृतिक विभाग निम्नांकित हैं-

(क) उत्तर भारत का मैदान,

(ख) तटीय मैदान,

(ग) उत्तर के विशाल पर्वत,

(घ) द्वीप समूह,

(ङ) प्रायद्वीपीय पठार |

हिमालय क्षेत्र तथा प्रायद्वीपीय पठार के उच्चावच लक्षणों में अंतर

हिमालय क्षेत्र                                                       प्रायद्वीपीय पठार
(a) हिमालय नवीन वलित पर्वत है।                  (a) भारतीय पठार भारतीय उपमहाद्वीप
                                                                          का सबसे प्राचीन भूखण्ड है।

(b) हिमालय संसार का सबसे ऊँचा                 (b) यह कठोर आग्नेय और कायांतरित
पर्वत है।                                                              शैलों से बना है।

(c) हिमालय में अनेक पर्वत चोटियाँ                 (c) ये अनेक नदियों के उद्गम स्थल
एवं रमणीक घाटियाँ एवं दर्रे                                  हैं। परन्तु अधिकतर नदियाँ शुष्क
पाए जाते हैं।                                                        ऋतु में या तो सूख जाती हैं या
                                                                          धारा बहुत पतली हो जाती है।

(d) इसकी समानान्तर तीन पर्वत                           (d) यह पर्वत श्रेणियों से घिरा है।
श्रेणियाँ हैं।

(e) हिमालय वन सम्पदा और जल                         (e) इसकी आकृति त्रिभुजाकार है।
का प्रमुख स्रोत हैं।

(f) इन पर्वतों से सदानीरा अनेक                            (f) इसमें कई पठार शामिल हैं।
नदियाँ बहती हैं।

प्रश्न 2. दक्कन के पठार का संक्षेप में वर्णन करें।
उत्तर- विंध्याचल पर्वत श्रेणी तथा प्रायद्वीप के दक्षिणी छोर के मध्य दक्कन का पठार विस्तृत है। इसकी आकृति त्रिभुज के समान है। उत्तर में इसकी चौड़ाई सबसे अधिक है। दक्कन के पठार की उत्तरी सीमा पर विध्यांचल पर्वत श्रेणी तथा इसका पूर्वी विस्तार अर्थात् महादेव पहाड़ियाँ, कैमूर पहाड़ियाँ और मैकाल श्रृंखला है। इसके पश्चिम में पश्चिमी घाट है। भारत में अलग-अलग स्थानों में इसके अलग-अलग नाम हैं। जैसे- सह्याद्रि, नीलगिरि, अन्नामलाई, कामम इत्यादि। अनाईमुदी इसका सर्वोच्च शिखर है। समुद्रतल से इसकी ऊँचाई 2695 मीटर है। तमिलनाडु में स्थित उद्गमंडलम दक्षिण भारत का प्रसिद्ध पर्वतीय नगर है।

दक्कन के पठार का पूर्वी किनारा पश्चिमी किनारे की अपेक्षा कम स्पष्ट है। इसे पूर्वी घाट के नाम से जाना जाता है। पूर्वी घाट के भी अनेक स्थानीय नाम हैं। दक्कन के पठार के उत्तर-पश्चिमी भाग का निर्माण ज्वालामुखीय प्रक्रिया में
उत्पन्न आग्नेय शैलों से हुआ है। प्राचीनकाल में पृथ्वी की आंतरिक हलचलों के कारण यहाँ भूपृष्ठ में अनेक दरारें पड़ गई। इन दरारों में से लावा ऊपर निकल आया तथा भूपृष्ठ पर काफी क्षेत्र में फैल गया। इस प्रक्रिया के पूरा होने में
करोड़ों वर्ष लग गए।

प्रश्न 3. तटीय मैदानों का संक्षेप में वर्णन करें।
उत्तर- तटीय मैदान- प्रायद्वीपीय पठार कच्छ से उड़ीसा तक मैदानों की संकरी पट्टी से घिरा हुआ है। इसे पश्चिमी तथा पूर्वी तटीय मैदानों में विभक्त किया जाता है। पश्चिमी तटीय मैदान गुजरात से केरल तक फैला हुआ है। गुजरात को छोड़कर यह प्रायः संकरा मैदान है। यह बहुत असमान और ऊबड़-खाबड़ है। उत्तरी भाग में इसे कोंकण तट के नाम से पुकारते हैं तथा गोआ के दक्षिण में इसे मालाबार तट कहते हैं। पूर्वी तट के विपरीत यहाँ केवल कुछ ही बड़ी नदियाँ- नर्मदा तथा ताप्ती बहती हैं। पश्चिमी तट की नदियाँ अपने मुहानों पर ज्वारनदमुख नदी जल के नीचे डूबी हुई घाटियाँ हैं जो समुद्रतल के सापेक्षिक ऊपर उठने से बनी हैं। ये मछली पकड़ने और पोताश्रयों के विकास के लिए उपयुक्त स्थितियाँ प्रदान करते हैं। पश्चिमी तट पर अनेक अच्छे प्राकृतिक पोताश्रय हैं जैसे मुबंई तथा मार्मागावा । सुदूर दक्षिण में, केरल तट अपनी खारे पानी की झीलों के लिए प्रसिद्ध है, उन्हें "लैगून" कहते हैं। इन तटीय भू-आकृतियों में बालूभित्तियाँ तथा राधिकाएँ मुख्य हैं।

पूर्वी तटीय मैदान, पश्चिमी तटीय मैदान की अपेक्षा कहीं अधिक चौड़ा है। यहाँ कावेरी, कृष्णा, गोदावरी व महानदी नदियों के डेल्टा क्षेत्रों में अवसादी निपेक्ष काफी गहरे हैं। दक्षिणी आंध्र प्रदेश तथा तमिलनाडु के तट को कोरोमंडल तट के नाम से पुकारते हैं।

हमसे जुड़ें, हमें फॉलो करे ..
  • Telegram ग्रुप ज्वाइन करे – Click Here
  • Facebook पर फॉलो करे – Click Here
  • Facebook ग्रुप ज्वाइन करे – Click Here
  • BPSC Notes -------------- Click Here
Previous Post Next Post