NCERT कक्षा 6 सामाजिक विज्ञान नागरिक शास्त्र अध्याय 1 विविधता को समझना

पाठ्यपुस्तक के आंतरिक

प्रश्न 1. अपने बारे में निम्नलिखित जानकारी दीजिए : (एन०सी०ई०आर०टी० पाठ्यपुस्तक, पेज-4)

  • बाहर जाते समय मैं …………………… “पहनना पसंद करती हूँ।
  • मैं घर में …………………… में बात करती हैं।
  • मेरा पसंदीदा खेल …………………… है।
  • मुझे …………………… के बारे में किताबें पढ़ना पसंद है।

उत्तर छात्र स्वयं उत्तर दें।

2. समीर एक और समीर दो में कोई तीन अंतर लिखिए। (एन०सी०ई०आर०टी० पाठ्यपुस्तक, पेज-5)
उत्तर समीर एक और समीर दो में अंतर

  1. समीर एक को अंग्रेजी ज्यादा अच्छी आती है, वहीं समीर दो हिंदी बोलता है।
  2. समीर एक हिंदू है, वहीं समीर दो मुसलमान है।
  3. समीर एक ने स्कूल में पढ़ाई की थी जबकि समीर दो को स्कूल जाने का मौका मिला ही नहीं। वह अखबार बेचता था।

3. क्या ये अंतर उन्हें दोस्त बनने से रोक पाए? (एन०सी०ई०आर०टी० पाठ्यपुस्तक, पेज-5)
उत्तर दोनों की भाषाएँ अलग थी फिर भी दोनों ने एक-दूसरे से बात की, क्योंकि उनके लिए बात करना महत्त्वपूर्ण था। दोनों की धार्मिक व सांस्कृतिक पृष्ठभूमियाँ भी अलग थीं, फिर भी दोनों ने दोस्ती की, क्योंकि दोनों दोस्ती करना चाहते थे। इस प्रकार ये अंतर उन्हें दोस्त बनने से नहीं रोक पाए।

4. उन त्योहारों की सूची बनाइए जो हो सकता है कि समीर एक और समीर दो मनाते हों : (एन०सी०ई०आर०टी० पाठ्यपुस्तक, पेज-6)
उत्तर

  • समीर एक – होली, दीपावली, दुर्गापूजा, दशहरा, रक्षाबंधन इत्यादि।
  • समीर दो – ईद, मुहर्रम, बकरीद, पैगंबर मुहम्मद का जन्मदिन इत्यादि।

5. क्या आप ऐसी किसी परिस्थिति के बारे में सोच सकती हैं जब आपने उससे दोस्ती की जो आप से बहुत अलग हो? इसका वर्णन एक कहानी के रूप में कीजिए। (एन०सी०ई०आर०टी० पाठ्यपुस्तक, पेज-6)
उत्तर छात्र स्वयं करें।

6. समीर दो स्कूल क्यों नहीं जाता था? आपकी राय में अगर क्ह स्कूल जाना चाहता तो क्या जा पाता? क्या यह सही है कि कुछ बच्चे स्कूल जा पाते हैं और कुछ जा ही नहीं पाते? इस पर चर्चा करें। (एन०सी०ई०आर०टी० पाठ्यपुस्तक, पेज-6)
उत्तर समीर दो गरीब होने के कारण स्कूल नहीं जा पाया, इसलिए वह छोटी उम्र में ही अखबार बेचने का काम करने लगा। वह स्कूल जाना चाहता तो भी नहीं जा सकता था, क्योंकि उसके पास अवसर नहीं थे, संसाधन नहीं थे। हाँ, यह बात सही है कि कुछ बच्चे स्कूल जा पाते हैं और कुछ बच्चे स्कूल नहीं जा पाते हैं।

7. सूची बनाइए कि आपने भारत के अलग-अलग प्रांतों के कौन-कौन से व्यंजन खाए हैं। (एन०सी०ई०आर०टी० पाठ्यपुस्तक, पेज-7)
उत्तर कढी चावल, छोले भटूरे, इडली सांभर, डोसा, मक्का की रोटी सरसों का साग, ढोकला, खाण्डवी, बड़ा सांभर, चिकन, बिरयानी इत्यादि।

8. अपनी मातृभाषा के अलावा उन भाषाओं की सूची बनाइए जिनके आप कुछ शब्द भी जानती हैं। (एन०सी०ई०आर०टी० पाठ्यपुस्तक, पेज-7)
उत्तर छात्र स्वयं करें।

9. क्या आप सोचती हैं कि आपको ऐसी जगह में रहने में मजा आएगा? उन पाँच चीजों की सूची बनाइए जिनकी कमी ऐसी जगह में सबसे ज्यादा खलेगी। (एन०सी०ई०आर०टी० पाठ्यपुस्तक, पेज-8)
उत्तर निम्नलिखित पाँच चीजों की कमी खलेगी

  1. रंगों की कमी।
  2. खाने-पीने की विभिन्न प्रकार की चीजों की कमी।
  3. पशु-पक्षियों के प्रकारों में विविधता की कमी।
  4. खेलों में विविधता की कमी।
  5. मनोरंजन के साधनों में विविधता की कमी।

10. भारत के लोग विविध तरीकों से नीचे लिखे काम करते हैं। यहाँ उसमें से एक तरीका बताया गया है। दो और तरीके लिखिए। (एन०सी०ई०आर०टी० पाठ्यपुस्तक, पेज-8)

NCERT Solutions for Class 6 Social Science Civics Chapter 1 (Hindi Medium) 1

उत्तर

NCERT Solutions for Class 6 Social Science Civics Chapter 1 (Hindi Medium) 2

11. एटलस में भारत का नक्शा देखिए और उसमें ढूंढ़िए कि ये दोनों क्षेत्र-लद्दाख तथा केरल कहाँ पर हैं। इन दोनों क्षेत्रों की भौगोलिक स्थितियाँ वहाँ के भोजन, कपड़े और व्यवसाय/पेशे को कैसे प्रभावित करती हैं? उनकी सूची बनाइए। (एन०सी०ई०आर०टी० पाठ्यपुस्तक, पेज-9)
उत्तर
लद्दाख –
भौगोलिक स्थिति – जम्मू और कश्मीर के पूर्वी हिस्से में पहाड़ियों में बसा एक ठंडा रेगिस्तानी इलाका है।
भोजन – लोग दूध से बने पदार्थ; जैसे-मक्खन, चीज (खास तरह का छेना) एवं मांस खाते हैं।
कपड़े – लद्दाख के लोग ऊनी वस्त्र पहनते हैं।
व्यवसाय – लोग खास किस्म की भेड़ पालते हैं जिससे पश्मीना ऊन मिलती है, जिसे ये लोग इकट्ठा करके व्यापारियों को बेचते हैं।
केरल –
भौगोलिक स्थिति – भारत के दक्षिण-पश्चिमी कोने में बसा हुआ राज्य है। इसके तरफ समुद्र तथा दूसरी तरफ पहाड़ियाँ हैं।
भोजन – लोग मछली, सब्ज़ी और चावल खाते हैं।
कपड़े – लोग सूती कपड़े पहनते हैं, क्योंकि यह क्षेत्र भूमध्य रेखा के करीब है, इसलिए यहाँ गर्मी अधिक होती है।
व्यवसाय – केरल के लोगों का मुख्य व्यवसाय खेती करना तथा मछली पकड़ना है।

12. कविता

NCERT Solutions for Class 6 Social Science Civics Chapter 1 (Hindi Medium) 3

आपके अनुसार उपरोक्त कविता की किन पंक्तियों में भारत की एकता की झलक मिलती है।
उत्तर हिंदू औ’ मुस्लिमों की, होती है आज होली
बहते हैं एक रंग में, दामन भीगो के जाना।
इन पंक्तियों में भारत की एकता की झलक मिलती है।

13. रवीन्द्रनाथ टैगोर द्वारा रचित हमारा राष्ट्रगान भी भारतीय एकता की ही एक अभिव्यक्ति है। राष्ट्रगान किस तरह से एकता का वर्णन करता है, इसे अपने शब्दों में लिखिए। (एन०सी०ई०आर०टी० पाठ्यपुस्तक, पेज-13)
उत्तर हमारा राष्ट्रगान भारतीय एकता व प्रभुसत्ता की अभिव्यक्ति है। राष्ट्रगान को हमारे देश के विभिन्न भागों में पूरे सम्मान के साथ गाया जाता है। देश के किसी भाग में राष्ट्रीय त्योहार मनाया जाता है तो राष्ट्रगान को सम्मानपूर्वक गाया जाता है।

प्रश्न-अभ्यास
(पाठ्यपुस्तक से)

1. अपने इलाके में मनाए जाने वाले विभिन्न त्योहारों की सूची बनाइए। इनमें से कौन-से त्योहार सभी समुदायों द्वारा मनाए जाते हैं?
उत्तर त्योहारों की सूची-लोहड़ी, बुद्ध पूर्णिमा, ओणम, गांधी जयंती, गुरुनानक जयंती, गणतंत्र दिवस, गुड फ्राइडे, स्वतंत्रता दिवस, दशहरा, दीपावली, ईद, बकरीद, क्रिसमस इत्यादि।
सभी समुदाय द्वारा मनाए जाने वाले त्योहार-गांधी जयंती, स्वतंत्रता दिवस।

2. आपके विचार में भारत की समृद्ध एवं विविध विरासत आपके जीवन को कैसे बेहतर बनाती है।
उत्तर भारत विविधताओं का देश है। यहाँ विभिन्न जातियों, भाषाओं, धर्मों आदि के लोग रहते हैं। खान-पान, रहन-सहन के ढंग और पहनावे में भी उनमें विभिन्नता देखी जा सकती है। इस प्रकार भारत की विविध विरासत हमारे जीवन को बेहतर बनाती है। हम जब विभिन्न लोगों के संपर्क में आते हैं, उनसे मित्रता करते हैं, उनके साथ पढ़ते हैं, काम करते हैं तो हम उनकी भाषा, उनका रहन-सहन उनके पहनावे के बारे में जानते हैं और उनसे कुछ नया सीखते हैं। इस तरह भाषा, भोजन संस्कृति का आदान-प्रदान होता है और धीरे-धीरे एक मिश्रित संस्कृति यानी मिली-जुली संस्कृति उभरती है जिससे हमारा जीवन बेहतर बनता है।

3. आपके अनुसार ‘अनेकता में एकता’ का विचार भारत के लिए कैसे उपयुक्त है? भारत की खोज किताब से लिए गए इस वाक्यांश में नेहरू भारत की एकता के बारे में क्या कहना चाह रहे हैं?
उत्तर भारत की विविधता या अनेकता को उसकी ताकत का स्रोत माना गया है। जब अंग्रेजों का भारत पर शासन था तो विभिन्न धर्म, भाषा और क्षेत्र की महिलाओं और पुरुषों ने अंग्रेजों के खिलाफ मिलकर लड़ाई लड़ी थी। भारत के स्वतंत्रता संग्राम में अलग-अलग परिवेशों के लोग शामिल थे। उन्होंने एकजुट होकर आंदोलन किया, इकट्ठ जेल गए और अंग्रेजों को अलग-अलग तरीकों से विरोध किया। लोगों ने दिखा दिया कि वे एक-दूसरे से चाहे कितने ही भिन्न हो, अंग्रेजों के खिलाफ लड़ी जाने वाली लड़ाई में वे सब एक हैं।

जवाहरलाल नेहरू ने अपनी किताब ‘भारत की खोज में लिखा कि भारतीय एकता कोई बाहर से थोपी हुई चीज है, बल्कि यह बहुत ही गहरी है जिसके अंदर अलग-अलग तरह के विश्वास और प्रथाओं को
स्वीकार करने की भावना है। इसमें विविधता को पहचाना और प्रोत्साहित किया जाता है।”

4. जलियाँवाला बाग हत्याकांड के ऊपर लिखे गए गाने की उस पंक्ति को चुनिए जो आपके अनुसार भारत की एकता को निश्चित रूप से झलकाती है।
उत्तर दिन खून के हमारे ………………………………………. प्यारे बहा के जाना।
यह जालियाँवाला बाग हत्याकांड के बाद अमृतसर में गाया गया था। गाने की निम्नलिखित पंक्तियाँ
हिंदू-मुस्लिम एकता को निश्चित रूप से झलकाती हैं
हिंदू औ’ मुस्लिमों की, होती है आज होली ।
बहते हैं एक रंग में दामन भीगो के जाना।

5. लद्दाख एवं केरल की तरह भारत का कोई एक क्षेत्र चुनिए और अध्ययन कीजिए कि कैसे उस क्षेत्र की विविधता को ऐतिहासिक और भौगोलिक कारकों ने प्रभावित किया है। क्या ये ऐतिहासिक एवं भौगोलिक कारक आपस में जुड़े हुए हैं? कैसे?
उत्तर छात्र स्वयं करें।

लघु उत्तरीय प्रश्न

1. 'भारत अनेक विविधताओं वाला देश है।' उदाहरण देते हुए समझाइए। [वि. प्रभाव]
उत्तर: भारत की एक विशेषता यह है कि यह अनेक विविधताओं वाला देश है। उदाहरण के लिए।

  • हम अलग-अलग भाषाएं बोलते हैं, जैसे हिंदी, पंजाबी, गुजराती आदि।
  • हम विभिन्न प्रकार के भोजन खाते हैं, जैसे चावल, दाल, रजमा, इडली, डोसा, रोटी आदि।
  • हम विभिन्न त्योहार मनाते हैं, जैसे होली, दिवाली, ईद, गुरु पर्व, क्रिसमस, बैशाखी आदि।
  • हम विभिन्न धर्मों का पालन करते हैं, जैसे हिंदू धर्म, इस्लाम, सिख धर्म, ईसाई धर्म आदि।
  • हम अलग-अलग तरह के कपड़े पहनते हैं, जैसे साड़ी-ब्लाउज, कुर्ता-पायजामा, शर्ट-पैंट आदि।

2. भारत की विविधता को हमेशा से ही उसकी ताकत का स्रोत माना गया है। व्याख्या कीजिए।
उत्तर: यह एक तथ्य है कि भारत की विविधता को हमेशा से ही उसकी ताकत का स्रोत माना गया है। यह तब स्पष्ट हुआ जब देश ब्रिटिश शासन के विरुद्ध संघर्ष कर रहा था। विभिन्न सांस्कृतिक, धार्मिक और क्षेत्रीय पृष्ठभूमि के लोग भारत में ब्रिटिश सरकार का विरोध करने के लिए एक साथ आगे आए। उन्होंने संयुक्त कार्रवाई तय करने के लिए मिलकर काम किया, वे एक साथ जेल गए और उन्होंने अंग्रेजों का विरोध करने के विभिन्न तरीके खोजे।

अंग्रेजों ने सोचा था कि वे भारतीयों को आपस में बाँटकर उन पर शासन जारी रख सकते हैं, क्योंकि वे इतने अलग थे। लेकिन यह उनका भ्रम था। हालाँकि भारतीय इतने अलग थे, फिर भी भारत में ब्रिटिश सरकार के सवाल पर वे भीतर से एकजुट थे। अंग्रेजों के खिलाफ अपनी लड़ाई में वे 'एक' थे। उनका एक ही लक्ष्य था कि अंग्रेजों को जल्द से जल्द भारत से खदेड़ दिया जाए।

3. किसी क्षेत्र के सांस्कृतिक जीवन में इतिहास और भूगोल किस प्रकार जुड़े होते हैं? केरल और लद्दाख का उदाहरण देते हुए समझाइए। [वि. प्रभाव]
उत्तर: केरल और लद्दाख अपनी भौगोलिक विशेषताओं के संदर्भ में काफी भिन्न हैं। केरल के भूगोल ने ही वहाँ मसालों की खेती की संभावना को संभव बनाया। जहाँ तक लद्दाख का संबंध है, इसकी विशेष भौगोलिक स्थिति ने लद्दाखी लोगों के बीच ऊन संग्रह के व्यवसाय को फला-फूला। लद्दाख के लोग भेड़ों का ऊन सावधानीपूर्वक इकट्ठा करते हैं और उसे कश्मीर के व्यापारियों को बेचते हैं। दोनों क्षेत्रों का इतिहास समान सांस्कृतिक प्रभावों से प्रभावित रहा है। दोनों क्षेत्र चीनी और अरब व्यापारियों से प्रभावित थे। इस प्रकार, हम कह सकते हैं कि इतिहास और भूगोल अक्सर किसी क्षेत्र के सांस्कृतिक जीवन से जुड़े होते हैं।

4. विविधता हमारे जीवन में क्या जोड़ती है? [महत्वपूर्ण]
उत्तर: विविधता हमारे जीवन जीने के तरीके में असमानता है। यह धार्मिक समारोहों, त्योहारों, भाषा आदि में देखी जाती है। विविधता की एक खासियत यह है कि यह हमें व्यापक समाज में रहना और खुद को ढालना सिखाती है। हमारा संविधान सभी मनुष्यों के प्रति समान सम्मान में विश्वास करता है। विविधता हमें सहिष्णु और न्यायप्रिय बनाती है। हम विभिन्न जाति, पंथ या संस्कृति के लोगों के साथ कैसा व्यवहार करना है, यह जानते हैं।

अति लघु उत्तरीय प्रश्न

1. भारत में विविधता का एक उदाहरण दीजिए।
उत्तर: भारत के लोग अलग-अलग हिस्सों में रहते हैं और अलग-अलग भाषाएँ बोलते हैं।

2. भारतीयों में विविधता में एकता का एक उदाहरण दीजिए।
उत्तर:  सभी भारतीय भारत को अपनी मातृभूमि मानने पर समान राष्ट्रीय गौरव रखते हैं।

3. पेपर बॉय समीर दो को क्यों लगा कि लेखक हिंदी नहीं जानता?
उत्तर:  पेपर बॉय समीर दो को लगा कि लेखक विदेशी लगता है, इसलिए वह हिंदी नहीं जानता।

4. समीर दो तनाव में क्यों थे?
उत्तर:  समीर दो इसलिए तनाव में थे क्योंकि मेरठ में दंगे भड़क उठे थे, जहाँ उनका परिवार रहता था।

 5. एक उदाहरण देकर बताइए कि विविधता हमारे जीवन में क्यों महत्वपूर्ण है।
उत्तर:  यदि सभी का जीवन क्षेत्र, धर्म, अवसर आदि के मामले में एक जैसा होता, तो लेखकों में नवीनता का अभाव होता।

 6. केरल और लद्दाख में क्या अंतर है?
उत्तर: केरल मसालों की खेती के लिए प्रसिद्ध है। लद्दाख ऊन उगाने के लिए प्रसिद्ध है।

 7. लद्दाख को किस नाम से जाना जाता है?
उत्तर:  लद्दाख को छोटा तिब्बत के नाम से जाना जाता है।

 8. केरल में प्रचलित विभिन्न धर्मों का उल्लेख कीजिए।
उत्तर: केरल के लोग यहूदी, इस्लाम, ईसाई, हिंदू और बौद्ध जैसे कई अलग-अलग धर्मों का पालन करते हैं।

9. आप कैसे कह सकते हैं कि केरल और लद्दाख का इतिहास समान सांस्कृतिक प्रभावों वाला रहा है?
उत्तर:  दोनों क्षेत्र चीनी और अरब व्यापारियों से प्रभावित थे।

10. स्वतंत्रता संग्राम के दौरान भारतीय ध्वज का इस्तेमाल कैसे किया गया?
उत्तर:  स्वतंत्रता संग्राम के दौरान भारतीय ध्वज का इस्तेमाल हर जगह लोगों द्वारा अंग्रेजों के खिलाफ विरोध के प्रतीक के रूप में किया गया था।

दीर्घ उत्तरीय प्रश्न

1. हम विविधता की व्याख्या कैसे करते हैं? [वि. प्रभाव]
उत्तर:  विविधता वह शब्द है जो असमानताओं को दर्शाता है। यह भाषा, खान-पान, संस्कृति, रहन-सहन, धर्म आदि में हो सकती है। भारत एक अनोखा देश है जहाँ इसे व्यापक रूप से देखा जा सकता है। भारत में अनेक त्योहार, भाषाएँ, पहनावे, धर्म आदि हैं। फिर भी, भारत के लोग भारतीय हैं और वे एक ही ध्वज को सलामी देते हैं और एक ही राष्ट्रगान गाते हैं। यह विविधता में एकता है। विविधता तब उत्पन्न होती है जब हम दुनिया के विभिन्न हिस्सों की यात्रा करते हैं।

प्राचीन काल से ही लोग कुछ सीखने और व्यापार के लिए अलग-अलग देशों में जाते रहे हैं। उन्होंने उन सभी जगहों की अलग-अलग शैलियाँ, भाषाएँ और संस्कृतियाँ अपनाईं। विविधता भौगोलिक विविधताओं और प्राकृतिक आपदाओं के कारण भी होती है। उदाहरण के लिए, कश्मीर एक ठंडा स्थान है और वहाँ का तापमान 0°C से भी नीचे चला जाता है। स्वाभाविक रूप से, कश्मीरी लोग ऊनी कपड़े पहनते हैं, गर्म खाना खाते-पीते हैं। दूसरी ओर, रेगिस्तानी इलाकों के लोग अलग तरह के कपड़े पहनते हैं क्योंकि वहाँ बहुत गर्मी होती है।

 2. केरल और लद्दाख की अलग-अलग भौगोलिक स्थिति
निम्नलिखित को किस प्रकार प्रभावित करेगी, इसके तीन तरीके बताइए:

  • लोग जो खाना खाते हैं
  • वे जो कपड़े पहनते हैं
  • वे जो काम करते हैं.

उत्तर:

लोग जो खाना खाते हैं। लद्दाख जम्मू और कश्मीर के पूर्वी भाग में पहाड़ों में बसा एक रेगिस्तान है। यहाँ बहुत कम कृषि संभव है। इसलिए यहाँ के लोग अपनी आजीविका के लिए भेड़, बकरी, गाय और भैंस पालते हैं। वे मांस और दूध से बने उत्पाद जैसे पनीर और मक्खन खाते हैं। केरल एक तटीय क्षेत्र है। उपजाऊ भूमि और जलवायु चावल उगाने के लिए उपयुक्त हैं और यहाँ के अधिकांश लोग चावल, मछली और सब्ज़ियाँ खाते हैं।

वे जो कपड़े पहनते हैं। लद्दाखी लोग पश्मीना शॉल सहित ऊनी कपड़े पहनते हैं क्योंकि वहाँ बहुत ठंड होती है। केरल के लोग सूती कपड़े पहनते हैं।

वे जो काम करते हैं। लद्दाख के लोग ऊन के लिए भेड़ पालते हैं। वे भेड़ों का ऊन सावधानीपूर्वक इकट्ठा करते हैं और उसे कश्मीर के व्यापारियों को बेचते हैं। केरल के लोगों का मुख्य व्यवसाय मछली पकड़ना और खेती करना है। लोग चावल की बड़ी मात्रा में खेती करते हैं। वे काली मिर्च, लौंग और इलायची जैसे कई मसाले भी उगाते हैं। मसालों के कारण ही यह क्षेत्र व्यापारियों के लिए एक आकर्षक स्थान बना हुआ है।

I. बहुविकल्पीय प्रश्न

नीचे दिए गए कथनों को पूरा करने के लिए सही विकल्प चुनें:

(i) समीर दो ने सोचा कि समीर एक नहीं जानता था...
(a) अंग्रेजी
(b) हिंदी
(c) पंजाबी
(d) उर्दू

(ii) समीर दो का परिवार ......... में रहता था।
(a) दिल्ली
(b) मेरठ
(c) बिहार
(d) जयपुर।

(iii) इनमें से कौन असमानता का उदाहरण नहीं है?
(a) सरकार चुनने के लिए वोट देना
(b) किसी दूसरे धर्म से संबंधित होना
(c) एक भाषा बोलना और दूसरी नहीं बोलना
(d) पैसा कमाना।

(iv) इनमें से कौन सा विविधता का कारण नहीं है?
(a) किसी क्षेत्र का इतिहास
(b) किसी व्यक्ति का निवास स्थान

(v) लद्दाख .............. राज्य में एक रेगिस्तान है।
(a) केरल
(b) मध्य प्रदेश
(d) जम्मू और कश्मीर
(d) राजस्थान।

उत्तर:
(i) – (बी), (ii) – (बी), (iii) – (ए), (iv) – (डी), (v) – (सी)।

II.रिक्त स्थान भरें

प्रत्येक वाक्य को पूरा करने के लिए रिक्त स्थानों को उपयुक्त शब्दों से भरें।

  1. जाति व्यवस्था ………… का एक रूप है
  2. असमानता तब आती है जब किसी व्यक्ति की …………. और ………….. तक पहुंच नहीं होती है।
  3. किसी देश के रीति-रिवाज, धर्म, कला और इतिहास उसके ………….. का निर्माण करते हैं।
  4. लोग ………….. की तलाश में यात्रा करते थे।
  5. जब लोग अन्य स्थानों की यात्रा करते हैं, तो संस्कृतियों का ……….. परिवर्तन होता है।
  6. आवास उस ………. से जुड़ा होता है जिसमें व्यक्ति रहता है।
  7. केरल और लद्दाख दोनों ही ……….. और ……….. से प्रभावित थे।
  8. 13 अप्रैल, 1919 को एक ब्रिटिश जनरल ने ………… में एक सार्वजनिक बैठक पर गोलीबारी की।
  9. 'भारत की खोज' .........की एक पुस्तक है।

उत्तर:

  1. असमानता
  2. संसाधन, अवसर
  3. संस्कृति
  4. नई भूमि और लोग
  5. आपस में मिलाना
  6. भौगोलिक क्षेत्र
  7. चीनी, अरब
  8. जलियांवाला बाग
  9. जवाहर लाल नेहरू.

III.सत्य/असत्य

बताइये कि इनमें से प्रत्येक वाक्य सत्य (T) है या असत्य (F)।

  1. सभी भारतीय राष्ट्रगान गाते हैं।
  2. सभी भारतीयों की राष्ट्रभाषा एक ही है।
  3. सभी भारतीय एक ही भाषा बोलते हैं।
  4. पंडित नेहरू भारत के पहले राष्ट्रपति थे।
  5. जाति व्यवस्था विविधता का एक उदाहरण है।
  6. केरल और लद्दाख भारत के अलग-अलग हिस्सों में हैं।
  7. लद्दाख की भौगोलिक स्थिति मसालों की खेती के लिए अनुकूल है।

उत्तर:

  1. सत्य
  2. सत्य
  3. असत्य
  4. असत्य
  5. असत्य
  6. सत्य
  7. असत्य

IV. मिलान कौशल

कक्षा 6 सामाजिक विज्ञान नागरिक शास्त्र अध्याय 1 विविधता मिलान कौशल को समझना के लिए एनसीईआरटी समाधान
उत्तर. (i)(डी) (ii)(ई) (iii)(सी) (iv)(बी) (v)(ए)

Previous Post Next Post