NCERT Class 10 Social Science Chapter 2 इंडो-चाइना में राष्ट्रवादी आंदोलन

 NCERT Class 10 Social Science Chapter 2 इंडो-चाइना में राष्ट्रवादी आंदोलन

NCERT Solutions for Class 10 Social Science History Chapter 2 इंडो-चाइना में राष्ट्रवादी आंदोलन

प्रश्न अभ्यास
पाठ्यपुस्तक से

संक्षेप में लिखें

प्रश्न 1. निम्नलिखित पर संक्षिप्त टिप्पणी लिखें

(क) उपनिवेशकारों के सभ्यता मिशन का क्या अर्थ था?
(ख) हुइन फू सो।

उत्तर
(क) उपनिवेशवाद में आर्थिक शोषण के अतिरिक्त उपनिवेशों को सभ्य बनाने का विचार भी काम कर रहा था। जिस तरह भारत के अंग्रेज़ दावा करते थे, उसी प्रकार फ्रांसीसियों का दावा था कि वे वियतनाम के लोगों को आधुनिक सभ्यता से परिचित करा रहे हैं। उनका विश्वास था कि यूरोप में सबसे विकसित सभ्यता कायम हो चुकी है। इसलिए वे मानते थे कि उपनिवेशों में आधुनिक विचारों का प्रसार करना यूरोपियों को ही दायित्व है और इस दायित्व की पूर्ति करने के लिए अगर उन्हें स्थानीय संस्कृतियों, धर्मों व परंपराओं को भी नष्ट करना पड़े तो इसमें कोई बुराई नहीं है। वैसे भी यूरोपीय शासक इन संस्कृतियों, धर्मों, परंपराओं को पुराना व बेकार मानते थे। उन्हें लगता था कि ये चीजें आधुनिक विकास को रोकती हैं।
(ख) हुइन फू सो-हुइन फू सो ‘होआ हाओ’ आंदोलन के संस्थापक थे। यह आंदोलन 1939 में शुरू हुआ था। यह आंदोलन 19वीं सदी के उपनिवेशवाद विरोधी आंदोलनों में उपजे विचारों से प्रेरित था । हुइन फू सो जादू-येना और गरीबों की मदद किया करते थे। व्यर्थ के खर्चे के खिलाफ़ उनके उपदेशों का लोगों पर काफी असर था। वे बालिका वधुओं की खरीद-फरोख्त, शराब व अफ़ीम के प्रबल विरोधी थे। फ्रांसीसियों ने हुइन फू सो के आंदोलन को कुचलने का प्रयास किया। उन्होंने फू सो को पागल घोषित कर दिया। फ्रांसीसी उन्हें पागल बोन्जे कहकर बुलाते थे। 1914 में फ्रांसीसी डॉक्टरों ने मान लिया कि वे पागल नहीं हैं। इसके बाद उन्हें वियतनाम से निष्कासित करके लाओस भेज दिया।

प्रश्न 2. निम्नलिखित की व्याख्या करें

  • (क) वियतनाम के केवल एक-तिहाई विद्यार्थी ही स्कूली पढ़ाई सफलतापूर्वक पूरी कर पाते थे।
  • (ख) फ्रांसीसियों ने मेकोंग डेल्टा क्षेत्र में नहरें बनवाना और जमीनों को सुखाना शुरू किया।
  • (ग) सरकार ने आदेश दिया कि साइगॉन नेटिव गर्ल्स स्कूल उस लड़की को वापस कक्षा में ले, जिसे स्कूल से निकाल दिया गया था।
  • (घ) हनोई के आधुनिक नवनिर्मित इलाकों में चूहे बहुत थे।

उत्तर (क) वियतनाम में स्कूलों में दाखिला लेने की ताकत वहाँ के धनी वर्ग के पास ही थी। यह देश की आबादी का एक छोटा हिस्सा था। जो स्कूल में दाखिला ले पाते थे, उनमें से बहुत थोड़े से विद्यार्थी ही ऐसे होते थे जो सफलतापूर्वक स्कूल की पढ़ाई पूरी कर पाते थे। दरअसल बहुत सारे बच्चों को तो आखिरी साल की परीक्षा में जानबूझ कर फेल कर दिया जाता था ताकि वे अच्छी नौकरियों के लिए योग्यता प्राप्त न कर सकें। आमतौर पर दो-तिहाई विद्यार्थियों को इसी तरह फेल कर दिया जाता था। 1925 में 1.7 करोड़ की आबादी में स्कूल की पढ़ाई पूरी करने वालों की संख्या 400 से भी कम थी।
(ख) फ्रांसीसियों ने वियतनाम के मेकोंग डेल्टा इलाके में खेती बढ़ाने के लिए सबसे पहले वहाँ नहरें बनवाईं और जमीनों को सुखाने के लिए जल निकासी का प्रबंध शुरू किया। सिंचाई की विशाल व्यवस्था बनाई गई। बहुत सारी नई नहरें और भूमिगत जल-धाराएँ बनाई गईं। ज्यादातर लोगों को जबरदस्ती काम पर लगाकर निर्मित की गई इस व्यवस्था से चावल के उत्पादन में वृद्धि हुई।
(ग) 1926 में साइगॉन नेटिव गर्ल्स स्कूल में एक बड़ा आंदोलन हुआ। यह आंदोलन तब शुरू हुआ जब एक कक्षा में अगली सीट पर बैठी वियतनामी लड़की को पिछली कतार में जाकर बैठने के लिए कहा गया क्योंकि अगली सीट पर एक फ्रांसीसी लड़की को बैठना था। वियतनामी लड़की ने सीट छोड़ने से इनकार कर दिया। स्कूल का प्रिंसिपल एक फ्रांसीसी था। उसने, उस लड़की को स्कूल से निकाल दिया। अन्य विद्यार्थियों ने भी जब प्रिंसिपल के फैसले का विरोध किया तो उन्हें भी स्कूल से निकाल दिया गया। इसके बाद यह विवाद बहुत फैल गया। हालात बेकाबू होने लगे तो सरकार ने आदेश दिया कि लड़की को दोबारा स्कूल में वापस ले लिया जाए। प्रिंसिपल ने लड़की को दाखिला तो दे दिया लेकिन ये ऐलान भी कर दिया कि ”मैं सारे वियतनामियों को पाँव तले कुचल कर रख दूंगा।”
(घ) हनोई के फ्रांसीसी आबादी वाले हिस्से को एक खूबसूरत और साफ-सुथरे शहर के रूप में बनाया गया था। वहाँ चौड़ी सड़कें थीं और जल-निकासी का बढ़िया इंतजाम था। शहर के आधुनिक भाग में लगे विशाल सीवर आधुनिकता का प्रतीक थे। यही सीवर चूहों को पनपने के लिए भी आदर्श स्थान साबित हुए। ये सीवर चूहों की निर्बाध आवाजाही के लिए भी उचित थे। इनमें चलते हुए चूहे पूरे शहर में बेखटके घूमते थे और इन्हीं पाइपों के रास्ते चूहे फ्रांसीसियों के चाक-चौबंद घरों में घुसने लगे।

प्रश्न 3. टोंकिन फ्री स्कूल की स्थापना के पीछे कौन-से विचार थे? वियतनाम में औपनिवेशिक विचारों के लिहाज से यह उदाहरण कितना सटीक है?
उत्तर 1907 में येकिन फ्री स्कूल की स्थापना की गई। इस स्कूल के मुख्य उद्देश्य इस प्रकार थे

  1. पश्चिमी ढंग से शिक्षा देना था।
  2. इस शिक्षा में विज्ञान, स्वच्छता और फ्रांसीसी भाषा की कक्षाएँ भी शामिल थीं।
  3. यह वियतनाम में औपनिवेशिक विचारों का सटीक उदाहरण है क्योंकि स्कूल की राय में सिर्फ विज्ञान और पश्चिमी | विचारों की शिक्षा प्राप्त कर लेना ही काफी नहीं था, बल्कि आधुनिक बनने के लिए वियतनामियों को पश्चिम के लोगों जैसी ही दिखना भी पड़ेगा।
  4. यह स्कूल अपने छात्रों को पश्चिमी शैलियों को अपनाने के लिए उकसाता था। बच्चों को छोटे-छोटे बाल रखने की | सलाह दी जाती थी। वियतनामियों के लिए यह अपनी पहचान को पूरी तरह बदल डालने वाली बात थी। वे तो पारंपरिक रूप से लंबे ही बाल रखते थे।

प्रश्न 4. वियतनाम के बारे में फान यू त्रिन्ह का उद्देश्य क्या था? फान बोई चाऊ और उनके विचारों में क्या भिन्नता थी?
उत्तर फान यू त्रिन्ह वियतनाम के प्रमुख राष्ट्रवादी नेताओं में से एक थे। वे राजशाही या राजतंत्र के कट्टर विरोधी थे। उन्हें यह
स्वीकार नहीं था कि फ्रांसीसियों को देश से निकालने के लिए शाही दरबार या राजा की सहायता ली जाए। वे एक लोकतांत्रिक गणराज्य की स्थापना करना चाहते थे। पश्चिम के लोकतांत्रिक आदर्शों से प्रभावित चिन्ह पश्चिमी सभ्यता को पूरी तरह खत्म करने के खिलाफ़ थे। उन्हें मुक्ति के फ्रांसीसी क्रांतिकारी आदर्श तो पसंद थे, लेकिन उनका आरोप था कि खुद फ्रांसीसी ही उन आदर्शों का अनुसरण नहीं कर रहे हैं। उनकी माँग थी कि फ्रांसीसी शासक वियतनाम में वैधानिक एवं शैक्षणिक संस्थानों की स्थापना करें और कृषि व उद्योगों का विकास करें।

फान बोई चाऊ भी एक राष्ट्रवादी नेता थे। इन्होंने 1903 में रेवोल्यूशनरी सोसायटी नामक पार्टी का गठन किया और तभी से वे उपनिवेशवाद विरोधी आंदोलन के अहम नेता बने गए थे। इनके विचार फान बोई चाऊ से विपरीत थे। त्रिन्ह राजशाही को उखाड़ फेंकना चाहते थे, जबकि बोई चाऊ चाहते थे कि औपनिवेशिक शासन की समाप्ति के लिए राजशाही का प्रयोग किया जाए। त्रिन्ह की योजना थी कि लोगों को राजशाही के खिलाफ़ खड़ा किया जाए और फान बोई चाऊ इस योजना से असहमत थे । वास्तव में दोनों का लक्ष्य एक ही था लेकिन रास्ते अलग-अलग थे।

चर्चा करें

प्रश्न 1. इस अध्याय में आपने जो पढ़ा है, उसके हवाले से वियतनाम की संस्कृति और जीवन पर चीन के प्रभावों की चर्चा करें।
उत्तर इस अध्याय के आधार पर देखें तो वियतनाम की संस्कृति और जीवन पर चीन का प्रभाव स्पष्ट नजर आता है, जो इस प्रकार है

  1. वियतनाम के प्रारंभिक इतिहास को देखें तो पता चलता है कि पहले यहाँ बहुत सारे समाज रहते.थे और पूरे इलाके | पर शक्तिशाली चीनी साम्राज्य का वर्चस्व था। जब वहाँ स्वतंत्र देश की स्थापना कर ली गई तो भी वहाँ के शासकों ने न केवल चीनी शासन व्यवस्था को बल्कि चीनी संस्कृति को भी अपनाए रखा।
  2. वियतनाम समुद्री सिल्क रूट से भी जुड़ा हुआ था। इस कारण उसके चीन के साथ आर्थिक संबंध भी थे। इस रास्ते | से वस्तुओं, लोगों और विचारों को चीन के साथ आदान-प्रदान चलता रहता था।
  3. इन दोनों देशों में बौद्ध धर्म और कन्फ्युशियस धर्म प्रमुख रहे जिन्होंने दोनों देशों के आपसी संबंधों को काफी मजबूत बना दिया।
  4. वियतनाम का अभिजात वर्ग चीनी भाषा और कन्फ्यूशिसवाद की शिक्षा लेते थे।
  5. साम्राज्यवादी शक्तियों ने जब रेल, सड़क आदि के माध्यम से इन दोनों देशों को एक प्रशासनिक नियंत्रण में लाने का प्रयास किया तो ये देश और निकट आ गए।
  6. विदेशी साम्राज्यवाद का मुकाबला करने के लिए दोनों को एक जैसी परिस्थितियों का सामना करना पड़ा, जिससे इनके संबंध और घनिष्ठ हो गए।
    इस प्रकार धीरे-धीरे वियतनाम ने चीन की संस्कृति में अपने आपको रंग लिया।

प्रश्न 2. वियतनाम में उपनिवेशवाद विरोधी भावनाओं के विकास में धार्मिक संगठनों की भूमिका क्या थी?
उत्तर वियतनामियों में धार्मिक विश्वास बौद्ध धर्म, कन्फ्यूशियसवाद और स्थानीय रीति-रिवाजों पर आधारित थे। फ्रांसीसी मिशनरी वियतनाम में ईसाई धर्म के बीज बोने का प्रयास कर रहे थे। 18वीं सदी से ही बहुत सारे धार्मिक आंदोलन पश्चिमी शक्तियों के प्रभाव और उपस्थिति के खिलाफ़ जागृति फैलाने का प्रयास कर रहे थे। इसके दो उदाहरण ये हैं

  • स्कॉलर्स रिवोल्ट – 1868 का स्कॉलर्स रिवोल्ट फ्रांसीसी कब्जे और ईसाई धर्म के प्रसार के खिलाफ़ शुरुआती आंदोलनों में से था। इस आंदोलन की बागडोर शाही दरबार के अफसरों के हाथों में थी। ये अफ़सर कैथोलिक धर्म और फ्रांसीसी सत्ता के प्रसार से नाराज थे। इन्होंने एक हजार से ज्यादा ईसाइयों का कत्ल कर डाला। कैथोलिक मिशनरी 17 वीं सदी के शुरू से ही स्थानीय लोगों को ईसाई धर्म से जोड़ने में लगे हुए थे। 18वीं सदी के अंत तक उन्होंने लगभग 3 लाख लोगों को ईसाई बना लिया था। फ्रांसीसियों ने 1868 के आंदोलन को तो कुचल दिया, किंतु इस बगावत ने देशभक्तों में उत्साह का संचार जरूर किया।
  • होआ हाओ आंदोलन – यह आंदोलन 1939 में शुरू हुआ था। यह एक ऐसा धार्मिक आंदोलन था जो औपनिवेशिक शासन के विरुद्ध चलने वाले आंदोलनों का पक्षधर था । हरे-भरे मेकोंग डेल्टा इलाके में इसे भारी लोकप्रियता मिली। इस आंदोलन के संस्थापक का नाम हुइन्ह फू सो था। वे जादू-टोना और गरीबों की मदद किया करते थे। फ्रांसीसियों ने इस आंदोलन को कुचलने का प्रयास किया।
    इस तरह के आंदोलनों का राष्ट्रवाद की मुख्यधारा के साथ अंतर्विरोध संबंध रहता था। राजनीतिक दल ऐसे आंदोलनों से जुड़े जन-समर्थन का फायदा उठाने की तो कोशिश करते थे, लेकिन उनकी गतिविधि से बेचैन भी रहते थे।

इसके बावजूद साम्राज्यवादी भावनाओं को झकझोरने में ऐसे आंदोलनों के योगदान को कम करके नहीं आँका जा सकता।

प्रश्न 3. वियतनाम युद्ध में अमेरिकी हिस्सेदारी के कारणों की व्याख्या करें । अमेरिका के इस कृत्य से अमेरिका में जीवन पर क्या-क्या असर पड़े?
उत्तर वियतनाम युद्ध में अमेरिका की हिस्सेदारी के प्रमुख कारण इस प्रकार थे –

  1. अमेरिका के नीति निर्माता इस बात से परेशान थे कि अगर यहाँ पर हो ची मिन्ह की सरकार अपने प्रयासों में सफल हो गई तो यहाँ पर इस क्षेत्र के आस-पास के देशों में भी साम्यवादी सरकारें स्थापित हो जायेंगी।
  2. इससे एशिया महाद्वीप में साम्यवादी विचारधारा को मजबूत आधार मिल जाएगा और पूँजीवादी देश अन्य नए | साम्राज्यवादी हितों को इस महाद्वीप में पूरा नहीं कर सकेंगे।
  3. अमेरिका ने फ्रांस की इस युद्ध में मदद इसलिए भी की कि वह विश्व के अन्य देशों को यह बताना चाहता था कि वह | पूँजीवादी देशों का सबसे बड़ा शुभचिंतक है। अत: हर विपत्ति के समय में वह उनकी यथासंभव मदद करेगा।
  4. अमेरिका वियतनाम के एकीकरण के पक्ष में भी नहीं था। अतः जब ‘हो ची मिन्ह’ के नेतृत्व वाली सरकार की सहायता से ‘एन.एल.एफ’ (नेशनल लिबरेशन फ्रंट) ने देश के एकीकरण की आवाज उठाई, तो अमेरिका इसकी बढ़ती ताकत व प्रस्तावों से भयभीत हो गया तथा सोचने लगा कि कहीं पूरे वियतनाम पर साम्यवादियों को प्रभाव न बढ़ जाए। इसलिए इसने उ० वियतनाम में अपनी फौजें और युद्ध सामग्री एकत्र करनी प्रारंभ कर दी।

जब अमेरिका युद्ध में फ्रांस की मदद के लिए सम्मिलित हो गया, तब इसका प्रभाव वियतनामियों के साथ-साथ अमेरिका पर भी पड़ा। उसे भयंकर क्षति उठानी पड़ी। इस युद्ध में उसके 47,244 सैनिक मारे गए और 3,03,704 घायल हुए। अमेरिकी सरकार को अपनी ही जनता के विरोध का सामना इस प्रकार से करना पड़ा

  1. ज्यादातर अमेरिकी यह मानते थे कि उनका देश एक ऐसे युद्ध में अपनी सैन्य शक्ति नष्ट कर रहा है जिसे जीतना संभव नहीं है।
  2. अमेरिकी जनता का यह भी मानना था कि यदि अमेरिका इस युद्ध में हारा तो विश्व में उसकी प्रतिष्ठा को ठेस पहुँचेगी, अत: अमेरिका को युद्ध से हट जाना चाहिए।
  3. युद्ध में सैनिकों की आवश्यकता पूर्ति के लिए अमेरिका में उन युवाओं को भर्ती किया जा रहा था जो अल्पसंख्यक और गरीब वर्ग से संबंधित थे। अमेरिका के अभिजात वर्ग के युवाओं को युद्ध से दूर रखा जा रहा था। इससे अमेरिका के अंदर अमेरिकी समाज में तनाव उत्पन्न हो गया जिससे सरकार को गृहयुद्ध का भय होने लगा।
  4. अमेरिकी मीडिया और फिल्म निर्माण क्षेत्रों में भी वियतनामी युद्ध की पृष्ठभूमि पर कई फिल्में बनीं जिससे अमेरिकी जनमत भी वियतनाम की तरफ झुकने लगा।

अंतत: अमेरिका में ही इस युद्ध के कारण काफी तनाव उत्पन्न हो गया।

प्रश्न 4. अमेरिका के खिलाफ वियतनामी युद्ध का निम्नलिखित दृष्टिकोण से मूल्यांकन कीजिए

(क) हो-ची-मिन्ह भूल-भूलैया मार्ग पर माल ढोने वाला कुली
(ख) एक महिला सिपाही

उत्तर
(क) हो-ची-मिन्ह भूल-भूलैया मार्ग पर माल ढोने वाले कुली की भूमिका – अमेरिका और वियतनाम के युद्ध में हो-ची-मिन्ह भूल-भूलैया मार्ग पर माल ढोने वाले कुलियों ने युद्ध में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाई। इस मार्ग का प्रयोग देश के उत्तर से दक्षिण की ओर सैनिक व रसद पहुँचाने के लिए होता था जिससे वियतनामी सैनिक अमेरिका का मुकाबला कर पाये। इस मार्ग पर सामान पहुँचाने वाले कुली लगभग 25 किलो सामान पीठ पर या 70 किलो सामान साईकिलों पर लेकर निकल जाते थे। अमेरिकी सेना ने वियतनामी सैनिकों के लिए रसद की आपूर्ति को बंद करने के लिए कई बार इस मार्ग पर बम बरसाए। किंतु वे इसे ध्वस्त नहीं कर पाए क्योंकि वहाँ के लोग हर हमले के बाद उसकी फौरन मरम्मत कर लेते थे। इससे पता चलता है कि वियतनाम के लोग अपने सीमित संसाधनों को सूझबूझ से प्रयोग करना जानते थे।
(ख) एक महिला सैनिक – त्रियू अयू: विश्व के लगभग प्रत्येक देश में जहाँ पर राष्ट्रवादी आंदोलन हुए, महिलाओं की छवि को एक योद्धा के रूप में चित्रित करके जन प्रेरणा के लिए उसका प्रयोग हुआ। वियतनाम में भी एक ऐसी ही महिला ‘त्रियू अयू’ थी। इनको जन्म तीसरी सदी में हुआ था । वह बचपन में ही अनाथ हो गई थी। इस कारण वह अपने भाई के साथ रहने लगी। जब वे बड़ी हुईं तो इन्होंने अपना घर छोड़ दिया और जंगल में रहने लगीं। यहां इन्होंने एक विशाल सेना का गठन किया और चीनियों के वर्चस्व को चुनौती दी । जब उनकी सेना इस संघर्ष में हार गई, तो इन्होंने जल में डूबकर अपनी जान दे दी। इस प्रकार वियतनामी मानसम्मान की रक्षा करने वाली वे एक शहीद ही नहीं कहलाईं, बल्कि एक देवी की तरह पूजी भी गईं। राष्ट्रवादियों ने इनकी छवि का प्रयोग वियतनामी और अमेरिकी युद्ध में जनता में साहस की भावना उत्पन्न करने के लिए किया।

प्रश्न 5. वियतनाम में साम्राज्यवाद विरोधी संघर्ष में महिलाओं की क्या भूमिका थी? इसकी तुलना भारतीय राष्ट्रवादी संघर्ष में महिलाओं की भूमिका से कीजिए।
उत्तर वियतनाम में साम्राज्यवादी विरोधी संघर्ष में महिलाओं की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। बहुत बड़ी संख्या में महिलाएँ प्रतिरोध आंदोलन में शामिल हो गईं। वे घायलों की मरहम पट्टी करने, भूमिगत कमरे व सुरंगे बनाने और दुश्मनों से मोर्चा लेने में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने लगीं। उन्होंने छह हवाई पटियाँ बनाई, दस हजार बमों को बेकार किया, हजारों किलो माल ढोया, हथियार व गोला बारुद की सप्लाई जारी रखी और और 15 जहाजों को मार गिराया। 1965-75 के दौरान इस मार्ग पर चलने वाले युवाओं में 70-80 प्रतिशत लड़कियाँ थीं। एक सैनिक इतिहासकार के अनुसार वियतनामी सेना में 15 लाख महिलाएँ थीं। इन सबने इस संघर्ष में अद्वितीय साहस का परिचय दिया था।

राष्ट्रवादी भारतीय महिलाओं की वियतनामी राष्ट्रवादी महिलाओं से तुलना – भारत के राष्ट्रवादी आंदोलन में महिलाओं ने बढ़-चढ़ कर भाग लिया था। परंतु इनके विरोध के तरीके वियतनामी महिलाओं से भिन्न थे। जैसे –

  1. 1857 के विद्रोह में रानी लक्ष्मीबाई ने युद्ध में सम्मिलित होकर और लखनऊ की बेगम ज़ीनत महल ने महल में ही रहकर अपनी सेना का नेतृत्व किया।
  2. भारतीय महिलाओं ने युद्धों की बजाए जन आंदोलनों में अधिक सक्रिय भूमिका निभाई, जैसे-होमरूल आंदोलन, सविनय अवज्ञा आंदोलन आदि।
  3. भारतीय महिलाओं के संघर्ष का तरीका शांतिपूर्ण विरोध करने का था। धरने पर बैठना और जलसों के आयोजन में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाना आदि उनका प्रमुख कार्य था।
  4. यद्यपि भारतीय राष्ट्रीय आंदोलन में महिलाओं ने शांतिपूर्ण मार्ग अपनाकर अपना विरोध ब्रिटिश शासन के प्रति प्रकट | किया, परंतु जब आज़ाद हिंद फौज का सुभाषचंद्र बोस जी ने गठन किया तो भारतीय महिलाएं इसमें भी भर्ती हुईं। इस प्रकार भारतीय महिलाओं ने शांतिपूर्ण विरोध के मार्ग को अधिक अपनाया था।

परियोजना कार्य

प्रश्न 1. दक्षिण अमेरिका के किसी एक देश में साम्राज्यवाद-विरोधी आंदोलन के बारे में पता लगाएँ । कल्पना कीजिए कि इस देश का एक स्वतंत्रता सेनानी वियेतमिन्ह के एक सिपाही से मिलता है; वे दोस्त बन जाते हैं और अपने-अपने देश में स्वतंत्रता संघर्षों के अनुभवों की चर्चा करने लगते हैं। उनके बीच क्या बातचीत हो सकती है, उसे लिखें।
उत्तर जब द्वितीय विश्वयुद्ध के बाद सभी उपनिवेशो में साम्राज्यवाद के विरूद्ध संघर्ष प्रारंभ हुआ तब संघर्ष द० अमेरिका (लैटिन अमेरिका) के देशों में भी हुआ। यहाँ पर इन देशों की स्वतंत्र सरकारें बनीं । यहाँ के देश हैं-अर्जेण्टाइना, चिली, उरूग्वे, परागुआ और क्यूबा। अर्जेण्टाइना का साम्राज्यवाद विरोधी आंदोलन

  1. द० अमेरिका के इतिहास में अर्जेण्टाइना में नए शासन की स्थापना एक नवयुग का श्री गणेश था।
  2. 24 फरवरी, 1946 को जे.डी. पेरा के नेतृत्व में नई सरकार बनी। वे स्वयं राष्ट्रपति नियुक्त हुए।
  3. सरकार को जन साधारण का समर्थन प्राप्त था।
  4. पेरा ने अपने देश के आर्थिक विकास के लिए कई जनहित कार्य किए। जैसे उद्योगों की प्रगति, रेल, टेलिफोन का विकास आदि।
  5. देश की सुरक्षा के लिए सैनिक सुदृढ़ता के कार्य भी किए गए।
  6. 14 सितंबर 1953 को पेरा के विरुद्ध सैनिक विद्रोह हुआ और यहाँ पर सैनिक शासन की स्थापना हुई।

जब दोनों देशों के सैनिक आपस में एक दूसरे से मिलेंगे तो वे संभवत: यह बातचीत करेंगे

  1. दोनों अपने-अपने देशों में अमेरिका के विरुद्ध संघर्ष के बारे में बात करेंगे कि कैसे उनके देश के लोगों ने अमेरिका के प्रभुत्व को चुनौती देकर उसे हराया।
  2. वियतनामी सैनिक जब अर्जेण्टाइना के सैनिकों को अपने देश के छात्रों, महिलाओं के योगदान के विषय में बताएगा | तो अर्जेण्टाइना का सैनिक भी बताएगा कि उसके देश में भी इन वर्गों ने संघर्ष में महत्वपूर्ण योगदान दिया है।
  3. वियतनामी सैनिक संघर्ष के बाद स्थापित हुई सरकार के विषय में भी बता सकता है। अर्जेण्टाइना का सैनिक भी | बताएगा कि उसके देश की नई सरकार ने भी कई जनहित कार्य किए हैं ताकि देश का विकास हो सके।

बहु विकल्पीय प्रश्न

1. वियतनाम में 1907 में टोंकिन फ्री स्कूल क्यों शुरू किया गया था? [एआई 2012]
(a) आधुनिक शिक्षा प्रदान करने के लिए।
(b) पश्चिमी शैली की शिक्षा प्रदान करने के लिए।
(c) केवल वियतनामी लोगों को शिक्षा प्रदान करने के लिए।

2. निम्नलिखित में से कौन 'वियतनाम में होआ होआ आंदोलन' का संस्थापक था। [एआई 2012]
(ए) फान चू त्रिन्ह
(बी) लियांग किचाओ
(सी) फान बोई चाऊ
(डी) हुइन्ह फु सो

3. निम्नलिखित में से कौन सा 1930 के महामंदी का वियतनाम पर प्रभाव नहीं था? [दिल्ली 2011]
(a) वियतनाम पर जापान का कब्जा हो गया।
(b) चावल और रबर की कीमतें गिर गईं।
(c) बेरोजगारी में वृद्धि हुई।
(d) ग्रामीण विद्रोह हुए।

4. 1930 के दशक की महामंदी का वियतनाम पर निम्नलिखित में से कौन सा प्रभाव था? [AI 2011]
(a) जापान ने वियतनाम को हराकर उस पर कब्ज़ा कर लिया।
(b) चावल और रबर की कीमत बढ़ गई।
(c) बेरोजगारी में कमी आई।
(d) ग्रामीण क्षेत्रों में विद्रोह हुए।

5. वियतनाम की ट्रुंग बहनों के बारे में निम्नलिखित में से कौन सा कथन सत्य नहीं है? [AI 2011]
(a) ट्रुंग बहनों ने फ्रांसीसी प्रभुत्व के खिलाफ लड़ाई लड़ी।
(b) उन्होंने चीनी प्रभुत्व के खिलाफ लड़ाई लड़ी।
(c) फान बोई चाऊ ने ट्रुंग बहनों के जीवन पर एक नाटक लिखा।
(d) उन्होंने दुश्मनों के सामने आत्मसमर्पण करने के बजाय मौत को चुना।

6. फान चू त्रिन्ह के बारे में निम्नलिखित में से कौन सा कथन सत्य है? [विदेश 2011]
(a) उनकी शिक्षा कन्फ्यूशियस परंपरा में हुई थी।
(b) वे लियांग क्यूचाओ से प्रभावित थे।
(c) उन्होंने 'द हिस्ट्री ऑफ द लॉस ऑफ वियतनाम' नामक पुस्तक लिखी थी।
(d) वे चाहते थे कि वियतनाम एक लोकतांत्रिक गणराज्य बने।

7. किस प्रसिद्ध युद्ध में फ्रांसीसी पराजित हुए थे?
(a) दीन बिएन फु
(b) हातिन्ह
(c) न्घे अन
(d) फान बोई

8. किस यूरोपीय देश ने वियतनाम को उपनिवेश बनाया?
(a) फ्रांस
(b) जर्मनी
(c) स्विट्जरलैंड
(d) इंग्लैंड

9. फान बोई चाऊ ने कौन सा समाज बनाया?
(a) होआ हाओ
(b) रिवोल्यूशनरी सोसाइटी
(c) कार्बोनारी
(d) यंग अन्नान पार्टी

10. वियतनाम के निम्नलिखित में से किस क्षेत्र में फ्रांसीसियों ने निर्यात हेतु खेती बढ़ाने हेतु नहर का निर्माण किया था?
(a) हनोई में
(b) लाओस में
(c) मेकांग डेल्टा के क्षेत्र में
(d) दक्षिण वियतनाम के क्षेत्र में

11. वियतनाम लोकतांत्रिक गणराज्य का गठन किसके द्वारा किया गया था?
(a) हो ची मिन्ह
(b) बाओ दाई
(c) फान बोई चाऊ
(d) न्गो दीन्ह दीम

12. निम्नलिखित में से किस स्थान पर 1954 में फ्रांसीसी अंततः वियतनामी से पराजित हुए थे?
(a) टोंकिन
(b) डिएन बिएन फू
(c) हनोई
(d) साइगॉन

13. निम्नलिखित में से किस व्यक्ति द्वारा 1930 में वियतनामी कम्युनिस्ट पार्टी की स्थापना की गई थी?
(a) न्गो दीन्ह दीम
(b) बाओ दाई
(c) सन यात-सेन
(d) हो ची मिन्ह

14. एनएलएफ का क्या अर्थ है?
(a) नेशनल लिबरेशन फोर्स
(b) नेशनल लिबरेशन फ्रंट
(c) नेशनल लैंड फोर्स
(d) नेशनल लीगल फाउंडेशन

15. हो ची मिन्ह ट्रेल किसे कहा जाता है?
(a) हो ची मिन्ह द्वारा बनाई गई एक लंबी सड़क।
(b) एक सड़क जो पूर्वी वियतनाम को पश्चिमी वियतनाम से जोड़ती थी।
(c) उत्तर से दक्षिण तक लोगों और सामग्री के परिवहन के लिए बनाई गई सड़कों का एक विशाल नेटवर्क।
(d) चट्टान पर चढ़ने के लिए वियतनाम में बनाया गया एक रास्ता।

16. हिंद-चीन में किसे 'कोलोन' कहा जाता था?
(a) वियतनामी जो फ्रेंच बोल सकते थे।
(b) वियतनाम में रहने वाले फ्रांसीसी नागरिक।
(c) किसी उपनिवेश के निवासी।
(d) हिंद-चीन का उपनिवेशित भाग।

17. निम्नलिखित में से कौन सा फ्रांसीसियों द्वारा वियतनामी उपनिवेशीकरण का सबसे महत्वपूर्ण कारण था?
(a) अधिशेष श्रम की आवश्यकता।
(b) फ्रांसीसी औद्योगिक वस्तुओं की आवश्यकता।
(c) आवास के लिए भूमि की आवश्यकता।
(d) कच्चे माल की निरंतर आपूर्ति की आवश्यकता।

18. निम्नलिखित में से कौन सभ्य बनाने के मिशन को सबसे अच्छे ढंग से समझाता है?
(a) यह विश्वास कि यूरोपीय लोग सबसे श्रेष्ठ हैं और उनका कर्तव्य है कि वे उपनिवेशों के मूल निवासियों को सभ्य बनाएँ।
(b) मूल निवासियों के बीच ईसाई धर्म का प्रसार करने के लिए यूरोप से भेजा गया एक मिशन।
(c) मूल निवासियों की संस्कृति को नष्ट करने का एक मिशन।

19. फ्रांसीसियों ने अंतिम वर्ष में वियतनामी छात्रों को अनुत्तीर्ण करने की जानबूझकर नीति क्यों अपनाई?
(क) ताकि वियतनामी बेहतर वेतन वाली नौकरियों के लिए अर्हता प्राप्त न कर सकें।
(ख) क्योंकि छात्र उत्तीर्ण होने लायक बुद्धिमान नहीं थे।
(ग) क्योंकि वियतनामी फ्रांसीसी भाषा को अच्छी तरह से नहीं समझ सकते थे।

20. 1926 में साइगॉन नेटिव स्कूल में एक बड़ा विरोध आंदोलन क्यों हुआ?
(क) लड़कियों को अपने बाल छोटे करने का आदेश दिया गया।
(ख) कई लड़कियों को परीक्षा में फेल कर दिया गया।
(ग) आगे बैठी एक वियतनामी लड़की को पीछे की सीट पर जाने के लिए कहा गया।
(घ) वियतनामी लड़कियों को स्कूल अधिकारियों के खिलाफ विरोध करने के लिए प्रेरित किया गया।

21. 1920 में स्थापित यंग अन्नान की पार्टी किस प्रकार की पार्टी थी?
(a) एक राजनीतिक पार्टी
(b) एक सामाजिक कार्यकर्ता पार्टी
(c) एक धार्मिक पार्टी
(d) एक सुधारवादी पार्टी

22. निम्नलिखित में से कौन सा कथन समन्वयात्मक परंपरा को सबसे अच्छे ढंग से समझाता है?
(a) एक प्राचीन परंपरा
(b) एक आधुनिक परंपरा
(c) एक परंपरा जो बौद्ध धर्म को स्थानीय मान्यताओं के साथ जोड़ती है
(d) एक परंपरा जो केवल स्थानीय मान्यताओं को प्रतिबिंबित करती है।

23. ट्रुंग बहनें वियतनामी इतिहास में प्रसिद्ध थीं क्योंकि
(a) वे संत और सुंदर थीं।
(b) उन्होंने ईसा पूर्व 39 - ईसा पूर्व 43 के बीच वियतनाम पर शासन किया।
(c) वे देशभक्त थीं जिन्होंने वियतनाम को चीनी हमले से बचाने के लिए लड़ाई लड़ी।
(d) वे प्राचीन वियतनाम की प्रसिद्ध कवि थीं।

24. अनुबंधित श्रम से तात्पर्य है
(a) दास श्रम।
(b) उपनिवेशों का श्रम।
(c) बागानों का अनुबंधित श्रम।
(d) बंधुआ मजदूर

25. निम्नलिखित में से कौन सा आंदोलन 1868 में वियतनाम में फ्रांसीसियों द्वारा ईसाई धर्म के प्रसार के विरुद्ध शुरू हुआ था?
(a) स्कॉलर्स विद्रोह
(b) होआ हाओ आंदोलन
(c) गो ईस्ट आंदोलन
(d) मुक्ति आंदोलन

26. 'डोमिनो प्रभाव' सिद्धांत का समर्थन किस देश द्वारा किया गया था?
(a) जापान
(b) अमेरिका
(c) चीन
(d) फ्रांस

27. वियतनाम और अमेरिका के बीच संघर्ष को समाप्त करने के लिए शांति समझौते पर कब और कहाँ हस्ताक्षर किए गए थे?
(a) 1970 - न्यूयॉर्क में
(b) 1972 - साइगॉन में
(c) 1973 - हनोई में
(d) 1974 - पेरिस में

28. निम्नलिखित में से कौन वियतनाम पर फ्रांसीसी नियंत्रण का सबसे प्रत्यक्ष रूप था?
(a) सांस्कृतिक प्रभुत्व
(b) सैन्य और आर्थिक नियंत्रण
(c) औद्योगिक विकास
(d) धार्मिक प्रभुत्व

29. फ्रांसीसियों के अनुसार मूल निवासियों को सभ्य बनाने का सबसे अच्छा तरीका था
(a) कृषि शुरू करना
(b) उद्योगों का विकास करना
(c) मूल निवासियों में पश्चिमी शिक्षा का प्रचलन शुरू करना
(d) धार्मिक सुधार लागू करना

30. फ्रांसीसियों ने फ्रेंच भाषा को शिक्षण माध्यम के रूप में किस मुख्य उद्देश्य से शुरू किया?
(a) शिक्षित वियतनामी कार्यालय के काम को बेहतर ढंग से संभाल सकेंगे।
(b) फ्रांसीसियों का मानना ​​था कि फ्रेंच में शिक्षित होने पर वियतनामी फ्रांसीसी भावनाओं का सम्मान करेंगे।
(c) उनका मानना ​​था कि शिक्षित वियतनामी फ्रांसीसी शिक्षक बनेंगे।
(d) उपरोक्त में से कोई नहीं।

31. अमेरिका ने वियतनामी गृहयुद्ध में हस्तक्षेप करने का निर्णय क्यों लिया?
(क) अमेरिका वियतनामी क्षेत्रों पर कब्ज़ा करना चाहता था।
(ख) अमेरिका साम्यवादी वियतनामी सरकार को नष्ट करके साम्यवाद के प्रसार को रोकना चाहता था।
(ग) अमेरिका दक्षिण वियतनाम के निरंकुश शासक न्गो दीन्ह दीम की मदद करना चाहता था।
(घ) अमेरिका वियतनाम के प्राकृतिक संसाधनों पर नियंत्रण करना चाहता था।

32. 1603 में वियतनाम में चूहों का शिकार क्यों शुरू हुआ?
(a) चूहे खाद्यान्न को खराब कर देते हैं।
(b) लोग चूहों के प्रजनन को नियंत्रित करने में असमर्थ थे।
(c) चूहे अच्छी तरह से देखभाल किए गए घरों में भी घुसने लगे।
(d) चूहे ब्यूबोनिक प्लेग के कीटाणु ले जाते थे।

उत्तर
कक्षा 10 सामाजिक विज्ञान इतिहास अध्याय 2 भारत-चीन में राष्ट्रवादी आंदोलन MCQs उत्तर के लिए एनसीईआरटी समाधान

Previous Post Next Post