प्रश्न-बिहार के सर्वाधिक प्रचलित शास्त्रीय संगीत कौन-कौन से हैं?
उत्तर. ध्रुपद, धमार, ख्याल, ठुमरी।
प्रश्न-बिहार के लोकगीतों में कौन-कौन प्रमुख हैं?
उत्तर. चैती, कजरी, होली।
प्रश्न-भारतीय संगीत के क्षेत्र में बिहार में कौन-कौन-से रागों का प्रमुख स्थान है?
उत्तर. नचारी, लगनी, चैता, पूरवी, फाग।
प्रश्न-मिथिला में किस कवि ने 'नचारी' राग के गीतों का सृजन किया था?
उत्तर. विद्यापति।
प्रश्न-लगनी राग के गीत उत्तर बिहार मुख्यतः मिथिला अर्थात् दरभंगा, मधुबनी,
समस्तीपुर आदि जिलों में किस अवसर पर गाये जाते हैं?
उत्तर. विवाह के अवसर पर।
प्रश्न-लगनी राग के गीतों की रचना का श्रेय किसको जाता है?
उत्तर. महाकवि विद्यापति को।
प्रश्न-फाग राग के गीतों की रचना किसने की थी?
उत्तर. नवल किशोर सिंह ने।
प्रश्न-फाग राग के गीत और किस नाम से जाने जाते हैं?
उत्तर. फगुआ या होली गीत।
प्रश्न-बिहार राज्य के किस महीने में चैता राग में गीत गाये जाते हैं?
उत्तर. चैत महीने में।
प्रश्न-पूरबी राग के गीतों का जन्म कहाँ हुआ था?
उत्तर. सारण जिले में।
प्रश्न-होली के अवसर पर बिहार में कौन-से राग में अधिक गीत गाये जाते हैं?
उत्तर. फाग अर्थात् फगुआ।
प्रश्न-'बारहमासा' लोकगीत में किसका वर्णन रहता है?
उत्तर. वर्ष के प्रत्येक महीने का।
प्रश्न-सोहर, खिलौना तथा बधावा गीत कव गाया जाता है?
उत्तर. बच्चों के जन्म के अवसर पर।
प्रश्न-नचारी में किस भगवान की स्तुति की जाती है?
उत्तर. शिव भगवान की।
प्रश्न-झूमर गीत कब गाया जाता है?
उत्तर. विवाहोत्सव में।
प्रश्न-समदाउन कब गाया जाता है?
उत्तर. बेटी विदाई के अवसर पर।
प्रश्न-बिरहा कब गाया जाता है?
उत्तर. चरवाहों द्वारा अपने मवेशियों को चराते वक्त।
प्रश्न-बच्चों के जन्म के अवसर पर बधावा गीत कौन गाता है?
उत्तर. पंवरिया।
प्रश्न-फिरंगिया गीत किसने लिखी थी?
उत्तर. मनोरंजन प्रसाद सिन्हा ने।
प्रश्न-बटोहिया गीत की रचना किसने की थी?
उत्तर. रघुवीर नारायण ने।
प्रश्न-बटोहिया गीत में किसकी वन्दना की गई है?
उत्तर. मातृभूमि की।
प्रश्न-अल्हा कैसा लोककाव्य है?
उत्तर. वीररस।
प्रश्न-विवाह के अवसर पर कौन-कौन से वाद्य यन्त्र का वादन शुभ माना जाता है?
उत्तर. ढोल-ढ़ाक, शहनाई, रोशन चौकी।
प्रश्न-बिहार में कौन-कौन से वाद्य यन्त्र बजाये जाते हैं?
उत्तर. ढोल-ढ़ाक, शंख, पखावज, सितार, सारंगी, बाँसुरी, डमरू, डुग्गी, डफरा, डंका,
ढ़ोलकी, ढोलक, ढोलका, तबला, तानपुरा, दुंदुभी, नगाड़ा, मृदंग, मजीरा, रोशन चौकी, रवाब,
शहनाई, झाल, खजुरी, करताल, भेरी।
प्रश्न-बिहार में कौन-कौन से शास्त्रीय नृत्य प्रचलित हैं?
उत्तर. भरतनाट्यम, कत्थक, ओडिसी, कुचिपुड़ी।
प्रश्न-बिहार के कुछ भागों में किशोर भी स्त्री का रूप धारण कर किन अवसरों पर नाचते
उत्तर. होली या जितीया पर्व पर।
प्रश्न-बिहार के लोक नृत्यों में कौन-कौन-से प्रमुख हैं?
उत्तर. जट-जट्टिन, कीर्तनियाँ, पंवरिया, समाचकेवा, बखोबखाइन, विदेशिया।