बिहार की भाषा

प्रश्न-बिहार की राजभाषा कौन-सी है?
उत्तर. हिन्दी।

प्रश्न-बिहार की द्वितीय राजभाषा कौन-सी है?
उत्तर. उर्दू।

प्रश्न-बिहार में एक विशेष हिन्दी-उर्दू मिश्रित भाषा बोली जाती है, उसे क्या कहते हैं?
उत्तर. बिहारी।

प्रश्न-आर्य परिवार की भाषाओं को क्या नाम दिया गया है?
उत्तर. बिहारी।

प्रश्न-आर्य परिवार की भाषाओं के अन्तर्गत कितनी भाषाएँ प्रमुख हैं?
उत्तर. तीन-मगही भाषा, भोजपुरी भाषा, मैथिली भाषा।

प्रश्न-मगही भाषा कहाँ पर बोली जाती है?
उत्तर. पटना, गया में।

प्रश्न-मगही भाषा किसकी प्रमुख भाषा थी?
उत्तर. प्राचीन मगध जनपद की।

प्रश्न-मगही के प्रथम कवि किसे माना जाता है?
उत्तर. ईशान को।

प्रश्न-किस वंश की प्रारम्भिक रचनाएँ मगही भाषा में हैं?
उत्तर. सिद्धवंश की।

प्रश्न-भोजपुरी भाषा कहाँ-कहाँ बोली जाती है?
उत्तर. भोजपुर, रोहतास, छपरा, सिवान, गोपालगंज, सारण, बक्सर, पूर्वी चम्पारण,
पश्चिमी चम्पारण।

प्रश्न-मैथिली भाषा कहाँ-कहाँ बोली जाती है?
उत्तर. दरभंगा, मधुबनी, समस्तीपुर, मधेपुरा, सहरसा, सीतामढ़ी, पूर्णियाँ।

प्रश्न-मैथिली भाषा की सबसे पहली रचना कौन-सी मानी जाती है?
उत्तर. 'वर्ण रत्नाकर'।

प्रश्न-वर्ण रत्नाकर के रचयिता कौन थे?
उत्तर. ज्योतिश्वर।

प्रश्न-मैथिली भाषा के प्रयोग के लिए एक पृथक् लिपि की रचना की गई है, उसे क्या कहते हैं?
उत्तर. मिथिलाक्षर या तिरहुती।

प्रश्न-मैथिली भाषा के प्रमुख कवि कौन माने जाते हैं?
उत्तर. कवि विद्यापति।

प्रश्न-दक्षिणी बिहार में सर्वाधिक प्रयुक्त की जाने वाली भाषा कौन-सी है?
उत्तर. अंगिका।

प्रश्न-अंगिका भाषा कहाँ की मूल भाषा है?
उत्तर. भागलपुर की।

प्रश्न-अंगिका भाषा बिहार के किस-किस जिले में बोली जाती है?
उत्तर. भागलपुर, मुंगेर, बेगूसराय, खगड़िया, लक्खीसराय।

प्रश्न-अंगिका को किसकी भाषा मानी जाती है?
उत्तर. मैथिली की।

प्रश्न-छठी शताब्दी में रचित 'ललित विस्तार' नामक बौद्ध ग्रंथ की रचना किस भाषा में की गयी है?
उत्तर. अंगिका भाषा में।

प्रश्न-वज्जिका किस जिले की भाषा है?
उत्तर. वैशाली, मुजफ्फरपुर।

प्रश्न-वज्जिका किसकी उपभाषा मानी जाती है?
उत्तर. मैथिली भाषा की।

प्रश्न-मैथिली भाषा का वर्तमान स्वरूप किस शताब्दी में विकसित हुआ है?
उत्तर. दसवीं शताब्दी में।

प्रश्न-हिन्दी के बाद बिहार में साहित्यिक दृष्टि से सर्वाधिक विकसित भाषा कौन-सी है?
उत्तर. मैथिली।

FLIPKART

Previous Post Next Post