◆ डोबर जल सन्धि जोड़ती है
― इंगलिश चैनल और उत्तरी सागर को
◆ एल मिस्टी (El Misti) ज्वालामुखी किस देश में है ?
― पेरू में
◆ विश्व का सबसे बड़ा महासागर है
― प्रशांत महासागर
◆ पृथ्वी की आकृति सर्वोत्तम ढंग से किस शब्द से स्पष्ट की जा सकती है?
― लध्वक्ष गोलाभ
◆ नियाग्रा प्रपात कहाँ अवस्थित है ?
― यू.एस.ए. कनाडा सीमा पर
◆ मोगादिशु किस देश की राजधानी है ?
― सोमालिया
◆ टोडा जनजाति पाई जाती है
― नीलगिरि पहाड़ियों के क्षेत्र में
◆ भारत में अन्तर्राष्ट्रीय महत्व का मुक्त बंदरगाह है
― कांडला
◆ भारत का सर्वोच्च पर्वत शिखर है
― कंचनजंगा
◆ भारत में काजू का सर्वाधिक उत्पादन किस राज्य में होता है ?
― केरल में
◆ इददुकी (Idduki) जल-विद्युत् परियोजना किस राज्य में अवस्थित है ?
― केरल में
◆ अजीजिया विश्व का सबसे अधिक गर्म स्थान माना जाता है, यह किस देश में है ?
― लीबिया
◆ वर्जीनिया तम्बाकू प्रमुखतः किस देश में उगाई जाती है ?
― सं. रा. अमरीका
◆ सिक्किम राज्य की सीमा किन देशों से मिलती है ?
― नेपाल, भूटान व चीन से
◆ 'बिहार का शोक' किस नदी को कहा जाता है ?
― कोसी नदी
◆ जम्मू-श्रीनगर राजमार्ग पर जवाहर सुरंग किस पर्वत श्रेणी से सम्बन्धित है ?
― पीर पंजाल श्रेणी से
◆ भारत में नारियल का सबसे बडा उत्पादक राज्य कौनसा है ?
― केरल
◆ 'चण्डीगढ' किन दो राज्यों की राजधानी है ?
― पंजाब व हरियाणा
◆ गंडक परियोजना किन दो राज्यों की संयुक्त सिंचाई परियोजना है ?
― उत्तर प्रदेश एवं बिहार
◆ 2011 की अन्तिम जनगणना के अनुसार भारत में जनसंख्या का पुरुष स्त्री अनुपात
क्या है ?
― 1000: 943
◆ 'रेगुर' शब्द का प्रयोग किस मिट्टी के लिए किया जाता है ?
― काली मिट्टी
◆ स्वेज नहर किन दो सागरों को जोड़ती है ?
― भूमध्य सागर और लाल सागर में
◆ भारत की सबसे बड़ी खारे पानी की झील सांभर झील (Sambhar Lake) कहाँ स्थित
है ?
― जयपुर (राजस्थान)
◆ ज्वालामुखी पर्वत माउण्ट सेण्ट हेलन्स कहाँ स्थित है ?
― संयुक्त राज्य अमरीका
◆ विश्व की सबसे बड़ी प्रवाल भित्ति 'ग्रेट बैरियर रीफ' है, जो..... में स्थित है.
― आस्ट्रेलिया
◆ विश्व की सबसे लम्बी नदी नील है, जिसकी लम्बाई.......है.
― 6650 किमी
◆ नाथूला दर्रा किन दो देशों के बीच व्यापार का एक मार्ग है ?
― भारत एवं चीन
◆ वर्ष 2011 की जनगणना के अनुसार किस राज्य की जनसंख्या घनत्व सबसे कम है ?
― अरुणाचल प्रदेश (17 व्यक्ति प्रति वर्ग किमी)
◆ टिहरी पनबिजली कॉम्पलेक्स किस नदी पर अवस्थित है ?
― भागीरथी तथा भिलंगना नदियों के संगम पर
◆ 'कवारत्ती' किस केन्द्रशासित प्रदेश की राजधानी है ?
― लक्षद्वीप
◆ भारत में सबसे अधिक वर्षा वाला स्थान मासिनराम (मेघालय) है. सबसे कब वर्षा वाला
स्थान है
― लेह
◆ देश का लगभग 88% सोयाबीन उत्पादन किस प्रदेश में होता है ?
― मध्य प्रदेश
◆ हेमेटाइट, मैग्नेटाइट, लिमोनाइट क्या है ?
― लौह-अयस्क
◆ विश्व का कौनसा बन्दरगाह कॉफी पोर्ट (Coffee Port) कहलाता है ?
― सन्टोस (साओ पोलो, ब्राजील)
◆ मैदानों में पर्यावरण सन्तुलन को बनाए रखने के लिए न्यूनतम वन क्षेत्र चाहिए
― 33 प्रतिशत
◆ वन अनुसन्धान (शोध) संस्थान (Forest Research Institute) स्थित है
― देहरादून में
◆ सौरमण्डल में बृहस्पति ग्रह के कितने उपग्रह हैं ?
― चौंसठ (64)
◆ सौर से प्राप्त ऊर्जा का कितने प्रतिशत भाग पृथ्वी को प्राप्त होता है ?
― 51%
◆ चारों ओर जल से घिरे हुए स्थल भाग को क्या कहते हैं ?
― द्वीप
◆ रासायनिक संगठन के दृष्टिकोण से वायुमण्डल को कितनी परतों में विभाजित किया
गया है ?
― दो (सममण्डल और विषम मण्डल)
◆ सभी महासागरों का औसत तापमान कितना निश्चित किया गया है ?
― 17.2° से. (65° फा.)
◆ भारत में शीत ऋतु में वर्षा किस पवनतंत्र से होती है ?
― पश्चिमी विक्षोभ
◆ भारत में सबसे अधिक अभ्रक उत्पन्न करने वाला राज्य है
― आन्ध्र प्रदेश (लगभग 26% )
◆ पारादीप बन्दरगाह स्थित है
― ओडिशा राज्य में
◆ 2011 की जनगणना के अनुसार सबसे अधिक जनघनत्व वाला राज्य है।
― बिहार (1106 व्यक्ति प्रति वर्ग किमी)
◆ भारत में सबसे लम्बा बाँध है
― हीराकुड (ओडिशा)
◆ चन्द्रप्रभा वन्यजीव अभयारण्य कहाँ स्थित है ?
― चंदौली
◆ 'मग्यार्स' प्रजाति के लोग कहाँ पाए जाते हैं ?
― हंगरी में
◆ सोवियत संघ के किस नगर का नाम पुनः सेन्टपीटर्सबर्ग रखा गया है ?
― लेनिनग्राड
◆ डोबर जलसन्धि (Strait) किन्हें जोड़ती है ?
― इंगलिश चैनल तथा उत्तरी सागर को
◆ चांग टांग पठार कहाँ स्थित है ?
― लद्दाख में
◆ 'अम्मान' किस देश की राजधानी है ?
― जॉर्डन की
◆ विश्व मौसम विज्ञान संगठन का मुख्यालय कहाँ स्थित है ?
― जेनेवा (स्विट्जरलैण्ड) में
◆ झूम खेती होती है
― मेघालय में
◆ भारत और पाकिस्तान को विभाजित करने वाली रेखा क्या कहलाती है ?
― रेडक्लिफ रेखा
◆ गंगा नदी के किस भाग को राष्ट्रीय जलमार्ग घोषित किया गया है ?
― इलाहाबाद से हल्दिया तक
◆ वूलर झील तथा डल झील भारत के किस राज्य में है ?
― जम्मू-कश्मीर में
◆ जाफना प्रायद्वीप और श्रीलंका की मुख्य भूमि को कौनसा दर्रा जोड़ता है ?
― ऐलीफेंटा दर्रा
◆ पनामा नहर किन दो महासागरों को जोड़ती है ?
― प्रशान्त महासागर और अन्ध महासागर को
◆ भारत के किस राज्य में चन्दन का सर्वाधिक उत्पादन होता है ?
― कर्नाटक में
◆ 'कपिल धारा प्रपात' किस नदी पर है ?
― गोदावरी नदी पर
◆ भारत में कौनसी मिट्टी सर्वाधिक क्षेत्रफल में फैली है ?
― जलोढ़ मिट्टी
◆ उल्का (Meteor) किसे कहते हैं ?
― आकाश में टूटे हुए एक तारे को
◆ 49 वीं अक्षांश रेखा किन दो देशों के बीच की सीमा रेखा है ?
― यू.एस.ए. तथा कनाडा के बीच
◆ ‘NASA' किस देश की स्पेस एजेंसी का नाम है ?
― संयुक्त राज्य अमरीका की
◆ 'हार्न ऑफ अफ्रीका' के अन्तर्गत कौनसे देश आते हैं ?
― सोमालिया, इथियोपिया, जिबूती
◆ भारतीय वन सर्वेक्षण (Forest Survey of India) का मुख्यालय कहाँ है ?
― देहरादून में
◆ विश्व का सबसे बड़ा मरुस्थल 'सहारा मरूस्थल' कहाँ स्थित है ?
― अफ्रीका महाद्वीप में
◆ भारत की सीमा में स्थित एकमात्र सक्रिय ज्वालामुखी है
― वैरन द्वीप (अण्डमान-निकोबार द्वीप समूह)
◆ भारत के किन राज्यों की सीमाएं म्यांमार की सीमा से मिलती
― मिजोरम, मणिपुर, नगालैण्ड तथा अरुणाचल प्रदेश चार राज्यों की
◆ किस राष्ट्रीय मार्ग (National Highway) की लम्बाई सर्वाधिक है ?
― NH-7 (वाराणसी से कन्याकुमारी 2369 किमी)
◆ टारस जलसन्धि किन दो देशों को अलग करती है?
― आस्ट्रेलिया और पापुआ न्यूगिनी को
◆ कोच्चि भारत के किस समुद्री तट पर स्थित है ?
― पश्चिमी (अरब सागर) तट पर
◆ चम्बल नदी पर कौनसे बाँध स्थित हैं?
― जवाहर सागर, राणा प्रताप सागर तथा गांधी सागर
◆ भारत का दक्षिणतम स्थान इन्दिरा प्वाइन्ट स्थित है
― वृहत् निकोबार द्वीप में
◆ पार्वती परियोजना किस राज्य की सबसे बड़ी जलविद्युत् परियोजना के रूप में विकसित
की जाएगी?
― हिमाचल प्रदेश की
◆ विश्व में किस खाड़ी की तटरेखा सर्वाधिक लम्बी है?
― हडसन की खाड़ी की
◆ कौनसा सागर ईरान की उत्तरी सीमा को स्पर्श करता है?
― कैस्पियन सागर
◆ विश्व की सबसे बड़ी सिंचाई परियोजना 'लॉयड बैराज' (Llyod Barrage) कहाँ स्थित
है?
― पाकिस्तान में
◆ चौराबाडी ग्लेशियर स्थित है
― उत्तराखण्ड में केदारनाथ मन्दिर के उत्तर में
◆ हिमालय की रचना समान्तर वलय श्रेणियों से हुई है, जिसमें से प्राचीनतम श्रेणी है
― वृहत हिमालय श्रेणी
◆ भारतीय मौसम विभाग के अनुसार वर्षा का दिन वह होता है, जब किसी विशेष स्थान
पर वर्षा की मात्रा होती है।
― 24 घण्टे में 2.5 मिमी से ऊपर
◆ टिहरी पनबिजली कॉम्प्लेक्स किस नदी पर अवस्थित है ?
― भागीरथी
◆ गुलाबी क्रान्ति सम्बन्धित है
― प्याज उत्पादन से
◆ भारत में टिन संसाधन वाला एकमात्र राज्य है
― छत्तीसगढ़
◆ दक्षिण एशिया में क्षेत्रफल की दृष्टि से सबसे छोटा देश है
― मालदीव
◆ अपवाह क्षेत्र (Drainage Area) की दृष्टि से विश्व की सबसे लम्बी नदी है
― अमेजन
◆ विश्व की सबसे बड़ी ताजे पानी की झील है
― लेक सुपीरियर
◆ मुख्य कारक जो किसी क्षेत्र के जलवायु को निर्धारित करता है, वह है
― अक्षांश
◆ दक्षिणी गोलार्द्ध में सबसे लम्बा दिन कब होता है ?
― 22 दिसम्बर को
◆ ताशकन्दः समरकन्द, बुखारा नगर किस देश में हैं ?
― उज्बेकिस्तान में
◆ कोचीन का जुड़वाँ नगर है
― एर्नाकुलम
◆ ज्वालामुखी पर्वत कोटोपेक्सी कहाँ स्थित है ?
― इक्वेडोर में
◆ ग्रेनाइट की गणना किस प्रकार की चट्टानों में की जाती है ?
― पातालीय आग्नेय शैल (Plutonic Igneous Rocks)
◆ 'मेरियाना ट्रेंच' कहाँ स्थित है ?
― पश्चिमी प्रशांत महासागर में
◆ भारत में प्रथम बहुउद्देश्यीय नदी घाटी परियोजना का निर्माण किस नदी पर किया गया
था ?
― दामोदर नदी पर
◆ सिन्धु नदी की सबसे बड़ी सहायक नदी कौनसी है ?
― सतलज
◆ सूवा (Suva) किस देश की राजधानी है ?
― फिजी की
◆ कोलम्बिया का पठार किस देश में है ?
― संयुक्त राज्य अमरीका में
◆ रेगुर क्या है ?
― काली मिट्टी