◆ आस्ट्रेलिया में सर्वाधिक लम्बा दिन कब होता है ?
― 22 दिसम्बर को
◆ अधिकांश मौसम सम्बन्धित घटनाएं वायुमण्डल के किस भाग में होती है ?
― क्षोभमण्डल में
◆ विश्व के मानचित्र के सर्वप्रथम निर्माणकर्ता थे
― अनेग्जीमेंडर
◆ भूमध्यरेखा की लम्बाई कितनी है ?
― 6,378 किमी
◆ एशिया का निष्प्राण क्षेत्र किसे कहा जाता है ?
― पामीर क्षेत्र को
◆ जनसंख्या की दृष्टि से तथा क्षेत्रफल की दृष्टि से भारत का विश्व में कौनसा स्थान है ?
― जनसंख्या की दृष्टि से दूसरा, क्षेत्रफल की दृष्टि से सातवाँ
◆ भारत के किस राज्य की सीमा एक ओर चीन से और दूसरी ओर पाकिस्तान से मिलती
हैं ?
― जम्मू-कश्मीर
◆ महाबलेश्वर किस राज्य में स्थित है ?
― महाराष्ट्र में
◆ दण्डकारण्य योजना कहाँ स्थित है ?
― छत्तीसगढ़ में
◆ सबरीमाला मन्दिर किस राज्य में स्थित है ?
― केरल में
◆ प्वांइट कैलीमर (Point Callimere) पर्यटक स्थल किस प्रांत में स्थित है ?
― तमिलनाडु के नागपट्टनम जिले में
◆ भारत की तटरेखा की कुल लम्बाई है।
― 7516.6 किमी
◆ प्राचीन भारतीय ऐतिहासिक भूगोल में 'रत्नाकर' नाम सूचक था
― हिन्द महासागर का
◆ अंडमान एवं निकोबार द्वीप समूह का सर्वोच्च शिखर 'पल्याण शिखर' (सैडल पीक)
स्थित है
― उत्तरी अंडमान में
◆ मणिपुर में कुछ लोग लटकी हुई गाद (Silt) से बंधे अपतृण (Weeds) और सड़ती
वनस्पति में तैरते हुए द्वीपों (Floating Island) पर बने हुए मकानों में रहते हैं, इन
द्वीपों को कहा जाता है
― फूमडि (Phumdi)
◆ भारत के किस राज्य में फुल्हर झील स्थित है ?
― उत्तर प्रदेश में
◆ कौनसी फसलें मृदा को नाइट्रोजन से भरपूर कर देती हैं ?
― दलहनी फसलें (अल्फाल्फा, ड्राइ बीन्स, गारबेजो, बीन्स, मटर,
सोयाबीन, उड़द आदि
◆ गांधी सागर बाँध किस परियोजना का भाग है ?
― चंबल परियोजना
◆ नार्मन अर्नेस्ट बोरलॉग, जो हरित क्रांति के जनक माने जाते हैं, किसे देश से हैं ?
― संयुक्त राज्य अमरीका
◆ बालिआरिक द्वीप समूह स्थित है
― भूमध्य सागर में
◆ विश्व की सबसे बड़ी ताजे पानी की झील है
― सुपीरियर झील (Lake Superior)
◆ सूर्य का प्रभामण्डल (Halo) प्रकाश के अपवर्तन से उत्पन्न होता है
― पक्षाभ मेघों के हिम स्फटकों से
◆ विश्व का कौनसा बंदरगाह विश्व के कॉफी बंदरगाह के रूप में जाना जाता है ?
― सेन्टोस बंदरगाह (ब्राजील)
◆ विक्टोरिया जल प्रपात किस नदी से संबद्ध है ?
― जेम्बेजी नदी
◆ पॉडजोल है
― कोणधारी वन प्रदेशों में पायी जाने वाली मिट्टी
◆ ग्वादर पत्तन किस देश में है ?
― पाकिस्तान में
◆ सीकान नामक विश्व की सबसे लम्बी रेल-सड़क सुरंग स्थित है
― जापान में
◆ पोर्ट डायमंड अवस्थित है
― दक्षिण अफ्रीका में
◆ 'फूट लूज' उद्योग से तात्पर्य है।
― ऐसा उद्योग जो परिवहन या संसाधनों से प्रभावित हुए बिना किसी भी स्थान पर
स्थित हो सकता है
◆ भारत में कृत्रिम मोती उत्पादन का विकास कहाँ से हुआ है ?
― तमिलनाडु से
◆ 'इग्लू' क्या होता है ?
― बर्फ से बनाया हुआ एस्किमो का घर
◆ ‘पिग्मी' जनजाति का निवास क्षेत्र कौनसा है ?
― काँगो बेसिन
◆ वुलर झील में किस नदी का मुहाना स्थित है ?
― झेलम नदी का
◆ विशालकाय तारों की समाप्ति किस रूप में होने का अनुमान लगाया जाता है ?
― कृष्ण छिद्र (Black Hole) के रूप में
◆ तारों के ताप की माप करने के लिए किस नियम का प्रयोग किया जाता है ?
― वियन के विस्थापन नियम (Wien's Displacement Law) का
◆ अवांतरग्रह (Asteroids) किन ग्रहों के बीच स्थित होते हैं ?
― मंगल तथा बृहस्पति ग्रहों के बीच
◆ 0° से 5° अक्षांशों के मध्य दोनों गोलार्द्ध में निम्न दाब का क्षेत्र क्या कहलाता है ?
― शांत कटिबन्ध या डोलड्रम (Doldrum)
◆ विश्व का सबसे गहरा गर्त मेरियाना ट्रेन्च किस सागर/ महासागर में स्थित है ?
― पश्चिम प्रशान्त महासागर में
◆ कौनसी समुद्री धारा 'अलनिन' कहलाती है ?
― पेरू तट के पास उत्तर से दक्षिण दिशा में प्रवाहित होने वाली गर्म जलधारा
◆ कालाहारी मरुस्थल में निवास करने वाली जनजाति का क्या नाम है ?
― ब्रुशमैन
◆ सरदार सरोवर परियोजना बहुउद्देश्यीय परियोजना है, जिसके अन्तर्गत कौनसे
राज्य लाभान्वित हैं ?
― गुजरात, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, राजस्थान
◆ मछली उत्पादन की दृष्टि से महत्वपूर्ण ग्राण्ड बैंक तथा डॉगर बैंक कहाँ स्थित हैं ?
― अटलाण्टिक महासागर में
◆ दाचीग्राम वन्य अभयारण्य किस राज्य में स्थित है तथा किसलिए प्रसिद्ध है ?
― जम्मू-कश्मीर में, कश्मीरी मृग के लिए
◆ गिरिवन कहाँ पाया जाता है ? यह किस पशु का अभयारण्य है ?
― गुजरात (जिला-जूनागढ़), शेरों का अभयारण्य
◆ गल्फस्ट्रीम गर्म जलधारा तथा लेब्रोडोर की ठण्डी जलधारा का मिलन स्थान कौनसा है ?
― न्यूफाउण्डलैण्ड
◆ पेरू तट के पास उत्तर से दक्षिण दिशा में प्रवाहित होने वाली गर्म जलधारा क्या कहलाती
है ?
― अलनिनो
◆ कैरेबियन सागर, बैफिन की खाड़ी, हडसन की खाड़ी, मैक्सिको की खाड़ी, बाल्टिक
सागर किसके सीमान्त सागर हैं ?
― अटलाण्टिक महासागर के
◆ रेगुर मिट्टी की प्राप्ति किससे होती है ?
― लावा से
◆ सवाना तुल्य घास के क्षेत्रों को वेनेजुएला, कोलम्बिया तथा ब्राजील में क्या कहा जाता है ?
― लॉनोज तथा कम्पाज
◆ 1° देशान्तर की सर्वाधिक दूरी न्यूनतम होती है ?
― भूमध्यरेखा पर
◆ माओरी जनजाति का निवास कहाँ है ?
― न्यूजीलैण्ड में
◆ तुंगभद्रा, घाटप्रभा, मालप्रभा, मूसी तथा भीमा नदियाँ किस नदी की सहायक नदियाँ
हैं ?
― कृष्णा नदी की
◆ छोटानागपुर पठार की सबसे ऊँची चोटी कौनसी है ?
― पारसनाथ
◆ भारत की सबसे बड़ी नहर परियोजना कौनसी है ?
― इन्दिरा गांधी नहर (राजस्थान नहर) परियोजना
◆ भाखड़ा-नागल परियोजना में मानव निर्मित झील को किस नाम से जाना जाता है ?
― गोविन्द सागर के नाम से
◆ उत्तरी अमरीका में स्थित 'माउण्ट मैकिनले' किस पर्वत की चोटी है ?
― रॉकीज की
◆ नीदरलैण्ड्स में समुद्र से लिए गए भू-भाग को किस नाम से जाना जाता है ?
― पोल्डर के नाम से
◆ लन्दन किस नदी के तट पर स्थित है ?
― टेम्स नदी के तट पर
◆ भारत की सर्वाधिक गहरी खान कौनसी है ?
― कोलार की खान
◆ जम्मू-कश्मीर राज्य में स्थित प्रमुख दर्रे हैं
― कराकोरम, जोजिला, पीरपंजाल, बनिहाल, बुर्जिल
◆ हिमाचल प्रदेश में स्थित प्रमुख दर्रे हैं
― शिपकीला, रोहतांग बड़ालाचा
◆ उत्तराखण्ड में स्थित प्रमुख दर्रे हैं
― लिपुलेख, माना, नीति
◆ सिक्किम में स्थित प्रमुख दर्रे हैं
― नाथुला, जैलेप्पा
◆ बोन्डिला, यांग्याप एवं दिफू दर्रे किस भारतीय राज्य में अवस्थित हैं ?
― अरुणाचल प्रदेश में
◆ तुजु दर्रा कहाँ अवस्थित हैं ?
― मणिपुर में
◆ किस राष्ट्रीय उद्यान को 'टाप स्लिप' के नाम से भी जाना जाता है ?
― इंदिरा गाँधी वन्यजीव अभयारण्य एवं राष्ट्रीय उद्यान (तमिलनाडु)
◆ शेवाराए पहाड़ियाँ अवस्थित है
― तमिलनाडु के सलेम जिले में
◆ किस जलडमरूमध्य में से निकाली गई सुरंग यूनाइटेड किंगडम एवं फ्रांस को जोड़ती
है ?
― डोबर जलडमरूमध्य
◆ अपने परिक्रमा-पथ में पृथ्वी लगभग किस माध्य, वेग से सूर्य का चक्कर लगाती है ?
― 30 किमी/सेकण्ड
◆ वनस्पतियों, जानवरों एवं सूक्ष्म जीवों के अवशेष किस प्रकार की चट्टानों में पाए जाते
हैं ?
― अवसादी
◆ किस पर्वतमाला को सह्याद्रि के नाम से जाना जाता है ?
― पश्चिमी घाट
◆ मालाबार तट कहाँ-से-कहाँ तक विस्तृत है ?
― मारमागोआ से तिरुवनन्तपुरम तक
◆ सियाचिन ग्लेशियर कहाँ स्थित हैं ?
― लद्दाख में
◆ जापान का सबसे बड़ा द्वीप कौनसा है ?
― होन्शू द्वीप
◆ गुजरात में ताप्ती नदी पर कौनसी परियोजना स्थित है ?
― काकड़ापार परियोजना
◆ इण्डोनेशिया की राजधानी जकार्ता किस द्वीप पर स्थित है ?
― जावा द्वीप पर
◆ किस नदी को 'गुजरात की जीवन रेखा' कहा जाता है ?
― नर्मदा को
◆ पृथ्वी को गोल बताने वाला प्रथम विद्वान् कौन था ?
― पाइथागोरस
◆ चेन्नई के निकट किस स्थान पर नाभिकीय ऊर्जा संयन्त्र की स्थापना की गई है ?
― कलपक्कम में
◆ इजराइल की किन देशों के साथ उभयनिष्ठ सीमा रेखा है ?
― लेबनान, सीरिया, जोर्डन तथा मिस्र के साथ
◆ पाकिस्तान की रचना किन दो नदियों के दोआब के बीच स्थित है ?
― चिनाव एवं रावी के बीच
◆ भारत का सबसे बड़ा जनजातीय समूह (Tribal Group) कौनसा है ?
― गोंड
◆ भारत में 'पश्मीना' ऊन किससे प्राप्त होती है ?
― बकरी से
◆ अल्फाफा क्या है ?
― एक प्रकार की घास
◆ क्रिकेट खेल के लिए चर्चित शरजाह (Sharjah) किस देश में है ?
― संयुक्त अरब अमीरात (UAE) में
◆ विश्व आर्थिक मंच की वार्षिक बैठक के लिए चर्चित 'दावोस' किस देश में है ?
― स्विट्जरलैण्ड में
◆ क्यूरोसीवो कैसे जल की धारा है ?
― गर्म जल की
◆ फिलीपीन्स का कौनसा ज्वालामुखी लगभग छः शताब्दियों तक सुप्त रहने के बाद
फट पड़ा था ?
― माउण्ट पिनेटूबो
◆ कनाडा के मध्य-अक्षांशीय घास के मैदान क्या कहलाते हैं ?
― प्रेयरीज
◆ पार्वती परियोजना किस राज्य की सबसे बड़ी जलविद्युत् परियोजना के रूप में
विकसित की जाएगी ?
― हिमाचल प्रदेश की
◆ विश्व में किस खाड़ी की तटरेखा सर्वाधिक लम्बी है ?
― हडसन की खाड़ी की
◆ कौनसा सागर ईरान की उत्तरी सीमा को स्पर्श करता है ?
― कैस्पियन सागर
◆ विश्व की सबसे बड़ी सिंचाई परियोजना 'लॉयड बैराज' (Llyod Barrage) कहाँ स्थित
है ?
― पाकिस्तान में
◆ कोच्चि भारत के किस समुद्री तट पर स्थित है ?
― पश्चिमी (अरब सागर) तट पर
◆ चम्बल नदी पर कौनसे बाँध स्थित हैं ?
― जवाहर सागर, राणा प्रताप सागर तथा गांधी सागर
◆ भारत का दक्षिणतम स्थान इन्दिरा प्वाइन्ट स्थित है
― वृहत् निकोबार द्वीप में
◆ भारत के किन राज्यों की सीमाएं म्यांमार की सीमा से मिलती हैं ?
― मिजोरम, मणिपुर, नगालैण्ड तथा अरुणाचल प्रदेश चार राज्यों की
◆ किस राष्ट्रीय मार्ग (National Highway) की लम्बाई सर्वाधिक है ?
― NH-7 (वाराणसी से कन्याकुमारी 2369 किमी)
◆ टारस जलसन्धि किन दो देशों को अलग करती है ?
― आस्ट्रेलिया और पापुआ न्यूगिनी को
◆ भारत में चावल के कटोरे' के क्षेत्र के रूप में जाना जाने वाला क्षेत्र
― कृष्णा-गोदावरी डेल्टा क्षेत्र