◆ विश्व की 50% जनसंख्या किन अक्षांशों के बीच संकेन्द्रित
― 20°N तथा 40°N
◆ कुल्लू घाटी किन पर्वत श्रेणियों के बीच अवस्थित है ?
― मध्य हिमालय एवं शिवालिक
◆ भारतीय उपमहाद्वीप मूलतः एक विशाल भूखण्ड का भाग था जिसे कहते हैं
― गोण्डवाना महाद्वीप
◆ कोरकू, झूमर, थाली तथा मुकरना लोकनृत्य किन भारतीय प्रदेशों के लोकनृत्य हैं ?
― कोरकू (मध्य प्रदेश), झूमर (हरियाणा), थाली (हिमाचल प्रदेश), मुकरना (मणिपुर)
◆ तेल की अत्यधिक सम्भाव्यता युक्त रावा अपतट खण्ड अवस्थित है
― कृष्णा-गोदावरी द्रोणी में
◆ अफ्रीका की कौनसी नदी मकर रेखा (Tropic of Capricorn) को दो बार काटती
है ?
― लिम्पोपो पदी
◆ संयुक्त राज्य अमरीका और कनाडा में रॉकी पर्वत श्रेणी के पूर्वी ढाल के साथ चलने वाला
गर्म एवं शुष्क पवन है
― चिनूक
◆ एन्टीसोल है
― जलोढ़ मिट्टी
◆ ग्लोब पर दो स्थानों के बीच न्यूनतम दूरी होती है
― अन्तर्राष्ट्रीय तिथि रेखा पर
◆ अरावली पर्वत श्रेणी किस नदी प्रणाली द्वारा विभाजित होती है ?
― लूनी एवं बनास द्वारा
◆ वर्नल इक्विनॉक्स (Vernal Equinox) कब होती है ?
― 21 मार्च को
◆ स्थानीय पवन सिरक्को किस देश में चलती है ?
― इटली में
◆ असम से पृथक् कर बने राज्य हैं
― मिजोरम, नगालैण्ड तथा अरुणाचल प्रदेश
◆ ब्लाडीवोस्टक कहाँ है, क्या है ?
― रूस के पूर्वी तट पर स्थित महत्वपूर्ण बन्दरगाह
◆ खार्तुम में किन दो नदियों का संगम होता है ?
― नील व श्वेत नदियों का
◆ लौह-अयस्क की खानों के लिए मशहूर कुन्द्रेमुख किस राज्य में स्थित है ?
― कर्नाटक में
◆ नियाग्रा जलप्रपात किन दो देशों को विभाजित करता है ?
― संयुक्त राज्य अमरीका और कनाडा को
◆ 'कराकोरम उच्च मार्ग' किन दो देशों को जोड़ता है ?
― पाकिस्तान और चीन को
◆ तीस्ता नदी के जल-बँटवारे का विवाद किन दो देशों के बीच है ?
― भारत और बांग्लादेश के बीच
◆ अफ्रीका के उष्ण घास के मैदान क्या कहलाते हैं ?
― सवाना
◆ उल्का (Meteor) किसे कहते हैं ?
― आकाश में टूटे हुए एक तारे को
◆ विश्व की सबसे प्रमुख अवरोधक प्रवाल भित्ति (Great Barrier Reef) कहाँ पर स्थित
है ?
― आस्ट्रेलिया के पश्चिमी तट के सहारे
◆ होर्मुज जल सन्धि किन दो देशों को अलग करती हैं ?
― ओमान और ईरान को
◆ तुंगभद्रा तथा भीमा नदियाँ किस की सहायक नदियाँ हैं ?
― कृष्णा नदी की
◆ खेबर का दर्रा किस देश में है ?
― पाकिस्तान में
◆ समय का बोध किस भौगोलिक घटना के कारण होता है ?
― पृथ्वी की घूर्णन (Rotation) के कारण
◆ किसके गुरुत्वीय आकर्षण के कारण ज्वार-भाटा उत्पन्न होते है ?
― पृथ्वी पर सूर्य और चन्द्रमा के आकर्षण के कारण
◆ कौनसी पर्वत श्रृंखला एशिया का यूरोप से अलग करती है ?
― यूराल पर्वत श्रृंखला
◆ 'सुन्दरवन' डेल्टा कहाँ स्थित है ?
― गंगा एवं ब्रह्मपुत्र नदियों के मुहाने पर
◆ 'दुलहस्ती हाइड्रो पॉवर स्टेशन' किस नदी पर अवस्थित है ?
― चिनाब नदी पर
◆ भारत से उपबन्ध पुराचुम्बकीय परिणामों से संकेत मिलता है कि भूतकाल में भारतीय
स्थलपिण्ड सरका है
― उत्तर को
◆ 'भारत की सर्वाधिक लम्बी स्थल सीमा किस देश के साथ है ?
बांग्लादेश (4096.7 किमी)
◆ भारत की सबसे छोटी स्थल सीमा किस देश के साथ है ?
― अफगानिस्तान (106 किमी)
◆ चम्बल घाटी के खोह खडडों का निर्माण किस प्रारूप का अपरदन है ?
― अवनालिका अपरदन (Gully-Erosion)
◆ राष्ट्रीय अन्तर्देशीय नौवहन संस्थान (NINI) अवस्थित है
― पटना में
◆ ग्लोब पर दो स्थानों के बीच न्यूनतम दूरी नहीं होती है
― अन्तर्राष्ट्रीय तिथि रेखा पर
◆ चन्द्रमा पर काले धब्बों वाले क्षेत्र (Lunar Mare) को कहा जाता है
― 'सी ऑफ ट्रांक्चिलिटी' (Sea of Tranquility)
◆ कौनसा ग्रह सौर जगत का सबसे दूर का ग्रह है ?
― कभी वरुण कभी यम
◆ जब अर्द्ध-चन्द्र होता है, तो सूर्य, पृथ्वी तथा चन्द्र के बीच का कोण होता है
― 90°
◆ भारत के रत्न एवं आभूषण का सबसे बड़ा आयातक देश कौनसा है ?
― अमरीका
◆ मन्नार की खाड़ी किन-किन देशों को अलग करती है ?
― भारत तथा श्रीलंका
◆ रेगुर क्या है ?
― काली मिट्टी
◆ आस्ट्रेलिया में सर्वाधिक लम्बा दिन कब होता है ?
― 20-22 दिसम्बर के बीच (सामान्यतया 21 दिसम्बर) को
◆ अधिकांश मौसम सम्बन्धित घटनाएं वायुमण्डल के किस भाग में होती हैं ?
― क्षोभमण्डल में
◆ विश्व के मानचित्र के सर्वप्रथम निर्माणकर्ता कौन थे ?
― अनेग्जीमेंडर
◆ भूमध्यरेखीय त्रिज्या की लम्बाई कितनी है ?
― 6,371 किमी
◆ एशिया का निष्प्राण क्षेत्र किसे कहा जाता है ?
― पामीर क्षेत्र को
◆ जनसंख्या तथा क्षेत्रफल की दृष्टि से भारत का विश्व में कौनसा स्थान है ?
― जनसंख्या की दृष्टि से दूसरा, क्षेत्रफल की दृष्टि से सातवाँ
◆ भारत के किस राज्य की सीमा एक ओर चीन से और दूसरी ओर पाकिस्तान से मिलती
है ?
― जम्मू एवं कश्मीर
◆ विश्व में किस खाड़ी की तट रेखा सबसे अधिक लम्बी है ?
― हडसन की खाड़ी की
◆ हॉलैण्ड में समुद्र में मुक्त किए गए भू-खण्ड को किस नाम जाना जाता है ?
― पोल्डर
◆ 'भूमध्यसागर की कुंजी' किसे कहा जाता है ?
― जिब्राल्टर जल संधि को
◆ देवप्रयाग में किन दो नदियों का संगम है ?
― अलकनन्दा और भागीरथी नदी का
◆ भाखड़ा नागल बाँध किन राज्यों की संयुक्त परियोजना है ?
― पंजाब, हरियाणा और राजस्थान की
◆ आइसोहेलाइन (Isohaline) रेखाएं मानचित्र पर क्या प्रदर्शित करती हैं ?
― महासागरों व सागरों की लवणीयता
◆ कौनसा देश तड़ित-गर्जन (Land of Thunderbolt) कहलाता है ?
― भूटान
◆ स्लेट किस प्रकार की चट्टान होती है ?
― रूपान्तरित
◆ सूर्य के चारों ओर पृथ्वी के परिभ्रमण की चाल (Speed of Revolution)
― अधिकतम होती है, जब पृथ्वी सूर्य के निकटतम होती है
◆ दो स्थानों के देशान्तरों (Longitudes) में 1° का अन्तर होने पर उनके समयों में कितना
अन्तर होता है ?
― 4 मिनट
◆ केशांग जल परियोजना किस राज्य में स्थित है ?
― हिमाचल प्रदेश में
◆ कराकोरम राजपथ किसे जोड़ता है ?
― चीन और पाकिस्तान को
◆ पेरियार जलविद्युत् परियोजना किस राज्य में है ?
― केरल में
◆ ब्रह्मपुत्र नदी का उद्गम कहाँ से हुआ है ?
― तिब्बत में कैलाश पर्वत श्रृंखला से
◆ भारत का कौनसा राज्य सबसे अधिक राज्यों की सीमाओं को स्पर्श करता है ?
― उत्तर प्रदेश
◆ ‘डॉगर बैंक' (Dogger Bank) से क्या तात्पर्य है ?
― पूर्व अटलाण्टिक के मत्स्य क्षेत्र से
◆ इंदिरा प्वॉइंट क्या है ?
― भारत के दक्षिणतम स्थल स्थान को इंदिरा प्वॉइंट (अण्डमान-निकोबार द्वीप
समूह में) नाम दिया गया
◆ भारत की सीमाएं कितने देशों से जुड़ी हैं और वे कौन-कौन से देश हैं ?
― 7 देशों (पाकिस्तान, अफगानिस्तान, चीन, नेपाल, भूटान, म्यांमार तथा बांग्लादेश) से जुड़ी हैं
◆ भारत का सर्वोच्च पर्वत शिखर कौनसा है K-2 या कंचनजंगा ?
― K-2 (ऊँचाई 8,611 मीटर)
◆ आस्ट्रेलिया किस नदी के किनारे सबसे घना बसा है ?
― मर्रे-डार्लिंग ( 3,717 किमी)
◆ विश्व का सर्वाधिक घनी आबादी वाला क्षेत्र कौनसा है ?
― दक्षिण एशिया क्षेत्र
◆ राष्ट्रीय एटलस एवं तत्वगत मानचित्र संगठन कहाँ स्थित है ?
― कोलकाता में
◆ विली-विली क्या है ?
― आस्ट्रेलिया में चलने वाला उष्णकटिबन्धीय चक्रवात
◆ 'गुरु-शिखर' एक चोटी है
― माउण्ट आबू में
◆ जनसंख्या वृद्धि के स्वरूप को एक दीर्घ कालावधि में घटित क्रमिक परिवर्तन को कहते
हैं।
― जनांकिकीय रूपान्तरण
◆ 'ग्रेड डिवाइडिंग रेन्ज' (Great Dividing Range) अवस्थित है
― आस्ट्रेलिया में
◆ पिरेनीज पर्वत किन देशों के बीच अन्तर्राष्ट्रीय सीमा बनाता है ?
― फ्रांस और स्पेन के बीच
◆ वेनेजुएला के घास के मैदान क्या कहलाते हैं ?
― लानोज
◆ कॉर्डामम हिल (Cordamom Hill) कहाँ स्थित है ?
― केरल में
◆ बूढ़ी गंडक नदी का कौनसा स्रोत है ?
― सोमेश्वर की पहाड़ियाँ
◆ एसबेस्टास एक न जलने वाला रेशेदार तत्व है जिसका प्रयोग इमारत निर्माण या चादरें
बनाने के लिए किया जाता है. भारत में इसके निक्षेप कहाँ पाए जाते हैं ?
― आन्ध्र प्रदेश तथा झारखण्ड में
◆ जरवा किस राज्य की जनजाति है ?
― निकोबार द्वीप
◆ पंजाब की प्रसिद्ध पाँच नदियाँ- सतलुज, व्यास, रावी, चिनाव तथा झेलम का सम्मिलित
जल पठानकोट के थोड़ासा ऊपर किस नदी में मिल जाता है ?
― सिन्धु नदी में
◆ वूलर झील भूगर्भीय क्रिया के कारण बनी है. यह भारत की सबसे बड़ी मीठे पानी वाली
प्राकृतिक झील है, यह किस प्रदेश में स्थित है ?
― जम्मू-कश्मीर
◆ जनसंख्या के आकार में भारत संसार में चीन के बाद दूसरे स्थान पर है. भारत में संसार
के कुल भौगोलिक क्षेत्रफल का 2.4 प्रतिशत भाग है, जिसमें संसार की कुल जनसंख्या का
17.5 प्रतिशत भाग रहता है. अनुमानों के अनुसार कब तक जनसंख्या के सम्बन्ध में भारत
चीन से आगे बढ़ जाएगा ?
― 2045 ई. तक
◆ पृथ्वी के समान चन्द्रमा का परिक्रमण पथ भी दीर्घवृत्ताकार है. चन्द्रमा के पृथ्वी से निकटतम
होने की स्थिति को उपभू (Perigee) कहा जाता है. दूरतम होने की स्थिति को क्या
कहा जाता है ?
― अपभू (Apogee)
◆ पवन सदैव उच्च दाब क्षेत्रों से निम्न दाब क्षेत्रों की ओर चलती है. दाब प्रवणता की दिशा,
पवनों की दिशा तथा उनकी तीव्रता उनके ........ को निर्धारित करती है.
― वेग
◆ विषुवत्रेखीय निम्न वायुदाब पेटी से तापन वायु को गर्म हो जाने पर ऊपर उठने के लिए
विवश करता है जिससे यहाँ निम्न वायुदाब की उत्पत्ति होती है. 5° उत्तरी और दक्षिणी
अक्षांशों के मध्य स्थित इस न्यून वायुदाब क्षेत्र को किस नाम से जाना जाता है ?
― डोलड्रम
◆ विश्व में जनसंख्या का औसत घनत्व है।
― लगभग 56 व्यक्ति प्रति वर्ग किमी
◆ बांग्लादेश में बहती हुई ब्रह्मपुत्र नदी को क्या कहा जाता है ?
― पद्मा
◆ बुध ग्रह सूर्य की एक बार परिक्रमा करने में पृथ्वी के कितने दिनों के बराबर समय लगता
है ?
― 88 दिन के बराबर
◆ 'मड आइलैण्ड' (Mud Island) का निकटतम शहर कौनसा है ?
― मुम्बई
◆ भारत की सीमा में स्थित एकमात्र सक्रिय ज्वालामुखी कौनसा है ?
― वैरन द्वीप
◆ अण्डमान-निकोबार द्वीपसमूह की उच्चतम चोटी कौनसी है ?
― सैडल चोटी (Saddle Peak)
◆ सुल्तानपुर पक्षी अभयारण्य किस राज्य में है ?
― हरियाणा में
◆ विश्व का दूसरा सबसे बड़ा द्वीप कौनसा है ?
― न्यूगिनी द्वीप
◆ एशिया महाद्वीप की सबसे लम्बी नदी कौनसी है ?
― याँगत्जी (चीन)
◆ कौनसा देश 'Land of Golden Fleece' के नाम से जाना जाता है ?
― आस्ट्रेलिया
◆ भारत का स्विट्जरलैण्ड किस राज्य को कहा जाता है ?
― कश्मीर को
◆ विश्व के किस महाद्वीप में कोई रेगिस्तान नहीं है ?
― यूरोप में
◆ भारत में जनसंख्या घनत्व की दृष्टि से सबसे विरल प्रदेश कौनसा है ?
― जम्मू-कश्मीर