◆ राष्ट्रीय ग्रामीण विकास संस्थान कहाँ स्थित है ?
― हैदराबाद में
◆ सुप्रसिद्ध अर्थशास्त्री सुरेश तेंदुलकर की अध्यक्षता में समिति किस प्रयोजन से बनाई
गई है ?
― निर्धनता रेखा से नीचे (BPL) जनसंख्या के आकलन हेतु मानकों के पुनर्निर्धारण
◆ वर्तमान में भारत का सबसे बड़ा राष्ट्रीयकृत उद्यम (Enterprise) है?
― भारतीय रेलवे
◆ भारतीय बजट को किन-किन भागों में विभाजित किया जाता है ?
― राजस्व बजट तथा पूँजी बजट भागों में
◆ यूरोपियन यूनियन (European Union) की सर्वनिष्ठ (Common) करेंसी क्या है?
― यूरो (Euro)
◆ समाचार-पत्रों में अक्सर आने वाले पद IPO का अर्थ है ?
― इनीशियल पब्लिक ऑफर (Initial Public Offer)
◆ 2013-14 में भारत में सर्विस सेक्टर, कुल जी. डी. पी. (Total G.D.P.) का लगभग
कितने प्रतिशत था?
― 60 प्रतिशत
◆ किसी वस्तु को बेचने वाले बिन्दु को अर्थशास्त्री क्या कहते हैं?
― उपभोग बिन्दु
◆ आम आदमी बीमा योजना किनको सामाजिक सुरक्षा प्रदान करती है ?
― गरीबी रेखा के नीचे जीवनयापन करने वाले सभी भूमिहीन ग्रामीण श्रमिकों को
◆ 'संगम योजना' का उद्देश्य है?
― विकलांगों (Handicaped) का कल्याण सुनिश्चित करना
◆ किसे प्लास्टिक मनी कहा जाता है?
― क्रेडिट कार्ड तथा डेबिट कार्ड दोनों को
◆ बी.सी.टी.टी. (B.C.T.T.) का पूर्णरूप क्या है ?
― बैंक कैश ट्रांजेक्शन टैक्स (Bank Cash Transaction Tax)
◆ 'करेंसी एण्ड फाइनेन्स' पर वार्षिक रिपोर्ट का प्रकाशन किसके द्वारा किया जाता है ?
― भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा
◆ किसे प्लास्टिक मनी कहा जाता है ?
― क्रेडिट कार्ड तथा डेबिट कार्ड को
◆ भारत में मुद्रास्फीति (Inflation) किस सूचकांक पर मापी जाती है ?
― थोक मूल्य सूचकांक
◆ वित्त आयोग का गठन कितने समय अन्तराल पर होता है ?
― पाँच वर्ष बाद
◆ कौनसी संस्था अन्तिम रूप से पंचवर्षीय योजनाओं को अनुमोदित करती है ?
― राष्ट्रीय विकास परिषद्
◆ नरसिंहम समिति ने किस सम्बन्ध में अपने सुझाव केन्द्र सरकार को दिए थे ?
― बैंकिंग संरचना सुधार समिति
◆ भारतीय जीवन बीमा निगम की स्थापना किस वर्ष हुई ?
― 1956 में
◆ भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा सी. आर. आर. में वृद्धि से―
― अर्थव्यवस्था में मौद्रिक तरलता में कमी आती है
◆ भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) भारत का केन्द्रीय बैंक है. इसका मुख्यालय कहाँ है ?
― मुम्बई में
◆ किस वर्ष से विदेशी विनिमय प्रबन्धन अधिनियम (FEMA) प्रभावी हुआ ?
― वर्ष 2000 से
◆ संशोधित मूल्य-वर्धित कर (MODVAT) का सम्बन्ध है―
― उत्पाद शुल्क से
◆ शुद्ध सोना कितने कैरेट का होता है ?
― 24 कैरेट
◆ सम्पदा कर भारत में पहली बार किस वर्ष में लागू किया गया ?
― 1957 ई. में
◆ आर बी आई. के पूर्व गवर्नर वाई. वी रेड्डी की अध्यक्षता में 14वें वित्त आयोग का
गठन राष्ट्रपति द्वारा जनवरी 2013 में किया गया था इस आयोग को अपनी संस्तुतियाँ
किस तिथि तक प्रस्तुत करने को कहा गया है ?
― 31 अक्टूबर, 2014 तक
◆ डॉ. डी. सुब्बाराव के बाद भारतीय रिजर्व बैंक के गवर्नर कौन बने हैं ?
― डॉ. रघुराम गोविन्द राजन
◆ विश्व सांख्यिकी दिवस किस तिथि को मनाया जाता है ?
― 20 अक्टूबर को
◆ किस महान् सांख्यिकीवेत्ता के जन्म दिवस 29 जून को राष्ट्रीय सांख्यिकी दिवस के रूप
में मनाया जाता है ?
― पी. सी. महालनोबिस
◆ ई-मेल व मोबाइल फोन के द्वारा एसएमएस आदि के आम प्रचलन में आने पर बीएसएनएल
ने तार (Telegram) सेवा किस तिथि से बन्द कर दी है ?
― 15 जुलाई, 2013 से
◆ देश में पहला महिला डाकघर मार्च 2013 में कहाँ स्थापित किया गया है ?
― शास्त्रीभवन, नई दिल्ली में
◆ SLR का पूर्णरूप क्या है ?
― Statutory Liquidity Ratio (सांविधिक तरलता अनुपात)
◆ दिसम्बर 2013 तक भारतीय रिजर्व बैंक के पास आरक्षित विदेशी मुद्रा कोष थी
― 295.71 अरब डॉलर
◆ किस वर्ष से पूर्व जारी किए गए करेन्सी नोट प्रचलन से वापस लेने की घोषणा रिजर्व
बैंक ने जनवरी 2014 में की है ?
― 2005 से पूर्व
◆ विदेशी कम्पनी 'पोस्को' मूलतः किस देश की कम्पनी है ?
― दक्षिण कोरिया
◆ भारत में सकल घरेलू बचतों में किस क्षेत्र का योगदान सर्वाधिक है ?
― घरेलू क्षेत्र का
◆ ऐसा कोई भी कर जिसका उल्लेख भारतीय संविधान में नहीं है, लगाने एवं वसूल करने
का अधिकार किसको है ?
― केन्द्र सरकार को
◆ प्लास्टिक मनी क्या है ?
― क्रेडिट कार्ड
◆ आबिद हुसैन समिति का सम्बन्ध किससे है ?
― लघु उद्योग क्षेत्र से
◆ कस्तूरबा गांधी शिक्षा योजना किससे सम्बन्धित है ?
― बालिका शिक्षा से
◆ आर. एन. मल्होत्रा समिति ने किस क्षेत्र से सम्बन्धित सुधारों के लिए रिपोर्ट प्रस्तुत की
थी ?
― बीमा क्षेत्र से सम्बन्धित
◆ योजना में 'कोर सेक्टर' का क्या तात्पर्य है ?
― चयनित आधारभूत उद्योग
◆ 'इण्डिया इज फॉर सेल' नामक पुस्तक किसने लिखी है ?
― चित्रा सुब्रह्मण्यम ने
◆ भारत की राष्ट्रीय आय की गणना की जाती है
― केन्द्रीय सांख्यिकीय संगठन द्वारा
◆ भारत ने योजना आयोग कब गठित किया था ?
― 1950 में
◆ ब्राजील की मुद्रा क्या थी ?
― क्रुजादो
◆ भारत में योजना आयोग कब स्थापित किया गया ?
― 1950 में
◆ भारत में वित्त आयोग के गठन का प्रावधान संविधान के किस अनुच्छेद में है ?
― अनुच्छेद 280 में
◆ वर्तमान में विश्व व्यापार संगठन का अध्यक्ष है
― रावर्टो एजीविडो
◆ प्रत्येक वित्तीय वर्ष से ही व्यय की प्रत्येक मद का नया मूल्यांकन करके बजट बनाना
क्या कहलाता है ?
― जीरो बेस्ड बजटिंग
◆ बैंक नोट प्रेस कहाँ स्थित है ?
― देवास में
◆ 'ब्लूचिप' कम्पनी से क्या तात्पर्य है ?
― आर्थिक दृष्टि से सुदृढ़ कम्पनी
◆ अन्तर्राष्ट्रीय टेलीफोन सेवा (ISD) उपलब्ध कराने वाली सार्वजनिक क्षेत्र की विदेश
संचार निगम लि. (VSNL) का प्रबन्धन अब निजी क्षेत्र के किस औद्योगिक घराने के
अधीन चला गया है ?
― टाटा के
◆ राष्ट्रीय कृषि एवं ग्रामीण विकास बैंक (NABARD) की स्थापना किस समिति की सिफारिश
के आधार पर की गई थी ?
― शिवरामन समिति की सिफारिश के आधार पर
◆ योजना आयोग के प्रथम अध्यक्ष कौन थे ?
― पं. जवाहरलाल नेहरू
◆ शेयर बाजार पर प्रभावपूर्ण नियन्त्रण सेबी (SEBI) के माध्यम से किया जाता है
SEBI का पूर्ण रूप क्या है ?
― Security and Exchange Board of India
◆ देश में किस गैर-बैंकिंग कम्पनी द्वारा पहला 'हाइट लेवल एटीएम महाराष्ट्र के
ठाणे जिले में जून 2013 में खोला गया है ?
― टाटा कम्युनिकेशंस पेमेंट्स सोल्यूशंस लिमिटेड (TCPSL)
◆ जून 2013 में लगातार दूसरे कार्यकाल के लिए भारतीय बैंक संघ (IBA) के अध्यक्ष
कौन चुने गए हैं ?
― के. आर. कामथ
◆ सितम्बर 2013 में भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के नए गवर्नर होंगे ?
― रघुराम राजन
◆ केन्द्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (CBDT) की वर्तमान अध्यक्ष हैं
― श्रीमती सुधा शर्मा
◆ फसलों की उपज से सम्बन्धित GM का फुलफार्म क्या है ?
― Genetically Modified
◆ भारत के राज्यों में सड़क मार्ग की लम्बाई में प्रथम स्थान किस राज्य का है ?
― महाराष्ट्र का
◆ भारतीय अर्थव्यवस्था मुख्यतः किस प्रकार की अर्थव्यवस्था मानी जाती है ?
― मिश्रित अर्थव्यवस्था
◆ 'इको मार्क' किसी उत्पाद पर दिए गए इस प्रमाणन का चिह्न होता है कि यह उत्पाद
― पर्यावरण की दृष्टि से अनुकूल है
◆ किस वित्तीय संस्था का सम्बन्ध भारत की कृषि एवं ग्रामीण वित्त की आवश्यकता तक
ही सीमित है ?
― नाबार्ड (NABARD) का
◆ सशक्त महिला चंदा कोचर किस बैंक की प्रमुख हैं ?
― आईसीआईसीआई बैंक
◆ ग्रामीण विकास हेतु राष्ट्रीय कोष किसके द्वारा संचालित होता है ?
― प्रधानमंत्री की अध्यक्षता वाली एक समिति द्वारा
◆ सम्बन्धित ग्रामीण जलापूर्ति कार्यक्रम (ARWSP) कब प्रारम्भ किया गया?
― 1972-73 में
◆ विश्व बैंक द्वारा विभिन्न देशों की प्रतिव्यक्ति आय की गणना करने के लिए क्रय शक्ति
समता की गणना हेतु किस देश की कीमतों को मानक के रूप में प्रयुक्त किया जाता है?
― सं. रा. अमरीका की
◆ DDP का सम्बन्ध है
― मरुस्थल विकास कार्यक्रम (Desert Development Programme
(DDP) से
◆ उपभोक्ता दिवस किस तारीख को मनाया जाता है?
― 15 मार्च को
◆ भारत में अफीम का सर्वाधिक उत्पादन किस राज्य में होता है?
― मध्य प्रदेश में
◆ मुद्रा अवमूल्यन का आयात-निर्यात पर क्या प्रभाव पड़ता है?
― आयात महँगा और निर्यात सस्ता हो जाता है
◆ ब्याज का तरलता अधिगम अधिमान सिद्धान्त किसने प्रतिपादित किया था ?
― कीन्स ने
◆ सेनवेट का सम्बन्ध किससे है?
― उत्पाद शुल्क से
◆ आईसीआईसीआई (ICICI) की स्थापना कब हुई?
― 1955 में
◆ अल्पकालिक आवश्यकताओं की पूर्ति हेतु जिस ब्याज दर पर कॉमर्शियल बैंक रिजर्व बैंक
से नकदी ऋण प्राप्त करते हैं, कहलाती है
― रेपो दर
◆ वाणिज्यिक बैंकों की कुल माँग एवं सावधि देयताओं का वह प्रतिशत (अनुपात) जो
उन्हें ग्राहकों को साख मुहैया कराने से पूर्व स्वर्ण या सरकार से अनुमोदित प्रतिभूतियों के
रूप में रखना पड़ता है, कहलाता है
― वैधानिक तरलता अनुपात (SLR)
◆ विश्व के अत्यल्प विकसित देशों (Least Developed Countries) को कहा जाता है
― चौथी दुनिया
◆ किसी ऋण के मय ब्याज के पूर्ण भुगतान को कहा जाता है
― एमोर्टाइजेशन (Amortization)
◆ यदि किसी अर्थव्यवस्था में अच्छी व बुरी मुद्रा एक साथ प्रचलन में हों, तो बुरी मुद्रा अच्छी
मुद्रा को प्रचलन से बाहर कर देती है, यह नियम कहलाता है
― ग्रेशम का नियम
◆ किसी औद्योगिक संस्थान में उत्पादन कम हो जाने या उस वस्तु की माँग कम हो जाने
पर कर्मचारियों को नौकरी से पृथक् करना कहलाता है
― ले ऑफ (Lay off)
◆ वह कम्पनी जिसमें हर शेयर धारक का दायित्व अपने अंशदान तक ही सीमित होता
है, कहलाती है
― लिमिटेड कम्पनी
◆ वह मुद्रा जिसे नीची ब्याज दर (Low Interest Rate) पर प्राप्त किया जा सकता
है, कहलाती है
― सस्ती मुद्रा (Cheap Money)
◆ 'प्लानिंग एण्ड द पुअर' पुस्तक के लेखक हैं
― डेविड रिकार्डो
◆ 'इको मार्क' किसी उत्पाद पर दिए गए इस प्रमाणन का चिह्न होता है कि यह उत्पाद
― नष्ट होने वाला नहीं है
◆ कम्पनी द्वारा लाभांश की घोषणा कम्पनी की किस पूँजी पर की जाती है ?
― अभिदत्त (Subscribed, पूँजी पर
◆ किस सेवा में सर्वाधिक मात्रा में सेवा कर राजस्व सरकार को प्राप्त होता है ?
― टेलीफोन
◆ राष्ट्रीय चीनी संस्थान किस शहर में स्थित है ?
― कानपुर
◆ किन्ही दो पक्षों के बीच लिखित आर्थिक समझौते के लिए किस शब्द
का प्रयोग किया जाता है ?
― बन्ध पत्र
◆ यदि घाटे के बजट को करेन्सी नोट छापकर पूरा किया जाए, तो इसका परिणाम होगा
― मुद्रास्फीति
◆ प्रतिकूल भुगतान-संतुलन की स्थिति कब उत्पन्न होती है ?
― जब आयात की मात्रा, निर्यात से अधिक होती है
◆ सर्वाधिक धन राष्ट्रीय कोष में किस माध्यम से जमा होता है ?
― उत्पाद शुल्क
◆ भारत के विदेशी विनिमय कोष में क्या सम्मिलित किया जाता है ?
― विदेशी मुद्रा, स्वर्ण तथा एस. डी. आर. (SDR)
◆ एशिया का वह प्रथम व्यक्ति कौन है, जिसने अर्थशास्त्र का नोबेल पुरस्कार प्राप्त किया ?
― प्रो. अमर्त्य सेन (भारत)
◆ किस राज्य की अर्थव्यवस्था को मनीआर्डर अर्थव्यवस्था कहा जाता है ?
― उत्तराखंड
◆ वर्तमान में रिजर्व बैंक के दिशा-निर्देशों के अनुसार गैर-बैंकिंग वित्तीय कम्पनी (NBFC)
के पास कम-से-कम कितनी राशि स्वयं की (NET Owned Fund) होना आवश्यक है ?
― ₹2 करोड़
◆ भारत में राष्ट्रीय आय का सबसे पहले अनुमान किसने और कब लगाया था ?
― दादाभाई नौरोजी ने, 1868 ई. में
◆ बिड़ला औद्योगिक समूह ने किस विदेशी कम्पनी के साथ संयुक्त उपक्रम स्थापित करके
भारत में बीमा कारोबार प्रारम्भ किया है ?
― 'सनलाइफ' के साथ
◆ एक गैर-बैंकिंग वित्तीय कम्पनी से बैंकिंग बैंक के रूप में रूपान्तरित होने वाला देश का
पहला बैंक कौनसा है ?
― कोटक महिन्द्रा बैंक
◆ कौनसी वस्तु और उसके उत्पादों की बिक्री सीमित करने के लिए इसके विज्ञापनों पर
प्रतिबन्ध लगाने का निर्णय सरकार ने किया है, जिसके सम्बन्धित अधिनियम के मसौदे
को मंत्रिमण्डल की मंजूरी प्रदान कर दी हैं ?
― तम्बाकू व इसके उत्पाद
◆ 'चुँगी एक कर है
― नगरपालिका द्वारा या स्थानीय निकायों द्वारा शहर में लाए गए माल
पर लगाया जाता है
◆ भारत सरकार की कौनसी एजेंसी भारत की सार्वजनिक वितरण प्रणाली के लिए गेहूँ,
चावल और चीनी मुहैया कराने में लगी हुई है?
― फूड कॉर्पोरेशन ऑफ इण्डिया
◆ किसी देश के शुद्ध राष्ट्रीय उत्पाद व सकल राष्ट्रीय उत्पाद में मुख्य अन्तर होता है
― मूल्य ह्रास
◆ भारत पर कुल विदेशी ऋण में सर्वाधिक भाग किसका है?
― वाणिज्यिक उधारियाँ
◆ शेयर बाजार में परिपथ नियोजन (सर्किट ब्रेकर) व्यापार को कैसे प्रभावित करता है?
― शीघ्र लेन-देन को सरल बनाकर
◆ विश्व के कुल कॉफी उत्पादन के लगभग 40 प्रतिशत भाग का उत्पादन भारत में होता है
तथा भारत का पाँचवाँ स्थान है भारत में कॉफी के कुल उत्पादन में किस राज्य का प्रथम
स्थान है?
― कर्नाटक
◆ सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों पर वित्तीय भार कम करने के उद्देश्य से सरकार ने इनके
कर्मचारियों के लिए एकमुश्त मुआवजा देकर ऐच्छिक सेवानिवृत्ति की योजना प्रारम्भ की
है. इसे क्या कहा जाता है?
― गोल्डन हैंड शेक स्कीम
◆ आजकल मुद्रा की परिवर्तनीयता का अर्थ ऐसी व्यवस्था से लगाया जाता है जिसके तहत्
देश की मुद्रा मुक्त रूप से प्रमुख विदेशी मुद्राओं में तथा प्रमुख विदेशी मुद्राएं मुक्त रूप से
स्थानीय मुद्रा में परिवर्तनशील होती हैं. कब से भारतीय मुद्रा 'रुपया' को भुगतान संतुलन के
चालू खाते के लेन-देनों के लिए पूर्ण परिवर्तनीय घोषित कर दिया गया है?
― 19 अगस्त, 1994 से
◆ साख नियंत्रण से अभिप्राय देश में साख (Credit) की मात्रा एवं दशा पर नियंत्रण से है.
भारत में यह कार्य किसके द्वारा किया जाता है?
― रिजर्व बैंक ऑफ इण्डिया (RBI) द्वारा
◆ व्यापार जिसके अन्तर्गत किसी विक्रेता से कोई वस्तु तभी खरीदी जाती है, जब वह क्रेता
से भी कोई वस्तु खरीदने को तत्पर हो, तो इसे क्या कहा जाता है?
― काउण्टर ट्रेड की नीति