भारतीय अर्थव्यवस्था―1
◆ अल्पकालीन विदेशी ऋण किस अवधि तक के ऋण को कहा जाता है ?
― 1 वर्ष तक की अवधि के ऋण को
◆ अन्तर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) किन देशों को ऋण प्रदान करता है ?
― केवल सदस्य देशों को
◆ किसी फर्म के 'ब्रेक ईवेन (Break Even) बिन्दु से क्या तात्पर्य है ?
― वह स्थिति जब फर्म को न लाभ हो रहा हो और न हानि हो रही हो
◆ स्टैगफ्लेशन (Stagflation) क्या है ?
― मन्दी के साथ मुद्रास्फीति
◆ रेखांकित चैक को भुनाया जा सकता है, केवल ?
― किसी बैंक के माध्यम से
◆ 'क्लोज्ड इकॉनोमी' (Closed Economy) से तात्पर्य किस अर्थव्यवस्था से है ?
― जिसमें आयात तथा निर्यात नहीं होते
◆ अनवरत योजना (Rolling Plan) किस अवधि के लिए बनायी गयी थी ?
― 1978 से 1983 तक
◆ 'विश्व बैंक' (World Bank) का मुख्यालय कहाँ है ?
― वाशिंगटन डी.सी. (अमरीका) में
◆ शेयर बाजार का प्रभावपूर्ण नियंत्रण किसके माध्यम से किया जा रहा है ?
― सेबी (SEBI) के माध्यम से
◆ 'सुपर-301' क्या है ?
― यह अमरीकी व्यापार कानून की एक धारा है, जो उसे अपने आयात
पर उच्च सीमा शुल्क लगाने की शक्ति देती है।
◆ वित्त मंत्रालय के अनुसार मार्च 2013 के अन्त में देश पर कुल विदेशी ऋण लगभग कितना
था?
― 390 अरब डॉलर
◆ भारत के 14वें वित्त आयोग के अध्यक्ष कौन हैं?
― वाई. वी. रेड्डी
◆ देश में विदेशी निवेश के मामलों में कर अपवंचना ( Tax Evasion) पर अंकुश के लिए
सामान्य कर परिवर्जन-रोधी नियम (GARR) किस तिथि से लागू होंगे?
― 1 अप्रैल, 2016 से
◆ मल्टी ब्रांड स्टोर्स 'वॉलमार्ट' किस देश की कम्पनी है?
― सं. रा. अमरीका
◆ 'NASSCOM' किस क्षेत्र की कम्पनियों का एक संगठन है ?
― सूचना प्रौद्योगिकी
◆ केन्द्र सरकार के उपक्रमों में सर्वाधिक लाभ अर्जित करने वाला उपक्रम है
― ओएनजीसी
◆ वर्तमान में भारत के महालेखा परीक्षक (कम्पट्रोलर एण्ड ऑडिटर जनरल-CAG) कौन
हैं?
― शशिकान्त
◆ वर्तमान में भारतीय रिजर्व बैंक के गवर्नर कौन हैं?
― रघुराम जी. राजन
◆ देश में पहला महिला डाकघर नई दिल्ली में कहाँ स्थापित किया गया?
― शास्त्री भवन
◆ वर्ष 2013 की यूएनडीपी की मानव विकास रिपोर्ट में 187 देशों के लिए मानव विकास
सूचकांक में भारत का कौनसा स्थान है ?
― 136वाँ
◆ बेकॉन 98 क्या था ?
― बैंक अर्थशास्त्रियों का सम्मेलन
◆ यूनिट ट्रस्ट ऑफ इण्डिया का प्रमुख उद्देश्य क्या है ?
― छोटी-छोटी बचतों को प्रोत्साहन देना
◆ अन्तर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष किस सम्मेलन की देन है ?
― ब्रेटनवुड सम्मेलन की
◆ शून्य आधारित बजट से क्या तात्पर्य है ?
― बिलकुल नए सिरे से बजट तैयार करना
◆ सेबी के अध्यक्ष कौन हैं ?
― यू. के. सिन्हा
◆ विश्व बैंक की स्थापना कब हुई ?
― दिसम्बर 1945 में
◆ भारत में पर्यटन व होटल उद्योग को कौन बढ़ावा देता है ?
― आई. टी. डी. सी.
◆ भारतीय वेतन नीति का आधार क्या है ?
― जीवन निर्वाह लागत
◆ बोल्ट (BOLT) किससे सम्बन्धित है ?
― मुम्बई स्टॉक एक्सचेंज से
◆ काम के बदले अनाज कार्यक्रम किस पंचवर्षीय योजना में प्रारम्भ किया गया था ?
― पाँचवीं पंचवर्षीय योजना में
◆ भारत में सकल घरेलू बचतों में किस क्षेत्र का योगदान सर्वाधिक है?
― घरेलू क्षेत्र का
◆ राष्ट्रीय ग्रामीण विकास संस्थान कहाँ स्थित है?
― हैदराबाद में
◆ बाजार अर्थव्यवस्था का प्रबल समर्थन करने वाले प्रमुख अर्थशास्त्री हैं
― एडम स्मिथ, रिकार्डो, जे. के. गालब्रेथ
◆ बेसल जहाँ बैंक ऑफ इंटरनेशनल सेटलमेंट्स (BIS) का मुख्यालय किस देश में है?
― स्विट्जरलैण्ड में
◆ आर्थिक विकास की माप के लिए बेहतर माप माना जाता है
― प्रतिव्यक्ति आय को
◆ अप्रैल 2014 में कौन रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) के डिप्टी गवर्नर नियुक्त किए गए
हैं?
― आर. गांधी
◆ दिसम्बर 2013 के अंत में भारत पर कुल विदेशी ऋण था
― 426.0 अरब डॉलर
◆ नीली क्रान्ति का सम्बन्ध किसके उत्पादनपालन से है?
― मत्स्यपालन से
◆ कम्पनियों के साख-पत्रों का मूल्यांकन करने वाली संस्था है
― क्रिसिल (CRISIL)
◆ कापार्ट (CAPART) का सम्बन्ध किस विषय से है ?
― ग्रामीण कल्याण कार्यक्रमों की सहायता व मूल्यांकन से
◆ व्यापारिक बैंकों द्वारा जनित साख का नियंत्रण कौन करता है?
― भारतीय रिजर्व बैंक
◆ टाटा आयरन एण्ड स्टील कम्पनी (TISCO) की स्थापना कब हुई थी ?
― 1907 में
◆ भारत में सर्वाधिक गन्ना किस राज्य में उत्पन्न किया जाता है ?
― उत्तर प्रदेश
◆ भारत के किस राज्य में साक्षरता प्रतिशत सबसे अधिक है ?
― केरल में
◆ भारत के किस राज्य में जन्म दर सबसे अधिक है ?
― उत्तर प्रदेश में
◆ भारत में शिशु मृत्यु दर किस राज्य में सबसे अधिक है ?
― ओडिशा में
◆ भारत में बाल श्रमिकों की संख्या सबसे अधिक किस राज्य में है ?
― आन्ध्र प्रदेश में
◆ योजना में कोर सेक्टर का क्या तात्पर्य है ?
― चयनित आधारभूत उद्योग
◆ अंकटाड-IX (UNTAD-IX) का आयोजन कहाँ किया गया था ?
― मिडरैन्ड (द. अफ्रीका) में
◆ योजना आयोग द्वारा कौटिल्य पुरस्कार में सम्मानित पुस्तक' भारतीय आर्थिक
नियोजन-यथार्थ और सम्भावनाएं' के लेखक कौन हैं ?
― प्रो. मधुसूदन त्रिपाठी
◆ स्वर्ण जयन्ती शहरी रोजगार योजना कब से लागू की गई ?
― 17 सितम्बर, 1997 से
◆ केन्द्रीय करों में राज्यों को कितने प्रतिशत हिस्सेदारी पर कैबिनेट ने अपनी मंजूरी दी
है?
― 29 प्रतिशत
◆ विक्रेता बाजार क्या होता है?
― ऐसा बाजार जहाँ माँग की अपेक्षा पूर्ति कम होती है
◆ अंकटाड-IX (UNCTAD IX) का आयोजन कहाँ किया गया था ?
― मिडरैण्ड (द. अफ्रीका) में
◆ एशियाई विकास बैंक का मुख्यालय कहाँ स्थित है?
― मनीला (फिलिपीन्स) में
◆ भारत का सबसे बड़ा द्विपक्षीय दानदाता (Bilateral Donor) देश है
― जापान
◆ डब्ल्यू डब्ल्यू एफ. का क्या अर्थ है ?
― वर्ल्ड वाइड फण्ड फॉर नेचर
◆ योजना में 'कोर सेक्टर' का क्या तात्पर्य है?
― चयनित आधारभूत उद्योग
◆ नाबार्ड (NABARD), जो ग्रामीण विकास के लिए ऋण देता है, क्या है?
― बैक
◆ किस समिति ने कृषि जोतों (Agricultural Holdings) पर कर लगाने की संस्तुति
की थी ?
― राज समिति ने
◆ क्या योजना आयोग सांविधिक आयोग है?
― नहीं
◆ आर्थिक नियोजन किस सूची का विषय है ?
― समवर्ती सूची का
◆ कपार्ट (Council for Advancement of People's Action and Rural
Technology - CAPART) का मुख्यालय कहाँ स्थित है ?
― नई दिल्ली में
◆ भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (SEBI) की स्थापना कब की गई थी ?
― 1988 में
◆ ग्रेशम का नियम किससे सम्बन्धित है ?
― मुद्रा के प्रचलन से
◆ निक्की (Nikkei) क्या है ?
― टोकियो स्टॉक एक्सचेंज का शेयर मूल्य सूचकांक
◆ भारतीय निर्यात आयात बैंक (EXIM-Bank) की स्थापना कब की गई ?
― 1 जनवरी, 1982
◆ आर्बिट्रेज का क्या अभिप्राय है ?
― स्वतन्त्र विदेशी मुद्रा बाजार में कम मूल्य पर क्रय की गई मुद्रा को अन्यत्र ऊँचे
मूल्य पर बेचने की क्रिया
◆ बी. एन. युगान्धर समिति' किस क्षेत्र से सम्बन्धित है ?
― राष्ट्रीय सामाजिक सहायता योजना से
◆ "प्रत्येक पूर्ति अपनी माँग स्वयं पैदा करती है." यह नियम किसने प्रतिपादित किया था ?
― जे. बी. से (J. B. Say)
◆ उत्पादन की दृष्टि से विश्व का सबसे बड़ा चाय उत्पादक देश कौनसा है ?
― भारत
◆ विश्व व्यापार संगठन की स्थापना कब हुई ?
― 1995 में
◆ भारत में सीमान्त किसानों में कितनी धारिता वाले किसानों को सम्मिलित किया जाता
है?
― 1 हेक्टेयर तक
◆ बीमा क्षेत्र की किसी कम्पनी में भागीदारी के लिए बैंक की नेट वर्थ (Net worth of
the bank) कम-से-कम कितनी होनी चाहिए?
― ₹500 करोड़
◆ भारत में आयकर प्रारम्भ करने में कौन उत्तरदायी था?
― जेम्स विल्सन
◆ केन्द्र सरकार द्वारा प्रारम्भ की गई 'सर्वप्रिय योजना का सम्बन्ध किससे है?
― आवश्यक वस्तुएं सस्ते मूल्य पर उपलब्ध कराने से
◆ भारत में लघु उद्योग की परिभाषा किस पर आधारित है?
― किसी इकाई में संयंत्रों और यंत्रों के लिए निवेश के मान पर
◆ 1949 में गठित राष्ट्रीय आय समिति के अध्यक्ष कौन थे?
― पी. सी. महालनोविस
◆ भारतीय रिजर्व बैंक ने रूस के किस बैंक को भारत में पहली बार नई दिल्ली में अपनी
शाखा खोलने के लिए लाइसेन्स प्रदान किया ?
― इनकम बैंक को
◆ भारत में मुद्रास्फीति किसके आधार पर मापी जाती है?
― थोक मूल्य सूचकांक के आधार पर
◆ राज समिति ने किस पर कर लगाने की संस्तुति की थी ?
― कृषि जोतों (Agricultural Holdings) पर
◆ इकोनॉमिक एण्ड सोशल कमीशन फॉर एशिया एण्ड पेसिफिक का मुख्यालय कहाँ है?
― बैंकॉक में
◆ किस शहर को भारत की वित्तीय राजधानी कहा जाता है?
― मुम्बई को
◆ किस देश की विदेशी मुद्रा आरक्षित निधियाँ (Stock of Foreign Exchange
Reserves) विश्व में सर्वाधिक हैं ?
― यू.एस.ए. (USA) की
◆ 'न्यू शेकेल' (Shekel) किस देश की मुद्रा है ?
― इजराइल की
◆ 'सूखा प्रवण क्षेत्र कार्यक्रम' (DPAP) के व्यय में केन्द्र-राज्य भागीदारी किस अनुपात
में है?
― 75:25
◆ 'सार्वजनिक क्षेत्र' का अर्थ है
― वाणिज्य एवं व्यापार पर सरकार का स्वामित्व
◆ निवेशित परिसम्पत्ति की दृष्टि से भारतीय अर्थव्यवस्था का सबसे बड़ा उद्योग कौनसा
है?
― इस्पात उद्योग
◆ भारत के कुल निर्यात का सबसे बड़ा भाग जाता है?
― ओईसीडी (ऑर्गेनाइजेशन ऑफ इकोनॉमिक कॉपरेशन एण्ड डवलपमेंट)
देशों को
◆ विभेदी ब्याज दर (DRI) का उद्देश्य किसे रियायती दरों पर बैंक ऋण उपलब्ध कराना है?
― समाज के निर्धनों में निर्धनता वर्ग को
◆ 'ग्रेशम का नियम' किस विषय से सम्बन्धित है?
― मुद्रा के प्रचलन से
◆ 'खादी एवं ग्रामीण उद्योग आयोग की स्थापना किस पंचवर्षीय योजना के अन्तर्गत की
गई थी?
― दूसरी पंचवर्षीय योजना के
◆ योजना में कोर सेक्टर का क्या तात्पर्य है ?
― चयनित आधारभूत उद्योग
◆ 'आम आदमी बीमा योजना' किन्हें सामाजिक सुरक्षा प्रदान करती है ?
― गरीबी रेखा से नीचे रहने वाले भूमिहीन श्रमिकों को
◆ राष्ट्रीय विकास परिषद् का प्रमुख कार्य क्या है ?
― पंचवर्षीय योजनाओं का अनुमोदन
◆ विश्वसनीय प्रतिभूतियों (Blue Chip) से क्या तात्पर्य है ?
― ऐसे शेयर जिन पर लगातार ऊँची दर का लाभ हो
◆ बैंकिंग क्षेत्र में प्रयुक्त शब्द BRA का पूरा रूप क्या है ?
― Banking Regulation Act
◆ भारत में महिलाओं को पूर्ण रोजगार देने तथा स्वावलम्बी बनाने के लिए बनाई संस्था
है ?
― सेवा (SEWA)
◆ कर सुधार समिति (Tax Reforms Committee) का अध्यक्ष किसे नियुक्त किया
गया था ?
― राजा चेलैया को
◆ 'राष्ट्रीय आय' किसे कहते हैं ?
― शुद्ध राष्ट्रीय उत्पादन में से परोक्षकारों एवं अनुदानों से प्राप्त राशि को
घटाने से बची आय को
◆ वह कर, जिसका कर आधार बदल जाने पर भी कर की दर समान रहती है, कहलाता
है
― आनुपातिक कर
◆ 'वेल्थ ऑफ नेशन्स' (Wealth of Nations) नामक अर्थशास्त्री पुस्तक के लेखक कौन
हैं?
― एडम स्मिथ
◆ केन्द्रीय करों में राज्यों के हिस्से का निर्णय कौन करता है?
― वित्त आयोग
◆ म्यूच्युअल फण्ड तथा स्टॉक मार्केट को प्रतिबन्ध करने का मूल अधिकारी (Regularity
Authority) है
― भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड
◆ भारत सरकार के बजट के कुल घाटे में किस घाटे का सबसे अधिक योगदान है?
― राजकोषीय घाटा
◆ संसद में बजट पूर्व आर्थिक समीक्षा किस मंत्रालय द्वारा प्रस्तुत की जाती है?
― वित्त मंत्रालय
◆ केन्द्र सरकार को भारतीय रिजर्व बैंक की शुद्ध साख में वृद्धि किस प्रकार के बजट घाटे
को प्रदर्शित करती है?
― मौद्रिकृत घाटा
◆ 'क्लोज्ड इकॉनोमी से तात्पर्य उस अर्थव्यवस्था से है, जिसमें
― आयात एवं निर्यात नहीं होते
◆ केन्द्रीय सरकार के राजस्व व्यय का सबसे महत्वपूर्ण घटक है
― ब्याज भुगतान
◆ 'नरेगा' (NREG-National Rural Employment Guarantee) वर्तमान में
(MNREG– Mahatma Gandhi National Rural Employment Guarantee)
योजना भारत सरकार द्वारा (राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारण्टी अधिनियम 2005 से संचालित)
सम्पूर्ण देश में कब लागू किया गया ?
― 1 अप्रैल, 2008
🛍️ ऑनलाइन शॉपिंग करें
Amazon, Flipkart, Myntra और AJIO पर खरीदारी करें
यहाँ से खरीदारी करने पे एक्स्ट्रा डिस्काउंट मिल सकता है।