◆ अभ्रक के अग्रणी उत्पादक दो देश हैं
― भारत और संयुक्त राज्य अमरीका (USA)
◆ कांगो रिपब्लिकन किस खनिज उत्पादन में अग्रणी देशों में से एक देश है ?
― हीरे के उत्पादन में
◆ जर्मनी और पॉलैण्ड के बीच सीमा का क्या नाम है ?
― हिंडनबर्ग रेखा
◆ सर्वाधिक आयु वाला प्राणी है
― कछुआ (Tortoise)
◆ दुलहस्ती पॉवर स्टेशन (Dulhasti Power Station) किस नदी पर स्थित है ?
― रावी नदी पर
◆ 'एलीफेन्ट दर्रा' (Elephant Pass) किस देश में है ?
― श्रीलंका में
◆ भारत के किस स्थान से दो महत्वपूर्ण नदियाँ निकलती हैं, जिनमें एक अरबसागर की
तरफ तथा दूसरी बंगाल की खाड़ी की तरफ बहती है ?
― अमरकंटक से
◆ इजरायल की किन देशों के साथ उभयनिष्ठ सीमा रेखा है ?
― लेबनान, सीरिया, जॉर्डन तथा मिस्र के साथ
◆ युर्ट किस प्रजाति का घर है ?
― खिरगीज का
◆ क्यूराइल द्वीपों (Kuril Islands) को लेकर किन दो देशों के बीच विवाद है?
― रूस और जापान में
◆ पूर्व सोवियत संघ के किस नगर का नाम पुनः सेन्ट पीटर्सबर्ग रखा गया है?
― लेनिनग्राड का
◆ कोटेश्वर बाँध का निर्माण किस नदी पर किया जा रहा है?
― भागीरथी पर
◆ किस देश को 'श्वेत हाथी की भूमि' (Land of White Elephant) कहा जाता है?
― थाइलैण्ड को
◆ टार्नेडो बहुत प्रबल उष्णकटिबन्धीय चक्रवात हैं, जो उठते हैं
― कैरीबियन सागर में
◆ अधिकतम लवणता (Salinity) किस सागर में पाई जाती है?
― मृतसागर में
◆ भारत की प्राचीनतम पर्वत श्रृंखला है
― अरावली पर्वत श्रृंखला
◆ किस ग्रह का रंग लाल दिखाई देता है?
― मंगल (Mars) का
◆ लेनिनग्राद और ब्लाडीबोस्टक के बीच कौनसी रेलवे है ?
― ट्रान्स साइबेरियन रेलवे
◆ भारत के किस राज्य में 90 प्रतिशत से अधिक भू-भाग पर वन हैं ?
― मिजोरम में
◆ केरल को तमिलनाडु से कौनसा दर्रा जोड़ता है ?
― पालघाट दर्रा
◆ पारसनाथ किसकी सबसे ऊँची चोटी है ?
― छोटा नागपुर की
◆ न्यूयॉर्क किस नदी के तट पर स्थित है ?
― हडसन नदी के
◆ भारत के किस राज्य में चन्दन का सर्वाधिक उत्पादन होता है ?
― कर्नाटक राज्य में
◆ विश्व का सबसे बड़ा सक्रिय ज्वालामुखी मोनालोआ कहाँ है ?
― हवाई द्वीप में
◆ पृथ्वी की सतह के बिलकुल नीचे वह स्थान क्या कहलाता है जहाँ से भूकम्प तरंग
उत्पन्न होता है ?
― फोकस (Focus)
◆ माउण्ट मेकिन्ली पर्वत शिखर किस देश में है ?
― यू.एस.ए. में
◆ तन्जानिया में कौनसा ऊँचा पर्वत शिखर है ?
― किलिमंजारो
◆ 'सुन्दरवन' डेल्टा स्थित है
― गंगा एवं ब्रह्मपुत्र नदियों के मुहाने पर
◆ जिप्सम सर्वाधिक मात्रा में भारत के किस राज्य में पाया जाता है ?
― राजस्थान में
◆ स्वेज नहर किन दो समुद्रों को जोड़ती है ?
― लाल सागर और भूमध्य सागर को
◆ अजीजिया विश्व का सबसे अधिक गर्म स्थान माना जाता है, यह किस देश में है ?
― लीबिया (उत्तरी अफ्रीका) में
◆ विश्व का सबसे ऊँचा जलप्रपात किस देश में है ?
― वेनेजुएला (दक्षिण अफ्रीका) में
◆ गंगा डेल्टा के शीर्ष पर कौनसी पहाड़ियाँ स्थित हैं ?
― राजमहल पहाड़ियाँ
◆ मालदीव किस महासागर का द्वीप समूह है ?
― हिन्द महासागर का
◆ इन्दिरा गांधी राष्ट्रीय उड्डयन अकादमी कहाँ स्थित है ?
― रायबरेली में
◆ भारत का दक्षिणतम बिन्दु क्या कहलाता है ?
― इन्दिरा प्वाइंट (निकोबार द्वीप में)
◆ भोर का तारा (Morning Star) किस ग्रह को कहा जाता है ?
― शुक्र (Venus) को
◆ विश्व का प्रसिद्ध डोनवासा कोयला क्षेत्र किस देश में स्थित है ?
― यूक्रेन में
◆ प्रशान्त की अग्निमेखला (Pacific Girdle of Fire) किस लिए प्रसिद्ध है ?
― सक्रिय ज्वालामुखी के लिए
◆ आज विश्व के सभी देश किस देशान्तर को 'प्राइम मेरीडियन' मानते हैं ?
― जो ग्रीनविच से होकर गुजरती है
◆ भारत में पर्ल फिशिंग (Pearl Fishing) कहाँ पर की जाती है ?
― दक्षिण-पूर्व तमिलनाडु तट पर
◆ उत्तरी अमरीका और दक्षिणी अमरीका के बीच कौनसा स्थल जलडमरूमध्य (Isthmus)
है ?
― पनामा
◆ चिल्का झील किस प्रकार की झील है ?
― लैगून झील
◆ विश्व का सबसे ऊँचा ज्वालामुखी पर्वत किसे माना जाता है ?
― काटोपैक्सी (5,897 मीटर)
◆ बाढ़ के मैदान का उच्च भाग जहाँ बाढ़ का जल नहीं पहुँच पाता क्या कहलाता है ?
― बांगर मैदान
◆ आयनमण्डल की वह निचली परत जिससे दीर्घ तरंगों और रेडियो तरंगों का परावर्तन
होता है ?
― कैनेली-हेवीसाइड परत (Kenely-Heaviside Layer)
◆ हरिकेन को चीन में क्या कहा जाता है ?
― टायफून
◆ अश्व अक्षांश से डोल्ड्रम की तरफ बहने वाली हवाएं क्या कहलाती हैं ?
― व्यापारिक पवनें (Trade Winds)
◆ पनियान व इरूला जनजातियाँ किस राज्य में निवास करती है ?
― केरल
◆ लघु ज्वार के समय सूर्य, चन्द्रमा और पृथ्वी की कौनसी स्थिति होती है ?
― समकोणिक (Quadrature)
◆ 'Mother of Pearl Clouds' किस मण्डल में पाए जाते हैं ?
― समताप मंडल से 20-25 किमी ऊपर
◆ कनाडा का सडबरी (Sudbery) क्षेत्र किस खनिज के लिए विश्वविख्यात है ?
― निकेल
◆ पाँच सागरों की भूमि (Land of Five Seas) से किसे सम्बोधित किया जाता है ?
― दक्षिण-पश्चिम एशिया
◆ भारत के झारखण्ड राज्य में कौनसी जनजातियों का बाहुल्य है ?
― संथाल जनजाति
◆ विश्व के सबसे ऊँचे पर्वतों का निर्माण किस हलचल के दौरान हुआ है ?
― अल्पाइन हलचल
◆ ब्लैक हिल, ग्रीन हिल तथा ब्लू हिल पहाड़ियाँ किस देश में स्थित हैं ?
― संयुक्त राज्य अमरीका
◆ उकाई परियोजना किस नदी पर स्थित है ?
― ताप्ती नदी पर गुजरात में
◆ भारत में 'थोरियम' का सर्वाधिक उत्पादन करने वाला राज्य कौनसा है ?
― केरल
◆ मौसम को प्रभावित करने वाली अधिकतर घटनाएं किस मण्डल में होती हैं ?
― क्षोभमण्डल में
◆ अमरकंटक पहाड़ी दो भिन्न दिशाओं (पश्चिम एवं पूर्व) में बहने वाली दो नदियों का स्रोत
है, वे कौनसी नदियाँ हैं ?
― नर्मदा एवं महानदी
◆ कोंकण रेलवे परियोजना किन राज्यों से होकर गुजरती है ?
― महाराष्ट्र-गोवा-कर्नाटक
◆ थीन बाँध परियोजना कहाँ स्थित है ?
― पंजाब में रावी नदी पर
◆ शिवालिक के पर्वतपाद में नदियों द्वारा लाए गए कंकड़ एवं पत्थर से निर्मित मैदान को
भारत में किस नाम से जाना जाता है ?
― भाबर
◆ विश्व में सर्वाधिक वर्षा वाला स्थान मासिनराम में औसत वार्षिक वर्षा लगभग होती है
― 1,140 सेमी
◆ कौनसा मत्स्य उत्पादन क्षेत्र अटलांटिक महासागर के उत्तर-पश्चिम भाग में स्थित है ?
― सेंट पियरी बैंक
◆ एक वर्ष में किसी भूमि पर क्रमिक रूप से दो या अधिक फसलों का उत्पादन क्या
कहलाता है ?
― बहुफसली कृषि
◆ मृदा की अम्लीयता की समस्या को दूर करने के लिए किसका प्रयोग किया जाता है ?
― चूना
◆ 'बरमूडा द्वीप' किस महासागर में स्थित है ?
― उत्तर-पश्चिमी पूर्वी प्रशांत महासागर
◆ अभ्रक उत्पादन में भारत का विश्व में कौनसा स्थान है ?
― प्रथम
◆ भारत में हिमालय की सबसे ऊँची चोटी कौनसी है ?
― कंचनजंगा
◆ भारत की सबसे बड़ी नहर योजना कौनसी है ?
― इन्दिरा गांधी नहर (राजस्थान नहर) परियोजना
◆ बाल्टिक सागर और उत्तरी सागर को कौनसी नहर मिलाती है ?
― कील नहर
◆ तारों का टिमटिमाना वायुमण्डलीय किस प्रक्रिया का एक परिणाम है ?
― अपवर्तन
◆ किसी मध्याह्न रेखा पर सूर्य के उत्तरोत्तर दो बार गुजरने के समय अन्तराल को क्या कहते
हैं ?
― सौर दिवस
◆ 1° देशान्तर की सर्वाधिक दूरी कहाँ होती है ?
― विषुवत् रेखा पर
◆ विश्व में सर्वाधिक सोना किस देश में प्राप्त होता है ?
― दक्षिण अफ्रीका गणराज्य में
◆ चम्बल, केन, बेतवा किस नदी की महत्वपूर्ण सहायक नदियाँ हैं ?
― यमुना नदी की
◆ पश्चिम बंगाल के टीटागढ़ शहर का सम्बन्ध किस मुख्य उद्योग से है ?
― कागज उद्योग से