◆ भारत का सबसे बड़ा जनजातीय समूह (Tribal Group) कौनसा है?
― गोंड
◆ भारत में 'पश्मीना' ऊन किससे प्राप्त होती है?
― बकरी से
◆ अल्फाफा क्या है?
― एक प्रकार की घास
◆ क्रिकेट खेल के लिए चर्चित शरजाह (Sharjah) किस देश में है?
― संयुक्त अरब अमीरात (UAE) में
◆ विश्व आर्थिक मंच की वार्षिक बैठक के लिए चर्चित 'दावोस' किस देश में है?
― स्विट्जरलैण्ड में
◆ क्यूरोसीवो कैसे जल की धारा है?
― गर्म जल की
◆ फिलीपीन्स का कौनसा ज्वालामुखी लगभग छः शताब्दियों तक सुप्त रहने के बाद फट
पड़ा था?
― माउण्ट पिनेटबो
◆ कनाडा के मध्य-अक्षांशीय घास के मैदान क्या कहलाते हैं?
― प्रेयरीज
◆ जोग जल प्रपात किस नदी पर स्थित है?
― शरावती नदी पर
◆ विश्व में सबसे गहरी झील कौनसी है ?
― बेकाल झील (रूस)
◆ भागीरथी और अलकनन्दा का संगम किस स्थान पर होता है?
― देव प्रयाग (उत्तराखण्ड)
◆ विश्व की सबसे बड़ी प्रवाल भित्ति कौनसी है ?
― ग्रेट बैरियर रीफ (आस्ट्रेलिया)
◆ ज्वालामुखी पर्वत माउण्ट सेन्ट हेलेन्स कहाँ स्थित है?
― संयुक्त राज्य अमरीका में
◆ विश्व में टाईटेनियम का सबसे बड़ा उत्पादक देश है?
― रूस
◆ विश्व में सबसे बड़ी पोत वाहक नहर कौनसी है ?
― स्वेज
◆ उत्तरी पश्चिमी भारत में शीत ऋतु में वर्षा किस पवन तंत्र से होती है ?
― पश्चिमी विक्षोम से
◆ सौर मण्डल में बृहस्पति के कितने ग्रह हैं?
― सढ़षठ (67)
◆ सुल्तानपुर पक्षी अभ्यारण्य किस राज्य में है?
― हरियाणा
◆ प्रायद्वीपीय भारत की कौनसी तीन नदियों का उद्गम स्थल अमरकंटक की पहाड़ियों पर
है?
― महानदी, नर्मदा तथा सोन
◆ लोकटक झील, जिस पर जलविद्युत् परियोजना का निर्माण किया गया है, किस राज्य
में स्थित है ?
― मणिपुर में
◆ किस राज्य की सीमा पर भारत चीन व्यापार मार्ग पर 'नाथू ला' स्थित है ?
― सिक्किम की सीमा पर
◆ रिहन्द घाटी परियोजना (Rihand Valley Project) किस राज्य की परियोजना
है ?
― उत्तर प्रदेश की
◆ 0° अक्षांश तथा 0° देशान्तर की भौगोलिक स्थिति कहाँ है ?
― दक्षिणी अटलाण्टिक महासागर में
◆ 'एल नीनो' (El Nino) धारा किस देश के समुद्र तट के सहारे प्रवाहित होती है ?
― पेरू (Peru) के समुद्र तट के सहारे
◆ भारत के किस महत्वपूर्ण स्थान की स्थित 28.38N अक्षांश व 77.12E देशान्तर है ?
― दिल्ली की
◆ उत्तर कोरिया व दक्षिण कोरिया की सीमा किस अक्षांश रेखा द्वारा निर्धारित होती है ?
― 38°- Parralel द्वारा
◆ एस्किमो (Eskimo) लोगों का प्रमुख धन्धा क्या है ?
― मछली पकड़ना तथा शिकार करना (Fishing and Hunting)
◆ विश्व की कौनसी नदी भूमध्य रेखा को दो बार क्रॉस करती है ?
― कांगो नदी (इसे जायरे नदी के नाम से भी जाना जाता है)
◆ 'डूरण्ड रेखा' किन दो देशों के बीच अन्तर्राष्ट्रीय सीमा निर्धारित करती है ?
― अफगानिस्तान और पाकिस्तान के बीच
◆ कर्क रेखा भारत के कितने राज्यों से होकर गुजरती है ?
― 8 (गुजरात, राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखण्ड, पश्चिम बंगाल, त्रिपुरा
और मिजोरम)
◆ हिमालय की रचना समांतर वलय श्रेणियों से हुई है जिसमें से प्राचीनतम श्रेणी है।
― वृहत हिमालय श्रेणी
◆ गुरु शिखर पर्वत चोटी कौनसे राज्य में अवस्थित है ?
― राजस्थान
◆ मर्खा घाटी, जुकू घाटी, सांगला घाटी एवं यूथांग घाटी कहाँ स्थित हैं ?
― मर्खा घाटी (जम्मू-कश्मीर), जुकू घाटी (नगालैण्ड), सांगला घाटी (हिमालय प्रदेश), यूथांग घाटी (सिक्किम)
◆ भारत में कितने राज्य तटरेखा से लगे हैं ?
― 9 (गुजरात, महाराष्ट्र, गोवा, कर्नाटक, केरल, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, ओडिशा एवं
पश्चिम बंगाल)
◆ यूरेनस सूर्य के चारों ओर एक परिक्रमा में लेता है
― 84 वर्ष
◆ अपने परिक्रमा पथ में पृथ्वी लगभग किस माध्य वेग से सूर्य का चक्कर लगाती है ?
― 30 किमी/से
◆ यूरेशिया क्षेत्र में पाया जाने वाला शीतोष्ण कटिबंधीय घास का मैदान है
― स्टेपीज
◆ कौनसा एक देश भौगोलिक रूप से अमरीकी महाद्वीप में स्थित होने पर भी राजनैतिक
दृष्टि से यूरोप का भाग है ?
― ग्रीनलैण्ड
◆ कौनसी सीमा रेखा बेल्जियम और जर्मनी के बीच सीमा निर्धारण करती है ?
― हैडेनबर्ग रेखा
◆ नूबियन मरुभूमि कहाँ स्थित है ?
― सूडान
◆ भारतीय मानक समय एवं ग्रीनविच माध्य समय के बीच कितने समय का अन्तर
है ?
― 5 घण्टे 30 मिनट
◆ 'फूलों की घाटी' किस राज्य में स्थित है ?
― उत्तराखंड में
◆ गल्फ स्ट्रीम क्या है ?
― अटलांटिक महासागर में एक उष्ण धारा
◆ जामनगर (गुजरात) में कार्यरत् रिफाइनरी किस कम्पनी की है ?
― रिलायंस
◆ विश्व वन दिवस किस दिन मनाया जाता है ?
― 21 मार्च को
◆ भारत का मौसम मानचित्र किस प्रक्षेप पर बनाया जाता है ?
― मर्केटर प्रक्षेप पर
◆ हवाई द्वीप की खोज किसने की थी ?
― जेम्स कुक ने
◆ भारत में किस स्थान पर कॉफी तथा चाय दोनों की खेती की जाती है ?
― नीलगिरी की पहाड़ियों पर
◆ विश्व में लौह-इस्पात का सर्वाधिक उत्पादन करने वाला केन्द्र कौनसा है ?
― पिट्सबर्ग
◆ किस महासागर में द्वीपों की संख्या सर्वाधिक है ?
― प्रशान्त महासागर में
◆ प्रसिद्ध महत्वपूर्ण मत्स्य ग्रहण क्षेत्र 'ग्रैण्ड बैंक' कहाँ स्थित है ?
― उत्तरी अटलाण्टिक महासागर में
◆ भारत में खनिज तेल के भण्डार मुख्यतः किस प्रकार की चट्टानों में पाए जाते हैं ?
― अवसादी या परतदार
◆ कौनसा पर्वत महाद्वीपीय जल विभाजक (Continental Water Divider) के रूप
में जाना जाता है ?
― रॉकी
◆ ब्रह्मपुत्र नदी तिब्बत में किस नाम से जानी जाती है ?
― सांग्पो
◆ पूर्णिमा तथा अमावस्या को उच्च ज्वार का अनुभव किया जाता है, निम्न ज्वार की उत्पत्ति
कब होती है ?
― कृष्ण तथा शुक्ल पक्ष की अष्टमी को
◆ उत्तर कोरिया तथा दक्षिण कोरिया के बीच की सीमा रेखा को क्या कहते हैं ?
― 38वीं समान्तर रेखा
◆ कश्मीर की वूलर झील किस प्रकार का उदाहरण है ?
― विवर्तनिक झील का
◆ मरुस्थलों में रातें मैदानों की अपेक्षा अधिक ठण्डी क्यों रहती हैं ?
― रेत पृथ्वी की अपेक्षा अधिक द्रुतगति से ऊष्मा विसरित करता है
◆ गर्मियों में एक खुले जलाशय का पानी क्यों ठण्डा रहता है ?
― वायुमण्डल की अपेक्षा जल मन्दगति से ताप का अवशोषण करता है
◆ अजीजिया विश्व का सबसे अधिक गर्म स्थान माना जाता है, यह किस देश में है ?
― लीविया (उत्तरी अफ्रीका) में
◆ विश्व का सबसे ऊँचा जलप्रपात किस देश में है ?
― वेनेजुएला (दक्षिण अफ्रीका) में
◆ गंगा डेल्टा के शीर्ष पर कौनसी पहाड़ियाँ स्थित हैं?
― राजमहल पहाड़ियाँ
◆ खासी और जयन्तिया की पहाड़ियाँ किस राज्य में स्थित हैं?
― मेघालय में
◆ न्यू मूर द्वीप (New Moore Island) कहाँ स्थित है?
― बंगाल की खाड़ी में
◆ अमरकंटक पठार से निकलकर अलग-अलग दिशाओं में बहने वाली दो प्रमुख नदियाँ
कौनसी हैं?
― नर्मदा और सोन नदियाँ
◆ किस राज्य की समुद्री तट रेखा सबसे लम्बी है ?
― गुजरात
◆ हारमुज जलसन्धि किन दो देशों को अलग करती है?
― ओमान और ईरान को
◆ कौनसा नगर जापान का पिटसबर्ग कहा जाता है?
― ओसाका
◆ अरावली एवं विन्ध्य श्रृंखलाओं के मध्य कौनसा पठार (Plateau) स्थित है ?
― मालवा का पठार
◆ भारत का सुदूरस्थ दक्षिणतम बिन्दु 'इंदिरा प्वाइंट' अवस्थित है।
― ग्रेट निकोबार में
◆ भारत का सुदूरस्थ पश्चिमी बिन्दु (Westernmost point) 'गौर मोती' या 'गुहार मोती'
स्थित है
― गुजरात में
◆ भारत का सुदूरस्थ उत्तरी बिन्दु (Northernmost point) 'इंदिरा कोल' अवस्थित है
― जम्मू एवं कश्मीर में सियाचिन ग्लेशियर के निकट
◆ भारत का सुदूरस्थ पूर्वी बिन्दु 'किविंशू' स्थित है
― अरुणाचल प्रदेश में
◆ भारतीय मानक समय की देशान्तर रेखा (82° 30') किस नगर से होकर गुजरती है ?
― नैनी (इलाहाबाद)
◆ हेंडनबर्ग रेखा सीमा निर्धारित करती है
― बेल्जियम और जर्मनी के बीच
◆ आस्ट्रिया का शहर 'वियना' किस नदी के किनारे अवस्थित है ?
― डेन्यूब नदी
◆ विक्टोरिया जल प्रपात किस नदी से संबंद्ध है ?
― जाम्बेजी नदी से
◆ यूरोप के किस देश को 'झीलों की वाटिका' कहते हैं ?
― फिनलैण्ड को
◆ 'रोरिंग फोर्टीज' शब्द प्रयुक्त होता है
― 40° से 60° दक्षिणांश के मध्य सशक्त समुद्री हवाएं
◆ भारत के किस भाग में सर्वाधिक दैनिक तापान्तर पाया जाता है ?
― राजस्थान के मरुस्थलीय क्षेत्रों में
◆ दक्षिण भारत की नदियाँ प्रमुख रूप से कौनसा अपवाह तन्त्र रखती हैं ?
― वृक्षनुमा
◆ नदियों की लम्बाई के अवरोही क्रम में गोदावरी, महानदी, नर्मदा व ताप्ति का सही
अनुक्रम है
― गोदावरी-नर्मदा-महानदी-ताप्ति
◆ किस प्रकार की मृदा की जलधारण क्षमता सबसे कम होती है ?
― बलुई दोमट
◆ 'केन्द्रीय मृदा लवणता अनुसन्धान (CSSRI)' अवस्थित है
― करनाल (हरियाणा) में
◆ हमारी आकाशगंगा के केन्द्र की परिक्रमा करने में सूर्य को समय लगता है
― 25 करोड़ वर्ष
◆ वह सीमा, जिसके बाहर तारे आन्तरिक मृत्यु से ग्रसित होते हैं, कहलाती है।
― चन्द्रशेखर सीमा
◆ हमारे अन्तरिक्ष में तारमण्डलों की संख्या है
― 88
◆ हीरक वलय एक दृश्य है, जिसे देखा जा सकता है
― केवल पूर्णतया पथचिह्न के परिधीय क्षेत्रों पर
◆ अगर सूर्य और पृथ्वी के बीच दूरी एक-चौथाई कम हो जाए, तो सबसे अधिक सम्भावना
होगी कि
― हमारे वर्ष की अवधि कम हो जाएगी
◆ उत्तर भारत में उपहिमालय क्षेत्र के सहारे फैले समतल मैदान को कहा जाता है
― भाबर
◆ सुंदरवन डेल्टा का निर्माण करने वाली नदियाँ हैं
― गंगा और ब्रह्मपुत्र
◆ कौनसी नदी कच्छ के रन की दलदली भूमि में जाकर लुप्त हो जाती है ?
― लूनी नदी
◆ 1903 में भारत की प्रथम चीनी मिल स्थापित की गई।
― देवरिया जिले के प्रतापपुर में
◆ ओडिशा में स्थित बादाम पहाड़ किस खनिज के उत्खनन के लिए प्रसिद्ध है ?
― लौह अयस्क
◆ हमारे आकाश गंगा के केन्द्र की परिक्रमा करने में सूर्य को समय लगता है
― 25 करोड़ वर्ष
◆ सूर्य और पृथ्वी के बीच औसत दूरी है
― 150 x 10 सेमी
◆ कौनसी झील तंजानिया और युगांडा के बीच अंतर्राष्ट्रीय सीमा बनाती है ?
― विक्टोरिया
◆ बालिआरिक द्वीप समूह स्थित है
― भूमध्य सागर में
◆ अगुलहास, दक्षिण हिन्द महासागर में उत्तर से दक्षिण की ओर प्रवाहित होने वाली
― गर्म जलधारा है
◆ भारत का पहला सार्वजनिक क्षेत्र का उर्वरक कारखाना कहाँ स्थापित किया गया
था ?
― सिंदरी में
◆ भारतीय अन्तरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) का उपग्रह प्रक्षेपन केन्द्र कहाँ स्थित
है ?
― श्रीहरिकोटा (आंध्र प्रदेश) में