◆ फलों का अध्ययन किया जाता है
― पोमोलॉजी (Pomology) में
◆ रक्त कोष में रक्त किस रसायन के साथ मिलाकर रखा जाता है ?
― सोडियम नाइट्रेट व डेक्सट्रेट के साथ
◆ प्रकाश में ध्रुवण की घटना क्या सिद्ध करती है ?
― प्रकाश की तरंगें अनुप्रस्थ तरंगें (Tranverse Waves) होती हैं
◆ एक प्रकाश वर्ष में होते हैं
― 9.46 x 10¹² किमी
◆ विटामिन C अम्ली है या क्षारीय
― अम्लीय
◆ बैलिस्टिक गेल्वेनोमीटर से क्या नापते हैं ?
― क्षणिक आवेश (Transient Charge)
◆ 'शण्ट' का स्थायी रूप से उपयोग किस यंत्र में किया जाता हैं ?
― अमीटर में
◆ एक व्यक्ति एक संवेदनशील (Sensitive) तराजू पर खड़ा है. यदि वह गहरी सांस
अन्दर लेता है, तो तराजू की रीडिंग
― घटेगी
◆ वाशिंग मशीन का कार्य सिद्धान्त है
― अपकेन्द्रण
◆ पृथ्वी के चारों ओर परिक्रमा कर रहा कृत्रिम उपग्रह इसलिए पृथ्वी पर नीचे नहीं गिरता
क्योंकि पृथ्वी का आकर्षण
― उसकी गति के लिए आवश्यक त्वरण प्रदान करता है
◆ किस गैस को स्ट्रेंजर गैस' के नाम से भी जाना जाता है ?
― जीनॉन (Xe)
◆ नान-स्टिक फ्राइंग कड़ाही में लेप होता है
― टेफ्लॉन का
◆ रेशम का कीड़ा (Silk Worm) अपने जीवनचक्र के किस चरण में वाणिज्यिक तंतु का
निर्माण करता है ?
― कोशित (Pupa)
◆ कौनसा विटामिन किसी स्वप्न को पर्याप्त अवधि तक याद रखने में सहायक होता है ?
― विटामिन B-6
◆ हमारे शरीर में त्वचा तल के नीचे विद्यमान वसा किसके विरुद्ध अवरोधक का काम करती
है ?
― शरीर की ऊष्मा का क्षय
◆ पीत पिंड कहाँ पाई जाने वाली कोशिकाओं की संहति है ?
― अण्डाशय (Ovary)
◆ तृतीयक प्रतिजन डीपीटी (DPT) बच्चों को किन बीमारियों से बचाव के लिए दी जाती
है ?
― रोहिणी, कुकर खाँसी, टिटनेस से
◆ जैव ऑक्सीकरण के फलस्वरूप उत्पन्न होने वाली ऊर्जा का संचय कहाँ होता है ?
― ATP अणुओं में
◆ प्रकाश के ध्रुवीकरण प्रभाव का पता लगाने वाले भारतीय वैज्ञानिक का नाम क्या है ?
― चंद्रशेखर वेंकटरमन (सी. वी. रमन)
◆ जब रक्त में ऑक्सीजन की सांद्रता में कमी आती है, तो श्वांस की गति
― बढ़ जाती है
◆ रेडियो के आविष्कारक मार्कोनी कहाँ के रहने वाले थे ?
― इटली
◆ माइक्रोबायलॉजी किससे सम्बन्धित है ?
― अतिसूक्ष्म जीवों के अध्ययन से
◆ शराब का अत्यधिक सेवन करने से मानव के किस अंग की क्षति होती है ?
― यकृत (Liver) की
◆ धुले हुए सफेद कपड़ों में 'नील' लगाने से वह अधिक सफेद व चमकीले हो जाते हैं,
इसका क्या कारण है ?
― प्रकाश का प्रकीर्णन
◆ स्कर्वी (Scurvy) रोग किस विटामिन की कमी के कारण होता है ?
― विटामिन C की कमी के कारण
◆ रवों के रूप में सबसे पहले किस एन्जाइम को तैयार किया गया ?
― यूरिएज को
◆ यूजेनिक्स (Eugenics) किसके अध्ययन का विज्ञान है ?
― मानवों के आनुवंशिक अध्ययन का
◆ अग्निशमन यन्त्रों में भरा सोडियम बाइकार्बोनेट घोल किससे क्रिया करके कार्बन
डाइऑक्साइड बनाता है ?
― गन्धक के अम्ल से
◆ यदि दो चुम्बकीय ध्रुवों के बीच शक्ति और दूरी दोगुनी हो जाए, तो उनके बीच लगने वाला
बल कितना बढ़ जाएगा ?
― चौगुना बढ़ जाएगा
◆ भारत के प्रथम अन्तरिक्ष यात्री राकेश शर्मा 3 अप्रैल, 1984 को किस अन्तरिक्ष यान में
गए ?
― सोयुज-टी-11
◆ केन्द्रीय शुष्क जोन अनुसन्धान संस्थान (CAZRI) कहाँ स्थित है ?
― जोधपुर में
◆ 'कोशिका' की खोज किस वैज्ञानिक ने की थी ?
― रॉबर्ट हुक ने
◆ अपश्रव्य (Infrasonic) तरंगों की आवृत्ति कितनी होती है ?
― 20 हर्ट्ज से कम
◆ श्वेत रक्त-कणिकाओं का प्रमुख कार्य क्या है ?
― रोगों से रक्षा करना
◆ रक्त-स्पन्दन में कौनसा विटामिन क्रियाशील होता है ?
― विटामिन K
◆ पास्कल मात्रक में वायुमण्डलीय दाब कितना होता है ?
― 10⁵ पास्कल
◆ साइटोकाइनेसिस में किसका विभाजन होता है ?
― कोशिकाद्रव्य का
◆ एन्जाइम मूलतः क्या है ?
― प्रोटीन
◆ पित्त का निर्माण शरीर के किस भाग में होता है ?
― यकृत (Liver) में
◆ कृष्ण छिद्र (Black hole) सिद्धान्त के साथ किस भारतीय वैज्ञानिक का नाम जुड़ा
है ?
― एस. चन्द्रशेखर
◆ साइनोकोवालमिन क्या है ?
― विटामिन B₁₂
◆ टेट्रा इथाइल लेड (TEL) पेट्रोल में क्यों मिलाया जाता है ?
― एन्टीनॉकिंग रेटिंग (अपस्फोटन की दर) को बढ़ाने के लिए
◆ हीरे की चमक होती है
― पूर्ण आन्तरिक परावर्तन के कारण
◆ आपेक्षिक आर्द्रता (Relative humidity) नापी जाती है
― हाइग्रोमीटर (Hygrometer) से
◆ रेटिना पर बनने वाला प्रतिबिम्ब होता है
― वास्तविक, उल्टा तथा वस्तु से छोटा
◆ पोलियो का टीका सर्वप्रथम किसने तैयार किया था ?
― जोन्स साल्क ने
◆ गोबर गैस का मुख्य संघटक क्या है ?
― मीथेन गैस
◆ मानव तन्त्र में पाचक एन्जाइम हैं
― ट्रिप्सिन टॉयलिन एवं पेप्सिन
◆ मानव शरीर के किस भाग में शुक्राणु, डिम्ब को निषेचित (Fertilize) करता है ?
― डिम्बवाहिनी नली (Fallopian Tube)
◆ मानव शरीर में कौनसा हॉर्मोन रक्त कैल्सियम और फॉस्फेट को विनियमित करता है ?
― परावटु हॉर्मोन (Para Thyroid)
◆ मानव शरीर में पुच्छ, कौनसी संरचना में संलग्न रहता है ?
― वृहदान्त्र (Large Intestine)
◆ जर्मन सिल्वर एक मिश्र धातु है जिसमें रजत (Ag) नहीं पाया जाता, के अन्य नाम हैं
― निकेल सिल्वर, न्यू सिल्वर, अलपक्का, पैकटॉग
◆ जिंक आक्साइड (ZnO) को अन्य किस नाम से जाना जाता है ?
― यशद पुष्प (Philosopher's Wool)
◆ एक कृत्रिम उपग्रह में विद्युत् ऊर्जा का स्रोत होता है
― सौर सैल
◆ किसी पिण्ड का भार सर्वाधिक कहाँ होता है ?
― ध्रुवों पर
◆ प्रत्यावर्ती धारा को दिष्ट धारा में परिवर्तित करने वाली युक्ति को कहते हैं
― रेक्टीफायर
◆ ट्रान्सफॉर्मर प्रयुक्त होते हैं
― AC वोल्टेज का उपचयन या अपचयन करने के लिए
◆ अस्थियों एवं कंकाल तन्त्र के अध्ययन से सम्बन्धित शाखा है
― ऑस्टियोलॉजी
◆ बड़ी आँत का पहला भाग कहलाता है
― कोलोन
◆ दूध को दही में कौनसा बैक्टीरिया परिवर्तित करता है ?
― लैक्टो बैसिलस
◆ यकृत (Liver) उत्सर्जन क्रिया में किस प्रकार सहायता करता है ?
― अमोनिया को यूरिया में बदलकर
◆ स्मरण शक्ति एवं चिन्तन का कार्य मस्तिष्क का कौनसा भाग करता है ?
― सेरिब्रम
◆ खींचकर किसी तार की लम्बाई दूनी कर देने से उसके विशिष्ट प्रतिरोध पर क्या प्रभाव
पड़ेगा ?
― अपरिवर्तित रहेगा
◆ तत्वों के रासायनिक और भौतिक गुण उनकी परमाणु संख्या के आवर्त फल होते हैं. यह
नियम किसने प्रतिपादित किया है ?
― मोस्ले (Moseley)
◆ आवर्त सारणी के चतुर्थ आवर्त में कितने तत्व हैं ?
― 18
◆ किसी वस्तु के जल-तुल्यांक (Water equivalent) तथा ऊष्माधारिता (Thermal
capacity) के संख्यात्मक मानों में क्या सम्बन्ध है ?
― बराबर होते हैं
◆ आँख के किस भाग द्वारा आँख में प्रवेश करने वाले प्रकाश की मात्रा नियन्त्रित की जाती
है ?
― आइरिस (Iris) द्वारा
◆ हीरे के सम्बन्ध में कैरट (Carat) क्या होता है ?
― हीरे के भार का मात्रक (Unit of weight of diamond)
◆ लिथियम तत्व का रासायनिक संकेत है
― Li
◆ जो तत्व इलेक्ट्रॉन का त्याग कर धन आयन बनाता है, कहलाता है ?
― धातु
◆ ऐसे तत्व, जो धातु तथा अधातु दोनों जैसा आचरण करता है, उसे कहते हैं ?
― उपधातु
◆ आयोडीन युक्त नमक का प्रयोग किस बीमारी की रोकथाम के लिए किया जाता है ?
― गलगण्ड (Goitre)
◆ विद्युत् मोटर का क्या कार्य है ?
― विद्युत् ऊर्जा का यांत्रिक ऊर्जा में रूपान्तर करना
◆ हरे पौधों में प्रकाश-संश्लेषण की इकाई क्या कहलाती है ?
― क्वाण्टासोम (Quantasome)
◆ पृथ्वी का औसत घनत्व क्या है ?
― 5.5 ग्राम / घन सेमी
◆ सूर्य सदैव पूर्व में क्यों निकलता है ?
― पृथ्वी पश्चिम से पूर्व की ओर घूमती है
◆ पौधों में वाष्पोत्सर्जन दर के निर्धारण के लिए किस यंत्र का उपयोग किया जाता है ?
― पोटोमीटर का
◆ लाल रक्त कणिकाओं के निर्माण के लिए किसकी उपस्थिति आवश्यक है ?
― फॉलिक अम्ल की
◆ काँच, सीमेंट और क्वार्ट्ज का उभयनिष्ठ तत्व है
― सिलिकॉन
◆ पॉजिट्रॉन किसका प्रतिकरण (Anti-particle) है ?
― इलेक्ट्रॉन का
◆ ऐपीकल्चर किसके उत्पादन से सम्बन्धित है ?
― शहद
◆ डीएनए डबल हेलिक्स मॉडल (Double Helix Model) किसकी देन है ?
― वाटसन और क्रिक की
◆ स्थिर दाब पर किसी गैस की निश्चित मात्रा का आयतन परमताप के समानुपाती होता है,
यह नियम कहलाता है
― चार्ल्स का नियम
◆ किन जीवाणुओं को 'सायनोबैक्टीरिया के नाम से जाना जाता है ?
― नीले-हरे शैवाल
◆ ब्लीचिंग पाउडर हल्के रंग का चूर्ण है, जिसमें क्लोरीन की गन्ध आती है, इसका रासायनिक
नाम क्या है ?
― कैल्सियम क्लोरो हाइपोक्लोराइड (CaOCl₂)
◆ रक्त कोष (Blood Bank) में मनुष्य का रक्त किस रसायन के साथ मिलाकर रखा जाता
है
― सोडियम नाइट्रेट व डेक्सट्रेट रसायन के साथ
◆ विद्युत् परिपथ में विद्युत् धारा की माप किस यंत्र से की जाती है ?
― अमीटर से
◆ न्यूट्रास्यूटिकल्स उत्पाद है जिनमें होते हैं
― पोषक और औषधि प्रभाव
◆ रुधिर के प्लाज्मा में किसके द्वारा एन्टीबॉडी निर्मित होती है ?
― लिम्फोसाइट
◆ यदि एक पिता का रक्त वर्ग A है और माता का O है तो उसके पुत्र का रक्त वर्ग हो सकता
है
― O
◆ कौनसा हॉर्मोन स्तन ग्रंथियों से दुग्ध का स्राव होने में भूमिका निभाता है ?
― ऑक्सीटोसिन
◆ कोहरे में कौनसा कोलाइडी तंत्र अभिव्यवत्व होता है
― गैस में द्रव
◆ मोती के मुख्य अवयव हैं
― कैल्सियम कार्बोनेट (एरागोनाइट) 81% जल-2-4% तथा
कांचियोलिन–0-10%
◆ माणिक्य और नीलम रासायनिक रूप से कैसे जाने जाते हैं ?
― एल्युमीनियम ऑक्साइड
◆ जब पानी में साधारण नमक मिलाया जाता है, तो पानी के क्वथनांक बिन्दु और हिमांक
बिन्दु
― क्रमशः बढ़ेंगे और घटेंगे
◆ यदि हवा का तापमान बढ़ता है, तो उसकी जलवाष्प ग्रहण करने की क्षमता
― बढ़ती है
◆ जीन के भीतर अनुक्रम-आधार परिवर्तन कहलाता है
― उत्परिवर्तन
◆ ट्रांसफॉर्मर का क्रोड किस धातु का बना होता है ?
― नर्म लोहे (Soft Iron) का
◆ रेडियो एक्टिविटी की खोज किस वैज्ञानिक ने की थी ?
― हेनरी बैकुरल (Henry Becquerel) ने
◆ यदि किसी कोनकेव दर्पण को पानी में डुबाया जाए तो उसकी फोकस दूरी पर क्या
प्रभाव पड़ेगा ?
― अपरिवर्तित रहेगी
◆ पेस मेकर किसकी गति को सामान्य बनाने के लिए लगाया जाता है ?
― हृदय की गति को
◆ हृदय सम्बन्धी असामान्यताओं का पता किससे लगाते हैं ?
― इलेक्ट्रोकार्डियोग्राफ से
◆ मेण्डल के द्वारा प्रतिपादित सिद्धान्त को क्या कहा जाता है ?
― आनुवांशिकता का सिद्धान्त
◆ रेबीज नामक रोग में मनुष्य का कौनसा तंत्र प्रभावित होता है ?
― तंत्रिका तंत्र
◆ पाचन की दृष्टि से आहारनाल का सबसे महत्वपूर्ण भाग कौनसा है ?
― छोटी आंत
◆ शरीर के किस भाग द्वारा ताप का नियन्त्रण होता है ?
― त्वचा के द्वारा
◆ धनुस्तम्भ (Tetanus) नामक बीमारी के बचाव के लिए कौनसा इंजेक्शन लगाया
जाता है ?
― ए.टी.एस. (Anti Toxin Serum)
◆ इलेक्ट्रॉन-वोल्ट किस भौतिकी राशि का मात्रक है ?
― ऊर्जा का
◆ फास्ट ब्रीडर टेस्ट रिएक्टर (FBTR) में कौनसा ईंधन प्रयुक्त किया जाता है ?
― यूरेनियम प्लूटोनियम मिक्स्ड कार्बाइड
◆ किस दृष्टि दोष को दूर करने के लिए बेलनाकार लेंस के चश्मे दिए जाते हैं ?
― दृष्टि वैषम्य (Astigmatism )