◆ गर्म पानी के गीजरों के अन्दर का स्तर ताँबे का क्यों बनाया जाता है ?
― ताँबा भाप के साथ अभिक्रिया नहीं करता
◆ सरल आवर्ती गति कर रहे कण पर बल
― विस्थापन के अनुत्क्रमानुपाती होता है और माध्य स्थिति की ओर निर्देशित होता है
◆ किस रंग के प्रकाश का प्रकीर्णन सबसे अधिक माना जाता है ?
― बैंगनी प्रकाश का
◆ पादपों के मूल रोमों द्वारा जल किस प्रक्रिया से अवशोषित किया जाता है ?
― परासरण (Osmosis) द्वारा
◆ वनस्पति तेलों को संतृप्त वसाओं में परिवर्तित करने के लिए किस गैस का प्रयोग किया
जाता है ?
― हाइड्रोजन का
◆ ट्यूबरकुलोसिस संक्रमण किसके द्वारा होता है ?
― माइक्रोबैक्टीरियम ट्यूबरकुलोसिस द्वारा
◆ ब्लीचिंग पाउडर का रासायनिक नाम क्या है ?
― कैल्सियम हाइपोक्लोराइट
◆ 1024 बाइट किसके बराबर होता है ?
― 1 किलोबाइट के
◆ कौनसा प्रकाश-पुंज अत्यधिक सम्बद्ध (Cohent) होता है ?
― लेसर (LASER)
◆ आर्निथालॉजी (Ornithology) में किसका अध्ययन किया जाता है ?
― चिड़ियों का, उनके प्राकृतिक वातावरण में
◆ हाइड्रोजन की खोज किसने की थी ?
― कैवेण्डिस ने
◆ 18 कैरेट सोने में सोने का प्रतिशत कितना होता है?
― 75 प्रतिशत
◆ प्रोटीन हीनता जन्य रोग है?
― क्वाशियोरकर
◆ स्तनधारियों में तिल्ली (प्लीहा) का क्या कार्य होता है?
― एक रक्तोत्पादक ऊतक के रूप में
◆ डी. एन. ए. (D.N.A.) होता है?
― डाइऑक्सीराइबोज न्यूक्लिक एसिड
◆ D₂O क्या है?
― भारी पानी
◆ फलों को कृत्रिम रूप से पकाने के लिए किस गैस का प्रयोग किया जाता है ?
― एथिलीन का
◆ 'सन-शाइन' विटामिन कौनसा विटामिन है ?
― विटामिन D
◆ किस रोग से पीड़ित व्यक्तियों को आयोडीन उपचार के लिए दी जाती है ?
― घेंघा (Goitre) रोग से
◆ हैवी वाटर में हाइड्रोजन के स्थान पर क्या होता है?
― ड्यूटीरियम
◆ वायुमण्डल में किस गैस का स्तर बढ़ाने से ग्रीन हाउस प्रभाव उत्पन्न होता है ?
― कार्बन-डाइऑक्साइड का
◆ ट्राम्बे (मुम्बई) किस लिए प्रसिद्ध है ?
― भाभा परमाणु अनुसंधान केन्द्र (BARC) के लिए
◆ हीरा एवं ग्रेफाइट किसके अपरूप (Allotrope) हैं ?
― कार्बन के
◆ पारिस्थितिकी (Ecology) किसके अध्ययन से सम्बन्धित है ?
― जीव व पर्यावरण के सह-सम्बन्धों से
◆ राष्ट्रीय विज्ञान दिवस कब और किसकी खोज के बारे में प्रतिवर्ष मनाया जाता है ?
― 28 फरवरी, सर सी. वी. रमन की खोज 'रमन्स इफैक्ट' हेतु
◆ चन्द्रमा के वैज्ञानिक अध्ययन को क्या कहते हैं ?
― सेलेनोलॉजी (Selenology)
◆ PSLV का पूर्ण रूप क्या है ?
― Polar Satellite Launch Vehicle
◆ डी.एन.ए. (DNA) परीक्षण विधि किसने विकसित की ?
― डॉ. ऐलेक जफ्रीस
◆ चेतनाशून्यक (Anaesthetic) के रूप में प्रयुक्त किया जाता है ?
― नाइट्रस ऑक्साइड
◆ 'दो बूँद जिन्दगी की' स्वास्थ्य सम्बन्धी नारा किस प्रोग्राम से जुड़ा है ?
― पल्स पोलियो
◆ बायो-डीजल पौधा कहलाता है
― जैट्रोफा
◆ सोडियम के परमाणु में कितने इलेक्ट्रॉन, प्रोटॉन व न्यूट्रॉन होते हैं ?
― इलेक्ट्रॉन 11, प्रोटॉन 11, न्यूट्रॉन 12
◆ टिश्यू कल्चर का अध्ययन किसके लिए उपयोगी है ?
― आनुवंशिकी के लिए
◆ भारत का संचार उपग्रह जीसैट-14, वर्ष 2014 में कहाँ से छोड़ा गया ?
― सतीश धवन अन्तरिक्ष केन्द्र, श्रीहरिकोटा (आन्ध्र प्रदेश)
◆ इन्टरनेट शब्द वर्ल्ड वाइड वेब (WWW) का आविष्कारक कौन है ?
― टिम बर्नर्स-ली
◆ रमन का प्रभाव जिसके लिए सी. वी. रमन को नोबेल पुरस्कार मिला था, किससे
सम्बन्धित है ?
― प्रकाश का प्रकीर्णन
◆ नाभिकीय रिएक्टरों में नियन्त्रक छड़ें किस पदार्थ की होती हैं ?
― कैडमियम की
◆ समुद्री जल में सर्वाधिक मात्रा में उपस्थित रहने वाला लवण है
― सोडियम क्लोराइड
◆ विस्फोटक आर. डी एक्स की खोज किसने तथा कब की थी ?
― हेनिंग, 1899
◆ 'प्लावमान जीन' के सिद्धान्त का प्रतिपादन किसने किया ?
― बारबरा मेकलिन्टोक
◆ किस विटामिन की कमी से पेलाग्रा रोग होता है ?
― नियासिन (विटामिन बी-3)
◆ गेहूँ के रस्ट रोग पर शोधकार्य करने वाले वैज्ञानिक हैं
― आर. पी. सिंह
◆ डायबिटीज के रोगी के शरीर का कौनसा अंग सही ढंग से कार्य नहीं करता ?
― अग्न्याशय
◆ बैरोमीटर में पारे का तल एकाएक गिरना प्रदर्शित करता है
― तूफान
◆ 'एम्पियर सेकण्ड' मात्रक है
― आवेश की मात्रा
◆ लाफिंग गैस है
― नाइट्रस ऑक्साइड
◆ बाह्य चुम्बकीय प्रभावों से वैज्ञानिक यंत्रों की रक्षा की जाती है
― लौह कवर में रखकर
◆ परमाणु बिजलीघरों में किस प्रकार की न्यूक्लीय अभिक्रिया होती है ?
― न्यूक्लीय विखण्डन
◆ गामा किरणों पर किस प्रकार का आवेश होता है ?
― किसी प्रकार का नहीं
◆ रेडियो कार्बन तिथि निर्धारण विधि का उपयोग होता है।
― जीवाश्मों की आयु का पता लगाने में
◆ शरीर का सारा रक्त किसके माध्यम से शुद्ध होता है ?
― वृक्क (किडनी) के माध्यम से
◆ हाइड्रोफाइट किन्हें कहते हैं ?
― जलीय पौधों को
◆ दो समान्तर दर्पणों के बीच रखी वस्तु के कितने प्रतिबिम्ब बनते हैं ?
― अनन्त (Infinite)
◆ दो समान्तर दर्पणों के बीच रखी वस्तु का सबसे अधिक चमकीला प्रतिबिम्ब कौनसा
होता है ?
― दूसरा प्रतिबिम्ब
◆ 'एण्टी पोलियो वैक्सीन' किस वैज्ञानिक नाम की अग्रणी है ?
― जॉन्स एडवर्ड साल्क
◆ किसी कण के₇N¹⁴ के नाभिक के संघट्य के परिणामस्वरूप ₆C¹⁴ तथा ₁H¹ उत्पन्न
होते हैं. संघट्य करने वाला कण होगा
― न्यूट्रॉन
◆ विटामिन–K का रासायनिक नाम क्या है ?
― मैक्नोक्वीन
◆ 'रस्ट' रोग किस फसल से सम्बन्धित है ?
― बाजरा से
◆ FORTRAN किस क्षेत्र में उपयोगी है ?
― वैज्ञानिक शोध के
◆ न्यूटन के गति के किस नियम से बल का परिमाण ज्ञात किया जाता है ?
― द्वितीय नियम से
◆ हाइड्रोजन के समस्थानिक हैं
― प्रोटियम, ड्यूटीरियम तथा ट्राइटियम
◆ सिरका किसका जलीय विलयन है ?
― ऐसिटिक अम्ल
◆ पदार्थ के परमाणुवाद के प्रणेता कौन थे ?
― डाल्टन
◆ इमली में कौनसा अम्ल पाया जाता है ?
― टार्टरिक अम्ल
◆ ओरल रिहाइड्रेशन विलयन (ORS) का प्रयोग किस रोग के उपचार में किया जाता
है ?
― दस्तों के उपचार में
◆ वायुमंडल में उपस्थित ओजोन द्वारा....... विकिरण अवशोषित किया जाता है.
― पराबैंगनी (Ultra-violet)
◆ टेलीविजन के दूरस्थ नियंत्रण के लिए किस प्रकार के विद्युत् चुम्बकीय विकिरण का
उपयोग किया जाता है ?
― अवरक्त (Infrared)
◆ एक दन्तचिकित्सक द्वारा रोगी के दाँतों की जाँच के लिए कौनसा दर्पण प्रयुक्त किया
जाता है ?
― अवतल (Concave)
◆ बेतार (Wireless) संचार पृथ्वी की सतह को........द्वारा परावर्तित किया जाता है.
― आयनमंडल (Ionosphere)
◆ ग्रीन हाउस गैसें मुख्यतः .......के लिए उत्तरदायी हैं.
― ग्लोबल वार्मिंग
◆ पानी का घनत्व किस ताप पर अधिकतम होता है ?
― 4° C ताप पर
◆ क्रायोलाइट किस धातु का अयस्क (Ore) है ?
― ऐलुमिनियम का
◆ यदि चूना पत्थर के टुकड़े को पानी में डुबाया जाए, तो बुदबुद उत्पन्न होता है.
यह बुदबुद किसके कारण बनता है ?
― कार्बन डाइऑक्साइड
◆ कैल्सीफेरोल (Calciferol) किस विटामिन का रासायनिक नाम है ?
― विटामिन D का
◆ सूर्य में कौनसा न्यूक्लीयर ईंधन (Nuclear Fuel) विद्यमान है ?
― हाइड्रोजन
◆ पृथ्वी तल से पलायन वेग' (Escape Velocity) का मान कितना है ?
― 11.2 किमी/सेकण्ड
◆ अंतरिक्ष यात्री अंतरिक्ष में सीधे खड़े क्यों नहीं रह सकते ?
― गुरुत्व की अनुपस्थिति के कारण
◆ स्थिर दाब पर किसी गैस की निश्चित मात्रा का आयतन परमताप के समानुपाती होता है,
यह नियम कहलाता है
― चार्ल्स का नियम
◆ ब्लीचिंग पाउडर सफेद रंग का चूर्ण है, जिसमें क्लोरीन की गन्ध आती है, इसका रासायनिक
नाम क्या है?
― कैल्सियम हाइपोक्लोराइड (CaOCI₂)
◆ मानव-मस्तिष्क का सबसे बड़ा भाग होता है
― सेरेब्रम
◆ विद्युत् परिपथ में विद्युत् धारा की माप किस यंत्र से की जाती है?
― अमीटर से
◆ डी. एन. ए. डबल हेलिक्स मॉडल (Double Helix Model) किसकी देन है?
― वाटसन और क्रिक की
◆ किन जीवाणुओं को 'सायनोबैक्टीरिया' के नाम से जाना जाता है?
― नीले-हरे शैवाल
◆ लाल रक्त कणिकाओं के निर्माण के लिए किसकी उपस्थिति आवश्यक है?
― फॉलिक अम्ल की
◆ काँच, सीमेंट और क्वार्ट्ज का उभयनिष्ठ तत्व है
― सिलिकॉन
◆ पॉजीट्रॉन किसका प्रतिकरण (Anti-particle) है?
― इलेक्ट्रॉन का
◆ हवाई जहाज के 'ब्लैक बॉक्स' का रंग कैसा होता है?
― नारंगी
◆ फोनोमीटर किसके मापन में उपयोग किया जाता है ?
― ध्वनि की तीव्रता एवं स्पंदन आवृति
◆ घूमती हुई वस्तुओं की गति नापने वाला यन्त्र है
― गाइरोस्कोप
◆ किसी तारे का रंग उसके किस गुण की जानकारी देता है ?
― उसके ताप की
◆ ऐसा उपकरण जो रासायनिक ऊर्जा को विद्युत् ऊर्जा में परिवर्तित करता है, कहलाता
है
― बैटरी
◆ भार के अनुसार पानी (H₂O) में हाइड्रोजन की प्रतिशतता है
― 11.11%
◆ कौनसा बहुलक बुलेट-प्रूफ वस्त्र बनाने में उपयोग किया जाता है ?
― पॉली पैराफेनीलीन टेरेप्थोमैलाइड (पॉलीएमाइड)
◆ पोलियो किस वाइरस द्वारा होता है ?
― पोलियोमेलाइटिस
◆ पुदीना (Mentha Arvensis) के किस भाग में तेल का अधिकतम प्रतिशत पाया जाता
है ?
― पत्ती में
◆ कुछ समुद्रीय जन्तु एवं कीट अँधेरे में अपने शरीर से प्रकाश उत्पन्न करते हैं, इस परिघटना
को कहते हैं
― बायोल्युमिनिसेंस
◆ जैव ऑक्सीजन माँग (BOD) किसके लिए एक मानक मापदण्ड है ?
― जलीय पारिस्थितिक तन्त्रों में प्रदूषण के मापन के लिए
◆ सूर्य से तीसरा, ग्रह कौनसा है ?
― पृथ्वी
◆ गैलीलियन दूरदर्शी के अभिदृश्यक की फोकस दूरी 100 सेमी तथा नेत्रिका की 2 सेमी
है, सामान्य दृष्टि (Normal vision) के लिए दूरदर्शी की लम्बाई होगी ?
― 98 सेमी
◆ तारों व सूर्य की ऊर्जा का स्रोत क्या है ?
― नाभिकीय संलयन
◆ मैडम क्यूरी ने किस अयस्क से रेडियम प्राप्त किया था ?
― चिप ब्लेण्ड से
◆ रेशम का कीट अपने भोजन के लिए किस पौधे/पेड़ की पत्तियों का
प्रयोग करता है ?
― शहतूत (Mulberry) की पत्तियों का
◆ खाद्य तेलों को किस प्रक्रिया से वनस्पति घी में बदला जाता है ?
― हाइड्रोजनेशन की प्रक्रिया से
◆ ध्रुवण किस प्रकार की तरंगों का गुण है
― अनुप्रस्थ तरंगों (Transverse) का
◆ पृथ्वी के सर्वाधिक निकट तारा है
― सूर्य
◆ धातुओं के विद्युत् का सुचालक होने का कारण है
― उनमें अधिक संख्या में मुक्त इलेक्ट्रॉनों की उपस्थिति
◆ कौनसी धातु मजबूती में स्टील के बराबर, किन्तु वजन में उससे लगभग आधी होती है ?
― टाइटेनियम
◆ पानी में साबुन घोलने से पृष्ठ तनाव पर क्या प्रभाव पड़ता है ?
― पृष्ठ तनाव कम हो जाता है
◆ पटाखों में लाल रंग किस तत्व की उपस्थित के कारण होता है ?
― स्ट्रांशियम की उपस्थिति के कारण
◆ फलों को पकाने के लिए किस गैस का प्रयोग किया जाता है ?
― एथिलीन (Ethylene)
◆ पेशियों में लैक्टिक एसिड के जमा हो जाने से हमें क्या होता है ?
― थकान महसूस होती है
◆ कालाजार नामक बीमारी का संक्रमण किसके द्वारा होता है ?
― जीनस लिशमैनियासिस के द्वारा
◆ ग्रीन हाउस प्रभाव का क्या मतलब होता है ?
― वायुमण्डल में कार्बन डाइऑक्साइड की मात्रा में वृद्धि से ताप में वृद्धि