◆ पृथ्वी की भ्रमण गति कितनी है ?
― 28 किमी/मिनट
◆ कौनसा रसायन कृत्रिम वर्षा में प्रयोग होता है ?
― सिल्वर आयोडाइड
◆ वनस्पति तेल से वनस्पति घी बनाने में प्रयुक्त गैस है
― हाइड्रोजन
◆ किसकी हीनता के कारण 'पेलाग्रा' रोग होता है ?
― पेन्टोथेनिक एसिड (विटामिन B₅) की
◆ पाइरोमीटर का प्रयोग किसके मापन के लिए किया जाता है ?
― उच्च तापमान के मापन के लिए
◆ वायुमण्डल की सबसे नीची परत कहलाती है
― क्षोभमण्डल (Troposphere)
◆ मानव शरीर में रक्त की अपर्याप्त आपूर्ति को क्या कहते हैं ?
― इस्कीमिया
◆ साबुन के बुलबुले पर श्वेत प्रकाश डालने से दिखाई देने वाले रंग किस घटना के कारण
होते हैं ?
― प्रकाश के व्यतिकरण के कारण
◆ सोडियम बाइकार्बोनेट का वाणिज्यिक नाम क्या है ?
― बेकिंग सोडा
◆ कार्बन तिथि निर्धारण में कार्बन का कौनसा समस्थानिक प्रयुक्त होता है ?
― ₆C¹⁴
◆ तेजाबी मिट्टी को कृषि योग्य बनाने हेतु किसका उपयोग किया जाता है ?
― कैल्सियम सुपर फॉस्फेट
◆ आहार में विटामिन 'सी' (Ascorbic Acid) की कमी से कौनसा रोग होता है ?
― स्कर्वी
◆ गुरुत्वाकर्षण के सार्वभौमिक नियम का प्रतिपादन किसने किया?
― न्यूटन ने
◆ किस गैस में वृद्धि के कारण भू-मण्डलीय तापन में वृद्धि हो रही है ?
― कार्बन डाइऑक्साइड
◆ पारा थर्मामीटर का आविष्कार किसने किया?
― फारेनहाइट
◆ मैडम क्यूरी को दो भिन्न नोबेल पुरस्कार किन भिन्न श्रेणियों के मिले थे ?
― भौतिक तथा रसायन
◆ ELISA परीक्षण क्या पता लगाने के लिए करते हैं?
― एच. आई. वी. का संक्रमण
◆ Electroencephalography (EEG), से जिस अंग की कार्य प्रणाली प्रकट होती है,
वह है
― मस्तिष्क (Brain)
◆ पैडोलॉजी (Pedology) का सम्बन्ध किसके वैज्ञानिक अध्ययन से है ?
― मृदा (मिट्टी)
◆ कम्प्यूटर की स्मृति (Memory) का मापन किया जाता है
― बिट्स के द्वारा
◆ कार्बन डेटिंग विधि किसकी आयु निर्धारित करने के लिए अपनाई जाती है ?
― जीवाश्मों की
◆ अत्यधिक शराब का सेवन करने से शरीर का कौनसा अंग विशेष रूप से प्रभावित होता
है ?
― यकृत (Liver)
◆ शरीर में रक्त बैंक का काम कौनसा अंग करता है ?
― तिल्ली (Spleen)
◆ हरे पौधों में प्रकाश-संश्लेषण की इकाई क्या कहलाती है ?
― क्वाण्टासोम (Quantasome)
◆ शरीर में रक्त की सफेद कोशिकाओं का मुख्य कार्य क्या होता है ?
― शरीर को बीमारियों से बचाना
◆ मछली के हृदय में कितने प्रकोष्ठ होते हैं ?
― 2 (Two-Chambered)
◆ मानव शरीर में रक्त से अवांछनीय पदार्थों को पृथक् करने का कार्य कौनसा अंग करता
है ?
― वृक्क (Kidney)
◆ चालीस वर्ष पूरे हो जाने पर चर्चित 'अप्सरा' क्या है ?
― न्यूक्लीय रिएक्टर
◆ डायनेमो का क्या कार्य है ?
― यांत्रिक ऊर्जा से विद्युत् ऊर्जा का उत्पादन
◆ एक अश्व शक्ति कितने वाट के बराबर होती है ?
― 746 वाट
◆ टिश्यूकल्चर का अध्ययन किसके लिए उपयोगी है?
― आनुवंशिकी के लिए
◆ यदि कोई व्यक्ति दूर की वस्तुओं को स्पष्ट न देख सके, तो उसका नेत्र दोष है
― निकट दृष्टि दोष (मायोपिया)
◆ आवर्त सारणी (Periodic Table) के निर्माणकर्ता के नाम पर किस तत्व का नामकरण
किया गया है?
― मेण्डेलेवियम (101) (Mendelevium (101)]
◆ नाभिकीय रिएक्टर में न्यूट्रॉन नियंत्रक के रूप में किसका प्रयोग किया जाता है ?
― कैडमियम का
◆ प्रकाश विद्युत् प्रभाव (Photo Electric Effect) की व्याख्या किस सिद्धान्त पर की
जाती है?
― क्वाण्टम सिद्धान्त पर
◆ एक नैनोमीटर कितने सेमी के बराबर होता है?
― 10⁻⁷ सेमी के
◆ बरनौली का सिद्धान्त किस भौतिक राशि के संरक्षण पर आधारित है ?
― ऊर्जा संरक्षण के सिद्धान्त पर
◆ क्वाशियोरकर (Kwashiorkor) की बीमारी किसकी कमी से होती है ?
― खुराक में प्रोटीन की अत्यधिक कमी से
◆ किस विटामिन की कमी के कारण अस्थि रोग 'आस्टियोमेलेशिया' (Osteomalacia) हो
जाता है?
― विटामिन 'डी' की कमी के कारण
◆ वायुमण्डलीय दाब का मात्रक है
― बार (Bar)
◆ न्यूटन-सेकण्ड किस भौतिक राशि का मात्रक है?
― संवेग (Momentum) का
◆ दूध से दही बनाने में कौनसा बैक्टीरिया सहायक होता है ?
― लैक्टोबैसिलस (Lactobacillus)
◆ किस अंग के कार्य न करने पर डाइलेसिस (Dialysis) किया जाता है ?
― वृक्क (Kidney)
◆ मनुष्य के मस्तिष्क का सबसे बड़ा भाग क्या होता है ?
― प्रमस्तिष्क (Cerebrum)
◆ राइफल चलाने पर लगने वाला झटका किसके संरक्षण का उदाहरण है ?
― रेखीय संवेग के संरक्षण (Conservation of linear momentum) का
◆ प्रयोगशाला में सर्वप्रथम जीन का संश्लेषण करने वाला वैज्ञानिक कौन है ?
― हरगोविंद खुराना
◆ चन्द्रमा पर वायुमण्डल न होने का क्या कारण है ?
― चन्द्रमा का गुरुत्व-बल वायुमण्डल को रोकने में सक्षम नहीं है.
◆ किस एक कोशिकीय शैवाल (Unicellular Algae) का उपयोग अन्तरिक्ष में खाद्य
की समुचित पूर्ति के लिए किया जाता है ?
― क्लोरेला (Chlorela)
◆ प्राकृतिक रबर किसका बहुलक (Polymer) है ?
― आइसोप्रीन (Isoprene) का
◆ द्रव्य की चौथी अवस्था क्या कहलाती है ?
― प्लाज्मा (Plasma)
◆ प्रत्यावर्ती धारा की माप किस यंत्र से की जाती है ?
― तप्त तार अमीटर (Hot Wire Ammeter) से
◆ सूर्य सदैव पूर्व में निकलता है, क्योंकि
― पृथ्वी पश्चिम से पूर्व की ओर घूमती है
◆ पौधों में वाष्पोत्सर्जन दर के निर्धारण के लिए किस यंत्र का उपयोग किया जाता
है?
― पोटोमीटर का
◆ रेड लेड का रासायनिक सूत्र क्या है?
― Pb₃O₄
◆ मानव शरीर में विटामिन-K का निर्माण किस अंग में होता है ?
― कोलन में बैक्टीरिया द्वारा
◆ 'DARK AVENGER' क्या है?
― एक प्रकार का प्रमुख कम्प्यूटर वायरस
◆ फाइकोलॉजी (Phycology) के तहत् विज्ञान की किस शाखा का अध्ययन किया जाता
है?
― शैवाल (Algae) का
◆ किस विटामिन में कोबाल्ट (Cobalt) पाया जाता है ?
― विटामिन B₁₂ में
◆ 'मेनिनजाइटिस' नामक रोग में शरीर का कौनसा अंग प्रभावित हो जाता है ?
― मस्तिष्क
◆ मानव शरीर में रक्त का थक्का नहीं बनने का प्रमुख कारण है ?
― हिपेरिन की उपस्थिति
◆ चाय बनाने के लिए विद्युत् द्वारा केतली में पानी किस विधि द्वारा गर्म होता है?
― संवहन द्वारा
◆ ब्लू विट्रॉल के नाम से किसे जाना जाता है ?
― कॉपर सल्फेट को
◆ पौधे के किस भाग से हल्दी प्राप्त होती है ?
― तना से
◆ होलोग्राफी किसकी तकनीक है ?
― वस्तु के त्रिविमीय प्रतिरूप को अंकित करने एवं पुनरावृत्ति करने की
◆ इन्सुलिन की खोज किसने की थी ?
― एफ. जी. बैंटिंग ने
◆ हड्डियों में फॉस्फेट किस रूप में पाया जाता है ?
― कैल्सियम फॉस्फेट के रूप में
◆ मैनोमीटर से क्या नापा जाता है ?
― द्रव का दाबान्तर
◆ टेरामाइसिन नामक एण्टीबायोटिक किससे प्राप्त होता है ?
― स्वायल एक्टीनोमाइसिट से
◆ ध्वनि की चाल पर दाब का क्या प्रभाव पड़ता है ?
― कोई प्रभाव नहीं पड़ता
◆ कॉस्मिक किरणों की खोज किसने की थी ?
― विक्टर हेस ने
◆ कैटरैक्ट (Cataract) किस अंग की बीमारी है?
― आँख की
◆ 'एपिडेमियोलॉजी' में किसका अध्ययन किया जाता है?
― महामारी रोगों का
◆ वयस्क मनुष्य में कितनी हड्डियाँ होती है?
― 206
◆ मनुष्य के मस्तिष्क का सबसे बड़ा भाग होता है?
― सेरेब्रम
◆ किस रक्त समूह वाला व्यक्ति सभी से रक्त ग्रहण कर सकता है?
― AB रक्त ग्रुप वाला
◆ क्षय रोग के लिए जैवरोधी प्रयोग होता है ?
― स्ट्रेप्टोमाइसिन
◆ फ्यूज वायर का प्रयोग किस लिए किया जाता है?
― अनावश्यक उच्च विद्युत्धारा को परिपथ में गुजरने से रोकने के लिए
◆ अधिकतम घातवर्ध्य धातु है?
― सोना
◆ द्रवित पेट्रोलियम गैस में होती है?
― ब्यूटेन एवं प्रोपेन
◆ ध्वनि को 'आँख' की भाँति उपयोग करने वाला पशु/पक्षी है ?
― चमगादड़ (Bat)
◆ डेंड्रालॉजी का सम्बन्ध किसके अध्ययन से है ?
― झाड़ियों एवं वृक्षों के
◆ प्रतिजैविक पेनिसिलीन किससे प्राप्त किया जाता है?
― कवक से
◆ पॉजीट्रान की खोज किसने की थी ?
― कार्ल डी. एंडरसन ने (1932 में)
◆ बरनौली का सिद्धान्त आधारित है
― ऊर्जा संरक्षण के सिद्धान्त पर
◆ कौनसी धातु 'भविष्य की धातु' कहलाती है ?
― टाइटेनियम
◆ हाइड्रोजन का रेडियोधर्मी समस्थानिक कौनसा है ?
― ट्रीटियम
◆ E.E.G. नामक यंत्र से क्या अंकित किया जाता है?
― मस्तिष्क की वैद्युत सक्रियता
◆ गाउट के रोगियों को कौनसा भोजन करने की सलाह दी जाती है (कम प्रोटीन वाला या
अधिक प्रोटीन वाला) ?
― कम प्रोटीन वाला
◆ आयोडीन की कमी से कौनसा रोग होता है ?
― घेंघा रोग
◆ एक वृत्ताकार वलय (Circular Ring) का गुरुत्व केन्द्र कहाँ होता है ?
― वलय वृत्त के केन्द्र पर
◆ गन मेटल के संघटक तत्व कौनसे हैं ?
― ताँबा, टिन और जस्ता
◆ सबसे बड़ा फूल किस पौधे का होता है ?
― रेफ्लीशिया का
◆ एक्सो बायोलॉजी किसका अध्ययन कहलाता है ?
― अन्य ग्रहों के जीवों का
◆ ध्रुवण (Polarization) किस प्रकार की तरंगों का गुण है ?
― अनुप्रस्थ (Transverse) तरंगों का
◆ लार (Saliva) किसके पाचन में सहायक है ?
― स्टार्च के पाचन में
◆ इन्सुलिन रक्त में किसकी मात्रा नियंत्रित करती है ?
― ग्लूकोज की
◆ डायबिटीज के मरीज के लिए इंसुलिन का क्या कार्य है ?
― रक्त में चीनी के स्तर पर नियंत्रण करना
◆ उस एक अधातु का नाम बताइए, जो प्रकाश को परावर्तित कर सकती है ?
― हीरा
◆ ग्रहों की गति के नियम किसने प्रतिपादित किए ?
― केप्लर