◆ रेखी समिति का सम्बन्ध किससे था ?
― अप्रत्यक्ष करों से
◆ नरसिम्हन समिति ने किस सम्बन्ध में अपने सुझाव केन्द्र सरकार को दिए थे ?
― बैंकिंग संरचना सुधार सम्बन्धी
◆ ज्ञान प्रकाश समिति का सम्बन्ध किससे था ?
― चीनी घोटाला से
◆ सुन्दर राजन समिति का सम्बन्ध किससे है?
― पेट्रोलियम से
◆ देश में जीएसटी के मामले में राज्यों को दिए जाने वाले मुआवजे की गणना के लिए किस
वर्ष को आधार स्वीकार किया गया है ?
― 2015-16
◆ भूतलिंगम समिति किससे सम्बन्धित है ?
― मजदूरी, आम कीमतों से
◆ एल.के. झा समिति ने किस कर का सुझाव दिया था ?
― अप्रत्यक्ष कर
◆ राजा चेलैया समिति किस क्षेत्र में जाँच हेतु गठित की गई थी?
― कर सुधार के लिए
◆ के. एन. काबरा समिति ने किसके सम्बन्ध में अपनी सिफारिशें प्रस्तुत की थीं?
― फ्यूचर ट्रेडिंग में
◆ रंगराजन समिति (2011) का सम्बन्ध किस घटक से था ?
― सार्वजनिक व्यय के बेहतर प्रबंधन के लिए
◆ केन्द्र सरकार द्वारा 'गिव इट अप' अभियान किसके प्रयोजनार्थ शुरू किया गया था ?
― एलपीजी सब्सिडी के परित्याग हेतु
◆ 'प्रवासी भारतीयों के सहायतार्थ 'भारत समुदाय कल्याण कोष कब अस्तित्व में आया ?
― 15 अगस्त, 2008 को
◆ 'करेंसी एण्ड फाइनेंस' पर वार्षिक रिपोर्ट का प्रकाशन किस संरक्षण द्वारा किया जाता है ?
― रिज़र्व बैंक ऑफ इंडिया द्वारा
◆ कम्पनी द्वारा लाभांश की घोषणा की जाती है
― अभिदत्त (Subscribed) पूँजी पर
◆ प्रत्येक वित्तीय वर्ष से ही व्यय के प्रत्येक मद का नया मूल्यांकन करके बजट बनाना
कहलाता है
― शून्य आधारित बजटिंग (Zero Based Budgeting)
◆ भारत में प्रतिवर्ष राष्ट्रीय उपभोक्ता दिवस मनाया जाता है
― 24 दिसम्बर को
◆ केन्द्र सरकार की 'हृदय' (HRIDAY) योजना सम्बन्धित है
― विरासत शहरों का विकास एवं उनमें आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा देने
◆ सरकार की औद्योगिक नीति के अन्तर्गत सरकारी क्षेत्र के लिए आरक्षित उद्योगों की संख्या
है
― 2
◆ 'योगक्षेमम् वहाम्यहम' किस बीमा कम्पनी की टैगलाइन है ?
― भारतीय जीवन बीमा निगम
◆ सार्वजनिक क्षेत्र से तात्पर्य है
― वाणिज्य एवं व्यापार पर सरकार का स्वामित्व
◆ ‘सशक्त' (SASHAKT) योजना किस क्षेत्रक से सम्बन्धित है ?
― बैंकिंग सेक्टर
◆ 'बैकवाश प्रभाव' शब्द का प्रयोग सर्वप्रथम किया था
― गुन्नार मिर्डल ने
◆ मीरा सेठ समिति का सम्बन्ध है
― हथकरघे के विकास से
◆ भारत में वित्त आयोग के गठन का प्रावधान संविधान के किस अनुच्छेद में है ?
― अनुच्छेद 280 में
◆ भारत में राष्ट्रीय आय समंकों का आकलन किया जाता है
― केन्द्रीय सांख्यिकीय कार्यालय (CSO) द्वारा
◆ विश्व बैंक की डूइंग बिजनेस रिपोर्ट 2019 में सर्वाधिक बिजनेस फ्रैंडली देश है
― न्यूजीलैण्ड
◆ गाँवों के विकास के लिए केन्द्र सरकार द्वारा शुरू किया गया उन्नत भारत अभियान सरकार
के किस मंत्रालय के अधीन संचालित है ?
― मानव संसाधन विकास मंत्रालय
◆ ओटसी (OTCEI) है
― भारत का एक शेयर बाजार
◆ वर्तमान में औद्योगिक श्रमिकों के लिए उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (CPI) का आधार वर्ष
हैं
― 1982
◆ कापार्ट का सम्बन्ध है
― ग्रामीण कल्याण कार्यक्रमों की सहायता एवं मूल्यांकन से
◆ वह दर जिस पर, भारतीय रिजर्व बैंक अन्य बैंकों को अल्पकालिक उधार देता है,
कहलाती है
― रेपो दर
◆ किसी देश के गिनी गुणांक 1 के नाम का अभिप्राय है
― उस देश की जनता में प्रत्येक नागरिक की आय पूर्णतः समान है
◆ गुरुपद स्वामी समिति सम्बन्धित थी
― बालश्रम से
◆ 'एक धरोधर गोद लो' परियोजना (2017) सम्बन्धित है
― कार्पोरेट क्षेत्र की कम्पनियों को देश की एक धरोहर को गोद लेकर उसका विकास
करने की
◆ केन्द्र सरकार के एक महत्वपूर्ण विभाग का नाम दीपम (DIPAM) है, यह विभाग है
― पूँजी अनिवेश
◆ भारत में औद्योगिक उत्पादन सूचकांक का वर्तमान आधार वर्ष है
― 2011-12
◆ यदि राजकोषीय घाटे से ब्याज भुगतान निकाल दिया जाए, तो शेष बराबर होता है
― बजट घाटे के
◆ नये थोक मूल्य सूचकांक (आधार वर्ष 2011-12) में कुल कितने उत्पादों के मूल्य शामिल
किए गए हैं ?
― 697
◆ भारत में पेटेन्ट अधिनियम सर्वप्रथम कब पारित किया गया था ?
― 1970 में
◆ वैश्विक भूख सूचकांक किस निकाय द्वारा बनाया एवं जारी किया गया है ?
― अंतर्राष्ट्रीय खाद्य नीति अनुसंधान संस्थान
◆ 'विंग्स ऑफ फ्रीडम' योजना किसने लागू की थी ?
― इण्डियन एयर लाइन्स ने
◆ C-2 लागत का प्रयोग किस प्रकार के मूल्य निर्धारण में किया जाता है ?
― न्यूनतम समर्थन मूल्य निर्धारण में
◆ रिजर्व बैंक के निर्देशों के अनुसार सार्वजनिक क्षेत्र के वाणिज्यिक बैंकों को अपनी कुल
साख का कितने प्रतिशत कृषि क्षेत्रों को उपलब्ध कराना होता है ?
― 18 प्रतिशत
◆ विश्व में स्वर्ण की सर्वाधिक खपत किस देश में होती है ?
― भारत में
◆ भारत में पहली बार जनगणना कब की गई थी ?
― सन् 1872 में
◆ कोयली परियोजना की स्थापना के किए किस देश से सहयोग मिला है ?
― रूस से
◆ किस योजना के दौरान तमिलनाडु में कलपक्कम में परमाणु पॉवर प्लाण्ट की स्थापना
की गई है ?
― चौथी योजना के अन्तर्गत
◆ भारत सरकार द्वारा नई संशोधित वन नीति की घोषणा कब की गई थी ?
― 1988 में
◆ दामोदर घाटी निगम द्वारा किन चार बड़े बाँधों का निर्माण कराया गया था ?
― तिलैया, कोनार, मैथान तथा पंचेट
◆ जनसंख्या वृद्धि का ज्यामितीय सिद्धान्त किसने प्रतिपादित किया है ?
― टी. आर. माल्थस ने
◆ इफ्को (IFFCO) क्या है ?
― भारतीय कृषक उर्वरक सहकारी संस्था
◆ स्वतंत्र भारत में मुद्रा का अवमूल्यन प्रथम बार किस वर्ष किया गया था ?
― 1949 में
◆ अन्तर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष के प्रबन्ध व नियंत्रण के लिए बोर्ड ऑफ गवर्नर्स का गठन किया
गया है, इस बोर्ड में भारत का प्रतिनिधित्व कौन करता है?
― वित्तमंत्री
◆ किसी व्यक्ति की मृत्यु के उपरांत उसकी सम्पत्ति के हस्तांतरण के समय लगाए जाने वाले
कर को क्या कहते हैं?
― एस्टेट डयूटी (Estate Duty)
◆ कम आय वाले उपभोक्ता अपनी आय का अधिकांश भाग भोजन आदि पर व्यय करते
हैं, लेकिन आय में जैसे-जैसे वृद्धि होती है, कुल आय का कम भाग भोजन पर व्यय होता है,
यह किसका नियम कहलाता है?
― एंजिल का नियम (Engel's Law)
◆ ऐसी मुद्रा जिसकी विनिमय दर लगातार भुगतान संतुलन घाटे के कारण गिरती रहती है
और इस प्रकार की मुद्रा को कोई भी देश अपने विनिमय कोष के भाग के रूप में अपने पास
रखना नहीं चाहता, कैसी मुद्रा कहलाती है?
― उदार मुद्रा (Soft Currency)
◆ देश में स्वर्ण के बढ़ते आयात पर अंकुश लगाने तथा बड़ी मात्रा में घरों व अन्य संस्थानों
आदि के पास पड़े हुए स्वर्ण को उत्पादक कार्यों में उपयोग में लाने के लिए स्वर्ण से सम्बन्धित
किन तीन योजनाओं का शुभारम्भ नवम्बर 2015 में किया गया है?
― स्वर्ण मौद्रीकरण योजना, स्वर्ण बाँड योजना व स्वर्ण सिक्का योजना
◆ ऐसे ऋण को क्या कहते हैं जिसे कम ब्याज और लम्बी अवधि जैसी आसान शर्तों पर
प्राप्त किया जाता है?
― उदार ऋण (Soft Loan)
◆ किसी वस्तु पर लगाया गया कर जो उसकी मात्रा के आधार पर न लगाकर मूल्यानुसार
लगाया जाता है, क्या कहलाता है?
― एड वेलोरम टैक्स (Ad Valorem Tax)
◆ स्टॉक एक्सचेंज में जो व्यक्ति शेयरों की कीमत गिरने की आशा कर सौदे कर भविष्य में
देने का वायदा कर बेचते हैं, क्या कहलाता है ?
― मंदड़िया (Bears)
◆ उत्पादक व उपभोक्ता के हितों की सुरक्षा के लिए भारत सरकार ने किस प्रणाली को
आरम्भ किया ?
― सार्वजनिक वितरण प्रणाली
◆ ‘अन्तर्राष्ट्रीय पुनर्निर्माण एवं विकास बैंक' को किस अन्य नाम से अधिक जाना जाता है ?
― विश्व बैंक (World Bank)
◆ भारत में बचत का अधिकांश भाग किस क्षेत्र से प्राप्त होता है ?
― घरेलू क्षेत्र
◆ बैंक दर किस नीति से सम्बन्धित है ?
― मौद्रिक नीति से
◆ आय असमानताओं में वृद्धि या कमी को किस माध्यम द्वारा आकलित किया जा सकता
है ?
― गिनी गुणांक एवं लॉरेंज वक्र
◆ कोंकण रेल परियोजना किस वर्ष आरम्भ की गई थी ?
― 1990 में
◆ किसी एक लेखा वर्ष में देश की अर्थव्यवस्था में उत्पादित सभी अन्तिम वस्तुओं व सेवाओं
का बाजार कीमत पर मूल्य क्या कहलाता है ?
― सकल राष्ट्रीय आय
◆ पूँजी निर्माण के तीन चरण कौनसे हैं ?
― बचत का सृजन, बचतों का संघटन, वास्तविक निवेश
◆ किसी राष्ट्र के आर्थिक स्थायित्व को किन सुनिश्चित समष्टि संकेतकों के व्यवहार द्वारा
जाना जा सकता है ?
― राजकोषीय घाटा, भुगतान शेष व मुद्रा स्फीति
◆ भारतीय आयात की सबसे बड़ी मद क्या है ?
― पेट्रोलियम तेल एवं लुब्रीकेन्ट
◆ द्वीप विकास प्राधिकरण (Island Development Authority) का अध्यक्ष कौन होता
है ?
― प्रधानमंत्री
◆ भारत में केन्द्रीय बैंक के सभी कार्यों को कौनसा बैंक सम्पादित करता है ?
― रिजर्व बैंक ऑफ इण्डिया
◆ अवमूल्यन (Devaluation) शब्द का अर्थ है
― अन्य मुद्रा (Currency) की तुलना में स्वदेशी मुद्रा के मूल्य को घटाना
◆ विश्व के किस देश की सार्वजनिक वितरण प्रणाली सबसे बड़ी है ?
― भारत की
◆ स्मार्ट सिटीज मिशन के जल तथा मलजल (सीवरेज) का वित्त पोषण जिस राजस्व से
होगा, वह है
― चुंगी तथा प्रवेश कर
◆ 'न्यायपूर्ण वितरण और समानता के साथ विकास' (Growth with Equity and
Distributive Justice) किस पंचवर्षीय योजना का मुख्य उद्देश्य था ?
― नवीं पंचवर्षीय योजना का
◆ राष्ट्रीय विकास परिषद् (NDC) का गठन कब किया गया ?
― 6 अगस्त, 1952 को
◆ दीनदयाल उपाध्याय ग्राम ज्योति योजना प्रारम्भ की गयी है
― ग्रामीण क्षेत्रों के ऊर्जा क्षेत्र में सुधार
◆ राष्ट्रीय आवास विकास बैंक किसकी सहयोगी संस्था है ?
― भारतीय रिजर्व बैंक की
◆ भारत में वित्त आयोग के गठन का प्रावधान संविधान के किस अनुच्छेद में है ?
― अनुच्छेद 280
◆ अन्तर्राष्ट्रीय व्यापार में Hedging का क्या अर्थ है ?
― विदेशी विनिमय जोखिम से बचाव करना
◆ भारतीय बाजारों में 'पीटर इंगलैण्ड' ब्रांड नाम से क्या उपलब्ध है?
― कपड़े
◆ भारत में औद्योगिक रुग्णता की समस्या के समाधान का उत्तरदायित्व किस संस्था को
सौंपा गया है ?
― औद्योगिक एवं वित्तीय पुनर्निर्माण बोर्ड (BIFR)
◆ रिजर्व बैंक द्वारा बैंकों को बेचे जाने वाले सरकारी बॉण्डों व प्रतिभूतियों (पुनर्खरीदी समझौते
के तहत्) पर अदा की जाने वाली ब्याज दर को क्या कहा जाता है ?
― रेपो दर
◆ 'रिसर्जेन्ट इण्डिया बॉण्ड योजना तथा 'इण्डिया मिलेनियम डिपॉजिट योजना' किंस बैंक
ने प्रारम्भ की थी ?
― स्टेट बैंक ऑफ इण्डिया (SBI)
◆ निजी क्षेत्र में स्थापित किए जाने वाले बैंक के प्रमोटरों का अंशदान किसी भी समय पर बैंक
की चुकता पूँजी का न्यूनतम कितने प्रतिशत रखा गया है ?
― 40 प्रतिशत
◆ UTI की स्थापना कब की गई थी ?
― 1 फरवरी, 1964
◆ अदृश्य बेरोजगार (Disguised Unemployment) में व्यक्तियों की सीमान्त उत्पादकता
प्रायः कैसी होती है ?
― शून्य अथवा ऋणात्मक
◆ जब सीमान्त आगम शून्य होता है, तो माँग की लोच कितनी होगी ?
― इकाई के बराबर
◆ किस वर्ष में संयुक्त राष्ट्र संघ ने 'परम गरीबी' (Absolute poverty) की परिभाषा अंगीकृत
की थी ?
― 1995
◆ किसे प्लास्टिक मनी कहा जाता है ?
― क्रेडिट कार्ड तथा डेबिट कार्ड दोनों को
◆ आईपीओ (IPO) का पूर्णरूप क्या है ?
― इनीशियल पब्लिक ऑफर (Initial Public Offer)
◆ कौनसा सूचकांक किसी देश के लोगों की आयु सम्भावित, साक्षरता स्तर, शिक्षा और
जीवनस्तर मापने के लिए तैयार किया गया है ?
― मानव विकास सूचकांक (Human Development Index)
◆ भारत में पूँजी बाजार का विनियामक (Capital Market Regulator) कौन है ?
― सेबी (SEBI)
◆ पद BRICS में R किसके लिए इस्तेमाल किया गया है ?
― रूस (Russia) के लिए
◆ FDI का क्या अर्थ है ?
― Foreign Direct Investment
◆ किस विदेशी बैंक की भारत में सर्वाधिक शाखाएं हैं ?
― ब्रिटेन के स्टैण्डर्ड चार्टर्ड बैंक
◆ बैंक ऑफ बड़ौदा की ब्रान्डिंग पंक्ति (Branding Line) क्या है ?
― India's International Bank
◆ बैंक ऑफ बड़ौदा का लोगो (Logo) क्या है ?
― Baroda Sun
◆ भारत में आजकल बहुत से बैंक अपने ग्राहकों को M बैंकिंग सुविधा दे रहे हैं. 'M-बैंकिंग
में M का इस्तेमाल किसके लिए किया गया है ?
― Mobile Phone के लिए
◆ भारत की सबसे बड़ी ट्रेड यूनियन कौनसी है ?
― इन्टक (INTUC)
◆ सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों में कौनसा बैंक सबसे बड़ा बैंक है ?
― भारतीय स्टेट बैंक
◆ भारत में नए निजी बैंक के लिए कितनी आरम्भिक न्यूनतम चुकता पूँजी (Paid up
Capital) होना आवश्यक है ?
― ₹200 करोड़
◆ रिजर्व बैंक के नोट निर्गमन विभाग के पास हर समय कम-से-कम कितने मूल्य का स्वर्ण
अपने कोष में रहना चाहिए ?
― ₹115 करोड़ का
◆ बजट पूर्व आर्थिक समीक्षा कहाँ प्रस्तुत की जाती है ?
― लोक सभा में
◆ अन्तर्राष्ट्रीय व्यापार का प्रहरी किसे कहा जाता है ?
― अन्तर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF)
◆ भारतीय बैंकों की विदेशों में शाखाएं किस देश में सर्वाधिक है ?
― यू. के. में
◆ 'महिला समृद्धि योजना' कब आरम्भ की गई ?
― 2 अक्टूबर, 1993 को
◆ विश्व व्यापार संगठन (WTO) कब अस्तित्व में आया ?
― 1 जनवरी, 1995 को
◆ मूल संरचनात्मक सुविधाओं (Infrastructural Facilities) में शामिल की जाती
है
― ऊर्जा, परिवहन, संचार, बैंकिंग, वित्त एवं बीमा, विज्ञान एवं टेक्नोलॉजी, स्वास्थ्य
और शिक्षा
◆ स्वतंत्र विदेशी बाजार में यदि किसी स्थान पर कोई मुद्रा कम मूल्य पर खरीदी जाए तथा
तुरन्त ही अन्यत्र किसी स्थान पर ऊँचे मूल्य पर बेच दी जाए, तो इस क्रिया को क्या कहा जाता
है ?
― आर्बिट्रेज (Arbitrage)
◆ जी-15 संगठन की सदस्य संख्या वर्तमान में कितनी है ?
― 19 सदस्य देश
◆ विश्व की सबसे बड़ी अनुसंधान प्रणाली किस देश की है ?
― भारत की
◆ राष्ट्रीय आवास विकास बैंक किसकी सहयोगी संस्था है ?
― भारतीय रिज़र्व बैंक की
◆ भारत में वित्त आयोग के गठन का प्रावधान संविधान के किस अनुच्छेद में है ?
― अनुच्छेद 280