भारतीय राजव्यवस्था एवं संविधान―5
◆ संविधान की प्रस्तावना में प्रयुक्त किस शब्द का तात्पर्य है कि भारत का राज्याध्यक्ष
वंशानुगत नहीं होगा?
― गणतंत्र
◆ भारत के संविधान के किस अनुच्छेद में सर्वोच्च न्यायालय के न्यायाधीश पर महाभियोग
चलाने का प्रावधान है?
― अनुच्छेद 124 में
◆ भारत का संसदीय प्रजातंत्र किस देश से प्रभावित है?
― ब्रिटेन से
◆ सर्वप्रथम किस अधिनियम के द्वारा भारत में उत्तरदायी शासन की स्थापना की गई?
― 1919 के भारत शासन अधिनियम
◆ जम्मू-कश्मीर भारत संघ का एकमात्र ऐसा राज्य है जिसका पृथक् संविधान है. यह
संविधान किस वर्ष अंगीकार एवं लागू किया गया?
― 1957 में
◆ भारतीय संविधान की सर्वोत्तम प्रकृति है।
― एकात्मक लक्षणों से युक्त संघात्मक
◆ 1953 में गठित राज्य पुनर्गठन आयोग के अध्यक्ष थे
― न्यायमूर्ति फजल अली
◆ प्राण और दैहिक स्वतंत्रता का संरक्षण किस अनुच्छेद के तहत् प्राप्त है ?
― अनुच्छेद 21 के तहत्
◆ भारत सरकार ने 1956 में संविधान के किस संशोधन द्वारा जम्मू-कश्मीर राज्य को भारत
का प्रान्त बनाया ?
― सातवें संविधान संशोधन
◆ भारतीय जनता पार्टी की स्थापना 1951 में भारतीय जनसंघ के रूप में किसके नेतृत्व में हुई थी ?
― श्यामाप्रसाद मुखर्जी
◆ किसी सदस्य द्वारा सरकार की किन्हीं विशेष नीतियाँ या कार्यवाहियों की आलोचना के
उद्देश्य से लाए गए प्रस्ताव को क्या कहा जाता है?
― निन्दा प्रस्ताव
◆ भारतीय संविधान के प्रवर्तन के बाद सबसे पहले राष्ट्रपति शासन किस राज्य में लागू
किया गया?
― पेप्सू (अब पंजाब) में
◆ भारत सरकार में विभिन्न मंत्रालयों और विभागों में कार्यों का बँटवारा कौन करता है ?
― मंत्रिमण्डल सचिवालय
◆ किसी पक्ष के कोई पद या मताधिकार के लिए दावा करने पर राज्य उसकी वैधता की
जाँच जिस न्यायिक उपचार द्वारा करता है, उसे कहते हैं
― अधिकारपृच्छा
◆ भारतीय संविधान में एकल नागरिकता का प्रावधान लिया गया है
― ब्रिटेन के संविधान से
◆ राजभाषा आयोग के प्रथम अध्यक्ष कौन थे?
― वी. जी. खरे
◆ भारतीय संविधान में लोक सेवा आयोग का प्रावधान किया गया है
― अनुच्छेद 351 के तहत्
◆ संविधान की ग्यारहवीं अनुसूची में पंचायती राज संस्थाओं में सम्मिलित किए गए विषयों
की संख्या है
― 29
◆ स्वतंत्र भारत में राज्य सभा के प्रथम सभापति कौन थे?
― डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन
◆ भारतीय संघ का राष्ट्रपति किसके परामर्श से कार्य करता है?
― प्रधानमंत्री
◆ किस सांविधानिक संशोधन द्वारा यह तय किया गया कि राष्ट्रपति मंत्रिपरिषद् की राय
मानने के लिए बाध्य होगा?
― 42 वें संशोधन
◆ जवाहरलाल नेहरू के नेतृत्व में अन्तरिम सरकार का गठन कब हुआ?
― सितम्बर 1946 में
◆ संविधान सभा में किस प्रान्त के प्रतिनिधि सर्वाधिक थे?
― संयुक्त प्रान्त
◆ राष्ट्रपति कितने समयान्तराल के पश्चात् वित्त आयोग का गठन करता है ?
― प्रत्येक पाँच वर्ष के पश्चात्
◆ संविधान सभा की प्रारूप समिति के अध्यक्ष डॉ. बी. आर. अम्बेडकर थे, इस समिति
के सदस्यों की संख्या कितनी थी?
― 7
◆ भारतीय संविधान की प्रस्तावना के अनुसार भारत के शासन की सर्वोच्च सत्ता किसमें
निहित है?
― भारत की जनता में
◆ संविधान के किस भाग में मौलिक अधिकार के प्रावधानों को शामिल किया गया है ?
― भाग 3 में
◆ संविधान में प्रेस की स्वतंत्रता का अलग से उल्लेख नहीं है. यह स्वतंत्रता किस अनुच्छेद
में अन्तर्निहित है ?
― अनुच्छेद 19(i) क में
◆ राज्य सभा तथा लोक सभा के संयुक्त अधिवेशन की अध्यक्षता कौन करता है?
― लोक सभा अध्यक्ष
◆ संयुक्त संसदीय समिति के अध्यक्ष का मनोनयन किसके द्वारा किया जाता है?
― लोक सभा अध्यक्ष द्वारा
◆ धन विधेयक के सम्बन्ध में राज्य सभा को किस प्रकार का अधिकार है ?
― केवल सिफारिशी अधिकार
◆ लोक सभा के निर्वाचन क्षेत्रों का परिसीमन कौन करता है?
― परिसीमन आयोग
◆ भारत में उच्च न्यायालयों की संख्या कितनी है?
― 24
◆ यदि कोई व्यक्ति अपनी इच्छा से विदेशी राज्य की नागरिकता अर्जित कर लेता है, तो
उसकी भारतीय नागरिकता का क्या होता है ?
― स्वतः समाप्त हो जाती है
◆ भारत में संविधान सभा का गठन किस योजना के प्रस्तावों के अनुसार किया गया?
― कैबिनेट मिशन योजना के
◆ अनुसूचित और जनजाति क्षेत्रों के प्रशासन के सम्बन्ध में प्रावधान संविधान की किस
अनुसूची में किया गया है?
― पाँचवीं तथा छठवीं अनुसूची में
◆ संविधान के अनुच्छेद 370 में किसका प्रावधान है?
― जम्मू-कश्मीर को विशेष राज्य का दर्जा देने का
◆ संविधान का प्रारूप संविधान सभा ने कब स्वीकृत किया ?
― 26 नवम्बर, 1949 को
◆ सर्वप्रथम किस अधिनियम के द्वारा भारत के प्रान्तों में आंशिक उत्तरदायी शासन की
स्थापना की गई?
― 1919 के भारत शासन अधिनियम द्वारा
◆ भारत के 'शासनाध्यक्ष' का सम्बोधन किसके लिए किया जाता है?
― राष्ट्रपति के लिए
◆ संविधान के किस भाग को भारत का मैग्नाकार्टा (Magna Carta) कहा जाता है?
― भाग III को
◆ विधान परिषदों में सर्वप्रथम किस अधिनियम के अन्तर्गत भारतीयों को प्रतिनिधित्व
दिया गया?
― 1909 के अधिनियम के अन्तर्गत
◆ 15 अगस्त, 1947 और 26 जनवरी, 1950 के मध्य भारत का राजनीतिक दर्जा क्या था?
― ब्रिटिश राष्ट्रकुल का एक अधिराज्य (Dominion Status)
◆ संविधान में वर्णित मौलिक कर्तव्य किस देश के संविधान से लिए गए हैं?
― पूर्व सोवियत संघ के संविधान से
◆ किसकी अनुमति से कोई भारतीय नागरिक विदेशी सरकार से कोई उपाधि या सम्मान
प्राप्त कर सकता है?
― भारत के राष्ट्रपति की अनुमति से
◆ संविधान के किस संशोधन द्वारा मौलिक अधिकारों की संख्या घटा दी गई?
― 44वें संविधान संशोधन द्वारा
◆ भारतीय संविधान के अनुसार देश का प्रथम नागरिक कौन होता है ?
― राष्ट्रपति
◆ भारत के राष्ट्रपति की तुलना किससे करना सर्वाधिक उचित है ?
― इंगलैण्ड के सम्राट् से
◆ राज्य सभा को स्थायी सदन कहते हैं, क्योंकि
― इसे विघटित नहीं किया जा सकता
◆ भारतीय संविधान की प्रस्तावना के अनुसार भारत के शासन की सर्वोच्च सत्ता किसमें
निहित है ?
― जनता में
◆ भारत की सम्प्रभुता, एकता तथा अखण्डता को अक्षुण्ण बनाए रखने तथा उसकी रक्षा
करने का प्रावधान किया गया है।
― प्रस्तावना में
◆ भारतीय संविधान में अनुच्छेदों की संख्या है।
― 400 से अधिक
◆ भारत में कौन संसद का स्थायी एवं उच्च सदन है ?
― राज्य सभा
◆ भारत में शक्तियों का प्रमुख उभरता केन्द्र है
― प्रधानमंत्री
◆ प्रधानमंत्री को उसके पद की गोपनीयता की शपथ कौन दिलाता है ?
― राष्ट्रपति
◆ लोक सभा में मान्यता प्राप्त विरोधी दल के नेता को किसके समान सुविधाएं एवं
मान्यताएं प्रदान की जाती हैं ?
― कैबिनेट मंत्री के
◆ बिना वित्त के पंचायतों को विभिन्न कर्तव्य व अधिकार देना मृत औरत का शृंगार करना
है." यह कथन है
― सरदार पटेल
◆ कौनसी समिति तदर्थ समिति है ?
― प्रवर समिति
◆ किस समिति को स्थायी मितव्ययिता समिति भी कहा जाता है ?
― प्राक्कलन समिति
◆ भारत में सर्वप्रथम सर्वोच्च न्यायालय की स्थापना किस अधिनियम के अन्तर्गत हुई ?
― भारत सरकार अधिनियम, 1935
◆ भारतीय संविधान के किस भाग में संघीय न्यायपालिका का उल्लेख किया गया है ?
― भाग V में
◆ केन्द्र और राज्य में राजस्व के वितरण में सबसे महत्वपूर्ण भूमिका कौन निभाता है ?
― वित्त आयोग
◆ भारत में किस प्रकार की शासन व्यवस्था अपनायी गई है ?
― ब्रिटिश संसदात्मक प्रणाली
◆ वर्तमान में भारतीय संविधान में कुल कितनी अनुसूचियाँ हैं ?
― बारह
◆ किस संविधान संशोधन अधिनियम द्वारा भारतीय संविधान में 9वीं अनुसूची जोड़ी गई ?
― पहला
◆ नागरिकता सम्बन्धी प्रावधान भारतीय संविधान के किस अनुच्छेद में है ?
― अनुच्छेद 5-11 में
◆ भारतीय संविधान कौनसी नागरिकता प्रदान करता है ?
― एकल नागरिकता
◆ भारत की संघीय व्यवस्थापिका को किस नाम से जाना जाता है ?
― संसद
◆ भारतीय संसद के कितने सदन हैं ?
― दो (लोक सभा और राज्य सभा)
◆ लोक सभा के लिए प्रथम आम चुनाव कब हुआ था ?
― 1952 ई. में
◆ भारत में अब तक लोक सभा के लिए कितनी बार चुनाव हो चुके हैं ?
― 16 बार
◆ लोक सभा महासचिव, जो लोक सभा सचिवालय का प्रमुख होता है, किसके द्वारा
नियुक्त किया जाता है ?
― लोक सभा अध्यक्ष द्वारा
◆ संसद के संयुक्त अधिवेशन में किसी विधेयक पर निर्णायक मत देने का अधिकार किसे
है ?
― लोक सभा अध्यक्ष को
◆ लोक सभा का सचिवालय किसके प्रत्यक्ष पर्यवेक्षण एवं नियंत्रण में कार्य करता है ?
― लोक सभा अध्यक्ष के
◆ संसद के दोनों सदनों के संयुक्त अधिवेशन को कौन बुलाता है ?
― राष्ट्रपति
◆ भारत के किस राष्ट्रपति ने पूर्व में लोक सभा अध्यक्ष का पद भी सँभाला था ?
― नीलम संजीव रेड्डी
◆ स्वतंत्र भारत के प्रथम लोक सभा अध्यक्ष कौन थे ?
― जी. वी. मावलंकर
◆ प्रथम अध्यक्ष जिसके खिलाफ लोक सभा में अविश्वास प्रस्ताव लाया गया था ?
― के. एस. हेगड़े
◆ संविधान सभा के कितने उपस्थित सदस्यों ने संविधान पर हस्ताक्षर किए ?
― 284
◆ दल-बदल के आधार पर निर्वाचित सदस्यों की अयोग्यता सम्बन्धी विवरण संविधान की
किस अनुसूची में दिया गया है ?
― 10वीं अनुसूची में
◆ भारतीय संविधान की ग्यारहवीं अनुसूची का सम्बन्ध है―
― पंचायत राज व्यवस्था का प्रावधान
◆ भारतीय संघ में सम्मिलित 28वाँ राज्य कौनसा है ?
― झारखण्ड
◆ झारखण्ड राज्य का गठन कब किया गया है ?
― 15 नवम्बर, 2000 में
◆ भारतीय संविधान के किन अनुच्छेदों के शोषण के विरुद्ध अधिकार वर्णित है ?
― अनुच्छेद 23 से 24
◆ मौलिक अधिकारों के अन्तर्गत कौनसा अनुच्छेद बच्चों के शोषण से सम्बन्धित है ?
― अनुच्छेद 24
◆ संसद की कार्यवाही सूची में प्रथम विषय होता है
― प्रश्न काल
◆ कौनसी प्रथा संसदीय प्रणाली को भारत की देन है ?
― शून्य काल
◆ वित्त बिल के लिए किसकी पूर्व स्वीकृति आवश्यक है ?
― भारत के राष्ट्रपति
◆ किसी भी अभियुक्त की फाँसी की सजा को बदलने या कम करने का अधिकार किसे
दिया गया है ?
― राष्ट्रपति को
◆ 'भारत एक गणतंत्र है' इसका अर्थ है।
― भारत में वंशानुगत शासन नहीं है
◆ भारतीय संविधान की प्रस्तावना में भारत को किस रूप में घोषित किया गया ?
― एक-प्रभुत्व सम्पन्न, समाजवादी, धर्मनिरपेक्ष एवं प्रजातांत्रिक गणराज्य
◆ संविधान सभा अन्तिम रूप से किस दिन आखिरी बार मिली ?
― 24 जनवरी, 1950
◆ राज्य की कार्यपालिका शक्ति किसमें निहित होती है?
― राज्यपाल में
◆ कैबिनेट मिशन योजना के अनुसार संविधान सभा में कुल कितने सदस्य होने थे?
― 389
◆ संविधान सभा का गठन किसकी सिफारिश पर किया गया था?
― कैबिनेट मिशन योजना की सिफारिश पर
◆ भारतीय स्वाधीनता अधिनियम को किस दिन ब्रिटिश सम्राट की स्वीकृति मिली?
― 18 जुलाई, 1947
◆ संविधान की प्रस्तावना में हमारे देश का कौनसा नाम उल्लिखित है ?
― भारत, इण्डिया
◆ भारतीय संविधान कितने भागों में विभाजित है?
― 22 भागों में
◆ भारतीय संसद की कार्यवाही में बिना सदस्यता प्राप्त किए कौन भाग ले सकता है?
― भारत का महान्यायवादी (अटॉर्नी जनरल ऑफ इण्डिया)
◆ भारतीय संविधान की प्रस्तावना में समाजवाद और धर्म निरपेक्षता को किस संविधान
संशोधन के अन्तर्गत शामिल किया गया?
― 42वें संशोधन के तहत्
◆ भारतीय संविधान में किस अनुच्छेद के तहत् अस्पृश्यता को समाप्त कर दिया गया है?
― अनुच्छेद 17 के अन्तर्गत
◆ संघात्मक प्रणाली के उठे विवाद को सुलझाने के लिए संविधान में विशेष प्रावधान की
व्यवस्था की गई है, इसके लिए सर्वोच्च न्यायालय को केन्द्र और राज्यों के बीच संवैधानिक
झगड़ों के निर्णय का अधिकार दिया गया है, संविधान के किस अनुच्छेद के तहत इसका
प्रावधान है?
― अनुच्छेद 131 के अन्तर्गत