भारतीय राजव्यवस्था एवं संविधान―4
◆ लोक नियोजन के विषय में अवसर की समानता का उल्लेख संविधान के किस अनुच्छेद
में किया गया है ?
― अनुच्छेद 16 में
◆ किस सांविधानिक संशोधन द्वारा यह तय किया गया कि राष्ट्रपति मंत्रिपरिषद् की राय
मानने के लिए बाध्य होगा?
― 42 वाँ संशोधन
◆ जवाहरलाल नेहरू के नेतृत्व में अन्तरिम सरकार का गठन कब हुआ?
― सितम्बर 1946
◆ संविधान सभा में किस प्रान्त के प्रतिनिधि सर्वाधिक थे?
― संयुक्त प्रान्त
◆ भारतीय संविधान के किस अनुच्छेद में संशोधन प्रक्रिया का वर्णन है ?
― अनुच्छेद 368 में
◆ राष्ट्रपति के विरुद्ध महाभियोग का प्रस्ताव संसद के किस सदन में रखा जा सकता है?
― संसद के किसी भी सदन में
◆ भारत के किस राष्ट्रपति का चुनाव आम सहमति से हुआ?
― नीलम संजीव रेड्डी का
◆ कोई केन्द्रीय मंत्री कब लोक सभा में मतदान का अधिकारी नहीं होता ?
― जब वह लोक सभा सदस्य नहीं हो
◆ संविधान के अनुसार केन्द्रीय मंत्रिपरिषद् में अधिकतम कितने सदस्य हो सकते हैं?
― संविधान में इस सम्बन्ध में किसी सीमा का उल्लेख नहीं है
◆ केन्द्र सरकार के मंत्री व्यावहारिक एवं संवैधानिक रूप से किसके प्रसादपर्यन्त अपना
पद ग्रहण करते हैं?
― राष्ट्रपति तथा प्रधानमंत्री
◆ राज्य के नीति निदेशक सिद्धान्तों का कौनसा अनुच्छेद अन्तर्राष्ट्रीय शान्ति और सुरक्षा
के संवर्धन से सम्बन्धित है ?
― अनुच्छेद 51
◆ किस अधिकार को डॉ. बी. आर. अम्बेडकर द्वारा संविधान की आत्मा कहा गया है ?
― संवैधानिक उपचार का अधिकार
◆ अवशिष्ट शक्तियाँ या विषय वे हैं, जो संघ सूची, राज्य सूची और समवर्ती सूची में शामिल
नहीं हैं, बताइए भारत में अवशिष्ट शक्तियाँ किसके पास हैं?
― केन्द्रीय सरकार के पास
◆ संविधान की सूचियों में शिक्षा किस सूची में निर्देशित है?
― समवर्ती सूची में
◆ राज्य विधान सभा में कुल कितने सदस्य होंगे, यह किस अवयव पर निर्भर करता है?
― राज्य की जनसंख्या पर
◆ संविधान सभा ने भारतीय संविधान में किस अनुच्छेद को अन्तर्राष्ट्रीय शान्ति और सुरक्षा
की अभिवृद्धि के लिए समाविष्ट किया है ?
― अनुच्छेद 51 को
◆ सर्वोच्च न्यायालय के न्यायाधीश की सेवानिवृत्ति की आयु कितनी निर्धारित है ?
― 65 वर्ष
◆ उपराष्ट्रपति के चुनाव में प्रधानमंत्री कब मतदान का अधिकारी नहीं होता?
― जब वह संसद का सदस्य नहीं हो
◆ राज्यपाल अपने विवेकाधीन कृत्यों के अनुपालन में किसके नियंत्रण के अधीन कार्य करता
है?
― राष्ट्रपति के
◆ 'बन्दी प्रत्यक्षीकरण रिट जारी करने का अधिकार केवल किसमें निहित है?
― सर्वोच्च न्यायालय तथा उच्च न्यायालयों में
◆ भारतीय संविधान के अनुच्छेद 30 का सम्बन्ध किससे है?
― अल्पसंख्यकों के शिक्षा संस्थानों की स्थापना तथा उनके प्रबन्ध के अधिकार से
◆ संघ सरकार द्वारा किसी राज्य को विशेष दर्जा प्रदान करने का क्या तात्पर्य है?
― बाद में केन्द्रीय सहायता की अधिक प्रतिशतता सहायता अनुदान के रूप में होगी
◆ भारतीय संविधान के किस अनुच्छेद के तहत् राज्य के पर्यावरण, वन तथा वन्य जीवन
की सुरक्षा का अधिकार मिला है?'
― अनुच्छेद 48A के अन्तर्गत
◆ भारतीय संसद द्वारा अगस्त 2019 में अनु. 370 में किए गए संशोधन से पूर्व जम्मू एवं कश्मीर
विधानसभा का कार्यकाल था
― 6 वर्ष
◆ अगस्त 2019 में पारित सर्वोच्च न्यायालय (न्यायाधीशों की संख्या) संशोधन विधेयक में
सर्वोच्च न्यायालय में कितने अधिकतम न्यायाधीशों की संख्या होगी ?
― 34 (मुख्य न्यायाधीश सहित)
◆ अन्तर्राष्ट्रीय करारों को प्रभावी करने के लिए विधान संविधान के किस अनुच्छेद के
अन्तर्गत किए जा सकते हैं ?
― अनु. 253
◆ संविधान की 11वीं अनुसूची सम्बन्धित है
― पंचायती राज से
◆ मूल अधिकारों के न्यायिक संरक्षण हेतु किस अनुच्छेद में उच्चतम न्यायालय को शक्ति दी
गई है ?
― अनुच्छेद 32
◆ भारतीय संविधान के किस अनुच्छेद में विधि की सम्यक प्रक्रिया के सिद्धान्त को शामिल
किया गया है ?
― अनु. 21
◆ संविधान का कौनसा अनुच्छेद दोष सिद्धि के सम्बन्ध में अभियुक्तों को दोहरे दण्ड
एवं स्व-अभिशंसन से संरक्षण प्रदान करता है ?
― अनुच्छेद 20
◆ संविधान के किस संशोधन के द्वारा केन्द्रीय मन्त्रियों की संख्या लोक सभा के कुल सदस्यों
के 15 प्रतिशत पर सीमित कर दी गई है ?
― 91 वें
◆ पंचायत चुनावों में अनुसूचित जातियों के लिए पदों का आरक्षण किन राज्यों में लागू
नहीं होता ?
― नगालैण्ड, मिजोरम एवं मेघालय
◆ भारतीय संविधान का अनुच्छेद 40 राज्य को किन सार्थक कदमों हेतु परामर्श देता है ?
― ग्राम पंचायतों के संगठन के सम्बन्ध में
◆ जनहित याचिका किस न्यायालय में दायर की जा सकती है?
― उच्चतम न्यायालय और उच्च न्यायालय दोनों में
◆ केन्द्र और राज्यों के बीच शक्ति संतुलन के लिए कौनसा आयोग गठित किया गया था?
― सरकारिया आयोग
◆ संघीय लोक सेवा आयोग (Union Public Service Commission) में अध्यक्ष
एवं सदस्यों की नियुक्ति कौन करता है?
― राष्ट्रपति
◆ उच्चतम न्यायालय के न्यायाधीशों की संख्या में वृद्धि करने की शक्ति किसके पास है ?
― संसद के पास
◆ "यदि लोग जो चुनकर आएंगे, योग्य, चरित्रवान और ईमानदार हुए, तो वे दोषपूर्ण संविधान
को भी सर्वोत्तम बना देंगे, " यह कथन किसका है?
― डॉ. बी. आर. अम्बेडकर का
◆ 'शारदा एक्ट' किससे सम्बन्धित है?
― बाल विवाह से
◆ भारत में न्यायिक पुनरीक्षण (Judicial Review) की शक्ति प्रयोग किसके द्वारा किया
जाता है?
― केवल सर्वोच्च न्यायालय द्वारा
◆ केन्द्रीय मंत्रिमण्डल की जिम्मेदारी किसके प्रति होती है?
― लोक सभा के
◆ सर्वोच्च न्यायालय के न्यायाधीश को उसके पद से कौन हटा सकता है?
― संसद के परामर्श पर (महाभियोग प्रक्रिया से) राष्ट्रपति
◆ राष्ट्रपति के विरुद्ध महाभियोग कहाँ लग सकता है ?
― संसद के किसी भी सदन में
◆ किस संविधान संशोधन द्वारा लोक सभा तथा राज्य विधान सभाओं का कार्यकाल बढ़ाया
गया था?
― 42 वें संविधान संशोधन
◆ किस आयोग का गठन करने के लिए 89वाँ संविधान संशोधन अधिनियम बना है?
― अनुसूचित जनजातियों एवं अनुसूचित जातियों के लिए पृथक् आयोग के गठन के लिए
◆ 1950 में योजना आयोग का गठन कैसे किया गया था?
― एक मंत्रिमण्डलीय प्रस्ताव द्वारा
◆ संविधान के किस अनुच्छेद में वित्त आयोग का उल्लेख किया गया है ?
― अनुच्छेद 280 में
◆ 1951 में गठित प्रथम वित्त आयोग के अध्यक्ष कौन थे?
― के. सी. नियोगी
◆ किस समिति ने केन्द्रीय प्रशासनिक सेवाओं को समाप्त करने की सिफारिश की थी?
― राजामन्नार समिति ने
◆ संविधान की छठवीं अनुसूची में किन राज्यों के लिए विशेष प्रावधान किया गया है?
― असम, त्रिपुरा, मेघालय और मिजोरम के लिए
◆ केन्द्र सूची, राज्य सूची और समवर्ती सूची का विवरण संविधान में कहाँ है ?
― सातवीं अनुसूची में
◆ 1950 में लागू मूल संविधान में कितनी भाषाओं को मान्यता दी गई थी ?
― 14 भाषाओं को
◆ संविधान के किस अनुच्छेद में उल्लेख है कि संघ के लिए एक संसद होगी?
― अनुच्छेद 79 में
◆ भारत का महान्यायवादी कब तक अपने पद पर बना रह सकता है ?
― राष्ट्रपति के प्रसादपर्यन्त
◆ सिविल अधिकार संरक्षण अधिनियम किस वर्ष पारित किया गया था ?
― 1976
◆ सर्वप्रथम संविधान सभा की बैठक कब हुई?
― 9 दिसम्बर, 1946
◆ भारतीय संविधान की प्रारूप समिति (Drafting Committee) में कितने सदस्य थे?
― 7
◆ भारत का संविधान स्पष्टतः 'प्रेस की आजादी की व्यवस्था नहीं करता है, किन्तु यह
आजादी अन्तर्निहित हैं?
― अनुच्छेद-19(i) (क) में
◆ मुख्य न्यायाधीश के अतिरिक्त उच्चतम न्यायालय में न्यायाधीशों की संख्या होती है?
― 25
◆ कौनसे भारत संविधान के संशोधन अधिनियम ने छः से चौदह वर्ष वर्ग के सब बच्चों के
लिए शिक्षा के अधिकार को एक मूल अधिकार बनाया है ?
― 86वें संविधान संशोधन
◆ संविधान के किस अनुच्छेद के प्रावधानों के अन्तर्गत भारत सरकार द्वारा 'भारत रत्न',
'पद्म विभूषण' आदि अलंकरण प्रदान किए जाते हैं ?
― अनुच्छेद 18
◆ भारत के संविधान के कौनसे संशोधन अधिनियम द्वारा टकराव की दशा में राज्य नीति
के निदेशक तत्वों को मूल अधिकारों पर वरीयता प्रदान की गई है?
― 42 वाँ
◆ नौकरियों और शैक्षिक संस्थाओं में समाज के कमजोर वर्ग के लिए आरक्षण उपलब्ध
कराने हेतु केन्द्र सरकार को संविधान का कौनसा प्रावधान अधिकार देता है?
― अनुच्छेद 16
◆ किस संवैधानिक संशोधन विधेयक द्वारा लोक सभा के कार्यकाल को 6 वर्ष से 5 वर्ष कर
दिया गया ?
― 44 वें
◆ भारतीय नागरिकों के मौलिक अधिकारों पर कौन विवेकसंगत प्रतिबन्ध लगा सकता है?
― संसद
◆ भारतीय संविधान के किस एक भाग में न्यायपालिका तथा कार्यपालिका के पार्थक्य
का प्रावधान है?
― राज्य की नीति, निर्देशक तत्व में
◆ किस संशोधन द्वारा संसद ने मौलिक अधिकारों में संशोधन करने का अधिकार प्राप्त किया ?
― 24वें संशोधन द्वारा
◆ राज्यपाल की नियुक्ति संविधान के कौनसे अनुच्छेद द्वारा की गई है?
― अनुच्छेद 155 द्वारा
◆ राज्य में विधान परिषद् की व्यवस्था संविधान के कौनसे अनुच्छेद के तहत् की गई है?
― 169
◆ किसी राज्य की विधान सभा में अधिकतम कितने सदस्य हो सकते हैं ?
― 500
◆ सामाजिक और आर्थिक नियोजन किस सूची का विषय हैं?
― समवर्ती सूची का
◆ भारतीय संविधान का कौनसा अनुच्छेद 'अल्पसंख्यकों' को अपनी मनपसंद शिक्षण
संस्थाओं को स्थापित एवं संचालित करने के अधिकारों को संरक्षण प्रदान करता है?
― अनुच्छेद 30
◆ संविधान के अनुसार लोक सभा के स्पीकर को उसके पद से हटाया जा सकता है, यदि
― सदन के तत्कालीन सभी सदस्यों के बहुमत द्वारा प्रस्तावित पारित हो
◆ लेखानुदान क्या होता है ?
― नियमित बजट पारित होने से पहले विभिन्न प्रशासनिक विभागों को अपना काम चलाने
के लिए संसद द्वारा स्वीकृत अग्रिम अनुदान
◆ संविधान के अनुसार, किसी भी सदन में किस पर संशोधन प्रस्तावित नहीं किए जा सकते
हैं?
― विनियोग विधेयक
◆ भारत के संविधान के अनुसार पार्लियामेन्ट के दो सत्रों के बीच की अवधि से अधिक नहीं
होनी चाहिए.
― छः माह
◆ ब्रिटिश शासन के अन्तर्गत भारत में संघीय व्यवस्था के लिए किस अधिनियम में पहली
बार उल्लेख किया गया?
― भारत सरकार अधिनियम, 1935 में
◆ संविधान की प्रस्तावना का अभी तक कितनी बार संशोधन किया जा चुका है ?
― एक बार
◆ 'मिनी कांस्टीट्युशन' किसे कहा जाता है?
― 42 वें संविधान संशोधन को
◆ सर्वोच्च एवं उच्च न्यायालय के न्यायाधीश को सिद्ध कदाचार या असमर्थता के आधार
पर हटाने का प्रस्ताव कहाँ पेश किया जा सकता है?
― संसद के किसी भी सदन में
◆ उस वित्तमंत्री का नाम बताइए जिसने सन् 1952 में भारत का पहला आम बजट प्रस्तुत
किया ?
― पी.के. षन्मुगम् चेट्टी
◆ भारतीय संविधान के निर्माण के समय संविधानिक सलाहकार (Constitutional
Advisor) कौन थे?
― बी.एन. राव
◆ संविधान की प्रस्तावना के अनुसार भारतीय शासन की सर्वोच्च सत्ता किसमें निहित है?
― भारत की जनता में
◆ राष्ट्रपति पद के चुनाव सम्बन्धी विवाद को किसे निर्देशित किया जाता है?
― सर्वोच्च न्यायालय को
◆ आपातकाल के दौरान किस प्रकार की स्वाधीनता के अधिकार को समाप्त या सीमित
नहीं किया जा सकता ?
― जीवन और शारीरिक स्वतंत्रता को
◆ किसी नजरबंद व्यक्ति को अपनी रिहाई के लिए सबसे उचित याचिका कौनसी होगी?
― बन्दी प्रत्यक्षीकरण
◆ यदि कोई अभियुक्त अपने बचाव के लिए वकील की सहायता लेना चाहता है, तो भारतीय
संविधान में क्या व्यवस्था है?
― उसे अपनी पसन्द का वकील करने का संवैधानिक अधिकार है
◆ लोक सभा में अनुसूचित जातियों के लिए अरुणाचल प्रदेश में कितनी आरक्षित सीटें हैं?
― शून्य
◆ भारत के संविधान में कितनी भाषाओं को राजभाषा का दर्जा प्रदान किया गया है ?
― 22 भाषाओं में
◆ संविधान के किस अनुच्छेद के अन्तर्गत संघ की भाषा हिन्दी और लिपि देवनागरी बनाई
गई?
― अनुच्छेद 343 के अन्तर्गत
◆ संविधान में अन्तर्विष्ट राष्ट्रीय आपात की उद्घोषणा राष्ट्रपति द्वारा अब तक कितनी बार की
गई है?
― तीन बार
◆ भारत के संविधान में प्रथम संशोधन कब किया गया?
― 1951 में
◆ संविधान संशोधन के लिए विधेयक संसद के किस सदन में पेश किया जा सकता है?
― संसद के किसी भी सदन में
◆ संविधान संशोधन प्रक्रिया में क्या जनमत संग्रह की व्यवस्था है ?
― नहीं
◆ संविधान के 'आधारभूत ढाँचे को सुरक्षित रखने का सिद्धान्त सर्वोच्च न्यायालय ने किस
मामले में प्रतिपादित किया ?
― केशवानन्द भारती के मामले में (1973)
◆ भारत में किस राज्य में सबसे पहले राष्ट्रपति शासन लागू किया गया ?
― पंजाब
◆ वर्ष 1938 में किस व्यक्ति ने वयस्क मताधिकार के आधार पर संविधान सभा के गठन
की माँग की?
― जवाहरलाल नेहरू
◆ 'राष्ट्रीय आपातकाल के दौरान मौलिक अधिकारों के निलम्बन सम्बन्धी प्रावधान' किस देश
के संविधान से लिए गए हैं?
― जर्मनी के वाइमर संविधान से
◆ सम्पत्ति के मौलिक अधिकार को किस संविधान संशोधन द्वारा हटाया गया ?
― 44वें संविधान संशोधन से
◆ नागरिकता प्राप्त करने व खोने के विषय में विस्तार से चर्चा कहाँ की गई है?
― 1955 के नागरिकता कानून में
◆ राष्ट्रपति की मृत्यु के बाद उपराष्ट्रपति, राष्ट्रपति का पद कब तक सँभाल सकता है?
― अधिक-से-अधिक 6 माह तक
◆ संविधान में मंत्रिपरिषद् के प्रधान के रूप में प्रधानमंत्री होने का प्रावधान किस अनुच्छेद
में है?
― अनुच्छेद 74(1) में