भारतीय राजव्यवस्था एवं संविधान―3
◆ संविधान में वर्णित मौलिक अधिकारों में से कुछ से सशस्त्र बलों के सदस्यों को वंचित करने
के सम्बन्ध में कौन निर्णय लेने के लिए अधिकृत है ?
― संसद
◆ अपनी पदावधि समाप्त होने से पूर्व उपराष्ट्रपति को उसके पद से हटाने का अधिकार किसे
है ?
― संसद को
◆ भारतीय नागरिकों के मौलिक अधिकारों का युक्तियुक्त प्रतिबन्धों को आरोपित करने की
शक्ति किसके पास है ?
― संसद के पास
◆ भारत के संविधान में निर्धारित किए गए के अनुसार लोक सभा में सदस्यों की संख्या
अधिकतम हो सकती है ?
― 552
◆ भारत सरकार का सांविधानिक अध्यक्ष कौन है ?
― राष्ट्रपति
◆ भारत के राष्ट्रपति के चुनाव में भाग लेते हैं ?
― संसद के दोनों सदनों के निर्वाचित सदस्य तथा राज्य विधान सभाओं के निर्वाचित
सदस्य
◆ लोक सभा अध्यक्ष का चुनाव कौन करता है ?
― लोक सभा के सदस्य
◆ भारतीय संविधान के अनुच्छेद 17 में किसका उपबन्ध किया गया है ?
― अस्पृश्यता (Untouchability) उन्मूलन का
◆ प्राक्कलन समिति (Estimate Committee) के सदस्य चुने जाते हैं ?
― केवल लोक सभा से
◆ संविधान का कौनसा अनुच्छेद 'समानता का अधिकार' (Right to Equality) प्रदान
करता है ?
― अनुच्छेद-14
◆ भारत के महान्यायवादी (Attorney General India) की नियुक्ति कौन करता है ?
― भारत का राष्ट्रपति
◆ संविधान के 44वें संशोधन से किस मौलिक अधिकार को वापस ले लिया गया ?
― सम्पत्ति के अधिकार को
◆ किसी राज्य में विधान परिषद् (Legislative Council) की समाप्ति अथवा उसकी
स्थापना किस प्रकार की जा सकती है ?
― उस राज्य की विधान सभा द्वारा ऐसा करने के लिए प्रस्ताव पारित करने के
उपरान्त संसद द्वारा
◆ संविधान का अनुच्छेद 249 किसकी शक्तियों से सम्बन्धित है ?
― राज्य सभा की शक्तियों से
◆ संसद की लोकलेखा समिति के अध्यक्ष का नाम कौन निर्देशित करता है?
― लोक सभा अध्यक्ष (स्पीकर)
◆ संविधान का कौनसा अनुच्छेद भारत के राष्ट्रपति के महाभियोग की प्रक्रिया से सम्बन्धित
है ?
― अनुच्छेद 61
◆ केन्द्र एवं भारत के राज्य के बीच शक्ति के वितरण सम्बन्धित तीन सूचियों के नाम बताइए?
― संघ सूची, राज्य सूची तथा समवर्ती सूची
◆ भारतीय संविधान के अनुसार कौन युद्ध की घोषणा करने अथवा शान्ति की स्थापना करने
के लिए वैधानिक रूप से सक्षम है?
― राष्ट्रपति
◆ तारकुंडे समिति और गोस्वामी समिति का सम्बन्ध भारतीय राजव्यवस्था के किस पहलू से
है?
― चुनाव व्यवस्था में आमूल सुधार से
◆ किस मामले में सर्वोच्च न्यायालय ने संविधान द्वारा प्रदत्त मौलिक अधिकारों में संशोधन
करने के लिए संविधान सभा बुलाए जाने का सुझाव दिया था?
― गोलकनाथ का मामला 1967
◆ महिलाओं को पंचायतों में आरक्षण भारतीय संविधान में जिस संशोधन को करके दिया गया
है वह हैं?
― 73वाँ संशोधन (1992)
◆ किस संविधान संशोधन के अन्तर्गत दिल्ली को संघ राज्य क्षेत्र दिल्ली के स्थान पर राष्ट्रीय
राजधानी क्षेत्र कहा जाने लगा ?
― 69 वें संविधान संशोधन द्वारा
◆ हमारी राष्ट्रीय एकता को भंग करने के लिए 'फूट डालो और शासन करो' की नीति को
किसने अपनाया ?
― ब्रिटिश शासकों ने
◆ किस संविधान संशोधन में उच्च न्यायालयों के न्यायाधीशों की आयु 60 वर्ष से बढ़ाकर 62
वर्ष कर दी गई?
― 15 वाँ (1963 ई. में)
◆ संसदीय शासन में वास्तविक /कार्यपालिका शक्ति किसके पास होती है?
― प्रधानमंत्री
◆ किस रिट (Writ) का शाब्दिक अर्थ होता है 'आपका प्राधिकार क्या है ?
― अधिकार-पृच्छा (Quo-Warranto)
◆ किसने कहा था "राज्य कानून की सन्तान और जनक दोनों हैं ?"
― मैकाइवर ने
◆ भारत का प्रथम गैर-कांग्रेसी प्रधानमंत्री कौन था?
― मोरारजी देसाई
◆ भारत के संसदीय इतिहास में प्रथम बहिर्गमन (Wallkout) किसने किया?
― मदन मोहन मालवीय ने
◆ भारत के संविधान के किस अनुच्छेद के प्रावधान के अन्तर्गत संसद राज्य सूची के
किसी विषय पर राष्ट्रीय हित में कानून बना सकती है?
― अनुच्छेद 249 के
◆ किस संवैधानिक पद धारक (Functionary) को, जोकि संसद का सदस्य नहीं है, संसद
के समक्ष अपना दृष्टिकोण प्रस्तुत करने के लिए बुलाया जा सकता है?
― महान्यायवादी (Attorney General) को
◆ लोक सभा में किसी विधेयक पर बहस किस स्तर पर होती है ?
― द्वितीय वाचन (Second Reading) में
◆ "अन्याय का जन्म वहाँ होता है जहाँ समान लोगों के साथ असमान व्यवहार किया जाता
है और इसी तरह जब असमानों के साथ समान व्यवहार किया जाता है" यह कथन किसका
है?
― अरस्तू का
◆ भारतीय संविधान सभा को आयोजित एवं संगठन करने का वैधिक आधार था ?
― कैबिनेट मिशन
◆ भारत के प्रशासनिक सुधार आयोग ने लोकपाल तथा लोकायुक्त संस्था की स्थापना की सिफारिश किस वर्ष की थी ?
― 1967 में
◆ भारत में व्यय का लेखा तैयार करने का उत्तरदायित्व किसका है ?
― महालेखाकार (Accountant General)
◆ भारत में किस संविधान संशोधन के द्वारा सम्पत्ति के अधिकार को मौलिक अधिकार की
सूची से हटाकर विधिक अधिकार बना दिया गया है ?
― 44वाँ
◆ मुख्य चुनाव आयुक्त को पदच्युत किया जा सकता है―
― संसद के दोनों सदनों के सदस्यों के 2/3 बहुमत से प्रमाणित कदाचार के आधार पर
◆ राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग का अध्यक्ष कौन बन सकता है ?
― उच्चतम न्यायालय के सेवानिवृत्त मुख्य न्यायाधीश
◆ किसकी अनुमति से कोई भारतीय नागरिक विदेशी सरकार से कोई उपाधि या सम्मान
प्राप्त कर सकता है ?
― भारत के राष्ट्रपति की अनुमति से
◆ सिक्किम को किस संविधान संशोधन के द्वारा भारत संघ में पूर्ण राज्य के रूप में शामिल
किया गया ?
― 36वें संविधान संशोधन द्वारा
◆ जिन विषयों पर केन्द्र व राज्य सरकारें दोनों कानून बना सकती हैं, वे किस सूची में
उल्लिखित होते हैं ?
― समवर्ती सूची में
◆ कलकत्ता, बम्बई और मद्रास में उच्च न्यायालयों की स्थापना कब की गई ?
― 1861 में
◆ भारत में पहली बार राष्ट्रीय आपातकाल कब घोषित किया गया था ?
― 1962 में
◆ सरकारिया आयोग की स्थापना किसके सम्बन्ध में विचार करने के लिए हुई थी ?
― केन्द्र-राज्य सम्बन्धों पर विचार के लिए
◆ किस संविधान संशोधन द्वारा दिल्ली को राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र का दर्जा दिया गया ?
― 69 वें संविधान संशोधन द्वारा
◆ उच्चतम न्यायालय द्वारा कितने प्रकार की और कौन-कौनसी रिटें (Writs) जारी की
जा सकती हैं ?
― 5 प्रकार की - बन्दी प्रत्यक्षीकरण, परमादेश, प्रतिषेध, अधिकार-पृच्छा
तथा उत्प्रेषण
◆ लोक सभा और राज्य सभा की संयुक्त बैठक किसके द्वारा आहूत की जाती है ?
― राष्ट्रपति द्वारा
◆ भारत के राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने लोकपाल और लोकायुक्त विधेयक 2013 पर
हस्ताक्षर किस तिथि को किया ?
― 1 जनवरी, 2014 को
◆ केन्द्रीय मंत्रिपरिषद् सामूहिक रूप से किसके प्रति उत्तरदायी है ?
― लोक सभा
◆ भारतीय संविधान में मौलिक कर्त्तव्यों को किस समिति की सिफारिश पर 42वें संविधान
संशोधन अधिनियम (1976) के तहत् समाहित किया गया ?
― सरदार स्वर्ण सिंह समिति
◆ संविधान के किस अनुच्छेद के तहत् उच्चतम न्यायालय से विधि के प्रश्न पर राय लेने
का अधिकार राष्ट्रपति को है ?
― अनुच्छेद 143
◆ भारतीय संविधान के किस अनुच्छेद के अन्तर्गत नियन्त्रक एवं महालेखा परीक्षक के पद
का प्रावधान किया गया है, जो देश की समस्त वित्तीय प्रणाली का लेखा परीक्षण करता है ?
― अनुच्छेद 148
◆ भारत के मुख्य निर्वाचन आयुक्त की पदावधि क्या है ?
― 6 वर्ष या 65 वर्ष की आयु तक, जो भी पहले हो
◆ लोक सभा तथा राज्य विधान सभाओं के लिए मताधिकार की आयु 21 वर्ष से घटाकर
18 वर्ष की गई थी ?
― 61 वें संशोधन 1989 द्वारा
◆ संविधान के भाग-V में संघीय कार्यपालिका का वर्णन किया गया है. इसके अन्तर्गत
वर्णित किया गया है
― राष्ट्रपति, संसद, सर्वोच्च न्यायालय एवं कैग को
◆ यदि राष्ट्रपति और उपराष्ट्रपति दोनों के पद रिक्त हों, तो उस समय राष्ट्रपति का कार्यभार
कौन सँभालेगा ?
― सर्वोच्च न्यायालय का मुख्य न्यायाधीश
◆ संविधान का कौनसा अनुच्छेद दोषसिद्ध के सम्बन्ध में अभियुक्तों को दोहरे दण्ड एवं
स्व-अभिशंसन से संरक्षण प्रदान करता है ?
― अनुच्छेद 20
◆ किस सामाजिक बुराई को दूर करने के लिए 'शारदा एक्ट' बनाया गया था ?
― बाल विवाह
◆ संविधान सभा की प्रथम बैठक कब हुई ?
― 9 दिसम्बर, 1946
◆ भारत के पहले उपप्रधानमंत्री कौन थे ?
― सरदार वल्लभभाई पटेल
◆ भारत में संघ राज्य क्षेत्रों का प्रशासन किसके द्वारा होता है ?
― राष्ट्रपति द्वारा
◆ भारतीय संविधान की प्रस्तावना में समाजवादी, धर्मनिरपेक्ष तथा अखण्डता' शब्दों को
किस संशोधन द्वारा जोड़ा गया ?
― 42वें संविधान संशोधन द्वारा
◆ यदि भारत का राष्ट्रपति पदत्याग करना चाहता है, तो उसे पदत्याग का पत्र किसे भेजना
पड़ता है ?
― उपराष्ट्रपति को
◆ वित्त आयोग का गठन होता है
― संविधान के प्रावधानों के अन्तर्गत
◆ भारत के किस राज्य में उर्दू को प्रथम राजभाषा का दर्जा प्रदान किया गया है ?
― जम्मू-कश्मीर में
◆ मुख्य चुनाव आयुक्त की नियुक्ति कौन करता है ?
― राष्ट्रपति
◆ राज्य सभा के द्विवार्षिक चुनावों की अधिघोषणा कौन जारी करता है ?
― निर्वाचन आयोग
◆ भारत के संविधान की अवशिष्ट शक्तियाँ किसमें निहित हैं ?
― संसद में
◆ भारतीय संविधान के अंग नीति-निर्देशक सिद्धान्तों का स्रोत क्या है ?
― आयरलैण्ड का संविधान
◆ संविधान के किस अनुच्छेद में संविधान संशोधन की प्रक्रिया दी गई है ?
― अनुच्छेद 368 में
◆ "समाजवाद वह टोपी है, जो सुविधानुसार पहनी जा सकती है." यह कथन किस
प्रसिद्ध आलोचक का है ?
― सी. ई. एम. जोड का
◆ किस एक्ट के तहत् भारत सचिव की स्थापना हुई थी ?
― भारतीय परिषद् अधिनियम 1858
◆ परिसीमन आयोग का पदेन सदस्य कौन होता है ?
― मुख्य चुनाव आयुक्त
◆ संविधान के किस अनुच्छेद में यह उक्ति कि "केन्द्रीय कार्यपालिका शक्ति के प्रयोग में
कोई व्यवधान न उपस्थित हो.' उल्लिखित है
― अनुच्छेद 257 में
◆ सार्वजनिक लेखा समिति में राज्य सभा के कितने सदस्य होते हैं ?
― 7 (सात)
◆ किस संविधान संशोधन के तहत् लोक सभा का कार्यकाल 6 वर्ष से घटाकर 5 वर्ष कर
दिया गया ?
― 44वें
◆ संविधान में मूल कर्तव्यों से सम्बन्धित प्रावधान किस समिति की संस्तुतियों के आधार
पर सम्मिलित किए गए हैं ?
― स्वर्णसिंह समिति
◆ भारतीय संविधान की प्रस्तावना (Preamble) में अभी तक कितनी बार संशोधन किया
जा चुका है ?
― एक बार
◆ वह कौनसा अनुच्छेद है, जिसके प्रावधानों के अन्तर्गत अपवाद-स्वरूप भारत सरकार
द्वारा 'भारतरत्न पद्म विभूषण' आदि अलंकरण प्रदान किया जाता है ?
― अनुच्छेद 18
◆ किस संविधान संशोधन के तहत् सिक्किम को भारत का 22वाँ राज्य घोषित किया गया ?
― 36वाँ (1975)
◆ भारत में राज्य सभा को ऐसा कौनसा विशेषाधिकार प्राप्त है, जो लोक सभा का नहीं
है ?
― राज्य सूची के किसी विषय को राष्ट्रीय महत्व का घोषित करना
◆ वह रिट क्या कहलाती है, जो भारत में उच्च न्यायालय अथवा सर्वोच्च न्यायालय द्वारा
किसी व्यक्ति अथवा व्यक्ति समुदाय को आदेश देती है कि वह अपना कर्तव्यपालन करे ?
― परमादेश रिट (Mandamus Writ)
◆ राज्य के निम्न सदन को क्या कहा जाता है ?
― विधान सभा
◆ भारत में संसदीय सर्वोच्चता किस देश की राजनीतिक व्यवस्था की एक निश्चित विशेषता
है ?
― यू. के. की
◆ लोक सभा की सदस्यता हेतु न्यूनतम आयु सीमा क्या है ?
― 25 वर्ष
◆ लोक सभा में किसी वित्त विधेयक को प्रस्तुत करने के पूर्व किसकी अनुमति लेनी अनिवार्य
है ?
― राष्ट्रपति की
◆ भारत के सर्वोच्च न्यायालय के न्यायाधीश के विरुद्ध महाभियोग का प्रस्ताव पारित हो
जाने के उपरान्त पदच्युति का आदेश कौन जारी करता है ?
― राष्ट्रपति
◆ राष्ट्रपति संविधान के किस अनुच्छेद के अन्तर्गत लोक सभा को विघटित कर सकता
है ?
― अनुच्छेद 85 (2) (b)
◆ भारत के संविधान में प्रथम संशोधन कब किया गया ?
― 1951 में
◆ संविधान की 11वीं व 12वीं अनुसूची किससे सम्बन्धित है ?
― क्रमशः पंचायती राज व नगरीय स्वशासन
◆ संसद के सूचना अधिकार अधिनियम को भारत के राष्ट्रपति की स्वीकृति कब प्राप्त
हुई ?
― 15 जून, 2005 को
◆ कलकत्ता, बम्बई और मद्रास में उच्च न्यायालयों की स्थापना कब हुई ?
― 1861 में
◆ 'राइटर्स बिल्डिंग' के नाम से किस राज्य का सचिवालय जाना जाता है ?
― पश्चिम बंगाल का
◆ भारत के राष्ट्रपति राज्य सभा के लिए कितने सदस्यों को मनोनीत करते हैं ?
― 12 सदस्यों
◆ भारतीय संविधान के अन्तर्गत मौलिक अधिकारों को लागू करने का उत्तरदायित्व
किसका है ?
― सर्वोच्च न्यायालय तथा उच्च न्यायालयों का
◆ संविधान का अनुच्छेद 356 किस विषय से सम्बन्धित है ?
― किसी राज्य में राष्ट्रपति शासन लागू करने से
◆ गुवाहाटी उच्च न्यायालय के अधीन कौन से राज्य आते हैं ?
― असोम, नगालैण्ड, मिजोरम और अरुणाचल प्रदेश
◆ देश में कितने राज्यों में द्विसदनीय विधायिका है ?
― छः राज्यों (उत्तर प्रदेश, बिहार, कर्नाटक, जम्मू-कश्मीर, आन्ध्र प्रदेश तथा महाराष्ट्र)
◆ केन्द्र सरकार द्वारा कौन-कौनसी भाषा को शास्त्रीय भाषा (Classical Language) का
दर्जा प्रदान किया गया है ?
― तमिल, संस्कृत, तेलुगु, कन्नड़ व मलयालम को
◆ राष्ट्रपति वित्तीय आपात की घोषणा किस अनुच्छेद के आधार पर कर सकता है ?
― अनुच्छेद 360 के अन्तर्गत
◆ 'भारत राज्यों का संघ होगा यह किस अनुच्छेद के अन्तर्गत घोषित है ?
― अनुच्छेद-1 के अन्तर्गत
◆ संसद के किसी सदस्य की सदस्यता कितने दिन तक लगातार अनुपस्थित रहने
पर समाप्त हो जाती है ?
― 60 दिन