भारतीय राजव्यवस्था एवं संविधान―2
◆ एक वर्ष में कम से कम कितनी बार संसद की बैठक होना आवश्यक है ?
― दो बार
◆ किस राज्य का लोक सभा तथा राज्य सभा में सबसे अधिक प्रतिनिधित्व है ?
― उत्तर प्रदेश का
◆ भारत में संघ राज्यों का शासन होता है
― राष्ट्रपति द्वारा
◆ भारत सरकार का मुख्य विधि परामर्शदाता कौन होता है?
― भारत का महान्यायवादी (अटार्नी जनरल ऑफ इण्डिया)
◆ संविधान की किस अनुसूची में केन्द्र एवं राज्यों के बीच वैधानिक शक्तियों का बँटवारा
दिया हुआ है?
― सातवीं अनुसूची में
◆ राज्य सभा में किस राज्य का प्रतिनिधित्व सबसे अधिक है?
― उत्तर प्रदेश
◆ भारत में राष्ट्रपति के चुनाव के लिए निर्वाचन मण्डल के सदस्य कौन होते हैं?
― लोक सभा, राज्य सभा तथा राज्य विधान सभाओं के निर्वाचित सदस्य
◆ संविधान के किस अनुच्छेद में भारत के नियंत्रक-महालेखा परीक्षक के कर्तव्य और
शक्तियाँ वर्णित हैं ?
― अनुच्छेद 149
◆ किस संविधान संशोधन में सिक्किम को पूर्ण राज्य का दर्जा दिया गया ?
― छत्तीसवाँ संविधान संशोधन (1975)
◆ संविधान की किस अनुसूची में दल परिवर्तन के आधार पर अयोग्यता के बारे में उपबंध है?
― दसवीं अनुसूची
◆ भारत में राष्ट्रपति का चुनाव आनुपातिक प्रतिनिधित्व प्रणाली के आधार पर एकल
संक्रमणीय मतदान द्वारा होता है आनुपातिक प्रतिनिधित्व प्रणाली तथा एकल संक्रमणीय
मतदान का क्या तात्पर्य है?
― सभी विधान सभाओं के निर्वाचित सदस्यों के मत तथा संसद के निर्वाचित
सदस्यों के मत आपस में बराबर हों, यह आनुपातिक प्रतिनिधित्व प्रणाली कहलाता है तथा
'एकल संक्रमणीय मत' का तात्पर्य है कि मतदान वरीयता क्रम में दिया जाए
◆ लोक सभा के प्रथम उपाध्यक्ष कौन थे?
― अनन्त शायनम आयंगर
◆ पुदुचेरी के प्रशासक को क्या कहते हैं?
― उपराज्यपाल
◆ बिहार में लोक सभा तथा राज्य सभा के लिए कितनी सीट निर्धारित की गई हैं?
― बिहार में लोक सभा की 40 तथा राज्य सभा की 16 सीट निर्धारित की गई हैं
◆ राज्य के नीति-निर्देशक तत्वों का वर्णन संविधान के किस भाग में है ?
― चौथे भाग में
◆ किस संविधान संशोधन द्वारा 1976 में मूल कर्तव्यों को संविधान में जोड़ा गया?
― 42वें संविधान संशोधन
◆ भारतीय संघ की कार्यपालिका का प्रधान राष्ट्रपति है और उसमें संघ की कार्यपालिका
शक्ति निहित है. राष्ट्रपति इस शक्ति का प्रयोग किसकी सहायता से करता है?
― केन्द्रीय मंत्रिमण्डल की सहायता से
◆ कानून निर्माण हेतु प्रस्तावित विधेयक के कितने वाचन होते हैं?
― तीन
◆ संविधान के किस अनुच्छेद द्वरा जम्मू-कश्मीर को विशेष राज्य का दर्जा प्रदान किया गया
है?
― अनुच्छेद 370
◆ राष्ट्रपति कितने समयान्तराल के पश्चात् वित्त आयोग का गठन करता है?
― प्रत्येक पाँच वर्ष
◆ संविधान सभा की प्रारूपण समिति के अध्यक्ष डॉ. बी. आर. अम्बेडकर थे. इस समिति
के सदस्यों की संख्या कितनी थी?
― 7
◆ भारतीय संविधान की प्रस्तावना के अनुसार भारत के शासन की सर्वोत्तम सत्ता किसमें
निहित है? भारत की जनता में संविधान के किस भाग में मौलिक अधिकार के प्रावधानों को
शामिल किया गया है?
― भाग 3 में
◆ संविधान में प्रेस की स्वतन्त्रता का अलग से उल्लेख नहीं है. यह स्वतन्त्रता किस अनुच्छेद
में अन्तर्निहित है ?
― अनुच्छेद 19(i) क में
◆ राज्य सभा तथा लोक सभा के संयुक्त अधिवेशन की अध्यक्षता कौन करता है ?
― लोक सभा अध्यक्ष
◆ संयुक्त संसदीय समिति के अध्यक्ष का मनोनयन किसके द्वारा किया जाता है ?
― लोक सभा अध्यक्ष
◆ धन विधेयक के सम्बन्ध में राज्य सभा को किस प्रकार का अधिकार है ?
― केवल सिफारिशी अधिकार
◆ लोक सभा के निर्वाचन क्षेत्रों का परिसीमन कौन करता है ?
― परिसीमन आयोग
◆ भारत में उच्च न्यायालयों की संख्या कितनी है ?
― 24
◆ कोई व्यक्ति अपनी इच्छा से विदेशी राज्य की नागरिकता अर्जित कर लेता है, तो
उसकी भारतीय नागरिकता का क्या होता है ?
― स्वतः समाप्त हो जाती है
◆ भारत में संविधान सभा का गठन किस योजना के प्रस्तावों के अनुसार किया गया ?
― कैबिनेट मिशन योजना के
◆ अनुसूचित और जनजाति क्षेत्रों के प्रशासन के सम्बन्ध में प्रावधान संविधान की किस
अनुसूची में किया गया है ?
― पाँचवीं तथा छठवीं अनुसूची में
◆ संविधान के अनुच्छेद 370 में किसका प्रावधान है ?
― जम्मू-कश्मीर को विशेष राज्य का दर्जा देने का
◆ संविधान का प्रारूप संविधान सभा ने कब स्वीकृत किया ?
― 26 नवम्बर, 1949 को
◆ प्रथम किस अधिनियम के द्वारा भारत के प्रान्तों में आंशिक उत्तरदायी शासन की स्थापना
की गई ?
― 1919 के भारत शासन अधिनियम
◆ भारत के 'शासनाध्यक्ष' का सम्बोधन किसके लिए किया जाता है ?
― प्रधानमंत्री के
◆ संविधान के किस भाग को भारत का मैग्नाकार्टा (Magna Carta) कहा जाता है ?
― भाग III को
◆ विधान परिषदों में सर्वप्रथम किस अधिनियम के अन्तर्गत भारतीयों को प्रतिनिधित्व
दिया गया ?
― 1909 के अधिनियम के अन्तर्गत
◆ 15 अगस्त, 1947 और 26 जनवरी, 1950 के मध्य भारत का राजनीतिक दर्जा क्या
था ?
― ब्रिटिश राष्ट्रकुल का एक अधिराज्य (Dominion States)
◆ संविधान में वर्णित मौलिक कर्तव्य किस देश के संविधान से लिए गए हैं ?
― पूर्व सोवियत संघ के संविधान से
◆ किसकी अनुमति से कोई भारतीय नागरिक विदेशी सरकार से कोई उपाधि या सम्मान
प्राप्त कर सकता है ?
― भारत के राष्ट्रपति की अनुमति से
◆ संविधान के किस संशोधन द्वारा मौलिक अधिकारों की संख्या घटा दी गई ?
― 44वें संविधान संशोधन
◆ राजस्थान उच्च न्यायालय कहाँ स्थित है ?
― जोधपुर में
◆ स्वतन्त्र भारत के प्रथम मुख्य चुनाव आयुक्त थे
― सुकुमार सेन
◆ भारत की 'सर्वोच्च विधि' है
― संविधान
◆ भारतीय संविधान की प्रस्तावना में वर्णित शब्द 'We the People' को कहाँ से ग्रहण
किया गया है ?
― 'संयुक्त राष्ट्र संघ' के चार्टर से
◆ भारतीय संविधान का सबसे बड़ा स्रोत किसे माना जाता है ?
― भारतीय शासन अधिनियम, 1935 को
◆ राष्ट्रपति भारत के महान्यायवादी (Attorney General) की नियुक्ति संविधान के
किस अनुच्छेद के अन्तर्गत करते हैं?
― अनुच्छेद 76 के
◆ भारत के संविधान में बजट (Budget) को क्या कहा गया है?
― वार्षिक वित्तीय विवरण (Annual Financial Statement)
◆ भारतीय संविधान में प्रतिष्ठापित समानता, स्वतंत्रता और बन्धुता को विस्तार से बताया
है
― फ्रांसीसी क्रान्ति में
◆ संविधान का कौनसा प्रावधान कल्याणकारी राज्य की अवधारणा को विस्तार से बताता
है ?
― राज्य के नीति-निर्देशक सिद्धान्त
◆ कौनसा संविधान संशोधन नीति-निर्देशक सिद्धान्तों को मौलिक अधिकारों पर श्रेष्ठता
प्रदान करता है?
― 42वाँ संविधान संशोधन
◆ उच्च न्यायालय के अधिकार क्षेत्र को घटाने-बढ़ाने का अधिकार किसे प्राप्त है ?
― संसद को
◆ नवीं अनुसूची में क्या रखे जाते हैं?
― वे कानून जिन्हें न्यायिक पुनरीक्षण से सुरक्षित रखना हो
◆ भारत का 'मुख्य विधि अधिकारी' (Chief Law Officer) कौन है ?
― अटॉर्नी जनरल ऑफ इण्डिया
◆ भारत में किस दिन को राष्ट्रीय पंचायत दिवस के रूप में मनाया जाता है ?
― 24 अप्रैल
◆ न्यायालय के किसी न्यायाधीश के विरुद्ध शिकायत करने का अधिकार किसे प्राप्त है?
― केवल मुख्य न्यायाधीश को
◆ भारतीय निर्वाचन आयोग की शक्तियों को संरक्षण कौन प्रदान करता है?
― भारत का संविधान
◆ हमारे संविधान के किस अनुच्छेद में 'स्वतंत्रता के अधिकार' की गारण्टी की गई है?
― अनुच्छेद 19 में
◆ भारत में सन् 1975 से 1977 में मध्य आपातकाल की घोषणा हुई थी
― संविधान के अनुच्छेद 352 के अन्तर्गत
◆ भारतीय संविधान की कौनसी धारा अल्पसंख्यकों को अपनी पसन्द की शैक्षिक संस्थाओं
को स्थापित तथा प्रशासित करने का अधिकार देती है ?
― धारा 30 (1)
◆ संविधान के अनुच्छेद 51 ए के अनुसार प्राकृतिक वातावरण को सुरक्षित रखने व सुधारने
का कर्तव्य किसका है?
― प्रत्येक नागरिक का
◆ लोक सभा में अविश्वास प्रस्ताव लाने के लिए कितने सदस्यों की सहमति आवश्यक
है ?
― 50 सदस्यों की
◆ सम्पत्ति का अधिकार अब किस प्रकार का अधिकार है?
― विधिक अधिकार (Legal Right)
◆ भारत के संविधान के अन्तर्गत किसी कम्युनिटी को किस आधार पर अल्पसंख्यक
घोषित किया जा सकता है?
― धर्म या भाषा के आधार पर
◆ भारतीय संविधान की प्रस्तावना (Preamble of Indian Constitution) कितनी
बार संशोधित की गई है?
― केवल एक बार
◆ भारतीय संविधान का कौनसा भाग मौलिक अधिकारों से सम्बन्धित है ?
― भाग III
◆ संविधान के किस अनुच्छेद के अन्तर्गत पिछड़ी जातियों (Backward Classes)
की पहचान के लिए मण्डल आयोग की नियुक्ति की गई ?
― अनुच्छेद 340 के अन्तर्गत
◆ भारतीय संविधान किन्हें शोषण के विरुद्ध अधिकार प्रदान करता है ?
― बच्चों और महिलाओं को
◆ लोकहित के मुकदमे की पुनःस्थापना में उच्चतम न्यायालय के किस न्यायाधीश ने
निर्णायक भूमिका (Pivotal Role) का निर्वहन किया ?
― न्यायमूर्ति पी. एन. भगवती ने
◆ संविधान सभा के सम्मुख उद्देश्य प्रस्ताव किसने रखा था?
― जवाहरलाल नेहरू ने
◆ राष्ट्रपति किस सूची के विषयों पर अध्यादेश जारी नहीं कर सकता है ?
― राज्य सूची के विषयों पर
◆ आपातकाल की घोषणा का अनुमोदन संसद द्वारा कितनी अवधि के अन्दर होना
अनिवार्य है?
― 1 माह
◆ राज्यों का वित्तीय आवंटन (Financial Allocation) किसकी संस्तुति पर किया जाता
है?
― वित्त आयोग की संस्तुति पर
◆ लोक सभा का सचिवालय किसके प्रत्यक्ष पर्यवेक्षण एवं नियंत्रण में कार्य करता है?
― लोक सभा अध्यक्ष के
◆ भारतीय संविधान का सबसे बड़ा एकाकी सोत (Single Biggest Source) क्या है?
― गवर्नमेंट ऑफ इण्डिया एक्ट, 1935
◆ संविधान के मूल ढाँचे (Basic Structure) को संशोधित नहीं किया जा सकता है.
सर्वोच्च न्यायालय ने यह व्यवस्था किस वाद में दी थी ?
― केशवानन्द भारती वाद में
◆ भारत में राजनीतिक दलों को कौन मान्यता देता है?
― निर्वाचन आयोग
◆ किस खेल (Writ) का अर्थ है "सशरीर उपस्थित करे?"
― बन्दी प्रत्यक्षीकरण लेख (Habeas Corpus Writ) का
◆ संविधान द्वारा प्रदान किए गए मौलिक अधिकारों में संशोधन करने का अधिकार
किसको है?
― संसद को
◆ राज्य के नीति निर्देशक सिद्धान्त का उद्देश्य है ?
― संविधान को सामाजिक परिवर्तन का उपकरण बनाना
◆ राष्ट्रपति पद के लिए प्रत्याशी का प्रस्ताव निर्वाचक मण्डल के कितने सदस्यों द्वारा किया
जाना आवश्यक है?
― 50 सदस्यों द्वारा
◆ लोक सभा को उसकी निर्धारित 5 वर्ष की अवधि से पूर्व भंग करने का अधिकार
किसको है?
― राष्ट्रपति को प्रधानमंत्री की सिफारिश पर
◆ संविधान को 26 जनवरी के दिन लागू करने का क्या कारण था ?
― कांग्रेस ने इस तिथि को 1930 में स्वतंत्रता दिवस के रूप में मनाया था
◆ व्यक्तिगत स्वतंत्रता के अधिकार को सुनिश्चित करने के लिए नागरिक किस अधिकारी के
पास जा सकता है ?
― सर्वोच्च न्यायालय और उच्च न्यायालय
◆ भारत के राष्ट्रपति के विरुद्ध महाभियोग (Impeachment) प्रारम्भ करने का अधिकार
प्राप्त है ?
― संसद के सदनों में से कोई भी सदन इसे प्रारम्भ कर सकता है
◆ किस विधेयक पर राष्ट्रपति को अनिवार्य रूप से हस्ताक्षर करने पड़ते हैं और वह
उसे पुनर्विचार के लिए वापस नहीं भेज सकता?
― धन विधेयक पर
◆ उपराष्ट्रपति किस संस्था का पदेन सभापति होता है?
― राज्य सभा का
◆ लोक सभा के सामान्य कार्यकाल को 5 वर्ष से अधिक करने का अधिकार किसको
है?
― संसद को केवल राष्ट्रीय संकट के समय
◆ संविधान सभा के स्थायी अध्यक्ष कौन थे ?
― डॉ. राजेन्द्र प्रसाद
◆ भारतीय स्वाधीनता अधिनियम 1947 के बाद संविधान सभा की स्थिति में कौनसा
मुख्य परिवर्तन हुआ?
― सभा ने भारतीय डोमिनियन के केन्द्रीय विधानमण्डल के रूप में कार्य
करना प्रारम्भ किया
◆ अखिल भारतीय कांग्रेस ने किस वर्ष यह प्रस्ताव पारित किया कि भारत की जनता स्वयं
बिना किसी विदेशी हस्तक्षेप के अपने संविधान का निर्माण करेगी?
― 1936 में
◆ राज्य सभा के सदस्यों का चुनाव होता है
― प्रत्येक राज्य के लिए प्रतिनिधियों का निर्वाचन उस राज्य के विधान सभा के
निर्वाचित सदस्यों द्वारा
◆ किस राज्य के आरक्षण विधेयक को नवीं अनुसूची में सम्मिलित किया गया है ?
― तमिलनाडु के आरक्षण विधेयक को
◆ राज्य सभा के सदस्य चुनने के लिए विधान सभा में किस प्रकार का मतदान होता है ?
― खुला मतदान
◆ किस सदन का अध्यक्ष/सभापति उसका सदस्य नहीं होता ?
― राज्य सभा का
◆ यदि किसी विधि या संवैधानिक संशोधन को 9वीं अनुसूची में रख दिया जाए, तो
इसका परिणाम क्या होता है ?
― वह न्यायालय में वाद-योग्य नहीं रह सकता
◆ संविधान की प्रस्तावना में भारत के लिए किन शब्दों का प्रयोग किया गया है ?
― भारत अथवा इण्डिया
◆ भारत का संविधान कितने भागों में विभाजित है ?
― 22 भागों में
◆ 'उद्देश्य प्रस्ताव' में वर्णित विचारों को संविधान सभा ने संविधान के किस भाग में स्थान
दिया ?
― प्रस्तावना में
◆ संविधान में वर्णित मौलिक कर्त्तव्यों से कौनसी समिति की सिफारिशें सम्बन्धित रही हैं ?
― स्वर्ण सिंह समिति
◆ नीति-निर्देशक तत्वों का समुचित क्रियान्वयन किस पर निर्भर करता है ?
― सरकार की इच्छा शक्ति एवं पर्याप्त साधनों (धन) की उपलब्धता पर