भारतीय राजव्यवस्था एवं संविधान―1
◆ भारत के संविधान में कहा गया है कि भारत की संसद के तीन अंग होते हैं, इनमें से एक
अंग है, लोक सभा, दूसरा अंग है, राज्य सभा, तीसरा अंग कौनसा है ?
― राष्ट्रपति
◆ भारत की सम्प्रभुता, एकता तथा अखण्डता को अक्षुण्ण बनाए रखने तथा उसकी रक्षा
करने का प्रावधान किया गया है ?
― संविधान की प्रस्तावना में
◆ किस अवधि में लाल बहादुर शास्त्री भारत के प्रधानमंत्री रहे ?
― 1964-66
◆ संविधान सभा के गठन की माँग सर्वप्रथम 1895 में किसके द्वारा प्रस्तुत की गई ?
― लोकमान्य बाल गंगाधर तिलक
◆ पंचायती राज व्यवस्था को किस संशोधन द्वारा संवैधानिक दर्जा प्रदान किया गया था ?
― 73वाँ संशोधन
◆ पर्यावरण एवं वन मंत्रालय द्वारा किसी भी उत्पादन को, जो पर्यावरण को हानि नहीं
पहुँचाता है, प्रदान किया जाता है ?
― इकोमार्क
◆ संसद ने भारत रत्न' आदि सम्मान प्रदान करने की प्रथा समाप्त करने के लिए कब
अधिनियम पारित किया और कब पुनः चालू किया ?
― जुलाई 1977: जनवरी 1980
◆ राष्ट्रपति पर महाभियोग का आरोप एक संकल्प के रूप में संसद के किसी भी सदन में
लाया जा सकता है, बताइए यह कम से कम कितने दिन लिखित सूचना के बाद प्रस्तुत किया
जाना चाहिए ?
― 14 दिन
◆ संघशासित क्षेत्रों, जिनकी अपनी विधायिका नहीं है, के लिए विधि का निर्माण कौन करता
है ?
― राष्ट्रपति अपनी विनियम बनाने की शक्ति द्वारा (अनुच्छेद 240)
◆ भारतीय संविधान के किस अनुच्छेद के तहत् राज्य को पर्यावरण वन तथा वन्य जीवन
की सुरक्षा का अधिकार मिला है ?
― अनुच्छेद 48A के अन्तर्गत
◆ क्या लोक सभा राज्य द्वारा धन विधेयकों के लिए की गई सिफारिशों को मानने को बाध्य
है ?
― नहीं
◆ भारत के संविधान में सम्मिलित समवर्ती सूची किस देश की देन है ?
― आस्ट्रेलिया
◆ संविधान के किस अनुच्छेद द्वारा सिखों द्वारा कृपाल धारण करना धार्मिक स्वतंत्रता का
अंग माना जाता है ?
― अनुच्छेद 25
◆ महान्यायवादी सरकार का मुख्य विधि अधिकारी होता है, उसे भारत के सभी न्यायालयों
में सुनवाई का अधिकार होता है। साथ ही उसे संसद के दोनों सदनों में बोलने तथा उनकी
कार्यवाही में भाग लेने का अधिकार होता है, पर वह वोट नहीं दे सकता. इसकी नियुक्ति
किसके द्वारा की जाती है ?
― राष्ट्रपति
◆ उच्च न्यायालयों में न्यायाधीशों की संख्या कितनी हो सकती हैं?
― निर्धारित नहीं है
◆ दमन, दीव तथा पुदुचेरी के प्रशासकों (Administrator) को उप-राज्यपाल
(Lt. Governor); अण्डमान तथा निकोबार द्वीप समूह तथा चण्डीगढ़ में उन्हें मुख्य
आयुक्त (Chief Commissioner) तथा लक्षद्वीप में उसे.........के नाम से
जाना जाता है.
― प्रशासक
◆ यदि किसी समय लोक सभा में अध्यक्ष तथा उपाध्यक्ष उपस्थित न हों, तो ऐसी स्थिति में
सदन की कार्यवाही को चलाने के लिए लोक सभा सदस्यों में से ही लोक सभा अध्यक्ष
6 सभापतियों की एक सूची बनाता है और जरूरत पड़ने पर उस सूची में मनोनीत किए
गए व्यक्ति सभापति के रूप में सदन के अधिवेशनों की अध्यक्षता करता है, इस रूप में
अध्यक्ष को कौनसी शक्तियाँ प्राप्त नहीं होती हैं ?
― अध्यक्ष को सारी शक्तियाँ प्राप्त होती हैं ?
◆ पारिवारिक वातावरण में सौहार्दपूर्ण स्थिति के साथ यदि कोई पारिवारिक समस्या है, तो
उसका यथाशीघ्र समाधान करने विवाह आदि पारिवारिक मुद्दों को निपटाने के लिए परिवार
न्यायालयों की स्थापना परिवार न्यायालय अधिनियम 1984 द्वारा की गई है इसके लिए न्यूनतम
कितनी आबादी होना आवश्यक है ?
― 10 लाख
◆ लोक सभा की 15 सदस्यीय नियम समिति (Rules Committee) जो प्रक्रिया तथा
कार्य संचालन सम्बन्धी मामलों पर विचार करती है तथा सदन की प्रक्रिया को सुधारने के
लिए सुझाव देती है, की अध्यक्षता कौन करता है ?
― स्पीकर इसका पदेन सभापति है।
◆ केन्द्र तथा एक या उससे अधिक राज्यों में होने वाले विवाद के मामले कौनसे न्यायालय में
प्रारम्भ हो सकते हैं ?
― केवल सर्वोच्च न्यायालय में
◆ संविधान के किस संशोधन द्वारा लोक सभा की सीटें 525 से बढ़ाकर 545 कर दी गई
तथा संघीय क्षेत्रों के प्रतिनिधियों की संख्या 25 से घटाकर 20 कर दी गई ?
― 31 वें संशोधन (1973 ) द्वारा
◆ जम्मू-कश्मीर भारत के संघ का एकमात्र राज्य है जिसका अपना निजी संविधान है.
इस संविधान का निर्माण एक संविधान सभा द्वारा किया गया. जिसका गठन राज्य सरकार
ने किया यह कब लागू हुआ ?
― 26 जनवरी, 1957 को
◆ भारत की संचित निधि (Consolidated Funds of India) वह निधि है जिसमें
सरकार द्वारा या उसकी ओर से प्राप्त सभी राजस्व जमा कराया जाता है. इसके अतिरिक्त
नए ऋण, पुराने ऋणों की अदायगी इत्यादि से प्राप्त होने वाला धन इत्यादि भी इसी में जमा
कराए जाते हैं. इसे खर्च करने के लिए अनुमति आवश्यक है ?
― संसद की
◆ लोक सभा में अध्यक्ष के मत (Speaker's Vote) को कहा जाता है
― निर्णायक मत (Casting Vote)
◆ संविधान में उल्लिखित मौलिक अधिकारों का संरक्षक कौन है ?
― उच्च न्यायालय एवं उच्चतम न्यायालय
◆ संघ लोक सेवा आयोग की वार्षिक रिपोर्ट किसे प्रस्तुत की जाती है?
― राष्ट्रपति को
◆ भारतीय संविधान के कौनसे भाग में मौलिक अधिकारों पर चर्चा की गई है?
― भाग–III
◆ किस संविधान संशोधन ने 'शिक्षा का अधिकार' प्रदान करने वाला एक नया अनुच्छेद
21A संविधान में जोड़ा है?
― 86 वाँ संशोधन
◆ राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद् का प्रधान कौन होता है?
― प्रधानमंत्री
◆ किस अनुच्छेद के अनुसार भारत के राष्ट्रपति द्वारा राष्ट्रीय आपातकाल' की घोषणा की
जा सकती है?
― अनुच्छेद 352
◆ संविधान की प्रस्तावना में भारत को कहा गया है।
― सर्वसत्ताधारी, समाजवादी, धर्मनिरपेक्ष, लोकतान्त्रिक गणराज्य
◆ तीन (3) स्तरीय पंचायती राजतंत्र में शामिल हैं.
― ग्राम सभा, पंचायत समिति, जिला परिषद्
◆ किस एक प्रधानमंत्री ने अपने कार्यकाल में संसद का सामना नहीं किया ?
― चौधरी चरण सिंह
◆ जब राष्ट्रपति और उपराष्ट्रपति दोनों के पद एकसाथ खाली हों, तो पद पर अस्थायी रूप
से कौन काम करता है?
― भारत का मुख्य न्यायाधीश
◆ भारतीय संविधान में किस अनुच्छेद के प्रावधानों के अन्तर्गत संशोधन किया जा सकता
है?
― अनुच्छेद 368
◆ सर्वोच्च न्यायालय ने एक महत्वपूर्ण निर्णय में मुस्लिम पिताओं को भी आपराधिक
प्रक्रिया संहिता की धारा 125 के दायरे में ला दिया है, इस धारा में क्या प्रावधान है ?
― तलाकशुदा पत्नी के साथ रह रहे बच्चों के बालिग होने तक पिता पर उनके
खर्चे की जिम्मेदारी है
◆ भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के प्रथम अध्यक्ष व्योमेश चन्द्र बनर्जी पुनः कब और किस कांग्रेस
अधिवेशन के अध्यक्ष बनें ?
― 1892 में, इलाहाबाद अधिवेशन के
◆ भारत के संविधान के किस अनुच्छेद में अस्पृश्यता समाप्त करने का प्रावधान है ?
― अनुच्छेद-17 में
◆ कम्प्ट्रोलर एण्ड ऑडीटर जनरल कब सेवानिवृत्त होते हैं ?
― नियुक्ति के 6 वर्ष बाद या 65 वर्ष की आयु पूरी करने पर
◆ मुख्य चुनाव आयुक्त की नियुक्ति कौन करता है ?
― राष्ट्रपति
◆ किसी विधेयक को धन विधेयक होने का अन्तिम निर्णय कौन देता है ?
― लोक सभा अध्यक्ष
◆ डॉ. बी. आर. अम्बेडकर ने किस मौलिक अधिकार को भारतीय संविधान का हृदय एवं
आत्मा (Heart and Soul of Constitution) कहा था ?
― संवैधानिक उपचारों के अधिकार को
◆ किसी मंत्री के विरुद्ध अविश्वास प्रस्ताव पारित हो जाने की स्थिति में क्या होता है ?
― मंत्रिपरिषद् से त्यागपत्र देना पड़ता है
◆ राज्य सभा के द्विवार्षिक चुनावों की अधिघोषणा कौन जारी करता है ?
― निर्वाचन आयोग
◆ राष्ट्रपति संविधान के किस अनुच्छेद के अन्तर्गत लोक सभा भंग कर सकता है ?
― अनुच्छेद 85 के अन्तर्गत
◆ किस संविधान संशोधन के द्वारा प्रीवीपर्स मान्यताएं तथा विशेषाधिकार समाप्त कर दिए
गए ?
― 26वाँ संविधान संशोधन (1971)
◆ संविधान की किस अनुसूची (Schedule) में राज्यपाल राष्ट्रपति, भारत के मुख्य न्यायाधीश
आदि के वेतन दिए गए हैं ?
― द्वितीय अनुसूची में
◆ राष्ट्रपति पर महाभियोग चलाने हेतु कितने दिन पूर्व उसे नोटिस देना होता है ?
― 14 दिन
◆ किस अनुच्छेद के अन्तर्गत राष्ट्रपति का निर्वाचन होता है ?
― अनुच्छेद 54
◆ विधान परिषद् की कुल सदस्य संख्या का कितना भाग विधान सभा से चुनकर आता
है ?
― 1/3 भाग
◆ संविधान के अनुच्छेद 75 में किसके बारे में चर्चा है ?
― मन्त्रिपरिषद्
◆ किसी सदस्य द्वारा किसी अन्य सार्वजनिक महत्व के विषय पर विचार करने के लिए सदन
की चल रही वर्तमान कार्यवाही बन्द करने का प्रस्ताव क्या कहलाता है ?
― काम रोको प्रस्ताव
◆ संविधान की सातवीं अनुसूची के अन्तर्गत जो केन्द्रीय सूची है। उसमें कितने विषय हैं ?
― 97 विषय हैं
◆ पंचवर्षीय योजना का अनुमोदन तथा पुनर्निरीक्षण किसके द्वारा किया जाता है ?
― राष्ट्रीय विकास परिषद् द्वारा
◆ पंचायती राज प्रणाली किस पर आधारित है ?
― सत्ता के विकेन्द्रीकरण पर
◆ भारत के प्रथम लोक सभा उपाध्यक्ष कौन थे ?
― एम. अनन्तशयनम आयंगर
◆ भारतीय संविधान के किस अनुच्छेद में उपाधियों का अन्त वर्णित है ?
― अनुच्छेद 18 में
◆ भारतीय संविधान के किस अनुच्छेद में धन विधेयक परिभाषित है ?
― अनुच्छेद 110
◆ संघ लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष तथा अन्य सदस्यों का कार्यकाल पदभार ग्रहण करने
की तिथि से कितना होता है ?
― 6 वर्ष तक अथवा 65 वर्ष की आयु तक
◆ वर्तमान में भारत में कुल कितने राज्य और संघीय क्षेत्र हैं?
― 29 राज्य तथा 7 संघीय क्षेत्र
◆ पंचायतों के निर्वाचन में चुनाव लड़ने के लिए उम्मीदवार की न्यूनतम आयु कितनी
होनी चाहिए?
― 21 वर्ष
◆ भारतीय संविधान में न्यायिक समीक्षा की व्यवस्था किस देश के संविधान से ली गई है?
― संयुक्त राज्य अमरीका के संविधान से
◆ किसकी अनुमति से कोई भारतीय नागरिक विदेशी सरकार से कोई उपाधि या सम्मान
प्राप्त कर सकता है?
― भारत के राष्ट्रपति की अनुमति से
◆ संसद को मौलिक अधिकारों में संशोधन करने का अधिकार संविधान के किस संशोधन
द्वारा दिया गया ?
― 24वें संविधान संशोधन
◆ भारत के संविधान में अन्तर्राष्ट्रीय शान्ति एवं सुरक्षा के संवर्द्धन का उल्लेख कहाँ किया
गया है ?
― राज्य के नीति-निदेशक सिद्धान्तों में
◆ भारत में उच्चतम न्यायालय की स्थापना का प्रथम प्रावधान किस अधिनियम के अन्तर्गत
किया गया था ?
― रेग्यूलेटिंग एक्ट, 1773 के अन्तर्गत
◆ संविधान में लोक कल्याणकारी राज्य की अवधारणा किसमें निहित है ?
― राज्य के नीति निर्देशक तत्वों में
◆ भारतीय संविधान की प्रस्तावना में प्रतिष्ठापित समानता, स्वतंत्रता और बन्धुता के आदर्श
की प्रेरणा कहाँ से ली गई थी?
― फ्रांसीसी क्रांति से
◆ भारतीय संविधान का कौनसा अनुच्छेद प्रेस की स्वतंत्रता से सम्बन्धित है ?
― अनुच्छेद 19
◆ भारत के संविधान के अन्तर्गत किसी कम्युनिटी को किस आधार पर अल्पसंख्यक
घोषित किया जा सकता है?
― धर्म या भाषा के आधार पर
◆ भारतीय संविधान के अंग नीति निर्देशक सिद्धान्तों का स्रोत क्या है ?
― आयरलैण्ड का संविधान
◆ भारत में वह मंत्री जो संसद के दोनों सदनों में से किसी सदन का सदस्य नहीं है, उसे
कितने समय बाद मंत्री पद से मुक्त हो जाना पड़ता है ?
― छः महीने बाद
◆ भारत के संविधान के किस अनुच्छेद में अस्पृश्यता समाप्त करने का प्रावधान है ?
― अनुच्छेद 17 में
◆ संविधान सभा के सदस्यों को किसने प्रत्यक्ष रूप से निर्वाचित किया ?
― प्रान्तों की विधान सभाओं ने
◆ भारतीय संविधान की संशोधन प्रक्रिया किस देश के संविधान से प्रभावित है ?
― द. अफ्रीका के संविधान से
◆ पंचायती राज अधिनियम 1992 द्वारा संविधान में कौनसी अनुसूची जोड़ी गई ?
― 11वीं अनुसूची
◆ राज्य के नीति निर्देशक तत्वों का वर्णन संविधान के किस भाग में निहित है ?
― भाग 4 में
◆ दल-बदल विरोधी कानून (Anti Defection Law) से संविधान का कौनसा संशोधन
सम्बन्धित है ?
― 52वाँ संविधान संशोधन (1985)
◆ लोक सभा की सदस्यता हेतु न्यूनतम आयु सीमा कितनी है ?
― 25 वर्ष
◆ 87वें संविधान संशोधन अधिनियम 2003 द्वारा निर्वाचन क्षेत्रों के परिसीमन का आधार
किस जनगणना को निश्चित किया गया है ?
― 2001 की जनगणना को
◆ भारतीय संविधान में एकल नागरिकता का प्रावधान लिया गया है ?
― ब्रिटेन के संविधान से
◆ मूल अधिकार एवं राज्य नीति निर्देशक तत्वों में क्या अन्तर है ?
― मूल अधिकार वाद-योग्य हैं, जबकि नीति निर्देशक तत्व नहीं
◆ भारतीय संविधान के अनुसार राजनीतिक शक्ति का आधार है ?
― भारत की जनता
◆ 'मिनी कॉन्स्टीट्यूशन (Mini Constitution) किसे कहा जाता है ?
― 42वें संविधान संशोधन को
◆ संविधान में संशोधन की प्रक्रिया का उल्लेख किस अनुच्छेद में किया गया है ?
― अनुच्छेद 368 में
◆ सिक्किम को किस संविधान संशोधन के द्वारा भारत संघ में पूर्ण राज्य के रूप में शामिल
किया गया ?
― 36 वें संविधान संशोधन द्वारा
◆ भारतीय संविधान किस प्रकार की नागरिकता प्रदान करता है ?
― एकल
◆ किस संविधान संशोधन में संविधान की प्रस्तावना में संशोधन किया गया ?
― 42 वें संविधान संशोधन (1976) में
◆ संविधान सभा के स्थायी अध्यक्ष थे ?
― डॉ. राजेन्द्र प्रसाद
◆ भारतीय संविधान में प्रदत्त 'मूल अधिकारों' को निलम्बित करने वाली सत्ता है ?
― राष्ट्रपति
◆ किसकी अनुमति के बिना राज्य की विधान सभा में कोई धन विधेयक पेश नहीं किया
जा सकता ?
― राज्यपाल की अनुमति के बिना
◆ राष्ट्रपति का अभिभाषण कौन तैयार करता है ?
― केन्द्रीय मंत्रिमण्डल
◆ स्वतंत्र भारत में राज्यसभा के प्रथम सभापति कौन थे ?
― डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन
◆ एक वर्ष में कम से कम कितनी बार संसद की बैठक होना आवश्यक है ?
― दो बार
◆ किस राज्य का लोक सभा तथा राज्य सभा में सबसे अधिक प्रतिनिधित्व है ?
― उत्तर प्रदेश का
◆ भारत में संघ राज्यों का शासन होता है
― राष्ट्रपति द्वारा
◆ भारत सरकार का मुख्य विधि परामर्शदाता कौन होता है?
― भारत का महान्यायवादी (अटार्नी जनरल ऑफ इण्डिया)
◆ संविधान की किस अनुसूची में केन्द्र एवं राज्यों के बीच वैधानिक शक्तियों का बँटवारा
दिया हुआ है?
― सातवीं अनुसूची में
◆ राज्य सभा में किस राज्य का प्रतिनिधित्व सबसे अधिक है?
― उत्तर प्रदेश
◆ भारत में राष्ट्रपति के चुनाव के लिए निर्वाचन मण्डल के सदस्य कौन होते हैं?
― लोक सभा, राज्य सभा तथा राज्य विधान सभाओं के निर्वाचित सदस्य
◆ संविधान के किस अनुच्छेद में भारत के नियंत्रक-महालेखा परीक्षक के कर्तव्य और
शक्तियाँ वर्णित हैं ?
― अनुच्छेद 149
◆ किस संविधान संशोधन में सिक्किम को पूर्ण राज्य का दर्जा दिया गया ?
― छत्तीसवाँ संविधान संशोधन (1975)