राष्ट्रीय स्वतन्त्रता आन्दोलन―7
◆ 1942 के भारत छोड़ो आन्दोलन के दौरान हजारीबाग जेल की दीवार फाँदकर आन्दोलन
में भाग लेने वाले वरिष्ठ कांग्रेस समाजवादी नेता कौन थे?
― जय प्रकाश नारायण
◆ अन्तरिम सरकार के काल में मुस्लिम लीग द्वारा पैदा की हुई परेशानियों से थककर एक
वरिष्ठ कांग्रेस नेता ने कहा था, "जिन्ना विभाजन चाहते हैं या नहीं, अब हम स्वयं विभाजन हैं"
यह नेता कौन था ?
― सरदार वल्लभभाई पटेल
◆ कम्युनल अवार्ड और पूना पैक्ट के अन्तर्गत 'शोषित वर्गों' को कितने स्थान दिए गए थे?
― क्रमशः 71 और 147
◆ बंगाल का विभाजन किस वायसराय के शासनकाल में हुआ?
― लॉर्ड कर्जन के शासनकाल में
◆ 1857 के विद्रोह में झाँसी में नियुक्त ब्रिटिश सेनापति कौन था?
― ह्यू रोज
◆ गांधीजी द्वारा मार्च 1930 में डांडी नामक स्थान पर कानून भंग कर नमक बनाने के
साथ किस आन्दोलन की शुरूआत हुई थी ?
― सविनय अवज्ञा आन्दोलन
◆ असहयोग आन्दोलन की वापसी से असंतुष्ट चितरंजन दास एवं मोतीलाल नेहरू आदि
ने कांग्रेस के गया (बिहार) अधिवेशन के दौरान किस पार्टी का गठन किया था ?
― स्वराज पार्टी का
◆ किस महान् नेता ने 'पावर्टी एण्ड अन ब्रिटिश रूल इन इंडिया' लिखकर अंग्रेजों द्वारा भारत
के आर्थिक शोषण को उजागर किया ?
― दादाभाई नौरोजी
◆ सन् 1943 में नेताजी सुभाषचन्द्र बोस ने भारत आजाद कराने के लिए कहाँ एक
अस्थायी सरकार की घोषणा की थी ?
― सिंगापुर
◆ किस आरोप में भगत सिंह और उनके साथियों को 23 मार्च, 1931 को फाँसी दी गई थी ?
― वर्ष 1928 में लाहौर में सान्डर्स की हत्या
◆ कड़े विरोध के कारण 1911 ई. में सरकार को बंग-भंग का आदेश वापस लेना पड़ा,
यह निर्णय किस वर्ष लागू हुआ ?
― 1912 में
◆ "अब हम भारत को विदेशी दासता से मुक्त कराने के लिए खुला संघर्ष करेंगे और आप
मेरे कामरेड और सभी देशवासी इस संघर्ष में शामिल होने के लिए आमंत्रित हैं" उक्त शब्द
किसने कहे थे ?
― लाहौर अधिवेशन में अपने अध्यक्षीय भाषण में जवाहरलाल नेहरू ने
◆ ब्रिटिश सरकार द्वारा भारतीयों से परामर्श किए बिना, भारत को द्वितीय विश्व युद्ध में
भागीदार बना दिए जाने के विरोध में व्यक्तिगत सत्याग्रह का रास्ता चुना गया, 17 अक्टूबर,
1940 को इस प्रकार का सत्याग्रह करने वाले सर्वप्रथम व्यक्ति कौन थे ?
― विनोबा भावे
◆ जब सरकारी सेनाओं ने जलियाँवाला बाग में एकत्रित निहत्थे लोगों पर गोलियाँ चलाईं,
तो यह घटना जलियाँवाला बाग हत्याकांड (1919) के रूप में सामने आई, बाग में एकत्रित
लोग किसका विरोध कर रहे थे ?
― दो लोकप्रिय नेताओं सत्यपाल एवं सैफुद्दीन किचलू की गिरफ्तारी का विरोध
◆ 20 फरवरी, 1947 को ब्रिटेन के तत्कालीन प्रधानमंत्री क्लीमेंट एटली ने किस तिथि तक
अंग्रेजों द्वारा भारत छोड़ देने की घोषणा की ?
― जून 1948
◆ सरदार पटेल के नेतृत्व में बारदोली आन्दोलन कब हुआ था ?
― 1928 में
◆ कांग्रेस के किस अधिवेशन में पहली बार 'स्वराज्य' की माँग की गई ?
― कलकत्ता अधिवेशन (1906) में
◆ भारतीय राजनीति में गांधीजी का प्रथम अभियान कौनसा था?
― चम्पारण आन्दोलन
◆ किस आन्दोलन में महात्मा गांधी ने पहली बार भूख हड़ताल का प्रयोग शस्त्र की तरह
किया?
― अहमदाबाद हड़ताल
◆ किस पेशवा को इतिहास में नाना साहब के नाम से जाना जाता है ?
― बालाजी बाजीराव
◆ कांग्रेस से पूर्व सर्वाधिक महत्वपूर्ण संगठन कलकत्ता का इण्डियन एसोसिएशन था.
इसकी स्थापना एस.एन. बनर्जी तथा आनन्द मोहन बोस ने कब की ?
― 1876 में
◆ मुस्लिम लीग ने किस दिन को 'पाकिस्तान दिवस' के रूप में मनाया ?
― 23 मार्च, 1947
◆ किसने असहयोग आन्दोलन के दौरान विदेशी कपड़ों का जलाया जाना एक निष्ठुर
बर्बादी बताया था?
― रबीन्द्रनाथ टैगोर
◆ भारतीय स्वतंत्रता संघर्ष के दौरान किनकी गिरफ्तारी के विरोध में काफी संख्या में
निहत्थे लोग अमृतसर के जालियाँवाला बाग में 13 अप्रैल, 1919 को इकट्ठे हुए थे?
― डॉ. सैफुद्दीन किचलू तथा डॉ. सत्यपाल
◆ 1906 के भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के कलकत्ता अधिवेशन में दादाभाई नौरोजी के
अध्यक्षीय भाषण को उनके स्थान पर किसने पढ़ा था?
― गोपालकृष्ण गोखले ने
◆ बारदौली सत्याग्रह के दौरान बम्बई प्रेसीडेन्सी का गवर्नर कौन था ?
― लेस्ली विल्सन
◆ भारतीय मुसलमानों में अलीगढ़ आन्दोलन का मुख्य उद्देश्य क्या था ?
―भारतीय मुसलमानों में सामाजिक धार्मिक सुधार
◆ गांधीजी ने चम्पारण से सत्याग्रह आन्दोलन प्रारम्भ किया. गांधीजी को चम्पारण आने
का निमंत्रण किसने दिया था?
― राजकुमार शुक्ल
◆ भारतीय भाषाओं के अखबारों का दमन करने के लिए वर्नाक्युलर प्रेस एक्ट कब बना?
― 1878 में
◆ 23 दिसम्बर, 1912 को गवर्नर जनरल लॉर्ड हार्डिंग पर दिल्ली के चाँदनी चौक में बम
फेंकने का काण्ड किसके नेतृत्व में हुआ था?
― रास बिहारी बोस
◆ 5 फरवरी 1922 को गोरखपुर जिले (उ.प्र.) में चौरी-चौरा नामक एक छोटे-से गाँव में थाने
में आग लगा दी गई, जिससे 22 पुलिसकर्मी मारे गए, इस घटना के कारण गांधीजी ने अपना
कौनसा आन्दोलन वापस ले लिया?
― असहयोग आन्दोलन
◆ कांग्रेस सोशलिस्ट पार्टी की स्थापना किसने की थी?
― आचार्य नरेन्द्र देव ने
◆ मॉण्टेग्यू-चेम्सफोर्ड सुधार का वास्तविक उद्देश्य क्या था?
― द्वैधशासन प्रणाली लागू करना
◆ राजगोपालाचारी ने कांग्रेस एवं मुस्लिम लीग के मध्य सहयोग बढ़ाने हेतु 10 जुलाई,
1944 को एक फॉर्मूला प्रस्तुत किया, जिसे उन्हीं के नाम पर 'राजगोपालाचारी फॉर्मूला'
के नाम से जाना जाता है, यह फॉर्मूला अप्रत्यक्ष रूप से पृथक् पाकिस्तान की अवधारणा का ही
प्रस्ताव था. गांधीजी की इस सम्बन्ध में क्या प्रतिक्रिया थी?
― गांधीजी ने इसका समर्थन किया
◆ नागा आन्दोलन नागा जनजाति द्वारा प्रारम्भ किया गया, जिसका नेतृत्व एक युवा नागा
नेता जदोनांग ने किया. अंग्रेजों के विरुद्ध रुख अख्तियार कर लेने पर अंग्रेजों ने जदोनांग
को गिरफ्तार कर 1931 में फाँसी पर लटका दिया। इसके बाद इसका नेतृत्व
किस युवती द्वारा किया गया?
― गैडिनलियु द्वारा
◆ सिगफोस आन्दोलन कहाँ और कब हुआ था?
― असम, 1830 में
◆ ट्रिब्यून समाचार-पत्र का प्रकाशन और 'पंजाब नेशनल बैंक' की स्थापना किसके द्वारा
की गई थी?
― लाला हरकिशन लाल
◆ बिहार में बहावी आन्दोलन का नेतृत्व किसने किया ?
― विलायती अली ने
◆ गांधीजी ने 1930 में 'डांडीमार्च किस घटना के विरोध में किया था ?
― नमक पर टैक्स लगाने के विरोध में
◆ अशफाक उल्ला किस षड्यंत्र केस से सम्बन्धित थे ?
― काकोरी रेल डकैती काण्ड से
◆ भारत में सती प्रथा उन्मूलन में किस गवर्नर जनरल का मुख्य स्थान रहा ?
― लॉर्ड विलियम बैंटिंक का
◆"चौरी-चौरा काण्ड, स्वराज पार्टी की स्थापना तथा प्रिन्स ऑफ वेल्स की भारत यात्रा
का बष्हिकार (1921) किस वाइसराय के कार्यकाल की घटनाएं हैं ?
― लॉर्ड रीडिंग के कार्यकाल की
◆ भारतीय स्वतंत्रता आन्दोलन के इतिहास में गरम दल तथा नरम दल अलग कब हुए ?
― 1907 ई. में
◆ अगस्त 1942 में अखिल भारतीय कांग्रेस पार्टी की मीटिंग में, मुम्बई में कौनसा प्रस्ताव
पारित किया गया था ?
― भारत छोड़ो आन्दोलन
◆ "हम दया की भीख नहीं माँगते, हम तो केवल न्याय चाहते हैं, ब्रिटिश नागरिक के
समान अधिकारों को जिक्र नहीं करते, हम स्वशासन चाहते हैं" यह कथन है।
― दादा भाई नौरोजी
◆ मुजफ्फरपुर बम काण्ड जिसमें प्रफुल्ल चाकी और खुदीराम बोस शामिल थे, कब घ
टित हुआ ?
― 1908 में
◆ 6 अप्रैल, 1930 को गांधीजी ने किस स्थान पर नमक कानून को भंग किया था ?
― दाण्डी में
◆ वह कौनसे कांग्रेस अध्यक्ष थे, जिन्होंने 1942 में क्रिप्स के साथ तथा शिमला कॉन्फ्रेंस
में वावेल के साथ वार्ता की थी ?
― अबुल कलाम आजाद
◆ All India Depressed Class Federation' की स्थापना कब और किसने की थी ?
― 1920 में बी. आर. अम्बेडकर ने
◆ वर्ष 1907 के किस अधिवेशन में कांग्रेस के अन्दर फूट पड़ गई तथा उग्रवादी और
उदारवादी दल पृथक् हो गए ?
― सूरत अधिवेशन में
◆ वह कौनसी घटना थी जिसके बाद महात्मा गांधी ने ब्रिटिश सरकार के विरुद्ध अपना
सर्वप्रथम असहयोग आन्दोलन प्रारम्भ किया ?
― रौलेट एक्ट के लागू होने पर
◆ किस विभाजन के लिए 'राष्ट्रीय शोक' मनाया गया था ?
― बंगाल विभाजन लागू होने के
◆ '1857 का विद्रोह' और 'भारतीय स्वतंत्रता का युद्ध के लेखक क्रमशः हैं
― अशोक मेहता, वीर सावरकर
◆ 'इण्डिया हाउस' की स्थापना किसने की थी ?
― श्यामजी कृष्ण वर्मा ने
◆ समानान्तर सरकारों में सबसे ज्यादा दिन चलने वाली सरकार कहाँ की थी ?
― सतारा की
◆ 'संथाल विद्रोह' का नेतृत्व किसने किया था ?
― सिधू और कान्हू ने
◆ लोगों में राष्ट्रीयता की भावना जगाने के लिए शिवाजी तथा गणपति महोत्सव का
आयोजन किसने किया था ?
― बाल गंगाधर तिलक ने
◆ "1857 की क्रान्ति मुस्लिम साम्राज्य की स्थापना के लिए एक षड्यंत्र थी" यह किसका
कथन है ?
― पी. ई. राबर्ट्स का
◆ अवध में 1857 की क्रान्ति का नेतृत्व किसने किया था ?
― बेगम हजरत महल ने
◆ आजाद हिन्द फौज के किन तीन अधिकारियों पर दिल्ली के लाल किला में मुकदमा
चलाया गया?
― गुरुबख्श सिंह, प्रेम सहगल, शाहनवाज
◆ "गांधीजी की दाण्डीमार्च नेपोलियन की एल्वा से पेरिस की ओर गए अभियान के समान
थी" उपर्युक्त कथन किस राष्ट्रवादी राजनेता का है ?
― सुभाष चन्द्र बोस
◆ कांग्रेस के किस एकमात्र अधिवेशन की अध्यक्षता गांधीजी ने की थी ?
― बेलगाँव अधिवेशन, 1924 में
◆ 1921 में मोपला विद्रोह कहाँ हुआ था?
― मालावार में
◆ "विदेशी राज्य चाहे वह कितना ही अच्छा क्यों न हो स्वदेशी राज्य की तुलना में कभी
अच्छा नहीं हो सकता" यह कथन किसका है?
― दयानन्द सरस्वती
◆ लन्दन में आयोजित किस गोलमेज सम्मेलन (Round Table Conference) में
गांधीजी ने भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के प्रतिनिधि के रूप में भाग लिया ?
― द्वितीय गोलमेज परिषद् 7 सितम्बर, 1931 से 1 दिसम्बर, 1932
◆ 23 मार्च किनका शहादत दिवस है?
― भगत सिंह, सुखदेव, राजगुरु
◆ स्वदेशी आन्दोलन प्रारम्भ किया गया था?
― बंगाल के विभाजन का विरोध करने हेतु
◆ 'भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का उद्देश्य ब्रिटेन या उसके उपनिवेशों की तरह भारत में
अपनी सरकार का गठन करना है, " यह कथन है
― दादा भाई नौरोजी का
◆ 19 मई, 1928 को पंडित मोतीलाल नेहरू की अध्यक्षता में गठित समिति ने 10
अगस्त, 1928 को अपनी रिपोर्ट (नेहरू रिपोर्ट) प्रस्तुत की, इस रिपोर्ट में कौनसा विषय
शामिल था?
― भारत के लिए संविधान की रूपरेखा
◆ गांधीजी ने 1932 में किस समझौते के अन्तर्गत हरिजनों के लिए पृथक् निर्वाचन की
व्यवस्था के विरोध में आमरण अनशन किया था?
― कम्यूनल अवार्ड (ब्रिटिश प्रधानमंत्री रैम्जे मैकडोनाल्ड द्वारा घोषणा की
गई थी कि हरिजन के लिए अलग निर्वाचन की व्यवस्था की जाएगी)
◆ 1929 में उदारवादी ट्रेड यूनियन नेताओं ने ऑल इण्डिया ट्रेड यूनियन कांग्रेस (AITUC)
से अलग होकर एन. एम. जोशी के नेतृत्व में किस नई संस्था का गठन किया ?
― इण्डियन नेशनल ट्रेड यूनियन फेडरेशन (INTUF)
◆ कांग्रेस के अन्दर फूट पड़ने से किस अधिवेशन में उदारवादी और उग्रवादी दल अलग
हो गए?
― सूरत अधिवेशन (1907) में
◆ जलियाँवाला बाग हत्याकाण्ड के बाद पंजाब में फैली अशान्ति की जाँच के लिए कांग्रेस
द्वारा नियुक्त आयोग के अध्यक्ष कौन थे ?
― मोतीलाल नेहरू
◆ 1912 में गवर्नर जनरल लॉर्ड हार्डिंग की गाड़ी पर बम किसने फेंका था ?
― रासबिहारी बोस ने
◆ असहयोग आन्दोलन प्रारम्भ करते समय भारत का वायसराय कौन था ?
― लॉर्ड चेम्सफोर्ड
◆ कांग्रेस के किस अधिवेशन में पहली बार 'स्वराज्य' की माँग रखी गई? इस अधिवेशन
की अध्यक्षता किसने की?
― कलकत्ता अधिवेशन, 1906, दादाभाई नौरोजी ने
◆ "समूचा भारत एक विशाल बन्दीगृह है." यह कथन किसका है ?
― सी. आर. दास
◆ किस आन्दोलन में महात्मा गांधी ने देशवासियों को 'करो या मरो' (Do or Die) का नारा
दिया था?
― भारत छोड़ो (Quit India) आन्दोलन में
◆ भारत छोड़ो आन्दोलन (1942) के समय कांग्रेस अध्यक्ष कौन थे ?
― मौलाना अबुल कलाम आजाद
◆ 1857 के विद्रोह में दिल्ली में विद्रोहियों का वास्तविक नेतृत्व किसने किया?
― बख्त खान ने (बहादुर शाह जफर ने औपचारिक नेतृत्व किया)
◆ 1857 के विद्रोह में किसने दिल्ली को विद्रोहियों से वापस लिया ?
― जॉन निकोल्सन ने
◆ 1857 के विद्रोह के सम्बन्ध में किसने यह विचार व्यक्त किया 'मेरठ का विद्रोह गर्मी की
आँधी की भाँति अचानक एवं अल्पकालिक था'
― एस. एन. सेन ने
◆ भारत छोड़ो प्रस्ताव का लेखक कौन था?
― जवाहरलाल नेहरू
◆ 'द हिस्ट्री ऑफ द इण्डियन नेशनल कांग्रेस' के लेखक कौन है?
― डॉ. बी. पट्टाभिसीतारमैया
◆ बंगाल विभाजन के विरोधस्वरूप कौनसा आन्दोलन प्रारम्भ हुआ?
― स्वदेशी आन्दोलन
◆ मुस्लिमों ने अलग राज्य पाकिस्तान के लिए सर्वप्रथम आवाज कब उठाई ?
― 1930 के अखिल भारतीय मुस्लिम लीग के इलाहाबाद अधिवेशन में
◆ अपने किस अधिवेशन में मुस्लिम लीग ने यह नारा दिया विभाजन करो और यहाँ से
भाग जाओ' (Divide and Quit ) ?
― कराची अधिवेशन, 1943
◆ 'मेरी नीति, जब से मैं भारत आया हूँ कांग्रेस को नपुंसक बना रही है' यह कथन किसका
है?
― लॉर्ड कर्जन का
◆ जून 1922 में गठित 'सविनय अवज्ञा आन्दोलन जाँच समिति (Civil Disobedience
Enquiry Committee) के अध्यक्ष कौन थे?
― हकीम अजमल खाँ
◆ 'चक्कर लगाने वाली देशभक्ति' (Patriotism Locomotion) शब्दावली का प्रयोग
किसके लिए हुआ था?
― कांग्रेस पार्टी के लिए
◆ साइमन कमीशन के विरुद्ध विरोध प्रदर्शन के दौरान लाला लाजपतराय को गम्भीर चोटें
आईं, जिनके परिणामस्वरूप अन्ततः उनकी मृत्यु हो गई यह घटना कहाँ घटी?
― लाहौर
◆ प्रथम गोलमेज के सम्बन्ध में किसने कहा- "सम्मेलन में भारत को दो कड़वी गोलियाँ,
रक्षोपाय (Safeguards) तथा संघ, प्रदान की, जिन्हें खाद्य बनाने के लिए उत्तरदायित्वरूपी
शक्कर (Sugar) में लपेट (Coated) दिया गया?"
― जवाहरलाल नेहरू ने
◆ 'जवाहरलाल अतिवादी हैं और वह अपने आसपास से कहीं आगे की बात सोचते हैं. यह
कथन किसका है ?
― महात्मा गांधी
◆ एनी बेसेन्ट द्वारा प्रारम्भ किए गए होमरूल आन्दोलन के अतिरिक्त किसने एक दूसरा
होमरूल आन्दोलन प्रारम्भ किया?
― बाल गंगाधर तिलक ने
◆ बंगाल विभाजन (1905) को समाप्त कर दिया गया था?
― 1911 की दिल्ली दरबार घोषणा द्वारा
◆ पाथ वे टू पाकिस्तान' (Path Way to Pakistan) किसकी कृति है?
― चौधरी खलीकुज्जमां की
◆ सविनय अवज्ञा आन्दोलन (Civil Disobedience Movement) किस घटना से
प्रारम्भ किया गया था?
― नमक कानून तोड़ने की घटना से (डांडी यात्रा)
◆ कांग्रेस के किस अधिवेशन में हिन्दी को आगामी कांग्रेस अधिवेशनों की अधिकारिक भाषा
के रूप में चुना गया?
― कानपुर अधिवेशन (1925) में
◆ महात्मा गांधी ने किस आन्दोलन के दौरान भूख हड़ताल को सर्वप्रथम सत्याग्रह के रूप
में प्रयोग किया ?
― अहमदाबाद आन्दोलन के दौरान
◆ चम्पारण सत्याग्रह के परिणामस्वरूप सरकार को कौनसी पद्धति समाप्त करनी पड़ी
थी ?
― तिनकठिया पद्धति
◆ ब्रिटिश सरकार ने भारत विभाजन की योजना की घोषणा कब की थी ?
― 3 जून, 1947 को
◆ भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की स्थापना में ए. ओ. ह्यूम की अहम् भूमिका थी, कांग्रेस में
उनका आधिकारिक पद क्या था?
― महासचिव का
◆ थियोसोफिकल सोसाइटी का अन्तर्राष्ट्रीय मुख्यालय 1882 में कहाँ बनाया गया?
― अड्यार में