राष्ट्रीय स्वतन्त्रता आन्दोलन―6
◆ वह ब्रिटिश जिसने 1857 के भारतीय विद्रोह को ब्रिटिश पार्लियामेन्ट के 'हाउस ऑफ
कॉमन्स' में 'राष्ट्रीय विद्रोह' की संज्ञा दी थी
― डिजरैली
◆ 1939 ई. के भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के त्रिपुरी अधिवेशन में सुभाषचन्द्र बोस अध्यक्ष
निर्वाचित हुए, किन्तु उन्होंने त्यागपत्र दे दिया, इसके बाद किसे अध्यक्ष बनाया गया ?
― राजेन्द्र प्रसाद
◆ महात्मा गांधी की आत्मकथा मूल रूप में किस भाषा में लिखी गई थी ?
― अंग्रेजी भाषा में
◆ किस ब्रिटिश शासक के समय में सर्वाधिक देशी राज्य ब्रिटिश भारत में मिलाए गए ?
― लॉर्ड डलहौजी
◆ 1858 के महारानी के घोषणा-पत्र में किस विषय पर नई नीति की घोषणा की गई ?
― भारतीय देशी राज्यों से सम्बन्ध
◆ भारत में लोक सेवा आयोग की प्रथम बार स्थापना किस अधिनियम के द्वारा हुई ?
― गवर्नमेंट ऑफ इण्डिया एक्ट, 1935
◆ अंग्रेज कब से भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के विरोधी हो गए ?
― 1887 ई. से
◆ दिल्ली षड्यंत्र केस में किसके द्वारा मुखबिरी की गई थी ?
― दीनानाथ के द्वारा
◆ किस विद्रोह की स्पष्ट जानकारी प्रसिद्ध उपन्यास आनन्दमठ से मिलती है ?
― संन्यासी विद्रोह की
◆ स्वराज पार्टी के अध्यक्ष कौन थे ?
― चित्तरंजन दास
◆ वी. डी. सावरकर द्वारा 1857 के आन्दोलन पर लिखी पुस्तक का शीर्षक क्या है ?
― इण्डियन वार ऑफ इण्डिपेन्डेन्स,1857
◆ रबीन्द्रनाथ टैगोर ने अपनी 'नाइटहुड' की उपाधि किस घटना के विरोध में वापस कर
दी थी ?
― जलियाँवाला बाग हत्याकाण्ड के विरोध में
◆ "1857 का विद्रोह एक राष्ट्रीय विद्रोह था, क्योंकि इसका स्वरूप राष्ट्रीय था." यह उक्ति
किस इतिहासकार की है ?
― अशोक मेहता की
◆ लन्दन में द्वितीय गोलमेज सम्मेलन का आयोजन किस भवन में किया गया था ?
― सेंट जेम्स पैलेस में
◆ भारत में मुसलमानों के आधुनिकीकरण का कार्य किसने प्रारम्भ किया था ?
― सर सैयद अहमद खाँ ने
◆ महात्मा गांधी के राजनीतिक गुरु कौन थे ?
― गोपाल कृष्ण गोखले
◆ इंगलैण्ड में किस प्रधानमंत्री ने 'कम्यूनल अवार्ड' की घोषणा की ?
― रेम्जे मेक्डोनाल्ड ने
◆ लॉर्ड कर्जन ने वर्ष 1905 में बंगाल विभाजन कर दिया, विभाजन किस वर्ष में वापस
लिया गया ?
― 1911 में
◆ हरीपुरा जहाँ भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का 51वाँ वार्षिक अधिवेशन 1938 में सुभाष चन्द्र
बोस की अध्यक्षता में हुआ था, यह किस राज्य में स्थित है ?
― गुजरात
◆ भारत छोड़ो आन्दोलन के समय पटना सचिवालय गोली काण्ड की घटना कब घटी ?
― 11 अगस्त, 1942
◆ किस ब्रिटिश कमांडर ने झाँसी की रानी लक्ष्मीबाई को हराया था ?.
― ह्यूरोज ने
◆ महात्मा गांधी एवं सरदार वल्लभभाई पटेल द्वारा खेड़ा आन्दोलन प्रारम्भ करने का क्या
कारण था ?
― ब्रिटिश सरकार द्वारा मनमाने लगान निर्धारण करने तथा उसे माफ करने से
मना करने के विरोध में
◆ स्वतंत्रता से पूर्व किन तीन प्रमुख महिला नेताओं की भारतीय राष्ट्रीय काँग्रेस में अध्यक्ष पद
पर नियुक्ति हुई ?
― डॉ. एनी बेसेंट, सरोजिनी नायडू, नेली सेन गुप्त
◆ गांधीजी के द्वारा साबरमती आश्रम (अहमदाबाद, गुजरात) की स्थापना कब हुई ?
― 1916 में
◆ 29 मार्च, 1857 को किस देशभक्त सैनिक को विद्रोह के आरोप में बैरकपुर में फाँसी
की सजा दी गई थी ?
― मंगल पाण्डेय
◆ 20 फरवरी, 1947 को बिटेन के तत्कालीन प्रधानमंत्री क्लीमेंट एटली ने किस तिथि
तक अंग्रेजों द्वारा भारत छोड़ देने की घोषणा की ?
― जून 1948
◆ स्वतंत्र भारत की अस्थायी सरकार की स्थापना सुभाष चन्द्र बोस ने कहाँ की थी ?
― सिंगापुर में
◆ लाला लाजपत राय पर किए गए लाठीचार्ज के विरोध में अंग्रेज अधिकारी सैण्डर्स की
हत्या कहाँ कर दी गई ?
― लाहौर में
◆ 1857 की क्रान्ति के सम्बन्ध में 'द ग्रेट रिबेलियन ऑफ 1857' नामक पुस्तक किसने
लिखी है ?
― अशोक मेहता ने
◆ किसान, विद्यार्थी तथा मजदूर किस आन्दोलन की रीढ़ बने ?
― भारत छोड़ो (Quit India) आन्दोलन की
◆ अखिल भारतीय किसान सभा के प्रथम अधिवेशन की अध्यक्षता किसने की थी ?
― स्वामी सहजानन्द सरस्वती ने
◆ खेड़ा आन्दोलन क्या था ?
― खेड़ा के किसानों ने महात्मा गांधी और सरदार वल्लभ भाई पटेल
के नेतृत्व में कर भुगतान न करने का अभियान चलाया
◆ रॉलेट एक्ट के विरोध में लगान न देने का आन्दोलन चलाने का सुझाव किसने दिया था ?
― स्वामी श्रद्धानन्द ने
◆ कैबिनेट मिशन प्लान के अन्तर्गत अन्तरिम सरकार किसके नेतृत्व में गठित की गई ?
― जवाहरलाल नेहरू के नेतृत्व में
◆ ‘एशियाटिक सोसाइटी ऑफ बंगाल' के संस्थापक कौन थे ?
― विलियम जोन्स
◆ 'विद्रोही' कविता की रचना किसने की थी ?
― काजी नजरूल इस्लाम ने
◆ 'पूर्ण स्वराज दिवस' (Complete Independence Day) सर्वप्रथम कब मनाया गया ?
― 26 जनवरी, 1930 को
◆ "हम ब्रिटेन की तबाही की कीमत पर भारत की स्वतंत्रता नहीं चाहते हैं." यह कथन किसका
है ?
― महात्मा गांधी का
◆ संन्यासी विद्रोह किस उपन्यास का मुख्य कथानक है ?
― आनन्दमठ का
◆ बारदौली सत्याग्रह के दौरान बम्बई प्रेसीडेन्सी का गवर्नर कौन था ?
― लेस्ली विल्सन
◆ भारतीय मुसलमानों में अलीगढ़ आन्दोलन का मुख्य उद्देश्य क्या था ?
― भारतीय मुसलमानों में सामाजिक धार्मिक सुधार
◆ ऑल इण्डिया ट्रेड यूनियन कांग्रेस के बम्बई के प्रथम अधिवेशन की अध्यक्षता किसने
की ?
― लाला लाजपत राय ने
◆ किसने सुभाषचन्द्र बोस को 'भारतीय देशभक्ति की ज्वलंत (Flaming) तलवार' सम्बोधित
किया ?
― सरोजनी नायडू ने
◆ 1929 में ऑल इण्डिया ट्रेड यूनियन कांग्रेस का क्यों विभाजन हुआ जिसमें एन. एम. जोशी
को ऑल इण्डिया ट्रेड यूनियन फेडरेशन बनाने की आवश्यकता पड़ी ?
― संगठन का अन्तर्राष्ट्रीय साम्यवादी आन्दोलन
◆ किसके सुझाव पर भारतीयों को साइमन कमीशन से बाहर रखा गया ?
― लॉर्ड इर्विन के सुझाव पर
◆ महात्मा गांधी के विषय में किस व्यक्ति ने यह विचार व्यक्त किया कि "आगामी पीढ़ियाँ
शायद ही विश्वास करें कि ऐसा रक्त मांस का मानव कभी पृथ्वी पर अवतरित हुआ था ?"
― अल्बर्ट आइन्सटाइन ने
◆ अखिल भारतीय किसान सभा का गठन कब और कहाँ हुआ ?
― 11 अप्रैल, 1936 को लखनऊ में
◆ भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का प्रथम सचिव कौन था ?
― ए. ओ. ह्यूम
◆ 'बम का दर्शन' किस स्वतंत्रता सेनानी ने लिखा था ?
― भगवतीचरण वोहरा ने
◆ "मैं जिस पीढ़ी में उत्पन्न हुआ वह पीढ़ी पश्चिम में केवल हिटलर अथवा स्टालिन की ही
पीढ़ी नहीं थी, अपितु भारत में गांधी की पीढ़ी भी थी, हम कुछ निश्चयपूर्वक यह भविष्यवाणी
कर सकते हैं कि मानव इतिहास पर गांधी का प्रभाव हिटलर और स्टालिन के प्रभाव से अधिक
चिरस्थायी होगा." यह कथन किसका है ?
― आर्नोल्ड टॉयनबी
◆ कांग्रेस का सूरत विभाजन किस वर्ष हुआ ?
― 1907 में
◆ 1905 में किया गया बंगाल का विभाजन कब और किस अवसर पर समाप्त घोषित
किया गया ?
― 1911 में दिल्ली दरबार के आयोजन के समय
◆ 11 मई, 1857 को मेरठ के सिपाहियों ने दिल्ली की ओर कूच किया तथा विद्रोह का
नेतृत्व करने के लिए किससे अनुरोध किया ?
― बहादुरशाह द्वितीय से
◆ वायकोम सत्याग्रह किस राज्य में चलाया गया ?
― केरल में
◆ किस अंग्रेज ने अपना नाम बदलकर भारतीय मजदूर ट्रेड यूनियनों का साथ दिया तथा
मजदूरों को संगठित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई ?
― जॉर्ज एलिसन ने
◆ 'यंग बंगाल आन्दोलन' का प्रमुख नेता कौन था ?
― हेनरी विवियन डेरोजियो
◆ 'बहिष्कृत भारत' पत्रिका किसने प्रारम्भ की ?
― बी. आर. अम्बेडकर ने
◆ कांग्रेस अधिवेशन में यह किसने कहा था कि "यदि हम लॉर्ड कर्जन के शासन की
उपमा इतिहास में तलाश करना चाहते हैं, तो हमें देश के इतिहास में औरंगजेब के
शासनकाल की ओर जाना पड़ेगा ?"
― गोपाल कृष्ण गोखले ने
◆ “कांग्रेस धराशायी होने के लिए लड़खड़ा रही है, भारत में, मैं जब तक हूँ तब तक मेरी
एक बड़ी महत्वाकांक्षा यह कि मैं उसके शान्तिपूर्वक निधन में सहायता दूँगा." यह शब्द हैं
― लॉर्ड कर्जन के
◆ कांग्रेस के किस अधिवेशन में 'मौलिक अधिकार और कर्तव्य' प्रस्ताव पारित हुआ ?
― कराची अधिवेशन 1931 में (सरदार पटेल की अध्यक्षता में)
◆ भगत जवाहर मल किस आन्दोलन के सूत्रधार थे ?
― कूका आन्दोलन के
◆ भारतीय स्वाधीनता संग्राम के दौरान 'रेड शर्ट' के नाम से भी पहचाने जाने वाले
खुदाई खिदमतगारों ने किन दो प्रमुख बातों का आह्वान किया ?
― पठान क्षेत्रीय राष्ट्रवादी एकता का और उपनिवेशवाद के विरुद्ध संघर्ष का
◆ सन् 1875 में हाउस ऑफ कॉमन्स में एक याचिका प्रस्तुत करते हुए ब्रिटिश संसद में
भारत के प्रत्यक्ष प्रतिनिधित्व की माँग किस संस्था ने की थी ?
― पूना सार्वजनिक सभा
◆ एनी बेसेंट द्वारा प्रारम्भ किए गए होमरूल आन्दोलन के अतिरिक्त किसने एक दूसरा
होमरूल आन्दोलन प्रारम्भ किया ?
― बाल गंगाधर तिलक ने
◆ बंगाल विभाजन (1905) को कब समाप्त कर दिया गया था ?
― 1911 की दिल्ली दरवार घोषणा द्वारा
◆ 'पाथवे टू पाकिस्तान' (Pathway to Pakistan) किसकी कृति है ?
― चौधरी खलीकुज्जमां की
◆ कांग्रेस के किस अधिवेशन में हिन्दी को सर्वप्रथम कांग्रेस अधिवेशनों की अधिकारिक भाषा
के रूप में करने का प्रस्ताव पारित किया गया ?
― कानपुर अधिवेशन (1925) में
◆ महात्मा गांधी ने किस आन्दोलन के दौरान भूख हड़ताल को सर्वप्रथम सत्याग्रह के रूप
में प्रयोग किया ?
― अहमदाबाद आन्दोलन
◆ 11 अगस्त, 1942 को पटना सचिवालय काण्ड में कितने लोग घटनास्थल पर ही शहीद
हुए थे ?
― 7
◆ ब्रिटिश सरकार ने भारत विभाजन की योजना की घोषणा कब की थी ?
― 3 जून, 1947 को
◆ भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की स्थापना में ए. ओ. ह्यूम की अहम् भूमिका थी, कांग्रेस में
उनका आधिकारिक पद क्या था ?
― महासचिव का
◆ ट्रावनकोर में वहाँ के दीवान वेली थम्पू ने किसके विरुद्ध एक सशक्त विद्रोह का नेतृत्व
किया था ?
― कम्पनी की बढ़ती ज्यादतियों के विरुद्ध
◆ कौनसा राज्य अंग्रेजों के लिए 'दुधारू गाय' कहलाता था ?
― अवध
◆ दांडी जहाँ महात्मा गांधी ने अपनी 241 मील की पैदल यात्रा समाप्त की थी. गुजरात के
किस जनपद में है ?
― नवसारी जनपद में
◆ ब्रिटिश सरकार ने महात्मा गांधी को कौनसी उपाधि दी थी, जिसे उन्होंने असहयोग
आन्दोलन में वापस कर दिया था ?
― केसर-ए-हिन्द की उपाधि
◆ महात्मा गांधी को सर्वप्रथम 'राष्ट्रपिता' किसने कहा था ?
― सुभाषचन्द्र बोस ने
◆ भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ने 'भारत छोड़ो' (Quit India) प्रस्ताव किस अधिवेशन में तथा
कब पारित किया ?
― वर्धा अधिवेशन, 1942 में
◆ भारत सरकार अधिनियम 1935 को 'चार्टर ऑफ स्लेवरी' (Charter of Slavery)
किसने कहा था ?
― पंडित जवाहरलाल नेहरू ने
◆ 1866 में लन्दन में 'ईस्ट इण्डिया एसोसिएशन' (East India Association) की
स्थापना किसने की थी ?
― दादाभाई नौरोजी ने
◆ 26 जुलाई, 1876 को बंगाल में स्थापित 'इण्डियन एसोसिएशन' (Indian Association)
के प्रमुख कौन सदस्य थे ?
― आनन्द मोहन बोस तथा सुरेन्द्रनाथ बनर्जी
◆ कैबिनेट मिशन प्लान (1946) में चुनाव किसका निर्माण करने के लिए हुए थे ?
― संविधान सभा (Constituent Assembly) बनाने के लिए
◆ वह कौनसा क्रान्तिकारी था जिसने लन्दन के कैक्सटन हॉल में डायर को गोली
मारकर जलियाँवाला बाग हत्याकाण्ड का बदला लेने की अपनी प्रतिज्ञा पूर्ण की ?
― ऊधम सिंह
◆ 'South India in 1857: War of Independence' शीर्षक से प्रसिद्ध थीसिस
(Thesis) किसने लिखी थी ?
― भी. डी. दिवेकर ने
◆ किस क्रांतिकारी ने कैदियों के लिए अच्छी सुविधाओं की माँग करते हुए 64 दिनों के
उपवास के पश्चात् दम तोड़ दिया ?
― जतिनदास ने
◆ पूना के अंग्रेज अधिकारी रैंड की हत्या का जिम्मेदार कौन था ?
― चापेकर बन्धु
◆ 'इण्डिया हाउस' की स्थापना किसने की ?
― श्यामजी कृष्ण वर्मा ने
◆ सूर्य सेन किस संगठन से सम्बन्धित थे ?
― इण्डियन रिपब्लिकन आर्मी से
◆ 'आजाद हिन्द फौज के किन-किन नेताओं पर लाल किले में मुकदमा चलाया गया ?
― शाहनवाज खाँ, गुरुबख्श सिंह ढिल्लन, प्रेम सहगल
◆ 'भारत छोड़ो आन्दोलन के दौरान बलिया में किसने समानान्तर सरकार स्थापित की थी ?
― चितू पांडेय ने
◆ 1857 के विद्रोह के किस नेता का नाम ढोडू पंत था ?
― नाना साहब का
◆ बहादुरशाह-II को किसने गिरफ्तार किया था ?
― हडसन ने
◆ 1857 के विद्रोह को भारत का प्रथम स्वतंत्रता संग्राम किस इतिहासकार ने कहा है ?
― वी. डी. सावरकर ने
◆ कलकत्ता में हिन्दू कॉलेज' और 'वेदान्त कॉलेज' की स्थापना किसने की थी ?
― राजा राममोहन राय ने
◆ किस मुस्लिम समाज सुधारक को अंग्रेजों ने 'नाइटहुड' की उपाधि प्रदान की थी ?
― सर सैयद अहमद खान को
◆ वह ब्रिटिश जिसने 1857 के भारतीय विद्रोह को ब्रिटिश पार्लियामेन्ट के 'हाउस
ऑफ कॉमन्स' में 'राष्ट्रीय विद्रोह' की संज्ञा दी थी
― डिजरायली
◆ 1939 ई. के भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के त्रिपुरी अधिवेशन में सुभाषचन्द्र बोस अध्यक्ष
निर्वाचित हुए, किन्तु उन्होंने त्यागपत्र दे दिया, इसके बाद किसे अध्यक्ष बनाया गया ?
― राजेन्द्र प्रसाद
◆ 1858 के महारानी के घोषणा-पत्र में किस विषय पर नई नीति की घोषणा की गई?
― भारतीय देशी राज्यों से सम्बन्ध
◆ भारत शासन अधिनियम-1935 के प्रावधानों के अनुसार अस्तित्व में आए लोक सेवा
आयोग का मूल नाम था
― 'फेडरल पब्लिक सर्विस कमीशन'
◆ महात्मा गांधी की आत्मकथा मूल रूप में किस भाषा में लिखी गई थी?
― गुजराती भाषा में
◆ किस ब्रिटिश शासक के समय में सर्वाधिक देशी राज्य ब्रिटिश भारत में मिलाए गए?
― लॉर्ड डलहौजी
◆ 1909 के इण्डियन काउन्सिल्स एक्ट का अन्य नाम क्या था?
― मॉर्ले-मिन्टो सुधार
◆ महात्मा गांधी द्वारा द्वितीय सविनय अवज्ञा आन्दोलन (Second Civil Disobedience
Movement) कब प्रारम्भ किया गया?
― 1932 में
◆ 1912 में साप्ताहिक समाचार पत्र 'अल हिलाल' (Al Hilal) किसने प्रारम्भ किया ?
― मौलाना अबुल कलाम आजाद ने
◆ भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की स्थापना के समय भारत का वायसराय कौन था?
― लॉर्ड डफरिन (Lord Dufferin)
◆ भारत सरकार के किस अधिनियम के अन्तर्गत मुसलमानों के लिए पृथक् निर्वाचन
मण्डल (Electorates) प्रारम्भ किया गया?
― भारत सरकार अधिनियम, 1909 (Government of India Act, 1909) के अन्तर्गत