राष्ट्रीय स्वतन्त्रता आन्दोलन―5
◆ जनता में राजनीतिक चेतना का जागरण करने एवं महाराष्ट्र में समाज सुधारने के उद्देश्य
से पूना सार्वजनिक सभा की स्थापना किसने की थी ?
― महादेव गोविन्द रानाडे
◆ किस आन्दोलन के सफल नेतृत्व के बाद रवीन्द्र नाथ टैगोर ने गाँधी जी को पहली
बार 'महात्मा' कहकर सम्बोधित किया?
― चंपारण सत्याग्रह (1917)
◆ बंगाली भाषा में साप्ताहिक समाचार-पत्र 'संवाद कौमुदी' का प्रकाशन किनके प्रयासों से
हुआ?
― 1821 में राजा राममोहन राय
◆ 1887 में दादाभाई नौरोजी की अध्यक्षता में भारतीय सुधार समिति' की स्थापना कहाँ
की थी?
― इंगलैण्ड में
◆ "सारी हिन्दू- प्रणाली पश्चिमी सभ्यता से बढ़कर है," यह कथन किनका है?
― एनी बेसेंट का
◆ बारीन्द्र घोष एवं भूपेन्द्र दत्त ने 1902 में 'खून के बदले खून' के उद्देश्य से किस समिति
का गठन किया था ?
― अनुशीलन समिति
◆ विनायक दामोदर सावरकर ने 'अभिनव भारत' नामक गुप्त क्रान्तिकारी संगठन की
स्थापना किस वर्ष की थी ?
― 1904 में
◆ महात्मा गांधी ने गुजरात (खेड़ा) में कर नहीं आन्दोलन' किस वर्ष चलाया था?
― 1918 में
◆ वायसराय लॉर्ड रीडिंग ने किस वर्ष विशेषाधिकार का इस्तेमाल करके नमक-कर कानून
पारित किया ?
― 1923 ई. में
◆ 'अखिल भारतीय खिलाफत कमेटी की अध्यक्षता किसने की थी ?
― महात्मा गांधी ने (इसका अधिवेशन 24 नवम्बर, 1919 को दिल्ली में हुआ था)
◆ गांधीजी द्वारा 1940 में शुरू किया गया 'व्यक्तिगत सत्याग्रह का उद्देश्य था
― ब्रिटिश सरकार के दावे को खोखला साबित करना कि भारत की जनता द्वितीय
विश्व युद्ध में सरकार के साथ है
◆ भारत छोड़ो आन्दोलन के समय बम्बई एवं बंगाल के किस भाग में अस्थायी सरकारों
की स्थापना की गई थी ?
― क्रमशः सतारा एवं मिदनापुर
◆ "भारतीय संस्कृति पूरी तरह न हिन्दू है, न इस्लामी और न ही कुछ अन्य वह सबका
संयोजन है, "यह कथन है
― महात्मा गांधी का
◆ 'लिबरेशन फेडरेशन' नामक दल की स्थापना किसने की थी ?
― तेज बहादुर सप्रू ने
◆ बंगाल का विभाजन (1905) मुख्यतः किस कारण से किया गया ?
― हिन्दू और मुसलमानों को विभाजित करने के लिए
◆ भारत का प्रथम वायसराय कौन था ?
― लॉर्ड केनिंग
◆ 1857 के विद्रोह में विद्रोही सैनिकों के साथ उदार व्यवहार करने के कारण किस
गवर्नर जनरल को 'क्लीमेंसी' अर्थात् ‘दयाशील’ की संज्ञा दी गई ?
― लॉर्ड कैनिंग
◆ गांधीजी का 'डांडी मार्च' किस आन्दोलन से सम्बन्धित था ?
― सविनय अवज्ञा आन्दोलन से
◆ भारत छोड़ो आन्दोलन का प्रस्ताव कहाँ पारित हुआ था ?
― बम्बई में
◆ 5 फरवरी, 1922 को उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले में चौरी-चौरा नामक स्थान पर
उत्तेजित आन्दोलनकारियों की एक भीड़ ने 21 सिपाहियों एवं एक थानेदार को थाने में बन्द कर
दिया और आग लगा दी, हिंसा की इस घटना से क्षुब्ध होकर गांधीजी ने तुरन्त
किस आन्दोलन के स्थगन (12 फरवरी, 1922) की घोषणा कर दी ?
― असहयोग आन्दोलन
◆ कांग्रेस के संस्थापक ए.ओ. ह्यूम 1857 की क्रान्ति के समय किस नगर के जिला
मजिस्ट्रेट थे ?
― इटावा के
◆ महात्मा गांधी, जब द्वितीय गोलमेज सम्मेलन में भाग लेने लंदन गए थे, तो कहाँ ठहरे
थे ?
― किंग्सले हाल में
◆ “सत्य व अहिंसा ही मेरा ईश्वर है." किसने कहा अथवा लिखा है ?
― महात्मा गांधी
◆ 19 जुलाई, 1905 को बंगाल का विभाजन किसने किया ?
― लॉर्ड कर्जन ने
◆ 1915 में काबुल में अन्तरिम अस्थायी भारत सरकार की स्थापना किसने की थी ?
― राजा महेन्द्र प्रताप ने
◆ भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की स्थापना में ए. ओ. घूम की अहम् भूमिका थी, कांग्रेस में
उनका आधिकारिक पद क्या था ?
― महासचिव का
◆ द्विराष्ट्र सिद्धान्त 1930 में सर मुहम्मद इकबाल ने दिया था, जिसका रचा गीत 'सारे जहाँ
से अच्छा, हिन्दुस्तां हमारा, लेकिन 'पाकिस्तान' शब्द का सृजन कैम्ब्रिज विश्वविद्यालय के
एक स्नातक छात्र ने किया था. इस छात्र का क्या नाम था ?
― रहमत अली
◆ प्रथम गोलमेज सम्मेलन का उद्घाटन किसने किया व इसकी अध्यक्षता किसने की ?
― उद्घाटन जॉर्ज पंचम तथा अध्यक्षता इंगलैण्ड के प्रधानमंत्री रेमजे मैक्डोनाल्ड ने की
◆ साइमन कमीशन कब और क्यों भारत आया ?
― 1928 में 1919 के अधिनियम के क्रियान्वयन की समीक्षा करने हेतु भारत आया था
◆ ब्रिटिश साम्राज्य का भारतीय अर्थव्यवस्था पर जो सबसे घातक प्रभाव पड़ा, वह था
भारतीय पूँजी और अन्य वस्तुओं का भारत से बाहर इंगलैण्ड में जाना और उसके बदले में
भारत को कुछ भी प्राप्त न होना, इसे किस रूप में जाना जाता है ?
― ड्रेन ऑफ वेल्थ
◆ 5 फरवरी, 1922 को गोरखपुर जिले (उ.प्र.) में चौरी-चौरा नामक एक छोटे से गाँव में थाने
में आग लगा दी गई, जिससे 22 पुलिसकर्मी मारे गए. इस घटना के कारण गांधीजी ने
अपना कौनसा आन्दोलन वापस ले लिया ?
― असहयोग आन्दोलन
◆ कांग्रेस सोशलिस्ट पार्टी की स्थापना किसने और कब की थी ?
― आचार्य नरेन्द्र देव, जयप्रकाश नारायण, अशोक मेहता,अच्युत पटवर्धन आदि ने 1934 में
◆ मॉण्टेग्यू चेम्सफोर्ड सुधार का वास्तविक उद्देश्य क्या था ?
― द्वैधशासन प्रणाली लागू करना
◆ राजगोपालाचारी में कांग्रेस एवं मुस्लिम लीग के मध्य सहयोग बढ़ाने हेतु 10 जुलाई,
1944 को एक फॉर्मूला प्रस्तुत किया जिसे उन्हीं के नाम पर 'राजगोपालाचारी फॉर्मूला'
के नाम से जाना जाता है, यह फॉर्मूला अप्रत्यक्ष रूप से पृथक पाकिस्तान की अवधारणा
का ही प्रस्ताव था. गांधीजी की इस सम्बन्ध में क्या प्रतिक्रिया थी ?
― गांधीजी ने इसका समर्थन किया
◆ नगा आन्दोलन नगा जनजाति द्वारा प्रारम्भ किया गया, जिसका नेतृत्व एक युवा नगा
नेता जदोनांग ने किया अंग्रेजों के विरुद्ध रुख अख्तियार कर लेने पर अंग्रेजों ने जदोनाग
को गिरफ्तार कर 1931 में फाँसी पर लटका दिया. इसके बाद इसका नेतृत्व किस युवती
द्वारा किया गया ?
― रानी गैंडल्यू द्वारा
◆ सिगफोस आन्दोलन कहाँ और कब हुआ था ?
― असम, 1830 में
◆ 'द ट्रिब्यून' समाचार पत्र का प्रकाशन किसके द्वारा किया गया था ?
― सर दयाल सिंह मजीठिया द्वारा, 1877 में
◆ ढाका अनुशीलन समिति की स्थापना किसके द्वारा की गई थी ?
― पुलिनदास द्वारा
◆ लॉर्ड लिटन के शासनकाल में भव्य दिल्ली दरबार का आयोजन किया गया था, जिसमें
विक्टोरिया को कौनसी उपाधि प्रदान की गई ?
― कैसर-ए-हिन्द
◆ श्यामजी कृष्ण वर्मा का 'इण्डियन सोशियोलॉजिस्ट व मैडम कामा का 'वन्दे मातरम्' पत्र
जो स्वतन्त्रता आन्दोलन के समय के महत्वपूर्ण प्रकाशन थे, कहाँ से प्रकाशित किए जाते थे ?
― क्रमशः लन्दन व पेरिस से
◆ खेरा (गुजरात) में किसान आन्दोलन का संगठन किसने किया ?
― महात्मा गांधी ने
◆ 6 अप्रैल, 1919 को किस बात का विरोध करने के लिए आम हड़ताल का आयोजन
किया गया ?
― रौलेट एक्ट
◆ अंग्रेजी सरकार ने किस एक्ट के द्वारा भारतीय प्रेस पर पाबन्दी तथा नेताओं को बन्दी
बनाने की कोशिश की ?
― बर्नाक्यूलर प्रेस एक्ट
◆ महाराष्ट्र में 'परमहंस मण्डली' की स्थापना किसने की थी ?
― गोपाल हरिदेशमुख ने (इन्हें लोकहितवादी के नाम से भी जानते हैं)
◆ 1868 में कलकत्ता से प्रकाशित होने वाला समाचार पत्र 'अमृत बाजार पत्रिका' के
सम्पादक कौन थे ?
― मोतीलाल घोष
◆ 1906 में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की अध्यक्षता किसने की थी ?
― दादा भाई नौरोजी (यह अधिवेशन कलकत्ता में हुआ था, जिसमें
पहली बार 'स्वराज' की माँग प्रस्तुत की गई)
◆ 'भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस को अल्पमत का प्रतिनिधि किसने कहा था ?
― डफरिन ने
◆ वायसराय लॉर्ड रीडिंग ने किस वर्ष विशेषाधिकार का इस्तेमाल करके नमक-कर कानून
पारित किया ?
― 1923 ई. में
◆ 'अखिल भारतीय खिलाफत कमेटी की अध्यक्षता किसने की थी ?
― महात्मा गांधी ने (इसका अधिवेशन 24 नवम्बर, 1919 को दिल्ली में हुआ था)
◆ गांधीजी द्वारा 1940 में शुरू किया गया 'व्यक्तिगत सत्याग्रह' का उद्देश्य क्या था ?
― ब्रिटिश सरकार के दावे को खोखला साबित करना कि भारत की जनता द्वितीय
विश्व युद्ध में सरकार के साथ है
◆ भारत छोड़ो आन्दोलन के समय बम्बई एवं बंगाल के किस भाग में अस्थायी सरकारों
की स्थापना की गई थी ?
― क्रमशः सतारा एवं मिदनापुर
◆ 'भारतीय संस्कृति पूरी तरह न हिन्दू है, न इस्लामी और न ही कुछ अन्य वह सबकी संयोजन
है, "यह किसका कथन है ?
― महात्मा गांधी का
◆ भारतीय स्वाधीनता संग्राम के नेताओं में से कौन 'मिस्टर नैरोमेजोरिटी' के नाम से जाना
जाता था ?
― दादा भाई नौरोजी
◆ बंगाल में क्रान्तिकारी आतंकवाद की सांस्कृतिक पृष्ठभूमि को किसके लेखन ने सशक्त
बनाया ?
–बंकिमचन्द्र चट्टोपाध्याय
◆ कांग्रेस के अन्दर शक्तिशाली प्रभावक गुट के रूप में कार्य करने के लिए 'कांग्रेस
नेशनलिस्ट पार्टी' किसने बनाई थी ?
― मदन मोहन मालवीय एवं एम. एस. अणे
◆ 1857 के विद्रोह के नायकों में से किसने फ्रांस के सम्राट् को लिखा था, "अंग्रेजी सरकार
के अन्याय का शपथ भंग के कार्य चारों ओर ऐसे दहक रहे हैं, जैसे-सूर्य की किरणें ?"
― नाना साहब ने
◆ भारतीय स्वतन्त्रता में रजवाड़ों की स्वतन्त्रता का समावेश सम्बन्धी प्रस्ताव कांग्रेस के
किस अधिवेशन में पारित किया गया ?
― त्रिपुरी (मार्च 1939 में) अधिवेशन में
◆ "ब्रिटिश सरकार ने इसे कांग्रेस विद्रोह की संज्ञा दी, जबकि कांग्रेस ने इसे सरकार द्वारा
लोगों को असह्य तनाव में रखने की सहज प्रतिक्रिया बताई. यह टिप्पणी किस आन्दोलन
के सन्दर्भ है ?
― भारत छोड़ो आन्दोलन के
◆ 31 दिसम्बर, 1929 की अर्धरात्रि में भारतीय राष्ट्रध्वज को किसने फहराया था ?
― जवाहरलाल नेहरू ने
◆ नेहरू रिपोर्ट द्वारा अनुमोदित डोमीनियन स्टेट्स के विचार का किसने विरोध किया था ?
― सुभाष चन्द्र बोस ने
◆ आजाद हिन्द फौज के किन तीन अधिकारियों पर दिल्ली के लाल किला में मुकदमा
चलाया गया ?
― सहगल, ढिल्लो, शहनवाज
◆ 'गांधीजी की डाण्डीमार्च नेपालियन की एल्वा से पेरिस की ओर किए गए अभियान के
समान थी." उपर्युक्त कथन किस राष्ट्रवादी राजनेता का है ?
― सुभाष चन्द्र बोस
◆ कांग्रेस के किस अधिवेशन में हिन्दी को सर्वप्रथम राष्ट्रभाषा के रूप में प्रस्तुत किया गया
था ?
― बेलगाँव अधिवेशन, 1924 में
◆ वह कांग्रेस प्रेसीडेंट कौन था जिसने 1942 में क्रिप्स के साथ तथा शिमला कॉन्फ्रेंस में
वेवल के साथ वार्ता की ?
― अबुल कलाम आजाद
◆ गांधीजी द्वारा मार्च 1930 में डांडी नामक स्थान पर कानून भंग कर नमक बनाने के साथ किस
आन्दोलन की शुरूआत हुई थी ?
― सविनय अवज्ञा आन्दोलन
◆ होमरूल आन्दोलन के नेताओं ने 'होमरूल शब्द कहाँ के सदृश आन्दोलन से ग्रहण किया
था ?
― आयरलैण्ड
◆ असहयोग आन्दोलन की वापसी से असंतुष्ट चितरंजन दास एवं मोतीलाल नेहरू आदि ने कांग्रेस ने
गया (बिहार) अधिवेशन के दौरान किस पार्टी का गठन किया था ?
― स्वराज पार्टी का
◆ किस महान् नेता ने 'पॉवर्टी एंड अनब्रिटिश रूल इन इंडिया' लिखकर अंग्रेजों द्वारा भारत
के आर्थिक शोषण को उजागर किया ?
― दादाभाई नौरोजी
◆ सन् 1943 में नेताजी सुभाष चन्द्र बोस ने भारत आजाद कराने के लिए कहाँ एक अस्थायी
सरकार की घोषणा की थी ?"
― सिंगापुर
◆ किस आरोप में भगत सिंह और उनके साथियों को 23 मार्च,1931 को फाँसी दी गई
थी ?
― वर्ष 1928 में लाहौर में सान्डर्स की हत्या
◆ कड़े विरोध के कारण 1911 ई. में सरकार को बंग-भंग का आदेश वापस लेना पड़ा,
यह निर्णय किस वर्ष लागू हुआ ?
― 1912 में
◆ अब हम भारत को विदेशी दासता से मुक्त कराने के लिए खुला संघर्ष करेंगे और आप
मेरे कामरेड और सभी देशवासी इस संघर्ष में शामिल होने के लिए आमंत्रित हैं." उक्त शब्द
किसने कहे थे ?
― लाहौर अधिवेशन में अपने अध्यक्षीय भाषण में जवाहरलाल नेहरू ने
◆ ब्रिटिश सरकार द्वारा भारतीयों से परामर्श किए बिना भारत को द्वितीय विश्व युद्ध में
भागीदार बना दिए जाने के विरोध में व्यक्तिगत सत्याग्रह का रास्ता चुना गया. 17 अक्टूबर,
1940 को इस प्रकार का सत्याग्रह करने वाले सर्वप्रथम व्यक्ति कौन थे ?
― विनोबा भावे
◆ जब सरकारी सेनाओं ने जलियाँवाला बाग में एकत्रित निहत्थे लोगों पर गोलियाँ चलाई तो
यह घटना 'जलियाँवाला बाग हत्याकांड (1919) के रूप में सामने आई बाग में एकत्रित
लोग किसका विरोध कर रहे थे ?
― दो लोकप्रिय नेताओं सत्यपाल एवं सैफुद्दीन किचलू की गिरफ्तारी का विरोध
◆ 19 जुलाई, 1905 को बंगाल का विभाजन किसने किया ?
― लॉर्ड कर्जन ने
◆ चौरी-चौरा काण्ड, स्वराज पार्टी की स्थापना तथा प्रिंस ऑफ वेल्स की भारत यात्रा
का बहिष्कार (1921) किस वायसराय के कार्यकाल की घटनाएं हैं ?
― लॉर्ड रीडिंग के कार्यकाल की
◆ 6 अप्रैल, 1930 को गांधीजी ने किस स्थान पर नमक कानून को भंग किया था ?
― डांडी में
◆ वह कौनसे कांग्रेस अध्यक्ष थे जिन्होंने 1942 में क्रिप्स के साथ तथा शिमला कॉन्फ्रेंस
में वावेल के साथ वार्ता की थी ?
― अबुल कलाम आजाद
◆ भारतीय स्वतन्त्रता आन्दोलन के इतिहास में गरम दल तथा नरम दल कब अलग
हुए
― 1907 ई. में
◆ अगस्त 1942 में अखिल भारतीय कांग्रेस पार्टी की मीटिंग में, मुम्बई में कौनसा प्रस्ताव
पारित किया गया था ?
― भारत छोड़ो आन्दोलन
◆ "हम दया की भीख नहीं माँगते, हम तो केवल न्याय चाहते हैं, ब्रिटिश नागरिक के
समान अधिकारों का जिक्र नहीं करते, हम स्वशासन चाहते हैं." यह कथन किसका है ?
― दादा भाई नौरोजी
◆ मुजफ्फरपुर बम काण्ड जिसमें प्रफुल्ल चाकी और खुदीराम बोस शामिल थे, कब
घटित हुआ ?
― 1908 में
◆ बिहार में बहावी आन्दोलन का नेतृत्व किसने किया ?
― विलायत अली ने
◆ गांधीजी ने 1930 में 'डांडी मार्च' किस घटना के विरोध में किया था ?
― नमक पर टैक्स लगाने के विरोध में
◆ अशफाक उल्ला किस षड्यन्त्र केस से सम्बन्धित थे ?
― काकोरी रेल डकैती काण्ड से
◆ क्रांतिकारियों के एक गुप्त समाज 'अभिनव भारत' का गठन किया था
― वी. डी. सावरकर ने
◆ सौम्येन्द्र नाथ टैगोर द्वारा 1934 में स्थापित दल का नाम था
― क्रान्तिकारी साम्यवादी दल
◆ 'द अनार्किकल एवं रिवोल्यूशनरी क्राइम एक्ट 1919' को सामान्य बोलचाल में कहा
जाता है
― रौलेट एक्ट
◆ किसके सुझाव पर भारतीयों को साइमन कमीशन से बाहर रखा गया था ?
― लॉर्ड इरविन
◆ कांग्रेस दल की उग्र शाखा ने, जिसके एक प्रमुख नेता जवाहर लाल नेहरू थे 'इंडिपेडेंस
फॉर इण्डिया लीग' की स्थापना की. वह लीग स्थापित हुई थी
― नेहरू रिपोर्ट के विरोध में
◆ 1931 के कांग्रेस अधिवेशन में मूल अधिकारों तथा आर्थिक कार्यक्रम पर संकल्प
प्रारूपित किया था
― पंडित जवाहर लाल नेहरू
◆ किसने गांधी-इरविन समझौते में महात्मा गांधी के लाभ को सांत्वना पुरस्कार कहा था ?
― एलन कैम्पबेल जानसन
◆ कथन, "नेहरू एक राष्ट्रभक्त है, जबकि जिन्ना एक राजनीतिज्ञ है" वक्तव्य किया था
― सर मोहम्मद इकबाल ने
◆ 1942 में कांग्रेस के बम्बई अधिवेशन में किसके द्वारा 'भारत छोडो' प्रस्ताव प्रस्तावित
किया गया था ?
― जवाहर लाल नेहरू द्वारा
◆ कांग्रेस के नेताओं में कौन एक कैबिनेट मिशन योजना के पक्ष में पूरी तरह से था ?
― महात्मा गांधी
◆ कम्यूनल अवार्ड और पूना पैक्ट के अन्तर्गत 'शोषित वर्गों' को कितने स्थान दिए गए
थे ?
― क्रमशः 71 और 147
◆ बंगाल का विभाजन किस वायसराय के शासनकाल में हुआ ?
― लॉर्ड कर्जन के शासनकाल में
◆ 1942 के भारत छोड़ो आन्दोलन के दौरान हजारीबाग जेल की दीवार फाँदकर
आन्दोलन में भाग लेने वाले वरिष्ठ कांग्रेस समाजवादी नेता कौन थे ?
― जय प्रकाश नारायण
◆ 1857 के विद्रोह में झाँसी में नियुक्त ब्रिटिश सेनापति कौन था ?
― ह्यू रोज
◆ अन्तरिम सरकार के काल में मुस्लिम लीग द्वारा पैदा की हुई परेशानियों से थककर एक
वरिष्ठ कांग्रेस नेता ने कहा था, "जिन्ना विभाजन चाहते हैं, या नहीं अब हम स्वयं विभाजन
हैं" यह नेता कौन था ?
― सरदार वल्लभभाई पटेल
◆ 1857 के गदर के पश्चात इलाहाबाद दरबार में यह घोषणा किसने की थी कि भारत
सरकार को अब ग्रेट ब्रिटेन के सम्राट् ने अधिगृहीत कर ली है?
― लॉर्ड केनिंग (Lord Canning) ने
◆ 'डाण्डी यात्रा' किस आन्दोलन के अन्तर्गत आयोजित की गई थी ?
― सविनय अवज्ञा आन्दोलन (Civil Disobedience Movement) के अन्तर्गत
◆ चक्रवर्ती राजगोपालाचारी के ठीक पहले भारत का गवर्नर जनरल कौन था ?
― लॉर्ड माउण्टबेटन (Lord Mountbatten)
◆ भारत के स्वतंत्रता संग्राम के दौरान 'डेकन एजूकेशनल सोसाइटी' (Deccan
Educational Society) की स्थापना किसने की थी ?
― बाल गंगाधर तिलक ने
◆ बंगाल विभाजन को किसने निरस्त (Annulled) किया था?
― लॉर्ड हार्डिंग्ज (Lord Hardinge)
◆ आधुनिक इतिहासकारों में से किसने 1857 के विद्रोह को स्वतंत्रता का प्रथम युद्ध
(First War of Independence) कहा था ?
― वी. डी. सावरकर ने