राष्ट्रीय स्वतन्त्रता आन्दोलन―4
◆ किस क्रान्तिकारी ने सुभाष चन्द्र बोस को इण्डिया इण्डिपेंडेस लीग और INA का
नेतृत्व सौंपा ?
― रास बिहारी बोस ने
◆ मुस्लिम लीग ने किस तिथि को 'सीधी कार्यवाही दिवस (Direct Action Day) के रूप
में घोषित किया ?'
― 16 अगस्त, 1946 को
◆ भारत में 'इंस्पेक्टर जनरल ऑफ एग्रीकल्चर' की नियुक्ति पहली बार कब हुई थी ?
― 1901 में
◆ भारतीय स्वतंत्रता संघर्ष के दौरान किसने 'द फ्री इंडियन लीजन' नामक सेना बनायी ?
― सुभाष चन्द्र बोस
◆ "शक्ति के विरुद्ध अधिकार की इस लड़ाई में विश्व की सहानुभूति चाहता हूँ.” यह कथन
सम्बद्ध है
― गाँधीजी की दांडी यात्रा से
◆ द्वितीय विश्व युद्ध के सम्बन्ध में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की नीति थी
― पूर्ण स्वतंत्रता का आश्वासन मिलने पर ब्रिटेन को सहयोग
◆ 1927 की बटलर कमेटी का उद्देश्य था
― भारत सरकार तथा देशी राज्यों के मध्य सम्बन्धों को सुधारना
◆ वर्ष 1945 में आजाद हिन्द फौज के सिपाहियों पर चल रहे मुकदमे की पैरवी की
थी
― कैलाशनाथ काटजू, तेज बहादुर सप्रू, जवाहरलाल नेहरू, भूलाभाई देसाई
◆ असहयोग आन्दोलन के दौरान किसने पटना कॉलेज छोड़ा, जबकि उसकी परीक्षा में
केवल 20 दिन ही बचे थे ?
― जयप्रकाश नारायण
◆ जलियाँवाला बाग हत्याकांड पर कांग्रेस जाँच समिति की रिपोर्ट का प्रारूप लिखने का
कार्य सौंपा
― महात्मा गांधी को
◆ खिलाफत आन्दोलन के प्रमुख नेता थे
― मोहम्मद अली और शौकत अली
◆ 1907 के भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के सूरत के वार्षिक अधिवेशन के अध्यक्ष थे
― रासबिहारी घोष
◆ मुजफ्फर अहमद, एस.ए. डॉगे, शौकत उस्मानी तथा नलिनी गुप्ता किस षड्यंत्र के लिए
कैद किए गए ?
― कानपुर षड्यंत्र केस
◆ 1907 के सूरत अधिवेशन में कांग्रेस के अध्यक्ष थे
― रास बिहारी बोस
◆ बंगाल विभाजन को रद्द करने की घोषणा की गई
― 12 दिसम्बर, 1911 को दिल्ली दरबार में
◆ 1916 के कांग्रेस अधिवेशन, जिसमें कांग्रेस और मुस्लिम लीग, में समझौता हुआ था,
के अध्यक्ष थे
― अंबिकाचरण मजूमदार
◆ कामनवील एवं न्यू इंडिया समाचार पत्र की सम्पादक थी
― एनी बेसेन्ट
◆ मांटेग्यू घोषणा (1919) की सबसे प्रमुख विशेषता थी
― प्रांतों में द्वैध शासन प्रणाली (Dyarchy) की शुरूआत
◆ अहमदाबाद मिल मजदूर (आन्दोलन जिसमें गांधी जी ने पहली बार भूख हड़ताल की थी,
में मजदूरों को कितने प्रतिशत बोनस देने की सहमति बनी ?
― 35 प्रतिशत
◆ रौलेट एक्ट के विरोध में गांधीजी ने किस तिथि को पूरे देश में हड़ताल का आह्वान किया
था ?
― 6 अप्रैल, 1919 को
◆ जलियाँवाला बाग हत्याकाण्ड की जाँच के लिए अंग्रेज सरकार द्वारा गठित हण्टर समिति
के भारतीय सदस्य थे
― जगत नारायण, शाह बजाजी सुल्तान अहमद, सर चिमनलाल शीतलवाड़ा
◆ असहयोग आन्दोलन के दौरान गांधीजी ने अपने कौनसे पदक अंग्रेज सरकार को वापस
कर दिए थे ?
― केसरे हिन्द, जुलू युद्ध पदक एवं बोअर पदक
◆ ‘हिन्द एसोसिएशन ऑफ द अमरीका' की स्थापना की थी
― सोहन सिंह भाकना ने 1913 में
◆ अप्रैल 1930 में नमक कानून तोड़ने के लिए तंजौर तट पर अभियान संगठित किया था
― सी. राजगोपालाचारी ने
◆ राष्ट्रीय आन्दोलन के दौरान कांग्रेस की प्रार्थना और याचना की नीति किसके नेतृत्व में अंततोगत्वा
समाप्त हो गई
― बाल गंगाधर तिलक के नेतृत्व में
◆ किस आन्दोलन के कारण भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का विभाजन हुआ, जिसके
परिणामस्वरूप 'नरम दल' और 'गरम दल' का उद्भव हुआ ?
― स्वदेशी आन्दोलन
◆ 1919 में घटित हुए जलियाँवाला बाग हत्याकाण्ड के समय भारत का वायसराय था
― लॉर्ड चैम्सफोर्ड
◆ गांधी-इरविन समझौते के हस्ताक्षरित होने में किसने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई ?
― तेज बहादुर सप्रू ने
◆ साम्प्रदायिक अवॉर्ड एवं पूना पैक्ट में क्रमशः दलित वर्ग के लिए कितनी सीटें दी गई ?
― क्रमशः 71 व 147
◆ भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के हरिपुरा अधिवेशन की अध्यक्षता की थी
― सुभाष चन्द्र बोस ने
◆ किस ब्रिटिश भारतमंत्री ने भारत में क्रिप्स मिशन भेजा था ?
― विंस्टन चर्चिल ने
◆ भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के लगातार छः वर्षों (1941-46) तक अध्यक्ष रहे थे
― अबुल कलाम आजाद
◆ भारत छोड़ो आन्दोलन किस प्रस्ताव की प्रतिक्रिया में प्रारम्भ हुआ ?
― क्रिप्स प्रस्ताव की
◆ 'शिमला सम्मेलन किस वायसराय के कार्यकाल में आयोजित किया गया ?
― लॉर्ड वेबल के कार्यकाल में
◆ किस वर्ष मुस्लिम लीग ने एक अलग राष्ट्र (पाकिस्तान) का संकल्प स्वीकार किया ?
― 1940 में
◆ 'दिल्ली चलो' का नारा किसने दिया था ?
― सुभाषचन्द्र बोस ने
◆ बंगाल विभाजन किसके शासनकाल में हुआ था ?
― लॉर्ड कर्जन के शासनकाल में
◆ 'अभिनव भारत' क्या था ?
― अतिवादी संगठन
◆ किस वायसराय के शासनकाल में इण्डियन पेनल कोड, सिविल प्रोसीजर कोड और
क्रिमिनल प्रोसीजर कोड पारित किए गए ?
― लॉर्ड केनिंग के शासनकाल में
◆ कैबिनेट मिशन योजना के अन्तर्गत संविधान निर्मात्री परिषद् में प्रत्येक प्रान्त को
आवंटित सदस्य संख्या निर्धारित करने के लिए एक प्रतिनिधि कितनी जनसंख्या के
अनुपात में था ?
― 10 लाख व्यक्ति
◆ वह अमरीकी पत्रकार कौन था, जो भारत छोड़ो आन्दोलन के दौरान महात्मा गांधी के
साथ था ?
― लुई फिशर
◆ चम्पारण जनपद में 'तिनकठिया' प्रथा का क्या तात्पर्य था ?
― किसानों द्वारा 3/20 भू-भाग पर नील की खेती करना
◆ कांग्रेस के नरमपंथी और गरमपंथी गुटों में विभाजन कहाँ हुआ?
― सूरत अधिवेशन (1907)
◆ 'नील दर्पण' नामक नाटक किसने लिखा था ?
― दीनबन्धु मिश्र ने
◆ भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का पहला अधिवेशन 28 दिसम्बर, 1885 को बम्बई में किस
स्थान पर आयोजित किया गया था ?'
― गोकुलदास तेजपाल संस्कृत विद्यालय
◆ 28 दिसम्बर, 1885 को हुए भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के पहले सम्मेलन में किसके सुझाव
पर भारतीय राष्ट्रीय संघ का नाम बदल कर भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस किया गया
― दादा भाई नैरोजी
◆ भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के पहले अध्यक्ष थे
― व्योमेश चन्द्र बनर्जी
◆ किसने कांग्रेस के बारे में टिप्पणी की थी कि "कांग्रेस जनता के अल्पसंख्यक वर्ग की
टिप्पणी करती है, जिसकी संख्या सूक्ष्म है ?"
― लॉर्ड डफरिन
◆ कांग्रेस की अध्यक्षता करने वाला पहला अंग्रेज था
― जॉर्ज यूल (1888 में इलाहाबाद सम्मेलन में)
◆ 1889 के बम्बई कांग्रेस अधिवेशन में ब्रिटिश हाउस ऑफ कॉमस का कौनसा सदस्य
उपस्थित था ?
― चार्ल्स ब्रेडला
◆ कांग्रेस के अतिवादी तथा उग्रवादी कहे जाने वाले नेता थे
― बाल गंगाधर तिलक (महाराष्ट्र), लाला लाजपत राय (पंजाब) अरविन्द
घोष एवं विपिन चन्द पाल (बंगाल)
◆ लोकमान्य तिलक ने 'मराठा' एवं 'केसरी', विपिन चन्द्र पाल ने 'न्यू इंडिया' समाचार पत्र
का सम्पादन एवं प्रकाशन किया. वहीं लाला लाजपत राय द्वारा निकाला गया अखबार
था
― पंजाबी
◆ "स्वतन्त्रता हमारे जीवन का उद्देश्य है और हिन्दू धर्म ही इन उद्देश्यों की पूर्ति करेगा"
यह कथन है
― अरविन्द घोष का
◆ दामोदर एवं बालकृष्ण चापेकर ने पुणे के प्लेग कमिश्नर रैण्ड एवं एमहर्स्ट की हत्या
कब कर दी थी ?
― 22 जून, 1897 को
◆ 1926 में पंजाब में नौजवान भारत सभा की स्थापना हुई. इसके प्रथम सचिव कौन
थे ?
― भगत सिंह
◆ नागरिक अवज्ञा आन्दोलन में गढ़वाली सिपाहियों के दो प्लाटूनों ने अहिंसक प्रदर्शनकारियों
पर गोली चलाने से मना कर दिया था. इन प्लाटूनों का नेता कौन था ?
― चन्द्र सिंह गढ़वाली
◆ गांधीजी अपने प्रसिद्ध डांडी मार्च में कितने चुने हुए अनुयायियों को साथ लेकर
साबरमती आश्रम से चले थे ?
― 78
◆ कांग्रेस ने पहली बार स्वराज्य की माँग अपने किस अधिवेशन में की थी ?
― कलकत्ता अधिवेशन (1906) में
◆ किस समाचार-पत्र ने वर्नाक्युलर प्रेस एक्ट से बचने के लिए अपना मॉध्यम, बंगला से
अंग्रेजी साप्ताहिक में परिवर्तित कर लिया ?
― अमृत बाजार पत्रिका
◆ साइमन कमीशन के विरुद्ध प्रदर्शन करने में पुलिस लाठी चार्ज से लगी चोटों के
फलस्वरूप किस नेता की मृत्यु हुई ?
― लाला लाजपत राय की
◆ भारत में साम्प्रदायिक निर्वाचन पद्धति का सूत्रपात किस अधिनियम से हुआ था ?
― 1909 के अधिनियम से
◆ केन्द्र में द्वैध शासन का सिद्धान्त किस अधिनियम से लागू किया गया ?
― 1935 के अधिनियम से
◆ साइमन कमीशन के विरोध के समय गुजरात में बालिकाओं के किस संगठन को स्थापित
किया गया ?
― माझेरी सेना
◆ जलियाँवाला बाग हत्याकाण्ड की जाँच रिपोर्ट किस सरकारी समिति ने दी ?
― हण्टर समिति ने
◆ भारतीय राज्यों तथा परमोच्चशक्ति (Paramount power) के बीच सम्बन्ध किस
समिति की रिपोर्ट में थे ?
― बटलर समिति की रिपोर्ट में
◆ 'असहयोग आन्दोलन' कार्यक्रम का अनुमोदन कांग्रेस के किस अधिवेशन में किया
गया ?
― नागपुर अधिवेशन, 1920
◆ 'रौलेट सत्याग्रह सभा' की स्थापना किस वर्ष की गई ?
― 1919 में
◆ 'माण्टेग्यू-चेम्सफोर्ड' सुधार का मुख्य कार्य क्या था ?
― द्वैध शासन प्रणाली लागू करना
◆ 'कम्युनल-एवार्ड' किस समझौते से रद्द हुआ ?
― पूना पैक्ट से
◆ किस क्षेत्र के अधिग्रहण के मामले में कोर्ट ऑफ डाइरेक्टरर्स ने डलहौजी की राय
को अस्वीकार किया ?
― करौली
◆ मेरठ हत्याकाण्ड में अंग्रेजी कमान का प्रधान कौन था ?
― मेजर जनरल विलियम हेविट
◆ किस मुस्लिम समाज सुधारक को अंग्रेजों ने 'नाइटहुड' की उपाधि प्रदान की थी ?
― सर सैयद अहमद खाँ को
◆ 'इण्डियन होमरूल लीग' की स्थापना किसके नेतृत्व में की गई थी ?
― बाल गंगाधर तिलक के नेतृत्व में
◆ सूर्यसेन ने क्रान्तिकारियों की किस योजना का नेतृत्व किया था ?
― चिटगाँव आर्म्स डकैती का
◆ 'इण्डिया हाउस' की स्थापना किसने की थी ?
― श्यामजी कृष्ण वर्मा ने
◆ 'समानान्तर सरकारों में सबसे ज्यादा दिन चलने वाली सरकार कहाँ की थी ?
― सतारा की
◆ भारत में उग्र राष्ट्रीयता के जन्मदाता तथा निर्भयता से राष्ट्र की वेदना प्रकट करने वाले
प्रथम भारतीय के रूप में जाने जाते हैं ?
― बाल गंगाधर तिलक
◆ रॉलेट एक्ट किस वर्ष पारित हुआ ?
― 1919
◆ 'ठीक उस समय जब उत्साह अपनी पराकाष्ठा पर था पीछे हटने का आदेश देना राष्ट्रीय
विपत्ति से कुछ कम नहीं था.” यह किसका कथन है ?
― सुभाषचन्द्र बोस का
◆ वह ब्रिटिश जिसने 1857 के भारतीय विद्रोह को ब्रिटिश पार्लियामेन्ट के 'हाऊस
ऑफ कॉमन्स' में 'राष्ट्रीय विद्रोह की संज्ञा दी थी ?
― डिजरैली
◆ 1939 ई. के भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के त्रिपुरी अधिवेशन में सुभाषचन्द्र बोस अध्यक्ष
निर्वाचित हुए, किन्तु उन्होंने त्यागपत्र दे दिया, इसके बाद किसे अध्यक्ष बनाया गया ?
― राजेन्द्र प्रसाद
◆ 1858 के महारानी के घोषणा पत्र में किस विषय पर नई नीति की घोषणा की गई ?
― भारतीय देशी राज्यों से सम्बन्ध
◆ भारत में लोक सेवा आयोग की प्रथम बार स्थापना किस अधिनियम के द्वारा हुई ?
― गवर्नमेंट ऑफ इण्डिया एक्ट, 1935
◆ महात्मा गांधी की आत्मकथा मूल रूप में किस भाषा में लिखी गई थी ?
― अंग्रेजी भाषा में
◆ किस ब्रिटिश शासक के समय में सर्वाधिक देशी राज्य ब्रिटिश भारत में मिलाए गए ?
― लॉर्ड डलहौजी
◆ 1942 के भारत छोड़ो आन्दोलन के दौरान हजारीबाग जेल की दीवार फाँदकर आन्दोलन
में भाग लेने वाले वरिष्ठ कांग्रेस समाजवादी नेता कौन थे ?
― जय प्रकाश नारायण
◆ अन्तरिम सरकार के काल में मुस्लिम लीग द्वारा पैदा की हुई परेशानियों से थककर एक
वरिष्ठ कांग्रेसी नेता ने कहा था, "जिन्ना विभाजन चाहते हैं, या नहीं अब हम स्वयं विभाजन
हैं." यह नेता कौन था ?
― सरदार वल्लभभाई पटेल
◆ जतीनदास किस आरोप में बन्दी बनाए गए ?
― लाहौर षड्यंत्र
◆ किस अंग्रेज को 'हरमिट ऑफ शिमला' जैसी आदरसूचक संज्ञा दी गई थी ?
― कांग्रेस के संस्थापक ए. ओ. ह्यूम को
◆ हम या तो भारत को आजाद करेंगे अथवा इस प्रयास में अपनी जान दे देंगे." यह नारा
किसने दिया था ?
― महात्मा गांधी ने
◆ वर्ष 1907 के किस अधिवेशन में कांग्रेस के अन्दर फूट पड़ गई तथा उग्रवादी और
उदारवादी दल पृथक् हो गए ?
― सूरत अधिवेशन में
◆ वह कौनसी घटना थी जिसके बाद महात्मा गांधी ने ब्रिटिश सरकार के विरुद्ध अपना
सर्वप्रथम असहयोग आन्दोलन प्रारम्भ किया ?
― रौलेट एक्ट का लगना
◆ सुभाष चन्द्र बोस ने स्वतन्त्र भारत की अस्थायी सरकार का गठन कब और कहाँ किया
था ?
― सन् 1943 में, सिंगापुर में
◆ मुस्लिम लीग ने भारत छोड़ो आन्दोलन के जवाब में कौनसा नारा दिया था ?
― बाँटो और भागो
◆ मुस्लिम समाज में सुधार लाने एवं उसमें व्याप्त कुरीतियों को दूर करने का प्रयास किस
मुस्लिम आन्दोलन द्वारा किया गया ?
― अहमदिया आन्दोलन द्वारा
◆ मुस्लिम लीग ने किस दिन को 'पाकिस्तान दिवस' के रूप में मनाया ?
― 27 मार्च, 1947
◆ चम्पारण जनपद में 'तिनकठिया' प्रथा का तात्पर्य था
― किसानों द्वारा 3/20 भू-भाग पर नील की खेती करना
◆ किस दल ने सर्वप्रथम भारत का संविधान बनाने के लिए संविधान सभा की रचना करने
का विचार प्रस्तुत किया ?
― स्वराज्य दल ने
◆ कांग्रेस के किस अधिवेशन में मुस्लिम लीग' ने 'स्वराज्य प्राप्ति' का प्रस्ताव पारित किया ?
― लखनऊ अधिवेशन
◆ 1857 ई. के विद्रोह के समय दिल्ली का सम्राट् बहादुरशाह था, परन्तु वास्तविक नेतृत्व
किसके हाथों में था?
― सैनिक नेता जनरल बख्त खाँ के