राष्ट्रीय स्वतन्त्रता आन्दोलन―3
◆ 'पूर्ण स्वराज' (Complete Independence) दिवस सर्वप्रथम कब मनाया गया ?
― 26 जनवरी, 1930 ई. को
◆ किस स्वतंत्रता सेनानी को 1908 ई. में अलीपुर सेण्ट्रल जेल में फाँसी दी गई ?
― खुदीराम बोस को
◆ जलियाँवाला बाग हत्याकाण्ड के विरोध में किस भारतीय ने वायसराय की कार्यकारी
परिषद् (Executive Council) से त्याग-पत्र दिया था ?
― सर शंकरन नायर ने
◆ बाल गंगाधर तिलक को 'भारतीय असन्तोष का जनक' किसने कहा था ?
― वेलेन्टाइन शिरोल ने
◆ स्वदेशी आन्दोलन सबसे पहले कब प्रारम्भ हुआ ?
― बंगाल विभाजन के विरुद्ध प्रारम्भ हुए आन्दोलन के समय
◆ रौलेट एक्ट का उद्देश्य क्या था ?
― मुकदमा चलाए बिना किसी भी व्यक्ति को नजरबन्द करना
◆ किस योजना के अन्तर्गत ब्रिटिश सरकार ने भारत छोड़ने तथा भारत के विभाजन की
घोषणा की ?
― लॉर्ड माउण्टबेटन योजना के अन्तर्गत
◆ सन् 1905 में बंगाल विभाजन की घोषणा का वास्तविक कारण क्या था ?
― बंगाल के राष्ट्रीय आन्दोलन को विघटित करना
◆ अहमदिया आन्दोलन का प्रारम्भ कहाँ से हुआ ?
― पंजाब
◆ 'चौरी-चौरा काण्ड' के कारण कौनसा आन्दोलन समाप्त हो गया ?
― असहयोग आन्दोलन
◆ कांग्रेस ने गोलमेज सम्मेलन की किस एकमात्र बैठक में भाग लिया ?
― दूसरी बैठक में
◆ 29 मार्च, 1857 में किस देशभक्त सैनिक को विद्रोह के आरोप में बैरकपुर में फाँसी की
सजा दी गई थी ?
― मंगल पाण्डे को
◆ ऑल इण्डिया ट्रेड यूनियन कांग्रेस (AITUC) की स्थापना किस वर्ष हुई ?
― 1920 में
◆ कम्युनिस्ट इन्टरनेशनल का नेतृत्व करने के लिए चुने गए प्रथम भारतीय कौन थे ?
― एम. एन. राय
◆ भारत सेवक समाज की स्थापना किसने और कब की ?
― गोपाल कृष्ण गोखले ने सन् 1900 में
◆ किस गोलमेज सम्मेलन में महात्मा गांधी ने इण्डियन नेशनल कांग्रेस के एकमात्र प्रतिनिधि
के रूप में भाग लिया ?
― द्वितीय सम्मेलन में
◆ किसने कहा था, "महात्मा गांधी अहिंसात्मक क्रान्ति के सौम्य पैगम्बर थे ?"
― लैरी कॉलिन्स और डोमिनिक लैपियर
◆ सामाजिक धार्मिक संगठन 'तत्वबोधिनी सभा' का प्रारम्भ किसने किया था ?
― देवेन्द्रनाथ टैगोर ने
◆ भारत में प्रथम भारतीय महिला विश्वविद्यालय की स्थापना किसने की थी ?
― डी.के. कार्वे ने (1916 में बम्बई में)
◆ भारत में प्रथम राष्ट्रीय समाचार एजेन्सी थी
― दि फ्री प्रेस ऑफ इण्डिया
◆ भारत की 'शैक्षणिक नीति में फिल्टरेशन' सिद्धान्त के प्रतिपादक कौन थे ?
― मैकाले
◆ औपनिवेशक भारत के आर्थिक इतिहास को चार चरणों (व्यापारिक पूँजीवाद, मुक्त
व्यापार पूँजीवाद, औद्योगिक पूँजीवाद तथा वित्तीय पूँजीवाद) में किसने विभाजित
किया ?
― आर. सी. दत्त ने
◆ कौनसा वायसराय अपनी अण्डमान यात्रा के दौरान एक कैदी का शिकार हो गया
था ?
― लॉर्ड मेयो
◆ 'भारतीय प्रेस के मुक्तिदाता' किनको कहा जाता है?
― सर चार्ल्स मेटकॉफ
◆ जिस कांग्रेस अधिवेशन में 'वन्देमातरम्' गान प्रथम बार बंकिम चन्द्र चटर्जी द्वारा प्रस्तुत
किया गया, उसकी अध्यक्षता किसने की थी ?
― रहीमतुल्ला सयानी ने
◆ 'कोलोनाइजेशन बिल' के विरुद्ध सशक्त आन्दोलन चलाने वाले किस भारतीय राजनेता
को माण्डले जेल में बन्द किया गया ?
― लाला लाजपत राय को
◆ 'व्यक्तिगत सत्याग्रह' आन्दोलन 17 अक्टूबर, 1940 में प्रारम्भ हुआ. सर्वप्रथम यह
किस स्थान से प्रारम्भ किया गया?
― पवनार से
◆ जलियाँवाला बाग हत्याकाण्ड के विरोध में किसने ब्रिटिश सरकार को अपनी नाइटहुड
(सर) की पदवी वापस की?
― रबीन्द्रनाथ टैगोर ने
◆ क्रान्तिकारी आन्दोलन की पुस्तक 'बन्दी जीवन' के लेखक कौन थे ?
― शचीन्द्रनाथ सान्याल
◆ भारत के विभाजन से सम्बन्धित 'माउंटबेटन योजना' की सरकारी तौर पर घोषणा कब
हुई थी ?
― 3 जून, 1947
◆ 1908 में किस नेता को 6 वर्ष के कारावास की सजा हुई ?
― बाल गंगाधर तिलक को
◆ मुस्लिम लीग ने भारत विभाजन की माँग सबसे पहले कब की थी ?
― 1940 में
◆ हिन्दू-मुस्लिम एकता के राजदूत कहकर किसे सम्बोधित किया गया था ?
― मोहम्मद अली जिन्ना को
◆ 15 अगस्त, 1947 को भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के अध्यक्ष थे
― जे. बी. कृपलानी
◆ 'भारतीय राष्ट्रवाद ब्रिटिशराज का शिशु था.' यह कथन है
― आर. कोपलैण्ड
◆ भारतीय स्वतन्त्रता आन्दोलन के दौरान प्रसिद्ध 'कामागाटामारू' था
― कनाडा की यात्रा पर निकला एक जलपोत
◆ दिसम्बर 1916 में इंडियन नेशनल कांग्रेस तथा इंडियन मुस्लिम लीग ने एक ही समय
अपने अधिवेशन आयोजित किए थे
― लखनऊ में
◆ किसने महात्मा गांधी को आदेशित किया था कि वह भारत में प्रथम वर्ष खुले कान पर
मुँह बन्द कर' व्यतीत करें
― गोपाल कृष्ण गोखले
◆ वे शिक्षण संस्थान जिनकी स्थापना असहयोग आन्दोलन (1920-22) के दौरान की
गई
― काशी विद्यापीठ बनारस, गुजरात विद्यापीठ अहमदाबाद एवं जामिया मिलिया
इस्लामिया
◆ 1921 के अहमदाबाद अधिवेशन में किसने सम्पूर्ण स्वराज को कांग्रेस का लक्ष्य मानने
का प्रस्ताव रखा
― हसरत मोहानी ने
◆ ‘शक्ति के विरुद्ध अधिकार की इस लड़ाई में मैं विश्व की सहानुभूति चाहता हूँ.' यह कथन संबद्ध हैं
― गांधी की दाण्डी यात्रा से
◆ 'हरिपुरा' जहाँ भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का वार्षिक अधिवेशन 1938 में सुभाष चन्द्र बोस
की अध्यक्षता में हुआ था, स्थित है
― गुजरात में
◆ 1937 में प्रांतों में मंत्रिमंडल के निर्माण के उपरान्त कांग्रेस का शासन कितने महीने
चला था ?
― 28 महीने
◆ भारतीय स्वतन्त्रता संग्राम के सन्दर्भ में 16 अक्टूबर, 1905 प्रसिद्ध है,
― इस दिन बंगाल विभाजन प्रभावी हुआ था
◆ "मुसलमान यदि खुश और सन्तुष्ट हैं, तो भारत में ब्रिटिश शक्ति का महत्तम बचाव होगा."
यह कथन है
― डब्ल्यू डब्ल्यू. हंटर का
◆ 1921-22 के असहयोग आन्दोलन का मुख्य प्रतिफल था
― हिन्दू-मुस्लिम एकता
◆ 1931 में भारतीय राष्ट्रीय कराची अधिवेशन के लिए, जिसकी अध्यक्षता सरदार पटेल कर
रहे थे, किसने मूल अधिकारों तथा आर्थिक कार्यक्रम पर संकल्प प्रारूपित किया था ?
― पण्डित जवाहरलाल नेहरू
◆ वर्ष 1934 में गठित कांग्रेस समाजवादी पार्टी के संस्थापक थे
― जयप्रकाश नारायण, योगेन्द्र शुक्ला, मीनू मसानी एवं आचार्य नरेन्द्र देव
◆ भारत छोड़ो आन्दोलन के समय भारत का प्रधान सेनापति था
― लॉर्ड वैवेल
◆ किसने कहा कि "ब्रिटिश शासन की सबसे महत्वपूर्ण उपलब्धि भारत का एकीकरण
था ?"
― के.एम. पणिक्कर ने
◆ स्वतन्त्रता संग्राम के दौरान, अरुणा आसफ अली किस भूमिगत क्रियाकलाप की
प्रमुख महिला संगठक थीं ?
― भारत छोड़ो आन्दोलन
◆ अंग्रेजों द्वारा भारतीयों को 1947 में सत्ता हस्तान्तरित किए जाने के समय कांग्रेस के
अध्यक्ष थे
― जे.बी. कृपलानी
◆ स्वतन्त्र भारत के अन्तिम गवर्नर जनरल थे
― सी. राजगोपालाचारी
◆ खिलाफत आन्दोलन के प्रमुख नेता थे
― शौकत अली, मोहम्मद अली, अबुल कलाम आजाद, हकीम अजमल खान, हसरत मोहानी एवं डॉ. अंसारी
◆ 1919 में जलियांवाला बाग हत्याकांड के समय भारत में वायसराय थे
― लॉर्ड चेम्सफोर्ड
◆ किस घटना को मांटेग्यू ने 'निवारक हत्या' के नाम से विशेषीकृत किया है ?
― जलियांवाला बाग नरसंहार
◆ असहयोग आन्दोलन के दौरान विदेशी वस्त्रों के लिए जलाये जाने पर किसने महात्मा
गांधी को लिखा कि 'यह निष्ठुर बर्बादी है ?
― रबीन्द्र नाथ टैगोर
◆ किसने भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के उस अधिवेशन की अध्यक्षता की थी जिसमें पूर्ण स्वराज'
का प्रस्ताव पारित हुआ था ?
― जवाहर लाल नेहरू
◆ किसने इरविन तथा गांधी को 'दो महात्मा' कहा था ?
― सरोजनी नायडू ने
◆ 1935 के अधिनियम के उपरांत 1937 में हुए चुनावों में गठित कांग्रेस मंत्रिमंडलों
का कार्यकाल था
― 28 माह
◆ जब भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ने 'भारत छोड़ो आन्दोलन' प्रस्ताव पारित किया, उस समय
कांग्रेस अध्यक्ष थे
― मौलाना अबुल कलाम आजाद
◆ 'ऑपरेशन रुबिकॉन' वह कूट शब्द था, जिसे भारत में ब्रिटिश सरकार द्वारा किस संदर्भ
में प्रयोग में लाया गया ?
― जेल में गांधी जी का आमरण अनशन
◆ भारतीय स्वतंत्रता संघर्ष के दौरान किसने 'द फ्री इंडियन लीजन' नामक सेना बनायी ?
― सुभाष चन्द्र बोस
◆ भारत के विभाजन के समय भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के अध्यक्ष थे
― जे. बी. कृपलानी
◆ ब्रिटिश इण्डिया में किस अधिनियम से किस अधिनियम में सामूहिक कार्य संचालन के
स्थान पर "विभाग” या विभागीय पद्धति द्वारा वायसराय की कार्यकारी परिषद् पर उनके
प्राधिकार को और बल प्रदान किया गया
― इण्डियन काउंसिल्स एक्ट 1861
◆ भारत सरकार अधिनियम 1919 का आधार थी
― मांटेग्यू चैम्सफोर्ड रिपोर्ट
◆ भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के दौरान किसने प्रस्तावित किया कि स्वराज को सभी प्रकार
के विदेशी नियंत्रण से मुक्त सम्पूर्ण स्वतंत्रता के रूप में परिभाषित किया जाए ?
― मौलाना हसरत मोहानी
◆ ड्रैमेटिक परफॉरमेंस लागू किया गया
― 1876
◆ 'सेंट्रल लेजिस्लेटिव असैम्बली' के किस अध्यक्ष ने औपचारिक 'विग' त्यागकर गांधी
टोपी पहनकर सदन की अध्यक्षता की ?
― जी.वी. मावलंकर ने 1946 में
◆ डॉ. भीमराव अम्बेडकर की मृत्यु हुई थी
― 6 दिसम्बर, 1956 को
◆ ब्रिटिश हाउस ऑफ कॉमन्स का चुनाव जिस प्रथम भारतीय ने लड़ा था, वह थे
― डब्ल्यू सी. बनर्जी
◆ जवाहर लाल नेहरू का जीवनीकार है
― फ्रैंक मोरेस
◆ 1946 में बनी अंतरिम सरकार में डॉ. राजेन्द्र प्रसाद के पास कौनसा विभाग था ?
― खाद्य एवं कृषि
◆ 1906 में लन्दन में 'अभिनव भारत' नामक संगठन की स्थापना किसने की ?
― विनायक दामोदर सावरकर ने
◆ असहयोग आन्दोलन शुरू करने के समय भारत का वायसराय कौन था ?
― चेम्सफोर्ड
◆ गांधीजी ने डांडी यात्रा क्यों की थी ?
― नमक कर के विरोध में
◆ भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के प्रथम मुस्लिम अध्यक्ष थे
― बदरूद्दीन तैयबजी
◆ पत्रकार के कर्त्तव्य का निर्वहन करते हुए जेल जाने वाले प्रथम भारतीय कौन थे ?
― बालगंगाधर तिलक
◆ भारत छोड़ो आन्दोलन के पूर्व ब्रिटिश सरकार ने गांधीजी सहित कांग्रेस नेताओं को
बम्बई में गिरफ्तार करने की योजना बनाई थी, उसका नाम था
― ऑपरेशन जीरो आवर
◆ जब भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ने 'भारत छोड़ो प्रस्ताव पारित किया उस समय कांग्रेस के
अध्यक्ष कौन थे ?
― मौलाना अबुल कलाम आजाद
◆ " मैं अंग्रेजों के प्रति राजभक्त हूँ, क्योंकि मैं स्वशासन को प्यार करता हूँ” यह प्रसिद्ध
कथन किनका है ?
― बिपिनचन्द्र पाल
◆ भगत सिंह की मुखबिरी करने के कारण फणीन्द्र घोष की हत्या किसने की थी
― बैकुण्ठ शुक्ल ने
◆ भारतीय स्वतंत्रता आन्दोलन में आतंकवादी गतिविधियों की प्रारम्भिक घटना कौनसी
थीं ?
― चापेकर बन्धुओं द्वारा प्लेग कमिश्नर रैण्ड की हत्या
◆ किस क्रांतिकारी ने कैदियों के लिए अच्छी सुविधाओं की माँग करते हुए 64 दिनों के
उपवास के पश्चात् दम तोड़ दिया ?
― जतिनदास ने
◆ पूना के अंग्रेज अधिकारी रैंड की हत्या का जिम्मेदार कौन था ?
― चापेकर बन्धु
◆ 'इण्डिया हाउस' की स्थापना किसने की ?
― श्यामजी कृष्ण वर्मा ने
◆ सूर्य सेन किस संगठन से सम्बन्धित थे ?
― इण्डियन रिपब्लिकन आर्मी से
◆ ‘आजाद हिन्द फौज' के किन-किन नेताओं पर लाल किले में मुकदमा चलाया गया ?
― शाहनवाज खाँ, गुरदयाल सिंह ढिल्लो, प्रेम सहगल
◆ 'भारत छोड़ो आन्दोलन के दौरान बलिया में किसने 'समानान्तर सरकार स्थापित की
थी ?
― चितू पांडेय ने
◆ 1857 के विद्रोह के किस नेता का नाम ढोडू पंत था ?
― नाना साहब का
◆ बहादुरशाह-II को किसने गिरफ्तार किया था ?
― हडसन ने
◆ 1857 के विद्रोह को 'भारत का प्रथम स्वतंत्रता संग्राम' किस इतिहासकार ने कहा है ?
― बी. डी. सावरकर ने
◆ कलकत्ता में 'हिन्दू कॉलेज' और 'वेदान्त कॉलेज' की स्थापना किसने की थी ?
― राजा राममोहन राय ने
◆ असहयोग आन्दोलन के विरोध में किन नेताओं ने कांग्रेस से त्यागपत्र दे दिया ?
― एनी बेसेन्ट, मुहम्मद अली जिन्ना, विपिन चन्द्र पाल, सर नारायण चन्द्रावरकर, शंकर नायर
◆ गुरु का बाग सत्याग्रह (1922-23) में हुआ था
― अमृतसर
◆ दिसम्बर 1924 में बेलगाँव में हुए कांग्रेस के वार्षिक अधिवेशन की अध्यक्षता की थी
― महात्मा गाँधी ने
◆ लंदन में प्रथम गोलमेज सम्मेलन का आयोजन हुआ था
― 12 नवम्बर, 1930 से 13 जनवरी, 1931 तक
◆ 1937 में हुए प्रान्तीय मन्त्रिमण्डलों के चुनाव में कितने प्रान्तों में अपनी सरकार बनायी ?
― 6 (मद्रास, संयुक्त प्रान्त, मध्य प्रान्त, बिहार, बम्बई एवं उड़ीसा)
◆ कांग्रेस कार्यसमिति की किस बैठक में भारत छोड़ो आन्दोलन का प्रस्ताव पारित किया
गया था ?
― 14 जुलाई, 1942 को वर्धा में
◆ क्रिप्स मिशन भारत आया था
― 22 मार्च, 1942 को